केन्द्रीय विद्यालय पांढुर्णा में शिक्षा, सुरक्षा और सुविधाओं को लेकर अहम फैसले

31 विद्यार्थियों का राष्ट्रीय स्तर पर चयन, पेयजल और सड़क सुरक्षा सहित विद्यालय विकास के मुद्दों पर हुई चर्चा

पांढुर्णा, 25 अगस्त 2026। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय पांढुर्णा में मंगलवार को विद्यालय प्रबंधन समिति (VMC) की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विद्यार्थियों की शैक्षणिक प्रगति, खेल प्रतिभाओं, शिक्षकों की कमी, पेयजल व्यवस्था, सड़क सुरक्षा, खेल मैदान की सुरक्षा और विद्यालय के विकास से जुड़े कई महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।

कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के विद्यालय पहुंचने पर छात्राओं ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया। नन्हे विद्यार्थियों ने स्वागत गीत प्रस्तुत कर अतिथियों का अभिनंदन किया।

10वीं-12वीं के परीक्षा परिणाम की समीक्षा

बैठक में सत्र 2025-26 की कक्षा 10वीं एवं 12वीं के परीक्षा परिणाम की समीक्षा की गई। विद्यालय प्रबंधन द्वारा बताया गया कि पूरक परीक्षा के बाद विद्यालय ने 100 प्रतिशत परीक्षा परिणाम हासिल किया है। साथ ही विभिन्न कक्षाओं में विद्यार्थियों के नामांकन की स्थिति की भी समीक्षा की गई।

शिक्षकों की कमी दूर करने पर जोर

विद्यालय में नियमित शिक्षकों की कमी का मुद्दा भी बैठक में प्रमुखता से उठाया गया। विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए आवश्यक कार्रवाई करने पर चर्चा हुई। कलेक्टर ने विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर दिया।

खेलों में चमकी विद्यालय की प्रतिभा

बैठक में विद्यालय के विद्यार्थियों की खेल उपलब्धियों की भी जानकारी दी गई। बताया गया कि 31 विद्यार्थियों का चयन राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं के लिए हुआ है। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित खिलाड़ियों के लिए विशेष कोचिंग कैंप आयोजित करने पर भी विचार किया गया।

पेयजल और सड़क सुरक्षा पर विशेष चर्चा

विद्यार्थियों की स्वास्थ्य सुविधा को ध्यान में रखते हुए विद्यालय में मेडिकल कैंप आयोजित किए जाने की जानकारी दी गई। वहीं पेयजल संकट के स्थायी समाधान के लिए नगर पालिका से समन्वय कर आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने पर चर्चा हुई।

विद्यालय के आसपास विद्यार्थियों की सुरक्षा को देखते हुए सड़क सुरक्षा का मुद्दा भी बैठक में प्रमुख रहा। हाईवे पर विद्यार्थियों की सुरक्षित आवाजाही के लिए अंडरपास या ओवरब्रिज की आवश्यकता पर विचार किया गया।

पीएम श्री योजना की राशि का उचित उपयोग

बैठक में पीएम श्री योजना के अंतर्गत प्राप्त राशि के नियमानुसार और विद्यार्थियों के हित में उपयोग पर जोर दिया गया। विद्यालय भवन की आंतरिक पेंटिंग, बाहरी पेंटिंग के पूर्ण होने, सुरक्षा एवं कंजरवेंसी कार्यों की निविदा प्रक्रिया सहित विभिन्न विकास कार्यों की समीक्षा की गई।

खेल मैदान की सुरक्षा भी बनी मुद्दा

खेल मैदान में विद्यार्थियों के अभ्यास के दौरान अनावश्यक आवागमन रोकने और सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत करने पर भी चर्चा हुई। साथ ही स्काउट-गाइड गतिविधियों में विद्यार्थियों की उपलब्धियों और राज्य पुरस्कार के लिए चयनित विद्यार्थियों की जानकारी भी साझा की गई।

नगर पालिका द्वारा विद्यालय परिसर में पौधरोपण सहित अन्य विद्यालय विकास प्रस्तावों पर भी चर्चा की गई। बैठक में शिक्षा की गुणवत्ता के साथ-साथ विद्यार्थियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य, खेल सुविधाओं और बेहतर शैक्षणिक वातावरण उपलब्ध कराने को प्राथमिकता देने पर जोर दिया गया।

समय-सीमा बैठक में लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के निर्देश

सीएम हेल्पलाइन, जल जीवन मिशन और विकास कार्यों की कलेक्टर ने की समीक्षा

पांढुर्णा, 25 अगस्त 2026। कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मंगलवार को कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक आयोजित हुई। बैठक में विभिन्न विभागों के लंबित प्रकरणों, जनसमस्याओं, सीएम हेल्पलाइन शिकायतों और जिले में चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत समीक्षा की गई।

कलेक्टर ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी प्रकरण को अनावश्यक रूप से लंबित न रखा जाए और निर्धारित समय-सीमा में नियमानुसार कार्रवाई कर शिकायतकर्ताओं को संतोषजनक समाधान उपलब्ध कराया जाए। सौसर क्षेत्र के अधिकारी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में शामिल हुए।

राजस्व और विकास कार्यों पर विशेष जोर

बैठक में कृषि भूमि के नक्शे में दुरुस्ती, कृषकों के नाम में सुधार और अनुकंपा नियुक्ति से जुड़े लंबित मामलों की समीक्षा की गई। कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई शीघ्र पूरी करने के निर्देश दिए।

प्राथमिकता वाले विकासखंडों में निवेशकों को भूमि उपलब्ध कराने तथा औद्योगिक क्षेत्र बोरगांव स्थित नर्मदा अमृत दुग्ध सागर प्रा. लि. के निरीक्षण संबंधी कार्रवाई भी जल्द पूर्ण करने को कहा गया।

जिले में स्वचालित मौसम केंद्र की स्थापना के लिए उपयुक्त स्थल चयन, मत्स्योद्योग सहकारी समिति पांढुर्णा से संबंधित कार्यों तथा स्मार्ट फिश पार्लर निर्माण की प्रक्रिया को भी गति देने के निर्देश दिए गए।

बिजली बकाया और सड़क-पुलिया कार्यों की समीक्षा

विद्युत विभाग की समीक्षा के दौरान शासकीय विभागों के विद्युत कनेक्शनों पर लंबित बकाया राशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए गए। आमला पंचायत क्षेत्र में पुलिया निर्माण कार्य को प्राथमिकता से पूरा कराने को भी कहा गया।

चौकी पिपलानारायणवार के लिए शासकीय आवास निर्माण हेतु भूमि आवंटन की कार्रवाई जल्द पूर्ण करने के निर्देश अनुविभागीय अधिकारी को दिए गए। इसके साथ ही पांढुर्णा मोक्षधाम से लिटिल फ्लावर स्कूल होते हुए नीलकंठ धावड़ीखापा रोड तथा बानाबाकोड़ा क्षेत्र में बायपास सड़क निर्माण से जुड़े प्रकरणों की भी समीक्षा की गई।

मोक्षधाम की व्यवस्थाओं में सुधार के निर्देश

नीलकंठ शमशान घाट रोड की अव्यवस्थित स्थिति और विद्युत व्यवस्था से जुड़ी समस्याओं को गंभीरता से लेते हुए कलेक्टर ने नगर पालिका अधिकारी को आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र कराने के निर्देश दिए। मोक्षधाम (शांतिधाम) के सौंदर्यीकरण एवं समतलीकरण के लिए आवश्यक राशि उपलब्ध कराने पर भी चर्चा हुई।

जल जीवन मिशन की योजनाओं पर कलेक्टर सख्त

जल जीवन मिशन के अंतर्गत रेट्रोफिटिंग नल-जल योजना के हस्तांतरण तथा देवी ग्राम पंचायत में योजना से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गई। बानाबाकोड़ा सहित अन्य क्षेत्रों में पाइपलाइन का कार्य अधूरा होने तथा पानी की टंकी और पाइपलाइन से जुड़ी समस्याओं के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने अधिकारियों से कहा कि नल-जल योजनाओं के सभी कार्य समय पर पूरे किए जाएं और ग्रामीणों को नियमित एवं सुचारु पेयजल उपलब्ध कराना सुनिश्चित किया जाए।

सीएम हेल्पलाइन शिकायतों के निराकरण पर विशेष निगरानी

बैठक में सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर निराकरण करते हुए आवेदकों को संतोषजनक समाधान दिया जाए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि समय-सीमा के प्रकरणों में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक विभाग अपने लंबित मामलों पर गंभीरता से कार्रवाई करे और शासन की योजनाओं एवं विकास कार्यों का लाभ आमजन तक समय पर पहुंचाना सुनिश्चित करे।

बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में अहम निर्णय, मोही घाट पर सुरक्षा उपाय बढ़ाने के निर्देश

तेज रफ्तार वाहनों पर होगी कार्रवाई, ब्लैकस्पॉट का संयुक्त निरीक्षण कर सुधारात्मक कदम उठाने के निर्देश
पांढुर्णा, 24 अगस्त 2026/कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में सोमवार को सड़क सुरक्षा एवं यातायात समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, यातायात व्यवस्था, सड़क निर्माण एवं रखरखाव, सड़क सुरक्षा जागरूकता तथा आपातकालीन सेवाओं से जुड़े विषयों की विस्तार से समीक्षा की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री प्रकाश चंद्र परिहार, अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद, एसडीएम सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

मोही घाट का होगा तकनीकी ऑडिट, बढ़ाए जाएंगे सुरक्षा उपाय

बैठक में एनएच-47 (भोपाल-नागपुर मार्ग) स्थित मोही घाट में सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति पर विशेष चर्चा की गई। कलेक्टर ने मोही घाट का तकनीकी ऑडिट एवं सुरक्षा जांच कराकर आवश्यक सुधारात्मक उपाय लागू करने के निर्देश दिए। घाट क्षेत्र में बड़े सूचना एवं चेतावनी बोर्ड लगाने, सड़क पर ‘गो स्लो’ जैसे सुरक्षा संदेश प्रदर्शित करने तथा दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए अन्य आवश्यक सुरक्षा उपाय सुनिश्चित करने को कहा गया।
मोही घाट के ब्लैकस्पॉट क्षेत्र में अनावश्यक रूप से खड़े होने वाले यात्री वाहनों पर सख्त कार्रवाई करने के निर्देश भी दिए गए।

एनएच सीमा पर लगाए जाएंगे संकेतक

बैठक में जिले से गुजरने वाले एनएच के आसपास अतिक्रमण की स्थिति की भी समीक्षा की गई। राष्ट्रीय राजमार्ग की सीमा स्पष्ट रूप से चिन्हित करने के लिए कंक्रीट पोस्ट एवं साइन बोर्ड लगाने तथा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।
पांढुर्णा शहर में मालवाहक वाहनों के प्रवेश के समय की भी समीक्षा की गई। बड़े वाहनों की आवाजाही का अध्ययन कर आवश्यकता के अनुसार समय व्यवस्था में बदलाव पर विचार करने के निर्देश दिए गए।

केंद्रीय विद्यालय मार्ग सहित प्रमुख स्थानों पर यातायात व्यवस्था की समीक्षा

बैठक में केंद्रीय विद्यालय से परसोड़ी मार्ग पर अंडरपास, पांढुर्णा बायपास (नागपुर रोड) तथा पांढुर्णा बायपास (भोपाल रोड) से संबंधित यातायात एवं सड़क सुरक्षा के विषयों पर भी चर्चा की गई। संबंधित अधिकारियों को आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा कर सुरक्षा की दृष्टि से आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

तेज रफ्तार वाहनों पर होगी कार्रवाई

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में वाहनों की गति नियंत्रित करने के लिए प्रत्येक किलोमीटर पर स्पीड डिटेक्शन सिस्टम लगाने तथा निर्धारित गति सीमा से अधिक तेज वाहन चलाने वालों के विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई के निर्देश पुलिस विभाग को दिए गए। साथ ही पांढुर्णा जिले के लिए इंटरसेप्टर वाहन की मांग करने के निर्देश भी दिए गए।

आरटीओ को मोही घाट के ब्लैकस्पॉट क्षेत्र में खड़े होने वाले यात्री वाहनों पर कार्रवाई करने के साथ जिले में संचालित स्कूल बसों के फिटनेस, परमिट, लाइसेंस सहित आवश्यक दस्तावेजों की जांच सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

सड़क मार्गों को गड्ढामुक्त रखने के निर्देश

बैठक में सड़क किनारे शोल्डर पर उगी झाड़ियों के कारण वाहनों की दृश्यता प्रभावित होने तथा सड़क पर गड्ढों से दुर्घटना की आशंका पर भी चर्चा हुई। संबंधित विभागों को सड़क किनारे की झाड़ियों की नियमित सफाई कराने और मार्गों को गड्ढामुक्त रखने के निर्देश दिए गए।
पांढुर्णा बस स्टैंड एवं शहर के प्रमुख मार्गों पर बसों, ऑटो एवं अन्य वाहनों के अनावश्यक रूप से खड़े रहने से यातायात प्रभावित होने की स्थिति पर भी कलेक्टर ने नाराजगी जताई। निर्धारित स्थान एवं समय के अलावा वाहन खड़े करने वालों के विरुद्ध सख्त चालानी कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए।

दोपहर 12 से 3 बजे तक भारी वाहनों के प्रवेश की व्यवस्था की समीक्षा

दुर्घटनाओं की रोकथाम के लिए पांढुर्णा शहर में दोपहर 12 बजे से 3 बजे तक बड़े एवं भारी मालवाहक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध की व्यवस्था की भी समीक्षा की गई। स्कूल, कार्यालय एवं बाजार क्षेत्रों में इस दौरान अधिक आवाजाही को देखते हुए यातायात व्यवस्था को और प्रभावी बनाने के निर्देश दिए गए।

सभी ब्लैकस्पॉट का होगा संयुक्त निरीक्षण
बैठक में जिले के सभी चिन्हित ब्लैकस्पॉट का सड़क सुरक्षा समिति के सदस्यों द्वारा संयुक्त निरीक्षण कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। साथ ही आगामी बैठक में की गई कार्रवाई का पालन प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के लिए संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया। बैठक में पुलिस अधीक्षक श्री प्रकाश चंद्र परिहार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद, अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

खाद्य एवं मिष्ठान्न दुकानों पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 14 सैंपल लिए

16 दुकानों का निरीक्षण, खराब एवं बासी खाद्य सामग्री नष्ट, केशवा डेयरी की तीन मशीनें सील

पांढुर्णा, 24 अगस्त 2026। कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार जिले में मिलावट के विरुद्ध निरन्तर कार्यवाही की जा रही है। इस क्रम में एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अल्का इक्का के मार्गदर्शन में रविवार को राजस्व विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग एवं नगर पालिका की संयुक्त टीम ने खाद्य एवं मिष्ठान्न दुकानों का निरीक्षण किया। टीम द्वारा जिले में कुल 16 दुकानों की जांच की गई। कार्रवाई के दौरान खराब, बासी एवं एक्सपायर्ड खाद्य सामग्री का विनष्टीकरण करने के साथ ही स्वच्छता संबंधी लापरवाही पर स्पॉट फाइन की कार्रवाई की गई।
निरीक्षण के दौरान केशवा डेयरी की तीन मशीनें सील की गईं। यहां दूध में मरी हुई मक्खी पाए जाने के साथ मिठाई में फफूंद मिली तथा लंबे समय से रखी मिठाई का रंग काला पाया गया। टीम ने दुकान से दही के दो जार, करीब आधा किलो मिठाई, 55 लीटर दूध तथा एक्सपायर्ड कैडबरी चॉकलेट की दो यूनिट का विनष्टीकरण कराया। परिसर में गंदगी पाए जाने पर 2 हजार रुपए का स्पॉट फाइन भी लगाया गया।

बासी ग्रेवी और खाद्य सामग्री का कराया विनष्टीकरण

सौदागर होटल में चिकन, मटन एवं प्याज-टमाटर की करीब 15 दिन पुरानी ग्रेवी तथा चना एवं साउजी मसाला की करीब तीन दिन पुरानी ग्रेवी सहित कुल साढ़े 7 किलो ग्रेवी का विनष्टीकरण कराया गया। इसी प्रकार होटल आदित्य में करीब 10 किलो प्याज-टमाटर मसाला ग्रेवी एवं करीब 3 किलो बिरयानी राइस, दोनों करीब दो दिन पुराने पाए जाने पर नष्ट कराया गया।

योगेश उपहार गृह में 24 यूनिट पिज्जा, जिसकी कीमत 1680 रुपए, तथा 17 गिलास लस्सी, जिसकी कीमत 680 रुपए थी, कुल 2360 रुपए की खाद्य सामग्री का विनष्टीकरण कराया गया। यहां से मिठाई के सैंपल भी एकत्रित किए गए। समोसा-कचौड़ी भंडार एवं इंदौर सेव भंडार में गंदगी पाए जाने पर स्पॉट फाइन की कार्रवाई की गई।

बस स्टैंड की 8 दुकानों का भी निरीक्षण

संयुक्त टीम ने बस स्टैंड क्षेत्र की 8 दुकानों का निरीक्षण किया। दुकानदारों को नियमित रूप से साफ-सफाई रखने और खाद्य प्रतिष्ठानों में स्वच्छता बनाए रखने के निर्देश मौके पर दिए गए।

14 सैंपल लिए, 14,500 रुपए का स्पॉट फाइन

संपूर्ण कार्रवाई के दौरान कुल 14,500 रुपए का स्पॉट फाइन किया गया। इसके साथ ही 08 लीगल एवं 06 सर्विलांस सहित कुल 14 खाद्य सैंपल लिए गए, जिन्हें कुल 38 भागों में एकत्रित किया गया है। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता की जांच के लिए सैंपल नियमानुसार भेजे जाएंगे।

कार्रवाई कार्यपालक मजिस्ट्रेट पांढुर्णा श्री मोहित गणवीर, खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री सनोडिया, स्वास्थ्य निरीक्षक श्री अजय कड़वे, पटवारीगण एवं नगर पालिका टीम द्वारा की गई।

अवैध प्लॉटिंग की खबर जुटाने वाले पत्रकारों को धमकी!

सौंसर में पत्रकारों को डराने का आरोप, पुलिस से सुरक्षा और कड़ी कार्रवाई की मांग

रिपोर्टर — राजेश चौधरी| NCIB NEWS

सौंसर (पांढुर्णा)। सौंसर क्षेत्र में कथित अवैध प्लॉटिंग से जुड़ी जानकारी जुटाने और समाचार प्रकाशित करने वाले पत्रकारों को धमकाए जाने का मामला सामने आया है। तीन स्थानीय पत्रकारों ने आरोप लगाया है कि उन्हें फोन और मौखिक रूप से डराने-धमकाने के साथ गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी गई। मामले ने पत्रकारों की सुरक्षा और क्षेत्र की कानून-व्यवस्था को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, 22 अगस्त 2026 को दोपहर करीब 12:03 बजे आकाश ठवरे नामक व्यक्ति ने ‘मिराज भारत (DA News)’ के पत्रकार ओम सिंह ठाकुर को फोन किया। पत्रकार के अनुसार, बातचीत के दौरान अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कथित रूप से कहा गया कि प्लॉटिंग के खिलाफ खबर प्रकाशित करने पर अच्छा नहीं होगा और “दूसरे रास्ते” अपनाने की बात कही गई।

पत्रकारों के मुताबिक, रिंटू खान (दैनिक आम सभा) को लेकर भी कथित तौर पर धमकी भरी बात कही गई। वहीं राजू शिंदे द्वारा जाम के पास चल रही प्लॉटिंग से संबंधित जानकारी तहसील स्तर से जुटाए जाने के दौरान उन्हें भी मौखिक रूप से धमकाने का आरोप है।

‘गिरिराज बिल्डर’ से संबंध का दावा

पत्रकारों का कहना है कि धमकी देने वाले व्यक्ति का संबंध ‘गिरिराज बिल्डर’ से बताया जा रहा है। क्षेत्र में संबंधित प्लॉटिंग को लेकर पूर्व में भी चर्चाएं और शिकायतें सामने आने की बात कही जा रही है। हालांकि, इन आरोपों की स्वतंत्र एवं आधिकारिक पुष्टि होना अभी बाकी है।

पत्रकारों ने पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार

पत्रकारों का कहना है कि यदि अवैध गतिविधियों अथवा अनियमितताओं की जानकारी जुटाने वाले पत्रकारों को धमकाया जाएगा, तो यह केवल पत्रकारों के लिए नहीं बल्कि आम जनता के सूचना के अधिकार और लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए भी गंभीर चिंता का विषय है।

पत्रकारों ने पुलिस प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच, धमकी की पुष्टि होने पर दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई तथा पत्रकारों को सुरक्षा प्रदान करने की मांग की है।

पुलिस कार्रवाई पर टिकी नजर

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि शिकायत के आधार पर पुलिस प्रशासन मामले की जांच किस दिशा में आगे बढ़ाता है और यदि धमकी के आरोप प्रमाणित होते हैं तो जिम्मेदार लोगों के खिलाफ क्या कार्रवाई की जाती है।

NCIB NEWS का स्पष्ट मत है कि पत्रकारिता का उद्देश्य किसी व्यक्ति को निशाना बनाना नहीं, बल्कि तथ्यों को सामने लाना है। किसी भी शिकायत या आरोप की अंतिम पुष्टि संबंधित जांच और आधिकारिक दस्तावेजों के आधार पर ही मानी जाएगी।

जन अभियान परिषद के सीएमसीएलडीपी अंतर्गत समाजकार्य पाठ्यक्रम का सत्रारंभ

नवप्रवेशित विद्यार्थियों को वितरित की गई पाठ्य-पुस्तकें, नशामुक्ति की शपथ एवं पौधारोपण भी किया गया

पांढुर्णा, /23 अगस्त 2026/

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास पाठ्यक्रम (CMCLDP) के अंतर्गत बीएसडब्ल्यू/एमएसडब्ल्यू समाजकार्य पाठ्यक्रम के नवीन सत्र का शुभारंभ नगर के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्री संदीप घाटोड़े, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुनंदा डोंगरे, समाजसेवी श्री रवि हिवरे, समाजसेवी श्री उज्जवल सिंह चौहान, पार्षद श्री दुर्गेश उईके एवं नवांकुर संस्था के अध्यक्ष श्री राजेश कुमार मानकर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे ने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की कार्यप्रणाली, CMCLDP पाठ्यक्रम के उद्देश्य तथा परिषद द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी उपस्थितजनों एवं विद्यार्थियों को दी। अतिथियों ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को समाजकार्य के क्षेत्र में बेहतर भविष्य निर्माण के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर अतिथियों द्वारा नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को पाठ्य-पुस्तकों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेते हुए नशामुक्ति की शपथ ली। इसके साथ ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत अतिथियों एवं उपस्थितजनों द्वारा पौधारोपण किया गया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, परामर्शदाता, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

जनगणना हस्तपुस्तिका निर्माण कार्य की समीक्षा, आंकड़ों की गुणवत्ता और शुद्धता पर विशेष जोर

ग्राम एवं नगर निर्देशिका का कार्य समय-सीमा में पूरा करने के अधिकारियों को दिए निर्देश

पांढुर्णा, 23 अगस्त 2026। जिला जनगणना हस्तपुस्तिका के अंतर्गत ग्राम एवं नगर निर्देशिका निर्माण कार्य की प्रगति की समीक्षा एवं निरीक्षण को लेकर रविवार को कलेक्टर सभाकक्ष में महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनगणना से जुड़े कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आंकड़ों की गुणवत्ता, शुद्धता एवं समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में उप-महारजिस्ट्रार डॉ. विजय कुमार, जिला जनगणना अधिकारी श्रीमती ज्योति ठाकुर, अनुविभागीय अधिकारी, समस्त चार्ज अधिकारी, तकनीकी सहायक, संबंधित कर्मचारी एवं जिला जनगणना प्रभारी श्री अनुज सोलंकी उपस्थित रहे।

उप-महारजिस्ट्रार डॉ. विजय कुमार ने सभी चार्ज अधिकारियों से जनगणना संबंधी कार्यों की प्रगति की जानकारी ली तथा अब तक किए गए कार्यों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने ग्राम एवं नगर निर्देशिका में दर्ज किए जा रहे आंकड़ों का सावधानीपूर्वक परीक्षण एवं सत्यापन करने पर विशेष जोर दिया।

उन्होंने कहा कि जनगणना से प्राप्त आंकड़े भविष्य की विकास योजनाओं और प्रशासनिक व्यवस्थाओं के लिए महत्वपूर्ण आधार होते हैं। इसलिए प्रत्येक स्तर पर आंकड़ों की जांच कर उनकी शुद्धता सुनिश्चित करना आवश्यक है। किसी भी प्रकार की त्रुटि अथवा विसंगति पाए जाने पर उसका समय रहते परीक्षण कर आवश्यक सुधार करने के निर्देश दिए गए।

अधिकारियों को ग्राम एवं नगर निर्देशिका निर्माण से संबंधित जानकारी निर्धारित मापदंडों एवं प्रपत्रों के अनुसार तैयार करने तथा संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के निर्देश भी दिए गए। बैठक में कार्य को निर्धारित समय-सीमा में पूर्ण करने पर विशेष जोर दिया गया।

बैठक के पश्चात जनगणना कार्यों से संबंधित प्रगति एवं तैयारियों का जायजा लिया गया। अधिकारियों ने जनगणना हस्तपुस्तिका निर्माण कार्य को व्यवस्थित, त्रुटिरहित, गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध तरीके से पूर्ण करने के लिए आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने की बात कही।

Uncategorized

🇮🇳 पांढुर्णा में हर्षोल्लास से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने किया ध्वजारोहण, आकर्षक परेड और देशभक्ति प्रस्तुतियों ने बांधा समां

पांढुर्णा, 15 अगस्त 2026। नगर पालिका ग्राउंड पांढुर्णा में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति, उत्साह और उमंग के साथ गरिमामय वातावरण में मनाया गया। जिला स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने राष्ट्रीय ध्वज फहराकर जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं दीं। ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान हुआ और कलेक्टर ने खुले आसमान में रंग-बिरंगे गुब्बारे छोड़कर आजादी के पर्व की खुशियां व्यक्त कीं।

🇮🇳 वंदे मातरम् के सामूहिक गायन से गूंजा मैदान

समारोह की शुरुआत राष्ट्रभक्ति से ओतप्रोत ‘वंदे मातरम्’ के सामूहिक गायन से हुई। इसके बाद कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने परेड का निरीक्षण कर सलामी ली। उन्होंने जनप्रतिनिधियों, स्वतंत्रता सेनानियों, अधिकारियों-कर्मचारियों, पुलिस एवं सुरक्षा बलों के जवानों, शिक्षकों, पत्रकारों और बड़ी संख्या में मौजूद नागरिकों का अभिवादन किया।

📺 मुख्यमंत्री के संदेश का हुआ सजीव प्रसारण

समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के स्वतंत्रता दिवस संदेश का बड़ी एलईडी स्क्रीन के माध्यम से सजीव प्रसारण किया गया। उपस्थित लोगों ने मुख्यमंत्री का संदेश देखा और सुना।

अपने शुभकामना संदेश में कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने जिले में संचालित विकास कार्यों और शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि जिले के समग्र विकास के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जा रहा है। उन्होंने जिलेवासियों से विकास कार्यों में सक्रिय सहभागिता का आह्वान किया।

👮 पहली बार परेड में शामिल हुआ जिला कोटवार दल

इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह की परेड में पहली बार जिला कोटवार दल को शामिल किया गया। परेड में जिला पुलिस बल पांढुर्णा, जिला फॉरेस्ट गार्ड, एनसीसी सीनियर डिवीजन, एनसीसी सीनियर विंग, एनसीसी जूनियर डिवीजन, संयुक्त गाइड दल और जूनियर रेडक्रॉस दल ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

आठवीं बटालियन विशेष सशस्त्र बल छिंदवाड़ा के ब्रास बैंड ने भी शानदार प्रस्तुति दी। देशभक्ति की धुनों से पूरा समारोह स्थल राष्ट्रप्रेम और उत्साह से सराबोर हो गया।

🏆 परेड प्रतियोगिता में जिला पुलिस बल पांढुर्णा प्रथम

परेड प्रतियोगिता में जिला पुलिस बल पांढुर्णा ने प्रथम स्थान हासिल किया। कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय पांढुर्णा के एनसीसी सीनियर डिवीजन दल ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

वहीं जिला फॉरेस्ट गार्ड दल और कला एवं वाणिज्य महाविद्यालय के एनसीसी सीनियर विंग दल ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने विजेता दलों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।

🇮🇳 लोकतंत्र सेनानी का सम्मान

समारोह के दौरान लोकतंत्र सेनानी श्री लखन सिंह ठाकुर का शॉल एवं श्रीफल भेंट कर सम्मान किया गया। कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने उनके योगदान के प्रति सम्मान व्यक्त करते हुए उनका अभिनंदन किया।

🎶 सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन

समारोह में जिले के विभिन्न विद्यालयों एवं महाविद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित जनसमूह का मन मोह लिया। रामशांति विद्या मंदिर, संदीपनी विद्यालय, लिटिल फ्लावर स्कूल, रेनबो हायर सेकेंडरी स्कूल और पीएम श्री कॉलेज पांढुर्णा के विद्यार्थियों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं।

👥 बड़ी संख्या में नागरिक हुए शामिल

जिला स्तरीय समारोह में नगरीय निकायों के अधिकारी-कर्मचारी, पार्षदगण, स्वतंत्रता एवं लोकतंत्र सेनानी, पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी, विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, शिक्षक-शिक्षिकाएं तथा बड़ी संख्या में स्कूली छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

पूरे समारोह में देशभक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय गौरव की भावना देखने को मिली। तिरंगे की शान, परेड की कदमताल और विद्यार्थियों की सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने पांढुर्णा के स्वतंत्रता दिवस समारोह को यादगार बना दिया।

NCIB NEWS | पांढुर्णा

देशभक्ति • जनसेवा • निष्पक्ष समाचार

0 92
Uncategorized

गुलशन पॉलीऑल्स लिमिटेड में धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस

बोरगांव। औद्योगिक क्षेत्र बोरगांव स्थित गुलशन पॉलीऑल्स लिमिटेड में 80वां स्वतंत्रता दिवस समारोह देशभक्ति और उत्साह के साथ मनाया गया। समारोह के दौरान कंपनी परिसर में 101 फीट ऊंचाई पर विशाल तिरंगा फहराया गया, जिसने कार्यक्रम में विशेष आकर्षण पैदा किया।

समारोह में कंपनी के अधिकारियों, कर्मचारियों एवं स्टाफ सदस्यों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। इस अवसर पर बच्चों द्वारा देशभक्ति गीत, संगीत एवं नृत्य की शानदार प्रस्तुतियां दी गईं, जिन्हें उपस्थित लोगों ने खूब सराहा।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों को उनके उत्साहवर्धन के लिए उपहार एवं मिठाई का वितरण भी किया गया। पूरे परिसर में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता का माहौल नजर आया।

समारोह में ए.जी.एम. मनमोहन दुबे, पीयूष त्रिवेदी, प्रदीप जैन, दिनेश भदौरिया, विकास पंवार, आशीष तिवारी सहित कंपनी के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के सफल संचालन एवं आभार प्रदर्शन की जिम्मेदारी मनमोहन दुबे ने निभाई। उपस्थित सभी लोगों ने देश की एकता, अखंडता एवं प्रगति के प्रति अपने संकल्प को दोहराया।

NCIB NEWS |

0 93
Uncategorized

NCIB NEWS | विशेष रिपोर्ट

सौंसर पुलिस की जुआ अड्डे पर बड़ी दबिश

₹50,570 नकद सहित 6 जुआरी गिरफ्तार, 52 ताश के पत्ते जब्त

सौंसर/पांढुर्णा, 15 अगस्त 2026।
पांढुर्णा जिले में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है। इसी अभियान के तहत सौंसर थाना पुलिस ने वार्ड नंबर 08 में जुआ खेलने वालों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार, मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर देवेंद्र हेड़ाऊ के घर के ऊपरी कमरे में दबिश दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर 6 लोगों को ताश के पत्तों पर रुपये की हार-जीत का दांव लगाते हुए पकड़ा।

₹50,570 की नकदी बरामद

छापेमारी के दौरान पुलिस ने मौके से ₹50,570 नकद और 52 ताश के पत्ते बरामद किए। जब्त सामग्री को पुलिस ने कब्जे में लेकर आरोपियों के खिलाफ जुआ अधिनियम के तहत कार्रवाई की।

गिरफ्तार आरोपियों के नाम

– दीपक पखाले — सौंसर निवासी
– सूरज बुले — सौंसर निवासी
– राजेश टिकास — सौंसर निवासी
– रितेश बोबड़े — सौंसर निवासी
– सुधाकर धकाते — सौंसर निवासी
– किशोर बांगड़े — सौंसर निवासी

पुलिस टीम की सराहनीय भूमिका

कार्रवाई का नेतृत्व सौंसर थाना प्रभारी निरीक्षक रूपलाल उईके ने किया। कार्रवाई में उपनिरीक्षक राजेश कर्वती, उपनिरीक्षक प्रह्लाद बैरागी सहित पुलिसकर्मी रमन सिंह, प्रकाश कुमरे, रवि टेकाम और कमलनाथ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में कार्रवाई

यह कार्रवाई पांढुर्णा पुलिस अधीक्षक श्री प्रकाश सिंह परिहार के निर्देशन में की गई। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि जिले में जुआ, सट्टा और अन्य अवैध गतिविधियों के खिलाफ कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी।

पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि क्षेत्र में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि की जानकारी मिलने पर तत्काल पुलिस को सूचना दें।

NCIB NEWS
सच की पड़ताल • निष्पक्ष खबर • जनहित की आवाज

0 75
Uncategorized

सौंसर में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

सौंसर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज 13 अगस्त 2026 को सौंसर क्षेत्र में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत रेमंड चौक से हुई, जो पीपला नारायणवार होते हुए रामाकोना तक पहुंची। पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और तिरंगे के साथ लोगों ने उत्साहपूर्वक रैली में सहभागिता की।

रैली में पूर्व मंत्री नाना मोहोड़, जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड़, राहुल मोहोड़, नगर पालिका सीएमओ, नगर पालिका भाजपा अध्यक्ष, सभी पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए। महिला मंडल की सदस्यों ने भी रैली में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

तिरंगा रैली के दौरान भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। रैली में शामिल लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

रेमंड चौक से पीपला नारायणवार और फिर रामाकोना तक निकली इस तिरंगा यात्रा ने पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का रंग भर दिया।

0 83
Uncategorized

सौंसर सिविल अस्पताल में प्रसूता की मौत से उठे सवाल, परिजनों ने मांगी उच्चस्तरीय जांच

सीजर ऑपरेशन के बाद बिगड़ी तबीयत, नागपुर रेफर के दौरान उपचार के बीच मौत; अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उठे गंभीर सवाल

सौंसर। सौंसर सिविल अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती कराई गई एक महिला की सीजर ऑपरेशन के बाद तबीयत बिगड़ने और उपचार के दौरान मौत होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल की प्रसूति सेवाओं और उपचार प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

परिजनों के अनुसार महिला को प्रसव के लिए सौंसर सिविल अस्पताल लाया गया था। अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद सीजर ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के दौरान अत्यधिक ब्लीडिंग होने की बात सामने आई, जिसके बाद महिला की हालत गंभीर हो गई। इसके बाद उसे बेहतर उपचार के लिए छिंदवाड़ा और फिर नागपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि सीजर के बाद ही महिला की हालत तेजी से बिगड़ी। उनका कहना है कि यदि समय रहते बेहतर चिकित्सा सुविधा, विशेषज्ञ चिकित्सक, पर्याप्त ब्लड की व्यवस्था और आवश्यक उपचार उपलब्ध होता तो शायद स्थिति अलग हो सकती थी। हालांकि, मौत का वास्तविक चिकित्सकीय कारण विशेषज्ञ जांच और मेडिकल रिकॉर्ड के परीक्षण के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

इन बिंदुओं पर जांच की मांग

परिजनों ने मामले में अस्पताल के मेडिकल रिकॉर्ड, ऑपरेशन विवरण, रेफरल नोट, ब्लड उपलब्धता, उपचार के दौरान दी गई दवाओं तथा छिंदवाड़ा-नागपुर में किए गए उपचार की जानकारी की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

मामले में अस्पताल प्रशासन की ओर से भी संबंधित रिकॉर्ड और उपचार प्रक्रिया के आधार पर स्थिति स्पष्ट किया जाना महत्वपूर्ण है, ताकि सामने आए आरोपों की वास्तविकता सामने आ सके।

NCIB NEWS की मांग

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा निष्पक्ष मेडिकल जांच कराई जानी चाहिए। यदि जांच में किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदारी तय कर नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं यदि उपचार प्रक्रिया निर्धारित चिकित्सकीय प्रोटोकॉल के अनुसार पाई जाती है, तो जांच रिपोर्ट के माध्यम से स्थिति सार्वजनिक कर परिजनों के सवालों का समाधान किया जाना चाहिए।

NCIB NEWS — खबर से हकीकत तक

0 96
Uncategorized

सौंसर सिविल अस्पताल में प्रसूता की मौत से उठे सवाल, परिजनों ने मांगी उच्चस्तरीय जांच

सीजर ऑपरेशन के बाद बिगड़ी तबीयत, नागपुर रेफर के दौरान उपचार के बीच मौत; अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उठे गंभीर सवाल

सौंसर। सौंसर सिविल अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती कराई गई एक महिला की सीजर ऑपरेशन के बाद तबीयत बिगड़ने और उपचार के दौरान मौत होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल की प्रसूति सेवाओं और उपचार प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

परिजनों के अनुसार महिला को प्रसव के लिए सौंसर सिविल अस्पताल लाया गया था। अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद सीजर ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के दौरान अत्यधिक ब्लीडिंग होने की बात सामने आई, जिसके बाद महिला की हालत गंभीर हो गई। इसके बाद उसे बेहतर उपचार के लिए छिंदवाड़ा और फिर नागपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि सीजर के बाद ही महिला की हालत तेजी से बिगड़ी। उनका कहना है कि यदि समय रहते बेहतर चिकित्सा सुविधा, विशेषज्ञ चिकित्सक, पर्याप्त ब्लड की व्यवस्था और आवश्यक उपचार उपलब्ध होता तो शायद स्थिति अलग हो सकती थी। हालांकि, मौत का वास्तविक चिकित्सकीय कारण विशेषज्ञ जांच और मेडिकल रिकॉर्ड के परीक्षण के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

इन बिंदुओं पर जांच की मांग

परिजनों ने मामले में अस्पताल के मेडिकल रिकॉर्ड, ऑपरेशन विवरण, रेफरल नोट, ब्लड उपलब्धता, उपचार के दौरान दी गई दवाओं तथा छिंदवाड़ा-नागपुर में किए गए उपचार की जानकारी की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

मामले में अस्पताल प्रशासन की ओर से भी संबंधित रिकॉर्ड और उपचार प्रक्रिया के आधार पर स्थिति स्पष्ट किया जाना महत्वपूर्ण है, ताकि सामने आए आरोपों की वास्तविकता सामने आ सके।

NCIB NEWS की मांग

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा निष्पक्ष मेडिकल जांच कराई जानी चाहिए। यदि जांच में किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदारी तय कर नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं यदि उपचार प्रक्रिया निर्धारित चिकित्सकीय प्रोटोकॉल के अनुसार पाई जाती है, तो जांच रिपोर्ट के माध्यम से स्थिति सार्वजनिक कर परिजनों के सवालों का समाधान किया जाना चाहिए।

NCIB NEWS — खबर से हकीकत तक

0 58
Uncategorized

सौंसर सिविल अस्पताल में प्रसूता की मौत से उठे सवाल, परिजनों ने मांगी उच्चस्तरीय जांच

सीजर ऑपरेशन के बाद बिगड़ी तबीयत, नागपुर रेफर के दौरान उपचार के बीच मौत; अस्पताल की व्यवस्थाओं पर उठे गंभीर सवाल

सौंसर। सौंसर सिविल अस्पताल में प्रसव के लिए भर्ती कराई गई एक महिला की सीजर ऑपरेशन के बाद तबीयत बिगड़ने और उपचार के दौरान मौत होने का मामला सामने आया है। घटना के बाद परिजनों ने अस्पताल की प्रसूति सेवाओं और उपचार प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए पूरे मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग की है।

परिजनों के अनुसार महिला को प्रसव के लिए सौंसर सिविल अस्पताल लाया गया था। अस्पताल में प्रारंभिक उपचार के बाद सीजर ऑपरेशन किया गया। ऑपरेशन के दौरान अत्यधिक ब्लीडिंग होने की बात सामने आई, जिसके बाद महिला की हालत गंभीर हो गई। इसके बाद उसे बेहतर उपचार के लिए छिंदवाड़ा और फिर नागपुर रेफर किया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

परिजनों का आरोप है कि सीजर के बाद ही महिला की हालत तेजी से बिगड़ी। उनका कहना है कि यदि समय रहते बेहतर चिकित्सा सुविधा, विशेषज्ञ चिकित्सक, पर्याप्त ब्लड की व्यवस्था और आवश्यक उपचार उपलब्ध होता तो शायद स्थिति अलग हो सकती थी। हालांकि, मौत का वास्तविक चिकित्सकीय कारण विशेषज्ञ जांच और मेडिकल रिकॉर्ड के परीक्षण के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।

इन बिंदुओं पर जांच की मांग

परिजनों ने मामले में अस्पताल के मेडिकल रिकॉर्ड, ऑपरेशन विवरण, रेफरल नोट, ब्लड उपलब्धता, उपचार के दौरान दी गई दवाओं तथा छिंदवाड़ा-नागपुर में किए गए उपचार की जानकारी की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।

मामले में अस्पताल प्रशासन की ओर से भी संबंधित रिकॉर्ड और उपचार प्रक्रिया के आधार पर स्थिति स्पष्ट किया जाना महत्वपूर्ण है, ताकि सामने आए आरोपों की वास्तविकता सामने आ सके।

NCIB NEWS की मांग

मामले की गंभीरता को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग द्वारा निष्पक्ष मेडिकल जांच कराई जानी चाहिए। यदि जांच में किसी स्तर पर लापरवाही सामने आती है तो जिम्मेदारी तय कर नियमानुसार कार्रवाई होनी चाहिए। वहीं यदि उपचार प्रक्रिया निर्धारित चिकित्सकीय प्रोटोकॉल के अनुसार पाई जाती है, तो जांच रिपोर्ट के माध्यम से स्थिति सार्वजनिक कर परिजनों के सवालों का समाधान किया जाना चाहिए।

NCIB NEWS — खबर से हकीकत तक

0 65
Uncategorized

पचमढ़ी यात्रा से लौट रही इनोवा कार हादसे का शिकार, सभी यात्री सुरक्षित

जामसावली-बजाज जोड़ के पास सामने का चक्का पंचर होने से अनियंत्रित हुई कार, नागपुर और पारसिवनी के बताए जा रहे यात्री

पचमढ़ी यात्रा से वापस लौट रही एक इनोवा कार सोमवार को जामसावली-बजाज जोड़ के पास हादसे का शिकार हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, चलते समय कार का सामने का चक्का अचानक पंचर हो गया, जिसके चलते चालक का वाहन पर नियंत्रण नहीं रहा और कार अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई।

हादसे के समय कार में सवार सभी यात्री सुरक्षित बताए जा रहे हैं। गनीमत रही कि दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई। हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई और लोगों ने राहत की सांस ली।

बताया जा रहा है कि कार में सवार यात्री नागपुर और पारसिवनी क्षेत्र के रहने वाले हैं, जो पचमढ़ी की यात्रा से वापस लौट रहे थे। अचानक सामने का पहिया पंचर होने से यह हादसा हुआ।

घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। फिलहाल सभी यात्रियों के सुरक्षित होने की जानकारी सामने आई है। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

गनीमत रही कि समय रहते बड़ा हादसा टल गया और कार में सवार सभी यात्री सुरक्षित बच गए।

0 93
Uncategorized

🚨 सड़क हादसे में ट्रक चालक की मौत, अज्ञात वाहन टक्कर मारकर फरार

पंजाबी ढाबा के पास हुआ दर्दनाक हादसा, झांसी से बोरगांव आया था ट्रक चालक

सौंसर। सौंसर थाना क्षेत्र में पंजाबी ढाबा के पास शनिवार को एक दर्दनाक सड़क दुर्घटना में ट्रक चालक की मौत हो गई। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार मुबारक अली, ट्रक चालक, झांसी से बोरगांव ट्रक लोड करने के लिए आया था। बताया जा रहा है कि पंजाबी ढाबा के पास उसने अपना ट्रक खड़ा किया और फ्रेश होने के लिए सड़क किनारे गया था। इसी दौरान एक अज्ञात वाहन ने उसे जोरदार टक्कर मार दी और चालक को गंभीर रूप से घायल छोड़कर मौके से फरार हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही U 4 H फाउंडेशन की एम्बुलेंस टीम मौके पर पहुंची और घायल मुबारक अली को तत्काल उपचार के लिए सिविल अस्पताल सौंसर पहुंचाया गया। अस्पताल में चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

मृतक की पहचान मुबारक अली निवासी झांसी के रूप में बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलने के बाद सौंसर पुलिस ने मामले को जांच में लिया है। पुलिस द्वारा घटनास्थल के आसपास की जानकारी जुटाने के साथ ही अज्ञात वाहन और उसके चालक की तलाश की जा रही है।

हादसे के कारणों और टक्कर मारने वाले वाहन की पहचान को लेकर पुलिस जांच जारी है। यदि आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों में घटना कैद हुई है, तो उसके आधार पर भी वाहन की पहचान किए जाने की संभावना हैं!

रिपोर्ट: राजेश चौधरी | NCIB NEWS

0 88
Uncategorized

📰 NCIB NEWS | स्वास्थ्य

सौंसर डॉक्टर्स एसोसिएशन ने किया स्वास्थ्य परीक्षण, 1200 से अधिक विद्यार्थियों का किया हेल्थ चेकअप

सौंसर, सामाजिक सरोकारों में सक्रिय डॉक्टर्स एसोसिएशन सौंसर द्वारा नगर के सुभाष मॉन्टेसरी पब्लिक स्कूल में एक विशाल स्वास्थ्य परीक्षण शिविर आयोजित किया गया। शिविर में विद्यालय के लगभग 1200 से 1300 छात्र-छात्राओं का निःशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक स्वास्थ्य संबंधी परामर्श दिया गया।

एसोसिएशन की अध्यक्ष डॉ. प्रिया राहुल मोहोड़ के नेतृत्व में चिकित्सकों की टीम ने विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया। इस अवसर पर विद्यालय की प्राचार्य श्रीमती हिना बांडेकर ने एसोसिएशन का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस प्रकार के स्वास्थ्य शिविर विद्यार्थियों के बेहतर स्वास्थ्य और जागरूकता के लिए अत्यंत उपयोगी हैं।

डॉ. प्रिया राहुल मोहोड़ ने बताया कि डॉक्टर्स एसोसिएशन सौंसर में अनुभवी एवं योग्य चिकित्सक जुड़े हुए हैं, जो समय-समय पर स्वास्थ्य, चिकित्सा, सामाजिक, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी निभाते हैं। उन्होंने कहा कि संस्था का उद्देश्य समाज के प्रत्येक वर्ग तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं और जागरूकता पहुंचाना है।

इस स्वास्थ्य परीक्षण शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को स्वास्थ्य संबंधी आवश्यक जानकारी दी गई तथा स्वस्थ जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

रिपोर्ट: राजेश चौधरी
NCIB NEWS

0 93
Uncategorized

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 1500 किलो महुआ लाहन नष्ट, अवैध शराब जब्त

पांढुर्णा, 05 अगस्त 2026।
जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 1500 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट कर दिया। इसके साथ ही 20 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब एवं 13 पाव देशी मदिरा मसाला जब्त कर 5 प्रकरण दर्ज किए गए।

यह कार्रवाई कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम नन्दुढाना, कुण्डम, सिल्लोरा एवं मुनगापार में अवैध शराब के अड्डों पर छापेमारी की। जांच के दौरान नालों, जंगल की झाड़ियों और डैम किनारे पन्नियों एवं ड्रमों में छिपाकर रखा गया महुआ लाहन मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

कार्रवाई के दौरान बरामद अवैध शराब और मदिरा मसाला के संबंध में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(1)(च) के तहत कुल 5 प्रकरण दर्ज किए गए।

इस अभियान में वृत्त प्रभारी कु. भारती गौंड के नेतृत्व में आबकारी आरक्षक श्री जितेंद्र धुर्वे, सुश्री भावना हेड़ाऊ एवं श्री उत्कर्ष ठाकरे की सक्रिय भूमिका रही।

रिपोर्ट: राजेश चौधरी
NCIB NEWS

0 91
Uncategorized

पांढुर्णा को मिली आईडीबीआई बैंक की नई शाखा की सौगात, कलेक्टर ने किया शुभारंभ

पांढुर्णा, 05 अगस्त 2026।
पांढुर्णा जिले के नागरिकों को आधुनिक बैंकिंग सेवाओं की नई सुविधा मिली है। शहर के बस स्टैंड परिसर के समीप बजरंग छाया कॉम्प्लेक्स, आदित्य होटल रोड पर आईडीबीआई बैंक की नई शाखा का शुभारंभ बुधवार को कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने फीता काटकर किया।

उद्घाटन समारोह में आईडीबीआई बैंक के महाप्रबंधक एवं वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रमुख (भोपाल) श्री महेश चंद्र कारी, उपमहाप्रबंधक श्री राजेश अग्रवाल, सहायक महाप्रबंधक श्री अश्विन जैसवाल तथा शाखा प्रमुख श्री नीरज दातीर सहित बैंक के वरिष्ठ अधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि, व्यापारी और गणमान्य नागरिक मौजूद रहे।

शुभारंभ के बाद दीप प्रज्वलन एवं वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजा-अर्चना की गई। इस अवसर पर बैंक परिसर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।

कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने कहा कि जिले में बैंकिंग सेवाओं का विस्तार आर्थिक विकास को गति देगा और नई शाखा से नागरिकों, व्यापारियों तथा उद्यमियों को आधुनिक एवं सुलभ बैंकिंग सुविधाओं का लाभ मिलेगा।

आईडीबीआई बैंक के वरिष्ठ क्षेत्रीय प्रमुख श्री महेश चंद्र कारी ने बैंक की बचत एवं जमा योजनाओं, ऋण सुविधाओं, डिजिटल बैंकिंग सेवाओं और अन्य ग्राहक सेवाओं की जानकारी देते हुए लोगों से इन सुविधाओं का लाभ लेने की अपील की।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय व्यापारी, बैंक ग्राहक एवं क्षेत्र के प्रबुद्ध नागरिक उपस्थित रहे।

रिपोर्ट: राजेश चौधरी
NCIB NEWS

0 73
Uncategorized

कौशल विकास को मिली नई रफ्तार: आईटीआई पांढुर्णा में 352 सीटों पर तकनीकी प्रशिक्षण, 25 रोजगार मेलों से 836 युवाओं का चयन

पांढुर्णा, 05 अगस्त 2026। जिले के युवाओं को रोजगार एवं स्वरोजगार से जोड़ने की दिशा में शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान (आईटीआई) पांढुर्णा लगातार महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। कौशल विकास विभाग की विभागीय प्रस्तुति में बताया गया कि वर्ष 2000 से संचालित यह संस्थान आधुनिक तकनीकी शिक्षा के माध्यम से युवाओं को उद्योगों की आवश्यकताओं के अनुरूप प्रशिक्षित कर रहा है।

प्राचार्य ने जानकारी दी कि शासकीय आईटीआई पांढुर्णा में 220 तथा आईटीआई पिपला नारायणवार में 132 सीटों सहित जिले में कुल 352 सीटों पर विभिन्न रोजगारपरक ट्रेडों में प्रशिक्षण दिया जा रहा है। इनमें कोपा (COPA), फिटर, इलेक्ट्रिशियन, मैकेनिक डीजल, वेल्डर, इलेक्ट्रॉनिक्स मैकेनिक एवं ईवी मैकेनिक जैसे आधुनिक ट्रेड शामिल हैं।

25 रोजगार मेलों में 836 युवाओं का प्राथमिक चयन

संस्थान परिसर में प्रत्येक माह के तीसरे बुधवार को आयोजित होने वाले “युवा संगम रोजगार मेले” से युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर मिल रहे हैं। अब तक आयोजित 25 रोजगार मेलों में 2,072 युवाओं ने पंजीयन कराया, जिनमें से 836 युवाओं का विभिन्न प्रतिष्ठित कंपनियों में प्राथमिक चयन किया जा चुका है।

उद्योगों से जुड़ रहा प्रशिक्षण

उद्योग आधारित प्रशिक्षण को बढ़ावा देने के लिए जलाराम इंडस्ट्रीज के साथ एमओयू किया गया है। इसके तहत फिटर ट्रेड के विद्यार्थियों को उद्योगों में व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया जा रहा है। वहीं वर्ष 2026 से संस्थान में कम्प्यूटर आधारित परीक्षा (CBT) सेंटर भी शुरू किया गया है, जहां अब तक 1,053 परीक्षार्थी परीक्षा दे चुके हैं। सार्थक ऐप के माध्यम से स्टाफ और विद्यार्थियों की शत-प्रतिशत ऑनलाइन उपस्थिति भी सुनिश्चित की जा रही है।

केंद्र सरकार की योजनाओं से युवाओं को लाभ

संस्थान में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना 4.0 के तहत टीआईजी वेल्डिंग के चार बैचों में 40 प्रशिक्षुओं, प्रधानमंत्री विश्वकर्मा योजना के अंतर्गत कारपेंटर ट्रेड में 40 प्रशिक्षुओं तथा प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना के तहत 99 युवाओं को सोलर इंस्टॉलेशन का प्रशिक्षण दिया गया है।

इसके अलावा राष्ट्रीय अप्रेंटिसशिप प्रोत्साहन योजना (NAPS) और प्रधानमंत्री इंटर्नशिप योजना (PMIS) के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न कंपनियों में अप्रेंटिसशिप एवं रोजगार के अवसर उपलब्ध कराए जा रहे हैं।

महिलाओं को विशेष लाभ, नए ट्रेड होंगे शुरू

आईटीआई में प्रवेश प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है। 8वीं या 10वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। महिला अभ्यर्थियों को 35 प्रतिशत आरक्षण और 25 प्रतिशत शुल्क छूट का लाभ दिया जा रहा है। वहीं एससी, एसटी एवं ओबीसी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति की सुविधा भी उपलब्ध है।

भविष्य की औद्योगिक मांग को देखते हुए सोलर टेक्नीशियन, कॉस्मेटोलॉजी, फूड प्रोसेसिंग, कम्प्यूटर हार्डवेयर एवं नेटवर्किंग तथा रेफ्रिजरेटर एवं एयर कंडीशनिंग जैसे नए ट्रेड शुरू करने का प्रस्ताव तैयार किया गया है।

जिले में शासकीय संस्थानों के अलावा 8 निजी आईटीआई भी संचालित हैं, जहां 696 सीटों पर विभिन्न तकनीकी ट्रेडों में प्रशिक्षण उपलब्ध है।

✍️ रिपोर्ट : राजेश चौधरी
📺 NCIB NEWS | पांढुर्णा

0 71
Uncategorized

जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और विकास कार्यों में गुणवत्ता पर दें विशेष ध्यान : कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ

पांढुर्णा, 05 अगस्त 2026। जिले में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुंचे तथा विकास कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरे हों, इस उद्देश्य से बुधवार को कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा (टीएल) बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, लंबित प्रकरणों एवं जनहित से जुड़े मामलों की विभागवार समीक्षा की गई।

कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक बिना विलंब पहुंचाना सुनिश्चित करें।

बैठक में आबादी भूमि से जुड़े लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध पेयजल व्यवस्था तथा शासकीय भवनों की आवश्यक मरम्मत पर विशेष जोर दिया गया। ग्राम बड़चिचोली, मरकावाड़ा और कालापाठा की पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

लोक निर्माण विभाग को लिटिल फ्लावर स्कूल से नीलकंठ मार्ग के निर्माण एवं ग्राम आमला के समीप पुलिया निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। वहीं वन विभाग को सात किलोमीटर सड़क निर्माण तथा वनग्राम बालापुर से जुड़े खाद, बीज एवं नगद सहायता प्रकरणों में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

श्रम विभाग की समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना सहित अन्य श्रमिक कल्याण योजनाओं में अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों का पंजीयन कराने एवं उन्हें समय पर लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही जौनसारी मंदिर ट्रस्ट में कार्यरत श्रमिकों का भी योजना के अंतर्गत पंजीयन कराने के निर्देश दिए गए।

खनिज विभाग को बग्गू-बिच्छू क्षेत्र में रेत उत्खनन संबंधी रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने तथा रवि कुमार साहू के अनुकंपा नियुक्ति प्रकरण का समय पर निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने जल संरक्षण गतिविधियों को जनआंदोलन का स्वरूप देने, अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा सीएम हेल्पलाइन एवं जन आकांक्षा पोर्टल पर लंबित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निराकरण करने पर विशेष बल दिया।

बैठक में पांढुर्णा जिले में स्वचालित मौसम केंद्र की स्थापना के लिए स्थल चयन, श्री रामचंद्र डाहके के अभिलेख में नाम दर्ज करने तथा आचार्य विद्यासागर गोवर्धन की लंबित राशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक के अंत में कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने कहा कि सभी विभाग निर्धारित समय-सीमा का पालन करते हुए विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करें और आमजन को बेहतर, पारदर्शी एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता रखें।

बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा एवं सुश्री नेहा सोनी, एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का, प्रभारी तहसीलदार सुश्री पेक्षा पाठक, प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री विनय प्रकाश ठाकुर, एसडीएम सौसर श्री सिद्धार्थ पटेल (वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से) सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

✍️ रिपोर्ट: राजेश चौधरी
NCIB NEWS | पांढुर्णा

0 71
Uncategorized

जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और विकास कार्यों में गुणवत्ता पर दें विशेष ध्यान : कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ

पांढुर्णा, 05 अगस्त 2026। जिले में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुंचे तथा विकास कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरे हों, इस उद्देश्य से बुधवार को कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा (टीएल) बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, लंबित प्रकरणों एवं जनहित से जुड़े मामलों की विभागवार समीक्षा की गई।

कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक बिना विलंब पहुंचाना सुनिश्चित करें।

बैठक में आबादी भूमि से जुड़े लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध पेयजल व्यवस्था तथा शासकीय भवनों की आवश्यक मरम्मत पर विशेष जोर दिया गया। ग्राम बड़चिचोली, मरकावाड़ा और कालापाठा की पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

लोक निर्माण विभाग को लिटिल फ्लावर स्कूल से नीलकंठ मार्ग के निर्माण एवं ग्राम आमला के समीप पुलिया निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। वहीं वन विभाग को सात किलोमीटर सड़क निर्माण तथा वनग्राम बालापुर से जुड़े खाद, बीज एवं नगद सहायता प्रकरणों में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

श्रम विभाग की समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना सहित अन्य श्रमिक कल्याण योजनाओं में अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों का पंजीयन कराने एवं उन्हें समय पर लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही जौनसारी मंदिर ट्रस्ट में कार्यरत श्रमिकों का भी योजना के अंतर्गत पंजीयन कराने के निर्देश दिए गए।

खनिज विभाग को बग्गू-बिच्छू क्षेत्र में रेत उत्खनन संबंधी रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने तथा रवि कुमार साहू के अनुकंपा नियुक्ति प्रकरण का समय पर निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने जल संरक्षण गतिविधियों को जनआंदोलन का स्वरूप देने, अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा सीएम हेल्पलाइन एवं जन आकांक्षा पोर्टल पर लंबित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निराकरण करने पर विशेष बल दिया।

बैठक में पांढुर्णा जिले में स्वचालित मौसम केंद्र की स्थापना के लिए स्थल चयन, श्री रामचंद्र डाहके के अभिलेख में नाम दर्ज करने तथा आचार्य विद्यासागर गोवर्धन की लंबित राशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक के अंत में कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने कहा कि सभी विभाग निर्धारित समय-सीमा का पालन करते हुए विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करें और आमजन को बेहतर, पारदर्शी एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता रखें।

बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा एवं सुश्री नेहा सोनी, एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का, प्रभारी तहसीलदार सुश्री पेक्षा पाठक, प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री विनय प्रकाश ठाकुर, एसडीएम सौसर श्री सिद्धार्थ पटेल (वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से) सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

✍️ रिपोर्ट: राजेश चौधरी
NCIB NEWS | पांढुर्णा

0 64
Uncategorized

गांव की बेटियों को मिली नई उड़ान, साइकिल मिलने से स्कूल जाना होगा आसान

सौसर। स्थानीय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सौसर में शासन की साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत कक्षा 9वीं की छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। साइकिल मिलने से छात्राओं में खुशी का माहौल देखने को मिला। अब दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली छात्राएं प्रतिदिन आसानी से विद्यालय पहुंच सकेंगी।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुरेखा डागा की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि संदीप मोहोड़ सहित जनप्रतिनिधि, शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्राओं को शिक्षा के प्रति समर्पित रहने तथा अपने परिवार और समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

छात्राओं ने बताया कि पहले उन्हें कई किलोमीटर पैदल चलकर विद्यालय आना पड़ता था, लेकिन अब साइकिल मिलने से उनका समय बचेगा और वे नियमित रूप से विद्यालय पहुंच सकेंगी।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी स्कूल में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है।

✍️ रिपोर्ट: राजेश चौधरी
📺 NCIB NEWS
“सच्ची खबर, सबसे पहले”

0 88
Uncategorized

🌾 17 अगस्त तक कराएं फसल बीमा, प्राकृतिक आपदाओं से मिलेगा सुरक्षा कवच — कलेक्टर ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

पांढुर्णा | राजेश चौधरी | NCIB NEWS

खरीफ फसलों को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित रखने और अधिक से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जोड़ने के उद्देश्य से मंगलवार को पांढुर्णा कलेक्ट्रेट परिसर से कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने फसल बीमा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अभियान के तहत प्रचार वाहन पांढुर्णा और सौसर विकासखंड के गांव-गांव पहुंचकर किसानों को योजना की जानकारी देगा तथा अधिसूचित फसलों का समय पर बीमा कराने के लिए जागरूक करेगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री विनोद लोखंडे, एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के जिला प्रतिनिधि श्री सोनू वड़ोले सहित कृषि विभाग और बीमा कंपनी के अधिकारी मौजूद रहे।

17 अगस्त है अंतिम तिथि

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे 17 अगस्त 2026 तक अपनी खरीफ फसलों का बीमा अवश्य करा लें। अंतिम समय का इंतजार न करें, ताकि प्राकृतिक आपदा की स्थिति में आर्थिक सहायता का लाभ मिल सके।

इन फसलों का होगा बीमा

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मक्का, सोयाबीन, अरहर, मूंगफली और कपास जैसी अधिसूचित खरीफ फसलों का बीमा कराया जा सकता है। योजना के अंतर्गत अल नीनो, सूखा, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि, बाढ़, कीट प्रकोप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान पर किसानों को आर्थिक सुरक्षा और मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।

बीमा कराने के लिए क्या चाहिए?

ऋणी किसान अपने संबंधित बैंक या PACS के माध्यम से बीमा करा सकते हैं।

अऋणी किसानों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक, भूमि संबंधी दस्तावेज (खसरा, बी-1 या पटवारी प्रतिवेदन) तथा आवश्यकता अनुसार स्व-घोषणा पत्र प्रस्तुत करना होगा।

‘छोटा सा प्रीमियम, बड़ी सुरक्षा’

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए किसान अपने निकटतम कृषि विभाग, कृषि विस्तार अधिकारी, बैंक, PACS या CSC केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

🎤 राजेश चौधरी
NCIB NEWS
“किसानों की आवाज़, हर खबर पर हमारी नज़र”

0 107
Uncategorized

जनसुनवाई में गूंजीं आमजन की समस्याएं, अपर कलेक्टर ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

पांढुर्णा | राजेश चौधरी | NCIB NEWS

पांढुर्णा कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर ने जनसुनवाई के दौरान प्राप्त 25 आवेदनों पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार जांच कर समय-सीमा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रदूषण, खदान, अतिक्रमण और पंचायत अनियमितताओं के मामले उठे

जनसुनवाई में ग्राम चिचोलीबुजुर्ग के कुछ होटलों द्वारा कोयला, गीली लकड़ी और प्लास्टिक जलाने से फैल रहे प्रदूषण पर शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि इससे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है और स्थानीय व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।

वहीं मालेगांव की डोलोमाइट खदानों से जुड़े पुराने आवेदन पर कार्रवाई नहीं होने की शिकायत भी सामने आई। अपर कलेक्टर ने मामले की वर्तमान स्थिति की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

ग्राम सावंगा पंचायत में विकास कार्यों की गुणवत्ता, कथित वित्तीय अनियमितताओं, जलकर राशि के उपयोग और पंचायत कार्यों में गड़बड़ियों की शिकायतों पर निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

भूमि, मुआवजा और रास्तों से जुड़े मामलों पर भी सुनवाई

जनसुनवाई में महाराष्ट्र की कोच्ची बांध परियोजना के तहत वर्ष 2012 में हुए भूमि अधिग्रहण के मुआवजे की समीक्षा, परसोड़ी में शासकीय मार्ग से अतिक्रमण हटाने और दधीमेटा में रेलवे लाइन निर्माण से प्रभावित किसानों के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई।

इसके अलावा बानाबकोड़ा में पैतृक संपत्ति में नाम दर्ज कराने, सौसर की स्वामी समर्थ सिटी कॉलोनी में आरक्षित उद्यान भूमि पर कथित अतिक्रमण रोकने, बिरोली में झूठी शिकायतों से परेशान किसान और पारडसिंगा में बंद रास्ता खुलवाने के मामलों पर भी सुनवाई की गई।

दिव्यांग की मदद के लिए तत्काल निर्देश

जनसुनवाई के दौरान गैंगरीन के कारण पैर गंवा चुके एक दिव्यांग नागरिक ने आजीविका और आवागमन के लिए बैटरी चालित मोटर साइकिल उपलब्ध कराने की मांग की। अपर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को पात्रता के आधार पर शीघ्र परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

समय-सीमा में समाधान के निर्देश

अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध निराकरण किया जाए तथा आवेदकों को कार्रवाई की जानकारी भी समय पर उपलब्ध कराई जाए।

बैठक में संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा, सुश्री नेहा सोनी, एसडीएम श्रीमती अलका एक्का, प्रभारी तहसीलदार सुश्री पेक्षा पाठक, प्रभारी सीईओ जनपद पंचायत श्री विनय प्रकाश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

🎤 राजेश चौधरी
NCIB NEWS
“जनता की आवाज़, सच के साथ”

0 78
Uncategorized

जनसुनवाई में गूंजीं आमजन की समस्याएं, अपर कलेक्टर ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

पांढुर्णा | राजेश चौधरी | NCIB NEWS

पांढुर्णा कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर ने जनसुनवाई के दौरान प्राप्त 25 आवेदनों पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार जांच कर समय-सीमा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रदूषण, खदान, अतिक्रमण और पंचायत अनियमितताओं के मामले उठे

जनसुनवाई में ग्राम चिचोलीबुजुर्ग के कुछ होटलों द्वारा कोयला, गीली लकड़ी और प्लास्टिक जलाने से फैल रहे प्रदूषण पर शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि इससे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है और स्थानीय व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।

वहीं मालेगांव की डोलोमाइट खदानों से जुड़े पुराने आवेदन पर कार्रवाई नहीं होने की शिकायत भी सामने आई। अपर कलेक्टर ने मामले की वर्तमान स्थिति की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

ग्राम सावंगा पंचायत में विकास कार्यों की गुणवत्ता, कथित वित्तीय अनियमितताओं, जलकर राशि के उपयोग और पंचायत कार्यों में गड़बड़ियों की शिकायतों पर निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

भूमि, मुआवजा और रास्तों से जुड़े मामलों पर भी सुनवाई

जनसुनवाई में महाराष्ट्र की कोच्ची बांध परियोजना के तहत वर्ष 2012 में हुए भूमि अधिग्रहण के मुआवजे की समीक्षा, परसोड़ी में शासकीय मार्ग से अतिक्रमण हटाने और दधीमेटा में रेलवे लाइन निर्माण से प्रभावित किसानों के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई।

इसके अलावा बानाबकोड़ा में पैतृक संपत्ति में नाम दर्ज कराने, सौसर की स्वामी समर्थ सिटी कॉलोनी में आरक्षित उद्यान भूमि पर कथित अतिक्रमण रोकने, बिरोली में झूठी शिकायतों से परेशान किसान और पारडसिंगा में बंद रास्ता खुलवाने के मामलों पर भी सुनवाई की गई।

दिव्यांग की मदद के लिए तत्काल निर्देश

जनसुनवाई के दौरान गैंगरीन के कारण पैर गंवा चुके एक दिव्यांग नागरिक ने आजीविका और आवागमन के लिए बैटरी चालित मोटर साइकिल उपलब्ध कराने की मांग की। अपर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को पात्रता के आधार पर शीघ्र परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

समय-सीमा में समाधान के निर्देश

अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध निराकरण किया जाए तथा आवेदकों को कार्रवाई की जानकारी भी समय पर उपलब्ध कराई जाए।

बैठक में संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा, सुश्री नेहा सोनी, एसडीएम श्रीमती अलका एक्का, प्रभारी तहसीलदार सुश्री पेक्षा पाठक, प्रभारी सीईओ जनपद पंचायत श्री विनय प्रकाश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

🎤 राजेश चौधरी
NCIB NEWS
“जनता की आवाज़, सच के साथ”

0 69

पद के रौब में पंचायत सचिव पर गरीब मजदूर परिवार से मारपीट का आरोप, लोहे की रॉड से हमला; FIR दर्ज

रिपोर्टर : राजेश चौधरी

सौसर। थाना सौसर अंतर्गत ग्राम निमनी में पंचायत सचिव रविन्द्र ढोबले के खिलाफ एक गरीब मजदूर परिवार के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। शिकायत के अनुसार प्लास्टर के काम को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें एक व्यक्ति के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किए जाने का आरोप है।

पीड़ित परिवार के अनुसार, वे मजदूरी कर अपना जीवनयापन करते हैं। प्लास्टर कार्य को लेकर हुए विवाद के बाद पंचायत सचिव ने कथित रूप से महिला के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। विरोध करने पर उसके साथ धक्का-मुक्की की गई और लाठी से हमला कर घायल कर दिया गया।

महिला की चीख-पुकार सुनकर जब उसका पति और अन्य परिजन बीच-बचाव के लिए पहुंचे, तो शिकायत के अनुसार आरोपी ने लोहे की रॉड से उसके पति के सिर पर वार कर दिया। इस हमले में उसके सिर पर गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी ने गाली-गलौज और धमकी देना जारी रखा।

पीड़ित परिवार का यह भी आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने कहा, “जो करना है कर लो, मैं सचिव हूं… मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।” इस कथित बयान के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है और मामले में निष्पक्ष एवं सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।

थाना सौसर पुलिस ने पीड़िता की लिखित शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर क्रमांक 0334/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला कायम किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो किसी भी सरकारी पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कानून सभी के लिए समान है और किसी को भी अपने पद का दुरुपयोग करने का अधिकार नहीं है।

लिटिल फ्लॉवर स्कूल में जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता संपन्न, संभागीय मुकाबले के लिए खिलाड़ियों का चयन

पांढुर्णा, अमरवाड़ा और सौंसर के प्रतिभागियों ने दिखाया योग कौशल, अब बालाघाट में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व

पांढुर्णा, 27 जुलाई 2026।
लिटिल फ्लॉवर स्कूल, महावीर वार्ड पांढुर्णा में सोमवार को जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पांढुर्णा, अमरवाड़ा एवं सौंसर विकासखंडों के 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व बी.ई.ओ. श्री योगीराज वानोडे तथा विशेष अतिथि बी.ई.ओ. पांढुर्णा श्री एच.बी. हाडे, सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य श्री सी.एस. बरेठ एवं लिटिल फ्लॉवर स्कूल की प्राचार्य सिस्टर सेरोफिना सोरेंग ने दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए योग को स्वस्थ जीवन और अनुशासित व्यक्तित्व का आधार बताया।

प्रतियोगिता के सफल संचालन में योग प्रभारी रंजना कुमरे, ब्लॉक क्रीड़ा प्रभारी श्री खेलसिंह मरकाम, वरिष्ठ खेल प्रभारी वामन घाटोड़े, खेल शिक्षक संजय डाबरे, श्याम कुमार गर्गे, प्रशांत पाटील सहित समस्त शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन श्री उत्तम सांबरे ने किया।

प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों और श्रेणियों में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों में 14 वर्ष ट्रेडिशनल वर्ग में केतन साबले एवं ओम वर्मा, 17 वर्ष में मोहित बारमासे एवं आर्यन गुणारे, 19 वर्ष में आकाश मोहबे, आर्टिस्ट वर्ग में ओम वर्मा, सोहम ठोंबरे, तन्वी धारपुरे, मानवी, यथार्थ नरे, यश साठोने, प्रगति दुबे, योगीता मोहबे, आकाश मोहबे एवं प्रेम तायवाडे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के समापन पर स्कूल प्रबंधन एवं अतिथियों ने सभी विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। चयनित खिलाड़ी अब आगामी संभाग स्तरीय योग प्रतियोगिता में बालाघाट में पांढुर्णा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिससे जिले को उनसे उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है।

कारगिल विजय दिवस पर गूंजा देशभक्ति का स्वर, वीर शहीदों को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय विज्ञान महाविद्यालय में व्याख्यान, प्रतियोगिताएं और प्रेरक कार्यक्रमों का आयोजन

पांढुर्णा, 27 जुलाई 2026।
कारगिल विजय दिवस के अवसर पर प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, पांढुर्णा में देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम की शुरुआत शहीदों के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं दो मिनट का मौन रखकर की गई, जिसमें उपस्थित सभी छात्र-छात्राओं एवं प्राध्यापकों ने वीर जवानों के प्रति अपनी कृतज्ञता व्यक्त की।

कार्यक्रम में कारगिल युद्ध की ऐतिहासिक विजय, भारतीय सेना के अदम्य साहस, शौर्य और बलिदान पर व्याख्यान एवं परिचर्चा का आयोजन किया गया। विद्यार्थियों ने पोस्टर एवं निबंध प्रतियोगिताओं के माध्यम से देशभक्ति की भावना को सशक्त अभिव्यक्ति दी। वहीं प्रेरक चलचित्रों के प्रदर्शन के जरिए कारगिल के रणबांकुरों के शौर्य, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति से विद्यार्थियों को परिचित कराया गया।

कार्यक्रम के दौरान पूरा परिसर देशभक्ति के नारों से गूंज उठा। विद्यार्थियों ने वीर शहीदों के सम्मान में राष्ट्रप्रेम का संकल्प लेते हुए उनके बलिदान को सदैव स्मरण रखने का संदेश दिया।

इस अवसर पर प्रभारी प्राचार्य डॉ. हर्षलता सोनटक्के, डॉ. एल.एल. राऊत, डॉ. डी.एस. बिसेन, डॉ. ललिता धुर्वे, प्रो. रामपाल कुमरे, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रो. गणेश कुमार तुमडाम, प्रो. शीतल गुजरे, प्रो. पवन कुमार कोडापे, प्रो. कीर्ति सलामे, डॉ. ए. मंसूरी, डॉ. दीपचंद भावरकर, श्री भोजराज कराले, श्री मनोज खुरसंगे, श्री राधेश्याम बुआडे, सुश्री अपूर्वा सांडे सहित महाविद्यालय का समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

पदोन्नति पर उप निरीक्षक मोहनलाल गुप्ता का हुआ भव्य सम्मान

तेली समाज संगठन एवं ब्राइट कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल तिगांव ने दी शुभकामनाएं

पांढुर्णा, 27 जुलाई 2026।
मध्यप्रदेश पुलिस विभाग में सहायक उप निरीक्षक (एएसआई) से उप निरीक्षक (एसआई) के पद पर पदोन्नत हुए श्री मोहनलाल गुप्ता के सम्मान में तेली समाज संगठन एवं ब्राइट कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल, तिगांव के संयुक्त तत्वावधान में गरिमामय सम्मान समारोह का आयोजन किया गया।

समारोह में समाजजनों, विद्यालय परिवार एवं गणमान्य नागरिकों ने श्री मोहनलाल गुप्ता का पुष्पमाला, शॉल एवं श्रीफल भेंट कर आत्मीय स्वागत एवं सम्मान किया। उपस्थित वक्ताओं ने उनके लंबे सेवाकाल, कर्तव्यनिष्ठा, ईमानदारी, अनुशासन एवं उत्कृष्ट कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि उनकी पदोन्नति पूरे समाज के लिए गर्व का विषय है। सभी ने उन्हें नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन के लिए हार्दिक शुभकामनाएं एवं उज्ज्वल भविष्य की मंगलकामनाएं दीं।

इस अवसर पर भवराव वानोडे, तुकाराम वानोडे, आनंद शेन्डे, संजय कालंबे, राजेश वानोडे, एकनाथ बरड़े एवं गौरव बावनकर सहित तेली समाज संगठन के पदाधिकारी एवं समाजजन उपस्थित रहे। वहीं ब्राइट कॉन्वेंट हायर सेकेंडरी स्कूल के समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं एवं छात्र-छात्राओं ने भी समारोह में सहभागिता कर श्री मोहनलाल गुप्ता का सम्मान करते हुए उनके प्रति सम्मान और शुभकामनाएं व्यक्त कीं।

सम्मान समारोह सौहार्दपूर्ण एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

औषधि दुकानों पर प्रशासन की सख्ती, 6 मेडिकल स्टोर्स को कारण बताओ नोटिस

कलेक्टर के निर्देश पर CMHO के मार्गदर्शन में चला विशेष निरीक्षण अभियान

पांढुर्णा, 23 जुलाई 2026। जिले में आम नागरिकों को गुणवत्तापूर्ण एवं सुरक्षित दवाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने औषधि विक्रय प्रतिष्ठानों पर सख्ती शुरू कर दी है। कलेक्टर के निर्देश एवं मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी (CMHO) के मार्गदर्शन में औषधि निरीक्षण दल ने जिले के विभिन्न मेडिकल स्टोर्स का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान दवाओं के क्रय-विक्रय, बिलिंग, स्टॉक रजिस्टर, अभिलेख संधारण, भंडारण व्यवस्था तथा औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम, 1940 के नियमों के पालन की गहन जांच की गई। जांच में कई प्रतिष्ठानों पर आवश्यक दस्तावेजों एवं नियमों के पालन में कमियां पाई गईं।

इन अनियमितताओं के चलते 6 मेडिकल स्टोर्स को कारण बताओ नोटिस जारी किए गए हैं। इनमें—

मैसर्स प्रणव मेडिकल, तीन शेर चौक, पांढुर्णा।

मैसर्स विकास मेडिकल स्टोर्स, मेन रोड, मजदूर केंद्र के पास, पांढुर्णा।

मैसर्स विकास मेडिकोज, गुजरी चौक, राम मंदिर के बाजू में, पांढुर्णा।

मैसर्स आर्या मेडिकल एंड जनरल स्टोर्स, पिपलानारायणवार, सौंसर।

मैसर्स महालक्ष्मी मेडिकल स्टोर्स, संतोषी माता वार्ड, शाह पेट्रोल पंप के सामने, पांढुर्णा।

मैसर्स नवदुर्गा मेडिकल स्टोर्स, जय स्तंभ चौक, पावड़ा वार्ड, पांढुर्णा।

संबंधित संचालकों को निर्धारित समय-सीमा में अपना स्पष्टीकरण प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं। अधिकारियों ने स्पष्ट किया है कि प्राप्त जवाब एवं निरीक्षण में सामने आए तथ्यों के आधार पर नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग ने जिले के सभी औषधि विक्रेताओं को निर्देशित किया है कि दवाओं का क्रय-विक्रय केवल वैध बिलों के माध्यम से करें, सभी आवश्यक अभिलेख अद्यतन रखें तथा औषधि एवं प्रसाधन सामग्री अधिनियम के सभी प्रावधानों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करें।

जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है और नियमों का उल्लंघन करने वाले मेडिकल स्टोर्स के विरुद्ध आगे भी लगातार निरीक्षण एवं सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

अवैध आहातों पर आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, शराब पिलाने वाले 3 होटल/दुकान संचालकों पर केस दर्ज

पांढुर्णा, 18 जुलाई 2026 जिले में अवैध रूप से शराब सेवन की सुविधा उपलब्ध कराने वालों के खिलाफ आबकारी विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए तीन होटल एवं दुकान संचालकों पर प्रकरण दर्ज किए हैं।

कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में जिलेभर में अवैध आहातों पर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 17 जुलाई 2026 को आबकारी वृत्त सौसर की टीम ने कम्पोजिट मदिरा दुकान सौसर-ए के आसपास सघन निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर रहे लोगों को समझाइश देकर वहां से हटाया गया। वहीं शराब पीने की सुविधा उपलब्ध कराने वाले तीन होटल एवं दुकान संचालकों के विरुद्ध मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 36(ए) के तहत प्रकरण दर्ज किए गए।

इस कार्रवाई में वृत्त प्रभारी कु. भारती गोड, आबकारी आरक्षक जितेंद्र सिंह तथा उत्कर्ष ठाकरे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध आहातों और शराब सेवन को बढ़ावा देने वालों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रहेगी।

‘नशे से दूरी है जरूरी 2.0’ अभियान: पुलिस ने विद्यार्थियों को दिलाई नशामुक्ति की शपथ

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार चलाए जा रहे प्रदेशव्यापी “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान के तहत शुक्रवार को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, पांढुर्णा में पुलिस प्रशासन द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प दिलाया गया।

कार्यक्रम का शुभारंभ महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शहनाज खान की अध्यक्षता तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद की उपस्थिति में मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ।

मुख्य अतिथि अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री मनकामना प्रसाद ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि उसके परिवार, शिक्षा, सामाजिक जीवन और भविष्य को भी गंभीर रूप से प्रभावित करता है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे सिंथेटिक ड्रग्स, नशीली दवाओं, दर्द निवारक दवाइयों और कफ सिरप के दुरुपयोग से दूर रहें तथा अपने साथ-साथ समाज को भी नशामुक्त बनाने में सक्रिय भूमिका निभाएं।

उन्होंने कहा कि यदि नशे पर खर्च होने वाली राशि को शिक्षा, स्वास्थ्य और परिवार के विकास में लगाया जाए तो समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाया जा सकता है। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों और महाविद्यालयीन स्टाफ को नशामुक्ति की शपथ भी दिलाई गई।

इस अवसर पर पुलिस विभाग से श्रीमती आकांक्षा सहारे, श्रीमती संध्या रानी सक्सेना एवं श्री अभिलेश हिंगवे उपस्थित रहे। वहीं महाविद्यालय के वरिष्ठ प्राध्यापक, राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) के अधिकारी, समस्त स्टाफ एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने कार्यक्रम में सहभागिता की।

कार्यक्रम का संचालन श्री भोजराज कराले ने किया, जबकि प्रो. गणेश कुमार तुमडाम ने आभार व्यक्त किया।

15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक चलने वाले इस विशेष अभियान का उद्देश्य युवाओं और आमजन को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक कर स्वस्थ, सुरक्षित और नशामुक्त समाज का निर्माण करना है।

कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ की पहल से 13 वर्षीय हिमांशु को मिली नई जिंदगी

आरबीएसके के तहत स्पाइनल डिफॉर्मिटी का सफल ऑपरेशन, परिवार ने जताया आभार

पांढुर्णा,
पांढुर्णा जिले में प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की संवेदनशील पहल ने एक 13 वर्षीय बालक को नई जिंदगी देने का काम किया है। ग्राम रायबासा निवासी हिमांशु धुर्वे, जो लंबे समय से स्पाइनल डिफॉर्मिटी (रीढ़ की गंभीर विकृति) से पीड़ित था, उसका सफल ऑपरेशन कर उसे स्वस्थ जीवन की नई उम्मीद मिली है।

जानकारी के अनुसार, राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत हिमांशु का प्रारंभिक परीक्षण सिविल अस्पताल पांढुर्णा में किया गया। इसके बाद जिला अस्पताल छिंदवाड़ा और एम्स नागपुर में विशेषज्ञों से परामर्श लिया गया। हालांकि, वहां पीडियाट्रिक स्पाइनल सर्जन उपलब्ध नहीं होने के कारण उसे एम्स नई दिल्ली भेजने की सलाह दी गई, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने से यह संभव नहीं हो सका।

मामले की गंभीरता को देखते हुए कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने तत्काल संज्ञान लिया और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को हर संभव उपचार उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अतिरिक्त कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री तथा एसडीएम श्रीमती अल्का एक्का ने भी पूरे मामले की लगातार मॉनिटरिंग करते हुए उपचार प्रक्रिया को गति दी।

कलेक्टर के निर्देशों पर आरबीएसके टीम ने हिमांशु को बैतूल के पाढर अस्पताल भेजा, जहां सभी आवश्यक जांच के बाद चेन्नई के प्रसिद्ध पीडियाट्रिक स्पाइनल सर्जन डॉ. केनी डेविड से समन्वय स्थापित किया गया। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 8 जुलाई 2026 को हिमांशु की स्पाइनल डिफॉर्मिटी करेक्शन सर्जरी सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

ऑपरेशन के बाद हिमांशु का स्वास्थ्य लगातार बेहतर हो रहा है। उसके माता-पिता ने भावुक होकर कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ, स्वास्थ्य विभाग, आरबीएसके टीम तथा उपचार में सहयोग देने वाले सभी चिकित्सकों और अधिकारियों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि समय पर मिले सहयोग और बेहतर उपचार ने उनके बेटे को नया जीवन प्रदान किया है।

यह सफलता प्रशासन की संवेदनशील कार्यशैली और स्वास्थ्य विभाग की प्रतिबद्धता का उत्कृष्ट उदाहरण है, जिसने आर्थिक रूप से कमजोर परिवार के बच्चे को बेहतर इलाज उपलब्ध कराकर मानव सेवा की मिसाल पेश की है।

सफलता की कहानी

पांढुर्णा कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के अथक प्रयास से हिमांशु को मिली नई जिंदगी

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत स्पाइनल डिफॉर्मिटी का सफल ऑपरेशन, परिवार ने जताया आभार

पांढुर्णा,

राष्ट्रीय बाल स्वास्थ्य कार्यक्रम (आरबीएसके) के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग की सतत मॉनिटरिंग तथा कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के विशेष प्रयासों से स्पाइनल डिफॉर्मिटी (रीढ़ की विकृति) से पीड़ित 13 वर्षीय हिमांशु धुर्वे का सफल ऑपरेशन कर उसे नया जीवन मिला है। इस पूरी प्रक्रिया में अतिरिक्त कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) श्रीमती अल्का एक्का द्वारा भी लगातार मॉनिटरिंग एवं आवश्यक सहयोग प्रदान किया गया।

ग्राम रायबासा, विकासखंड पांढुर्णा निवासी हिमांशु धुर्वे लंबे समय से रीढ़ की गंभीर समस्या से पीड़ित था। प्रारंभिक उपचार हेतु उसे सिविल अस्पताल पांढुर्णा में अस्थिरोग विशेषज्ञ डॉ. नीलेश धाडसे को दिखाया गया, जहां से आरबीएसके टीम द्वारा आवश्यक जांच कर जिला अस्पताल छिंदवाड़ा के डीआईसी केंद्र भेजा गया। विशेषज्ञ परीक्षण के बाद मरीज को नेक्स्ट ओपिनियन के लिए एम्स नागपुर रेफर किया गया। वहां पीडियाट्रिक स्पाइनल सर्जन उपलब्ध नहीं होने के कारण उसे एम्स नई दिल्ली भेजने की सलाह दी गई, लेकिन परिवार की आर्थिक स्थिति कमजोर होने से दिल्ली ले जाना संभव नहीं था।

मामले की जानकारी मिलते ही कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने तत्काल संज्ञान लेते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारियों तथा संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि किसी भी उपलब्ध मद से उपचार की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। निर्देशों के पालन में आरबीएसके टीम द्वारा हिमांशु को पाढर अस्पताल, जिला बैतूल भेजा गया, जहां विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा आवश्यक जांच की गई। इसके बाद वेल्लोर (चेन्नई) के प्रसिद्ध पीडियाट्रिक स्पाइनल सर्जन डॉ. केनी डेविड से समन्वय स्थापित कर ऑपरेशन की तिथि प्राप्त की गई।

निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार 4 जुलाई 2026 को हिमांशु को पाढर अस्पताल में भर्ती कराया गया तथा सभी आवश्यक जांच सामान्य पाए जाने के बाद 8 जुलाई 2026 को डॉ. केनी डेविड द्वारा स्पाइनल डिफॉर्मिटी करेक्शन का सफल ऑपरेशन किया गया।

वर्तमान में हिमांशु का स्वास्थ्य लगातार बेहतर हो रहा है। उपचार की सफलता पर उसके माता-पिता एवं परिजनों ने कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ, स्वास्थ्य विभाग, आरबीएसके टीम तथा उपचार में सहयोग करने वाले सभी चिकित्सकों एवं अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि समय पर मिले सहयोग एवं समुचित उपचार से उनके पुत्र को नया जीवन मिला है।

उर्वरक वितरण व्यवस्था का औचक निरीक्षण, डबल लॉक केंद्रों की व्यवस्थाओं का लिया जायजा

ई-विकास पोर्टल पर उर्वरक की शत-प्रतिशत उपलब्धता दर्ज करने के दिए निर्देश

पांढुर्णा
कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में जिले में किसानों को उर्वरकों की सुचारु एवं पारदर्शी उपलब्धता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से गुरुवार को उपसंचालक कृषि श्री मोरिस नाथ ने संयुक्त टीम के साथ पांढुर्णा एवं सौसर स्थित उर्वरक वितरण के डबल लॉक केंद्रों का औचक निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान उपसंचालक कृषि ने डबल लॉक केंद्रों पर उर्वरक वितरण व्यवस्था, अभिलेखों के संधारण तथा उपलब्ध उर्वरकों की स्थिति का अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों एवं संबंधित कर्मचारियों को निर्देश दिए कि ई-विकास प्रणाली के माध्यम से उर्वरक वितरण से संबंधित सभी आवश्यक दस्तावेजों का नियमित एवं व्यवस्थित संधारण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि डबल लॉक केंद्रों पर भौतिक रूप से उपलब्ध शत-प्रतिशत उर्वरक का विवरण ई-विकास पोर्टल पर समय पर एवं सही तरीके से प्रदर्शित किया जाए, ताकि उर्वरक वितरण प्रक्रिया में पारदर्शिता बनी रहे तथा किसानों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

उपसंचालक कृषि ने कहा कि उर्वरकों के भंडारण एवं वितरण की सतत निगरानी से किसानों को समय पर आवश्यक उर्वरक उपलब्ध कराना संभव होगा तथा विभागीय व्यवस्थाएं अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनेंगी। निरीक्षण के दौरान संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।

Also Read

समन्वित खेती किसानों के लिए वरदान, वर्षभर आय का प्रभावी मॉडल

उपसंचालक कृषि एवं अधिकारियों ने किया प्रगतिशील कृषक के समन्वित खेती मॉडल का अवलोकन

पांढुर्णा,
कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में जिले में कृषि क्षेत्र में हो रहे नवाचारों तथा भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप समन्वित खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से गुरुवार को उपसंचालक कृषि श्री मोरिस नाथ, परियोजना संचालक श्री धीरज ठाकुर एवं कृषि विभाग के अधिकारियों ने प्रगतिशील कृषक डॉ. सुरेंद्र पन्नासे के कृषि प्रक्षेत्र का निरीक्षण किया।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने देखा कि डॉ. सुरेंद्र पन्नासे अपने खेत में आधुनिक तकनीक का उपयोग करते हुए उद्यानिकी फसलों जैसे संतरा, अमरूद, आम एवं सीताफल के साथ मक्का, अरहर, कपास सहित विभिन्न फसलों की समन्वित खेती कर रहे हैं। इसके साथ ही वे पशुपालन भी कर रहे हैं, जिससे उन्हें वर्षभर नियमित आय प्राप्त हो रही है।

डॉ. पन्नासे ने अपने खेत में जीवामृत यूनिट स्थापित की है, जिसका उपयोग वे अपनी फसलों में कर रहे हैं। उन्होंने बताया कि जीवामृत के उपयोग से खेती की लागत में कमी लाई जा सकती है। समन्वित खेती अपनाने से किसानों को वर्षभर आय प्राप्त होती है, उत्पादन लागत कम होती है तथा भूमि की उर्वरा शक्ति भी बनी रहती है। उन्होंने बताया कि समन्वित खेती में किसान अधिक लाभ अर्जित कर सकता है।

डॉ. पन्नासे ने अपने खेत में सीताफल की विभिन्न किस्में, आम, अमरूद, मौसंबी, संतरा, अरहर, बरबटी, मक्का, चकोतरा, नींबू आदि की खेती की है। साथ ही जल संरक्षण के लिए खेत में तालाब का निर्माण कराया है, जिससे सिंचाई के लिए पानी का उपयोग किया जाता है। कृषि के साथ पशुपालन से उन्हें दूध, गोबर एवं गोमूत्र भी प्राप्त होता है, जिसका उपयोग खेती में किया जा रहा है।

उपसंचालक कृषि श्री मोरिस नाथ ने जिले के सभी किसानों से अपील की कि वे एकल फसल उत्पादन के बजाय समन्वित खेती अपनाएं, जिससे उन्हें वर्षभर आय प्राप्त हो सके।भ्रमण के दौरान सहायक संचालक कृषि श्री दीपक चौरसिया, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री विनोद लोखंडे तथा कृषि विस्तार अधिकारी श्री पंकज पराड़कर उपस्थित रहे।

105

एक पेड़ माँ के नाम अभिया  के तहत ग्राम बनगाँव में हुआ पौधारोपण

स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी का दिया गया संदेश

पांढुर्णा,

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत विकासखंड समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे के नेतृत्व में ग्राम बनगाँव के प्राथमिक शाला परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन नवांकुर संस्था अवध विद्यापीठ शिक्षण समिति, पांढुर्णा एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बनगाँव के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री रामदास मुरमकर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती रत्नमाला पाटिल एवं श्रीमती ज्योति मकोने, कोतवाल श्री प्रमोद गोलाईत, श्री नंदू ढोके, श्रीमती मंदा मुरमकर, श्री मारुति बागड़े, कु. दीक्षा ढोके, जन अभियान परिषद की परामर्शदाता श्रीमती वर्षा खुरसंगे तथा नवांकुर संस्था के अध्यक्ष श्री राजेश कुमार मानकर सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। समापन अवसर पर ग्रामीणों को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़ने एवं अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

134

एक पेड़ माँ के नाम अभिया  के तहत ग्राम बनगाँव में हुआ पौधारोपण

स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण एवं जनभागीदारी का दिया गया संदेश

पांढुर्णा,

मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ एवं मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में स्वैच्छिकता पर्व के अंतर्गत विकासखंड समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे के नेतृत्व में ग्राम बनगाँव के प्राथमिक शाला परिसर में “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम का आयोजन नवांकुर संस्था अवध विद्यापीठ शिक्षण समिति, पांढुर्णा एवं ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति बनगाँव के संयुक्त तत्वावधान में किया गया। इस अवसर पर ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री रामदास मुरमकर, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता श्रीमती रत्नमाला पाटिल एवं श्रीमती ज्योति मकोने, कोतवाल श्री प्रमोद गोलाईत, श्री नंदू ढोके, श्रीमती मंदा मुरमकर, श्री मारुति बागड़े, कु. दीक्षा ढोके, जन अभियान परिषद की परामर्शदाता श्रीमती वर्षा खुरसंगे तथा नवांकुर संस्था के अध्यक्ष श्री राजेश कुमार मानकर सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित सभी प्रतिभागियों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। समापन अवसर पर ग्रामीणों को “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान से जुड़ने एवं अधिक से अधिक पौधे लगाने तथा उनके संरक्षण का संकल्प दिलाया गया। वक्ताओं ने कहा कि वृक्षारोपण केवल पर्यावरण संरक्षण का माध्यम ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं हरित भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

125

जिला शहरी विकास अभिकरण पांढुर्णा ने प्रस्तुत की नगरीय विकास योजनाओं की उपलब्धियां एवं प्रगति रिपोर्ट की जानकारी प्राप्त की गई।

पांढुर्णा,
आज की बैठक में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के द्वारा प्रेजेंटेशन सभाकक्ष में संपन्न की गई। जिला शहरी विकास अभिकरण (डूडा) पांढुर्णा द्वारा जिले के नगरीय निकायों में संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं एवं उपलब्धियों का विस्तृत प्रस्तुतिकरण किया गया। इसमें प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि), राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (डे-एनयूएलएम), दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना तथा ई-नगर पालिका 2.0 जैसी प्रमुख योजनाओं की प्रगति और नागरिकों को मिल रहे लाभों की जानकारी दी गई।

प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के अंतर्गत पांढुर्णा जिले में अब तक 6,112 स्ट्रीट वेंडर लाभान्वित हुए हैं। इनमें प्रथम चरण में 15 हजार रुपये, द्वितीय चरण में 25 हजार रुपये तथा तृतीय चरण में 50 हजार रुपये तक का बिना गारंटी कार्यशील पूंजी ऋण उपलब्ध कराया गया है। समय पर ऋण चुकाने वाले हितग्राहियों को 7 प्रतिशत वार्षिक ब्याज सब्सिडी, डिजिटल भुगतान पर कैशबैक तथा पात्र हितग्राहियों को यूपीआई लिंक्ड रुपे क्रेडिट कार्ड की सुविधा भी प्रदान की जा रही है।

राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन (DAY-NULM) के अंतर्गत जिले में स्व-सहायता समूहों के गठन, महिला सशक्तिकरण, नियमित बचत, आंतरिक ऋण व्यवस्था तथा स्वरोजगार को बढ़ावा देने के लिए सतत कार्य किया जा रहा है। समान आर्थिक एवं सामाजिक पृष्ठभूमि वाले 10 से 20 सदस्यों के समूहों के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में प्रभावी प्रयास किए जा रहे हैं।

दीनदयाल अंत्योदय रसोई योजना के अंतर्गत पांढुर्णा एवं सौंसर में 1 सितंबर 2023 से स्थायी रसोई केंद्र संचालित हैं, जहां जरूरतमंद नागरिकों को मात्र 5 रुपये में पौष्टिक एवं स्वादिष्ट भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। प्रत्येक केंद्र में प्रतिदिन लगभग 250 लोगों को भोजन उपलब्ध कराया जाता है। योजना के तहत अब तक नगरपालिका परिषद पांढुर्णा में 2,08,057 तथा नगरपालिका परिषद सौंसर में 2,05,190 हितग्राही लाभान्वित हुए हैं। समय-समय पर अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों द्वारा रसोई केंद्रों का निरीक्षण कर भोजन की गुणवत्ता एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा भी की जाती है।

प्रस्तुतीकरण में ई-नगर पालिका 2.0 की उपलब्धियों पर भी प्रकाश डाला गया। नागरिक अब घर बैठे ऑनलाइन माध्यम से जन्म-मृत्यु एवं विवाह पंजीयन, संपत्ति कर, जलकर, भवन निर्माण अनुमति, ट्रेड लाइसेंस, शिकायत निवारण, पानी के टैंकर, अग्निशमन अनापत्ति प्रमाण-पत्र सहित 17 से अधिक सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं। जिले में पोर्टल पर 33,173 संपत्ति कर प्रविष्टियां, 16,948 जलकर रिकॉर्ड, 110 ट्रेड लाइसेंस तथा 74 विवाह पंजीयन ऑनलाइन दर्ज किए जा चुके हैं।

जिला शहरी विकास अभिकरण ने बताया कि इन योजनाओं के माध्यम से शहरी गरीबों, स्व-सहायता समूहों, स्ट्रीट वेंडरों एवं आम नागरिकों को आर्थिक सशक्तिकरण, रोजगार, सामाजिक सुरक्षा तथा डिजिटल सेवाओं का लाभ सुनिश्चित किया जा रहा है। नगरीय निकायों में योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर नागरिकों को पारदर्शी एवं सुगम सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं।

जिला शहरी विकास अभिकरण और सामाजिक न्याय विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के माध्यम से पांढुरना जिले में महिला सशक्तिकरण, आवास और सामाजिक सुरक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रगति हुई है। राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन DAY-NULM के तहत स्व सहायता समूह SHG को जिले में महिला उत्थान का मुख्य आधार बनाया गया है।

जिले में अब तक 385 स्व सहायता समूह गठित किए जा चुके हैं। इनमें से 217 समूहों को समूह गठन के 6 माह बाद 1 लाख से 5 लाख तक का CCL ऋण प्रदान किया गया है। साथ ही 10 SHG मिलाकर ALF समूह बनाने की पहल भी शुरू हुई है, जिसके तहत 09 ALF गठित कर 50 हजार रुपये की ऋण राशि दी गई है।

SHG की विशेषता है 10-20 समान विचारधारा वाली महिलाएं मिलकर नियमित बचत करती हैं और आंतरिक ऋण लेती हैं। इससे महिलाओं में बचत की आदत, आत्मविश्वास और नेतृत्व क्षमता का विकास हो रहा है। SHG की महिलाएं मध्यान्ह भोजन, आंगनवाड़ी पोषण आहार और अमृत हरित महाअभियान जैसे कार्यों में भी संलग्न हैं।

सामाजिक न्याय विभाग के अनुसार 10 जुलाई 2026 तक जिले में 25,706 लोग विभिन्न पेंशन योजनाओं से जुड़े हैं। इसमें इंदिरा गांधी राष्ट्रीय वृद्धावस्था पेंशन 5193, विधवा पेंशन 2136, मुख्यमंत्री अविवाहिता पेंशन 8412 और मुख्यमंत्री कल्याणी पेंशन 1606 हितग्राही शामिल हैं। सभी पात्रों को 600 रुपये प्रतिमाह पेंशन दी जा रही है।

प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी 2.0 के तहत केंद्र सरकार 2.50 लाख तक की वित्तीय सहायता दे रही है। जिले में PMAY(U) 1.0 में 8288 और 2.0 में 667 परिवार लाभान्वित हो चुके हैं। योजना में महिलाओं के नाम पर आवास को प्राथमिकता दी जा रही है।

असंगठित श्रमिकों के लिए मुख्यमंत्री जनकल्याण संबल योजना 2.0 के तहत सामान्य मृत्यु पर 2 लाख, दुर्घटना मृत्यु पर 4 लाख, आंशिक दिव्यांगता पर 1 लाख और अंत्येष्टि सहायता 5 हजार रुपये दी जा रही है। अब तक 517 सामान्य मृत्यु, 34 दुर्घटना मृत्यु, 03 आंशिक दिव्यांगता और 1107 अंत्येष्टि प्रकरणों में सहायता प्रदान की गई है।

118

कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में समय-सीमा बैठक संपन्न

पेयजल, सड़क, जनकल्याणकारी योजनाओं, सीएम हेल्पलाइन एवं लंबित प्रकरणों की विस्तृत समीक्षा, समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण कार्यों पर दिया विशेष जोर

जन आकांक्षा पोर्टल पर लंबित शिकायतों की समीक्षा, अधिकारियों को समय-सीमा में निराकरण के आदेश

पांढुर्णा
कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में गुरुवार को  कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले में संचालित विभिन्न विभागीय योजनाओं, जनहितकारी कार्यों, लंबित प्रकरणों तथा शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं की विभागवार विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने सभी विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनहित से जुड़े सभी कार्य निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूर्ण किए जाएं तथा शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए।

बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर,संयुक्त कलेक्टर सुश्री नेहा सोनी,  प्रभारी तहसीलदार पांढुर्णा सुश्री प्रेक्षा पाठक, प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत पांढुर्णा श्री विनय प्रकाश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।एसडीएम सौसर श्री सिद्धार्थ पटेल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक में जुड़े रहे।

बैठक के दौरान कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने आबादी भूमि से संबंधित लंबित प्रकरणों की समीक्षा करते हुए उनके त्वरित एवं विधिसम्मत निराकरण के लिए आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग से जिले की पेयजल व्यवस्था की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। साथ ही शिव मत्स्य उद्योग सरकारी समिति के संबंध में भी जनपद पंचायत को आवश्यक निर्देश प्रदान किए।

बैठक में लीड बैंक मैनेजर युवराज जिचकर को आचार्य विद्यासागर गोवर्धन की सर्वधन योजना की सहायता राशि स्वीकृत करवाने के निर्देश दिए गए। एवं औद्योगिक क्षेत्र बोरगांव स्थित नर्मदा दूधसागर प्राइवेट लिमिटेड का निरीक्षण करने कलेक्टर ने अपर कलेक्टर को निर्देश दिए गये

बैठक में ग्राम बड़चिचोली, मरकावाड़ा एवं कालापाठा में उत्पन्न पेयजल समस्याओं पर विशेष रूप से चर्चा की गई। कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि ग्रामीण क्षेत्रों में नलकूप, हैंडपंप एवं अन्य उपलब्ध जल स्रोतों के माध्यम से निर्बाध एवं समुचित पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित की जाए, जिससे नागरिकों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।

बैठक में श्रम अधिकारी को प्रधानमंत्री श्रम मानधन योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों का अधिकाधिक पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, जिससे जिले के अधिक से अधिक श्रमिक योजना का लाभ प्राप्त कर सकें।

खनि अधिकारी सुश्री यामिनी उइके एवं सहायक खनि श्री महेश नगपुरे को कन्हान नदी एवं बग्गू बिच्छू क्षेत्र में रेत उत्खनन से संबंधित आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए। एवं उपयोगिता सहकारिता विभाग को निर्देश दिया गया है कि डी, पी आहूजा को किसान को लाभ दिलाने के संबंध में निर्देश दिए गए हैं।

बैठक में जल गंगा संवर्धन एवं जनभागीदारी अभियान की भी विस्तृत समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने सभी विभागों के अधिकारियों एवं कर्मचारियों को जल संरक्षण संबंधी गतिविधियों को व्यापक स्तर पर संचालित करने तथा अधिकाधिक जनसहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जल संरक्षण के प्रयासों को केवल शासकीय कार्यक्रम तक सीमित न रखते हुए जनआंदोलन का स्वरूप दिया जाए, ताकि समाज के प्रत्येक वर्ग की सहभागिता सुनिश्चित हो सके।

कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने सीएम हेल्पलाइन के लंबित प्रकरणों की विभागवार समीक्षा करते हुए अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर गुणवत्तापूर्ण एवं समाधानपरक निराकरण किया जाए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि शिकायतों के निराकरण में केवल औपचारिकता नहीं, बल्कि वास्तविक समाधान सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

बैठक में कार्यालय जनपद शिक्षण केंद्र में छत मरम्मत से संबंधित जानकारी प्राप्त की।

बैठक में विभिन्न व्यक्तिगत एवं जनहित से जुड़े प्रकरणों की भी समीक्षा की गई। श्री बाबूलाल बंजारे, निवासी सौसर को चतुर्थ समयमान वेतनमान का लाभ दिलाने के संबंध में निर्देश दिए गए। ग्राम पंचायत आमला में पुलिया निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण कराने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

वन ग्राम बालापुर से संबंधित खाद, बीज एवं नगद सहायता के प्रकरण में आवश्यक कार्यवाही के लिए संबंधित अनुविभागीय अधिकारी को निर्देशित किया गया।

इसी प्रकार लोक निर्माण विभाग से संबंधित नवीन पुलिया निर्माण के प्रकरण में अनुविभागीय अधिकारी, लोक निर्माण विभाग को आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत को संबल योजना के अंतर्गत पात्र हितग्राहियों को राशि उपलब्ध कराने से संबंधित लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए गए।

कलेक्टर ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पोर्टल पर जितने भी लंबित प्रकरण हैं, उन्हें प्राथमिकता के आधार पर जल्द से जल्द निराकृत किया जाए। उन्होंने कहा कि जनता की समस्याओं का समाधान समय पर होना चाहिए, इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

बैठक में संबंधित विभाग प्रमुखों को लंबित प्रकरणों की स्थिति रिपोर्ट प्रस्तुत करने और प्रक्रियागत अड़चनों को तत्काल दूर करने के भी निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने कहा कि जनसुनवाई शासन की प्राथमिकता है और सभी अधिकारी इसे गंभीरता से लें।

बैठक के अंत में कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने सभी अधिकारियों को शासन की प्राथमिकता वाली योजनाओं, जनकल्याणकारी कार्यक्रमों एवं विकास कार्यों को निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्वक पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने विभागीय समन्वय, जवाबदेही एवं संवेदनशीलता के साथ कार्य करते हुए आमजन को बेहतर एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष बल दिया।

100

प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” अभियान का शुभारंभ

नशामुक्ति की दिलाई शपथ, जनजागरूकता रैली निकालकर दिया स्वस्थ समाज का संदेश

पांढुर्णा,
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार प्रदेशव्यापी विशेष अभियान “नशे से दूरी है जरूरी 2.0” के अंतर्गत बुधवार को प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, पांढुर्णा में नशामुक्ति विषयक जनजागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह अभियान 15 जुलाई से 30 जुलाई 2026 तक संचालित किया जा रहा है। कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. शहनाज खान के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) एवं एनटीएफ के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्राचार्या डॉ. शहनाज खान ने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के शारीरिक एवं मानसिक स्वास्थ्य को ही प्रभावित नहीं करता, बल्कि परिवार की आर्थिक स्थिति, सामाजिक प्रतिष्ठा और खुशहाली को भी गंभीर रूप से नुकसान पहुंचाता है। उन्होंने विद्यार्थियों से आह्वान किया कि नशे से दूर रहकर शिक्षा, स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य को प्राथमिकता दें। उन्होंने कहा कि यदि नशे पर खर्च होने वाली राशि का उपयोग बच्चों की शिक्षा एवं परिवार के विकास में किया जाए तो समाज और आने वाली पीढ़ियों का भविष्य बेहतर बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम के दौरान महाविद्यालय के समस्त स्टाफ एवं छात्र-छात्राओं को नशामुक्ति की शपथ दिलाई गई। इसके उपरांत महाविद्यालय परिसर एवं आसपास के क्षेत्र में जनजागरूकता रैली निकाली गई। रैली में राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों ने “जन-जन का यही है नारा, नशा मुक्त हो देश-प्रदेश हमारा” जैसे प्रेरक नारों के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया तथा स्वस्थ, सुरक्षित एवं सशक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।

इस अवसर पर डॉ. हर्षलता सोनटक्के, आईक्यूएसी प्रभारी डॉ. ललिता धुर्वे, प्रो. रामपाल कुमारे, राष्ट्रीय सेवा योजना कार्यक्रम अधिकारी प्रो. गणेश कुमार तुमडाम, श्रीमती कीर्ति सलामे, एनटीएफ प्रभारी डॉ. एल.एल. राऊत, प्रो. पंजाब सिंह, प्रो. शीतल गुजरे, प्रो. पवन कुमार कोडापे, डॉ. नंदकिशोर पवार, डॉ. किशोर पराड़कर, डॉ. दीपचंद भावरकर, डॉ. प्रजेंद्र रघुवंशी, डॉ. ए. मंसूरी, डॉ. श्रेयांश परसाई, श्री भोजराज कराले, श्री राधेश्याम बुवाडे सहित महाविद्यालय के प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। कार्यक्रम के सफल आयोजन में छात्राओं हर्षाली भद्रे, निधि साहू, पूनम गोहिते, चेतना बालपांडे, रेशमा बोरिवार, नंदिनी गोरे, साक्षी भादे तथा विद्यार्थियों पवन उईके, मनीष परतेती, विपिन धुर्वे सहित राष्ट्रीय सेवा योजना के स्वयंसेवकों का सक्रिय सहयोग रहा।

85

मोहगांव जलाशय प्रभावित किसानों की समस्याओं के निराकरण के लिए कलेक्टर ने दिए आवश्यक निर्देश

14 बिंदुओं पर किसानों ने रखा पक्ष, लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण एवं नियमित समीक्षा के दिए निर्देश

पांढुर्णा,
कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में बुधवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में मोहगांव जलाशय प्रभावित किसानों की समस्याओं एवं मांगों के संबंध में बैठक आयोजित की गई। बैठक में किसानों द्वारा भूमि अर्जन, पुनर्वास, मुआवजा, सड़क एवं पुल निर्माण सहित विभिन्न लंबित मामलों से संबंधित ज्ञापन प्रस्तुत कर समस्याओं के निराकरण की मांग की गई। बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर , एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का, जल संसाधन विभाग की एसडीओ श्रीमती संजना चौधरी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में किसानों ने वर्ष 2023 से लंबित मुद्रांक शुल्क (स्टाम्प शुल्क) का लाभ दिलाने, सरखीखापा-नांदेवानी मार्ग पर दो हाई लेवल पुलों के निर्माण, भुम्मा-घोड़कीडाना एवं भुम्मा-मुंगोनापार सड़क निर्माण, मोहगांव जलाशय के 66 किसानों के विरुद्ध दर्ज प्रकरण वापस लेने, भूमि अर्जन मुआवजा प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं की जांच, एक ही परियोजना में दो अलग-अलग अवार्ड की जांच, मुंगोनापार एवं नांदेवानी के सर्वेक्षण संबंधी प्रकरणों की जांच, नए भूमि अर्जन अधिनियम-2013 के अंतर्गत पात्र किसानों को लाभ, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति परिवारों को देय सहायता राशि, विस्थापित परिवारों को मासिक निर्वाह भत्ता, भूमि अर्जन प्रक्रिया की उच्च स्तरीय जांच तथा विशेष राहत पैकेज सहित कुल 14 बिंदुओं पर अपनी मांगें रखीं।

मुद्रांक शुल्क के संबंध में जल संसाधन विभाग की एसडीओ श्रीमती संजना चौधरी एवं विभागीय अधिकारियों ने बताया कि इस संबंध में राज्य शासन को प्रस्ताव भेजा जा चुका है, जो लगभग एक वर्ष से शासन स्तर पर लंबित है। इस पर कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने प्रकरण का प्रभावी फॉलोअप कर अब तक की गई कार्रवाई से अवगत कराने तथा लंबित मामले के शीघ्र निराकरण के लिए आवश्यक पहल करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने कार्यपालन यंत्री, जल संसाधन विभाग एवं अधीनस्थ अधिकारियों-कर्मचारियों को मोहगांव जलाशय से संबंधित सभी लंबित प्रकरणों की नियमित समीक्षा करने तथा प्रत्येक सप्ताह प्रकरणवार प्रगति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजस्व अपीलीय प्राधिकारी (RAA) सहित अन्य लंबित मामलों में की गई कार्रवाई की नियमित जानकारी प्रस्तुत करने के भी निर्देश दिए।

पुनर्वास एवं अन्य लंबित प्रकरणों के संबंध में कलेक्टर ने संबंधित अधिकारियों को राज्य शासन, पुनर्वास आयुक्त एवं एसडीएम स्तर पर समन्वय स्थापित कर आवश्यक कार्रवाई करने तथा पात्र प्रभावित किसानों को नियमानुसार सभी देय अधिकार एवं सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने आश्वस्त किया कि सभी प्रकरणों का परीक्षण कर शासन के प्रावधानों के अनुरूप आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

बैठक के अंत में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने कहा कि किसानों द्वारा प्रस्तुत सभी बिंदुओं का गंभीरतापूर्वक परीक्षण कर नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने संबंधित विभागों को समय-सीमा में प्रकरणों का निराकरण करते हुए नियमित रूप से प्रगति प्रतिवेदन प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि मोहगांव जलाशय प्रभावित किसानों की समस्याओं का त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जा सके।

94

[easy-fans show_total=”0″ hide_title=”1″ columns=”3″ template=”metro” effects=”essbfc-no-effect”]

Whoa, you love reading! Take a moment to join us on social media.