Uncategorized

ग्राम उटेकाटा में प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम सम्पन्न, समितियों को दिया गया प्रशिक्षण दस्तावेजीकरण, संवाद कौशल और ग्रामीण विकास में जनभागीदारी बढ़ाने पर दिया जोर पांढुर्णा, 24 अक्टूबर 2026। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के अंतर्गत ग्राम उटेकाटा में सेक्टर क्रमांक-3 की ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों के लिए एक दिवसीय सेक्टर स्तरीय प्रस्फुटन शक्ति संचय कार्यक्रम आयोजित किया गया। नवांकुर संस्था जनजातीय पिछड़े कल्याण संकल्प संस्थान, देवी के मार्गदर्शन में आयोजित इस कार्यक्रम में समितियों के पदाधिकारियों एवं सदस्यों को क्षमता संवर्धन, संवाद कौशल और दस्तावेजीकरण का प्रशिक्षण दिया गया। जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देशानुसार आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि श्री रघुनाथ माडवी का स्वागत किया गया। श्री राजेंद्र भक्ते ने मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के उद्देश्यों एवं कार्यों की जानकारी देते हुए ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की सामाजिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका बताई। जल संरक्षण और स्वच्छता के प्रति किया जागरूक प्रशिक्षण के दौरान परामर्शदाता श्री सुभाष ठाकरे ने जल संरक्षण, नशामुक्ति, वृक्षारोपण, स्वच्छता तथा शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीण क्षेत्रों में जागरूकता बढ़ाने और विकास कार्यों में आमजन की भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। रजिस्टर संधारण और पारदर्शिता की दी जानकारी परामर्शदाता श्री दिनेश सोमकुवर ने समितियों को बैठक पंजी, कार्यक्रम आय-व्यय रजिस्टर एवं गतिविधि रजिस्टर के व्यवस्थित संधारण और मूल्यांकन की प्रक्रिया समझाई। उन्होंने कहा कि कार्यों का उचित दस्तावेजीकरण समितियों की गतिविधियों को व्यवस्थित बनाने और पारदर्शिता बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। समितियों के सशक्तिकरण पर रहा विशेष जोर कार्यक्रम में नवांकुर सखी समिति के अध्यक्ष, सचिव एवं सदस्यों सहित श्रीमती शारदा निकम, श्री भोजराज निकम, श्री उमेश चचाने, श्री भीमराज बड़बाइक, श्री मोहन गोहेन, श्री शंकर राजूके, श्रीमती साधना बल्की, श्रीमती वर्षा भांगे, समाजसेवी एवं विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम विकास प्रस्फुटन समितियों की कार्यक्षमता बढ़ाना, दस्तावेजीकरण को मजबूत करना तथा जनभागीदारी के माध्यम से ग्रामीण विकास एवं सामाजिक जागरूकता की गतिविधियों को प्रभावी बनाना रहा।

Previous ArticleNext Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *