Uncategorized

जन अभियान परिषद के सीएमसीएलडीपी अंतर्गत समाजकार्य पाठ्यक्रम का सत्रारंभ

नवप्रवेशित विद्यार्थियों को वितरित की गई पाठ्य-पुस्तकें, नशामुक्ति की शपथ एवं पौधारोपण भी किया गया

पांढुर्णा, /23 अगस्त 2026/

मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद, योजना, आर्थिक एवं सांख्यिकी विभाग, मध्यप्रदेश शासन द्वारा संचालित मुख्यमंत्री सामुदायिक नेतृत्व विकास पाठ्यक्रम (CMCLDP) के अंतर्गत बीएसडब्ल्यू/एमएसडब्ल्यू समाजकार्य पाठ्यक्रम के नवीन सत्र का शुभारंभ नगर के प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस में किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष श्री संदीप घाटोड़े, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुनंदा डोंगरे, समाजसेवी श्री रवि हिवरे, समाजसेवी श्री उज्जवल सिंह चौहान, पार्षद श्री दुर्गेश उईके एवं नवांकुर संस्था के अध्यक्ष श्री राजेश कुमार मानकर उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में विकासखंड समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे ने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की कार्यप्रणाली, CMCLDP पाठ्यक्रम के उद्देश्य तथा परिषद द्वारा संचालित विभिन्न गतिविधियों की जानकारी उपस्थितजनों एवं विद्यार्थियों को दी। अतिथियों ने नवप्रवेशित विद्यार्थियों को समाजकार्य के क्षेत्र में बेहतर भविष्य निर्माण के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर अतिथियों द्वारा नवप्रवेशित छात्र-छात्राओं को पाठ्य-पुस्तकों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों ने नशामुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेते हुए नशामुक्ति की शपथ ली। इसके साथ ही ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के अंतर्गत अतिथियों एवं उपस्थितजनों द्वारा पौधारोपण किया गया।

कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, परामर्शदाता, नवांकुर संस्थाओं के प्रतिनिधि तथा बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

Previous ArticleNext Article