भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस के पावन अवसर पर सौसर कार्यालय में बड़े ही हर्षोल्लास और गरिमामय वातावरण में ध्वजारोहण कर कार्यक्रम संपन्न हुआ।

कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रध्वज एवं पार्टी ध्वज के वंदन के साथ की गई, जिसके पश्चात उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने एवं राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित रहने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री नाना भाऊ मोहड़ जी, वरिष्ठ कार्यकर्ता हरीश बत्रा जी, मंडल अध्यक्ष दर्शन झाड़े, मंडल महामंत्री आशीष चांडक, मंडल महामंत्री नरेंद्र कुकडे, गोलू वाडेकर, दिनेश भकने, पाराशराम राने, रविशंकर धुर्वे, किशोर राउत, मंजीत सिंह, प्रकाश भायदे, रामकृष्ण राऊत, संजय गुप्ता, सुभाष नामदेव एवं श्रीमती किरण बत्रा सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के दौरान वरिष्ठजनों ने पार्टी के गौरवशाली इतिहास, संगठन की उपलब्धियों एवं आगामी लक्ष्यों पर प्रकाश डाला। सभी कार्यकर्ताओं में उत्साह, ऊर्जा और संगठन के प्रति समर्पण स्पष्ट रूप से दिखाई दिया।

अंत में सभी ने एकजुट होकर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने तथा समाज सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

होटल हाईवे सेंटर पाइंट सील, खाद्य सुरक्षा नियमों के उल्लंघन पर कार्रवाई

सब्जी में मांस मिलने की शिकायत सही पाई गई, नमूने जांच के लिए भेजे गए

पांढुर्णा आज दिनांक 06 अप्रैल 2026 को खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री रूपराम सनोडिया द्वारा होटल हाईवे सेंटर पाइंट, नागपुर रोड मोरडोंगरी पांढुर्णा (म.प्र.) को आगामी आदेश तक सील कर दिया गया। विदित हो कि शनिवार देर रात इस होटल में नागपुर से भोपाल की ओर जा रहे तीन यात्री श्री चंद्रप्रकाश शर्मा, श्री संदीप सेन एवं  श्री विजेन्द्र सिंह ने शाकाहारी भोजन ऑर्डर किया था, किंतु होटल प्रबंधन की गंभीर लापरवाही के चलते सब्जी में मांस का टुकड़ा पाया गया। इस पर यात्रियों ने नाराजगी व्यक्त करते हुए धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचने की बात कही तथा कोतवाली थाना पांढुर्णा में शिकायत दर्ज कराई।

थाना प्रभारी श्री अमित दानी द्वारा मामला खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के उल्लंघन से संबंधित पाए जाने पर इसकी सूचना खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री रूपराम सनोडिया को दी गई। सूचना के आधार पर खाद्य सुरक्षा दल द्वारा 06 अप्रैल 2026 को होटल की जांच की गई, जिसमें शिकायत सही पाई गई।

निरीक्षण के दौरान मौके पर रिपोर्ट तैयार की गई तथा होटल मालिक पवन तिड़के की उपस्थिति में प्याज, टमाटर पेस्ट, हरी चटनी, पनीर, गेहूं, तुअर दाल, चावल आदि के नमूने जांच के लिए लिए गए।

निरीक्षण रिपोर्ट एवं वस्तुस्थिति की जानकारी रजिस्ट्रेशन अथॉरिटी छिंदवाड़ा को भेजी गई, जिसके आधार पर होटल का रजिस्ट्रेशन निलंबित कर दिया गया। होटल में पाई गई गंभीर लापरवाहियों, शाकाहारी एवं मांसाहारी भोजन को अलग-अलग न रखने, धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने एवं जन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही को देखते हुए खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री रूपराम सनोडिया द्वारा होटल को तत्काल प्रभाव से सील कर दिया गया।

होटल में आगामी आदेश तक किसी भी प्रकार का खाद्य व्यापार पूर्णतः प्रतिबंधित कर दिया गया है। खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 32 के अंतर्गत सुधार सूचना पत्र जारी किए जाने के बाद, होटल मालिक द्वारा सभी आवश्यक सुधार किए जाने तथा खाद्य सुरक्षा विभाग की संतुष्टि के पश्चात ही निलंबित रजिस्ट्रेशन को पुनः बहाल किया जा सकेगा। तब तक उक्त होटल में सभी प्रकार की खाद्य गतिविधियां प्रतिबंधित रहेंगी।

भारतीय किसान संघ द्वारा किसानों कि विभिन्न समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री महोदय के नाम अनुभागीय अधीकारी महोदय को सौंपा ज्ञापनआज दिनांक 6/ 4 /26 को भारतीय किसान संघ ने पुरे मध्य प्रदेश में किसानों की समस्याओं को लेकर तहसील मुख्यालयों पर ज्ञापन सौंपा है। जिसमें प्रदेश में किसानों के साथ हो रहे अनन्य को सरकार द्वारा बंद करने कि बात किसान संगठन द्वारा कि गई। जिसमें मुख्य रूप से किसानों के समर्थन मुल्य पर गेहूं खरेदी जल्दी से जल्दी शुरू करने और सेवा सहकारी समिति बैंक द्वारा 28 मार्च से वसुली कि अवधि बढ़ाकर एक करने कि मांग कि गई। और पुर्व में मुख्यमंत्री महोदय द्वारा डिफाल्टर किसानों का ब्याज माफ करने कि घोषणा को साकार रूप प्रदान करने कि बात रखी। मुख्यमंत्री महोदय द्वारा बार बार रात्रि में सिंचाई हेतु खेतों में बिजली न दि जाकर दिन के बिजली देने कि बात विगत कई वर्षों से कि जा रही है। पर अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई उसे तत्काल लागू करने कि मांग कि गई। और ई टोकन प्रणाली के कारण किसानों को खाद वितरित किए जाने पर किसानों कि उर्वरक कि कमी हो सकती है। जिससे किसानों को निकट भविष्य में खाद कि समस्या से जूझना पड़ सकता है। अतः मुख्यमंत्री महोदय से निवेदन है कि ई टोकन प्रणाली को सरल और आसान बनाया जाए जिससे किसानों कि उर्वरक कमी को पूरा करने में मदद मिलेगी । इन सभी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री महोदय के नाम अनुभागीय अधीकारी महोदय को ज्ञापन सौंपा गया। जिसमें जिला पांढुर्णा उपाध्यक्ष श्री रविशंकर जी धुर्वे, श्री दिपक जी कुल्हाड़े जिला कार्यकारिणी सदस्य, तहसील सौसर अध्यक्ष आशीष पराड़कर, तहसील मंत्री पवन जी हिंगवे, श्री पंचम जी ददगाहे अध्यक्ष सौसर नगर, श्री प्रदीप जी पराड़कर, श्री मयंक जी गोहटे, और सैकड़ों किसानों कि संख्या सम्मिलित थी।

भविष्य से भेंट कार्यक्रम के अंतर्गत हुआ विद्यार्थियों से संवाद”
नगर के सांदीपनि विद्यालय में स्कूल चलो अभियान” के तहत भविष्य से भेंट कार्यक्रम के अंतर्गत अनुविभागीय अधिकारी   सौसर श्री सिद्धार्थ पटेल द्वारा विद्यार्थियों से संवाद स्थापित किया गया । जिसमें उन्होंने विद्यार्थियों से सामान्य ज्ञान से संबंधित रोचक प्रश्न पूछे एवं विजेता विद्यार्थियों  को पुरस्कार स्वरूप  पेन वितरित किए गये । अपने वक्तव्य में श्री पटेल ने करियर के प्रति विद्यार्थियों को जागरूक किया  तथा एक लक्ष्य बनाकर रणनीति के साथ समर्पित होकर जीवन में सफलता अर्जित करने हेतु प्रोत्साहित किया । इस अवसर पर प्राचार्य शैलजा बत्रा,  उपप्राचार्य संजय गवनेकर  तथा कक्षा नवी एवं दसवीं के विद्यार्थी सभागार में उपस्थित थे ।

मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष माननीय यश घनघोरिया जी के पांढुर्णा ज़िले में हो रहे प्रथम आगमण को लेकर आज ब्लाक युवा कांग्रेस की बैठक ब्लॉक कांग्रेस कार्यालय मे सम्पन्न हुई।

दिनांक 08-04-2026 को मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष माननीय यश घनघोरीयाजी के पांढुर्णा जिले मे हो रहे  प्रथम आगमन को लेकर तैयारियां के संबंध में तथा स्वागत को भव्य बनाने के लिए आज ब्लाक कांग्रेस कार्यालय सौसर में ब्लाक अध्यक्ष डॉ राजेन्द्र येमदेजी मध्यप्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश सचिव सोपान कोहलेजी जिला प्रभारी पंकज दातारकरजी जिला अध्यक्ष प्रशांत धुर्वेजी विधानसभा अध्यक्ष राजा बोडेजी ब्लाक अध्यक्ष हर्षल पिगलेजी की  प्रमुख उपस्थिति में कार्ययोजना बनाई गई बैठक का संचालन पूर्व जिला अध्यक्ष ज्ञानेश्वर गावड़ेजी द्वारा किया गया।

बैठक मे प्रमुख रुप से-  श्री विठ्ठल गायकवाड़ जी प्रवक्ता जिला कांग्रेस कमेटी पाढुर्णा,  डॉ राजेन्द्र सोमकुवर जी अध्यक्ष अनुसुचित जाती प्रकोष्ठ पाढुर्णा,   राजु चौधरी जी, अनील वनकर जी, शिव सालोटकरजी  मारोती कारोकार जी, संजय गुलकरीजी, अमरीश जैस्वालजी, विलास बुलेजी, शुभनारायण ठाकुरजी,योगेश अबाडरेजी महासचिव जिला युवा कांग्रेस  पाढुर्णा, प्रल्हाद गोहीटे जी हुतेष बालपाडेजी  जुबेर अली जी,  नारायण धुर्वे जी, मनोज शिंदे जी महादेव बेंडे जी, देवराम कवडेती जी, अनिल हेडाऊ जी, गजानन गौरे जी, विकास पेजे जी, भोजराज वाठ जी, रोशन खवसे जी, प्रणय दातारकर जी, पवन पन्नासे  जी, एव युवा कांग्रेस साथी प्रमुख रुप से उपस्थित थे।

पांढुर्णा / सौंसर

casino

Casino Archives

0 104
Uncategorized

सौसर में तीन दिवसीय ‘श्री शिवजन्मोत्सव’ का भव्य आगाज; ‘शौर्य दौड़’ में गूंजा जय शिवराय का उद्घोष

छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर होगा स्थानीय अवकाश – जिला कलेक्टर

नागपुर के राजन यादव ने जीती 10 किमी की दौड़; विजेताओं पर हुई पुरस्कारों की वर्षा

सौसर/पांढुर्णा: हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती के उपलक्ष्य में श्री शिवराय संगठन, सौसर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘श्री शिवजन्मोत्सव’ का अत्यंत उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रध्वज वंदन और ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर संपूर्ण राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ हुई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालाऔर राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान का महत्व बताया। आयोजन के प्रथम दिन आयोजित 10 किमी की ‘शौर्य दौड़’ में क्षेत्र और पड़ोसी जिलों के 100 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया। ‘जय शिवराय’ के उद्घोष के साथ धावकों ने अपनी खेल भावना का प्रदर्शन किया। इस आयोजन में ‘राहुल मोहोड़ मित्र मंडली’ का विशेष सहयोग रहा।

प्रमुख अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति:
पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक श्री नानाभाऊ मोहोड़ ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पांढुर्णा कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक श्री सुंदर सिंह कनेश एवं एसडीओपी श्रीमती प्रियंका पांडे उपस्थित रहीं। इस दौरान जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर स्थानीय अवकाश की घोषणा की, इस पर श्री शिवराय संगठन की ओर से कलेक्टर श्री वशिष्ठ का आभार व्यक्त किया गया।

विजेताओं पर हुई पुरस्कारों की वर्षा:
प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद राशि, स्मृति चिन्ह (शील्ड), मेडल और प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया:

बालक वर्ग (विजेता):
प्रथम: राजन यादव (नागपुर) – ₹31,000 (स्व. मदन शर्मा की स्मृति में)
द्वितीय: निखार भलावी (गोंदिया) – ₹15,000 (स्व. राजू ठाकुर की स्मृति में)
तृतीय: रूपेश चौरे (रिधोरा) – ₹7,500 (स्व. गोलू लोनारे की स्मृति में)

बालिका वर्ग (विजेता):
प्रतिमा परतेती (प्रथम)
मयूरी ददघाये (द्वितीय)
रोशनी इवनाती (तृतीय)
विशेष आकर्षण: नन्हे धावक शिवांश पंकज धामधार को उनके अदम्य उत्साह के लिए विशेष सम्मान दिया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

इन गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति:
कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संदीपभाऊ मोहोड़, पूर्व नपाध्यक्ष लक्ष्मण चाके, संजय राठी, जामसंवली धाम अध्यक्ष गोपाल शर्मा, नपाध्यक्ष सुरेखा इंद्रचंद डागा, उपाध्यक्ष विनोद जुनघरे, पूर्व पार्षद दर्शन झाड़े, माया राउत, उषा भमोरे, जनपद अध्यक्ष संजय भूते, भारतीय सेना के पूर्व सैनिक आशीष ठाकरे, रमेश गौतम एवं श्री शिवराय संगठन के अध्यक्ष प्रदीप बिघाने सहित संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, नगर के अनेक गणमान्य नागरिक और मातृशक्ति उपस्थित रही।

संगठन का आभार:
श्री शिवराय संगठन के अध्यक्ष प्रदीप बिघाने ने सफल आयोजन हेतु पुलिस प्रशासन, नगर पालिका, राहुल मोहोड़ मित्र मंडली और सभी सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि आगामी दो दिनों में सांस्कृतिक कार्यक्रम और शिव चरित्र व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा।

0 136
Uncategorized

सौसर, 16 फरवरी: सौसर थाना क्षेत्र के गणेश वाशिंग सेंटर के पास सोमवार को बाइक दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार घायल युवकों के नाम सुरेन्द्र, गणेश और गोलू हैं, तीनो घर जा रहे थे।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक तेज रफ्तार में मोड़ से गुजर रही थी, तभी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। दुर्घटना के समय आसपास मौजूद लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को संभाल कर सुरक्षित स्थान पर बैठाया।

स्थानीय लोगों ने तुरंत टायगर ग्रुप एम्बुलेंस को कॉल किया, जिसने घटनास्थल पर पहुंचकर  तीनों घायलों को सिविल अस्पताल सौसर ले जाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तीनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।

चिकित्सकों के अनुसार, गणेश और गोलू को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं सुरेन्द्र को आंख के पास चोट लगी थी, और उसे रेफर किया गया।

0 154
Uncategorized

ग्राम बोरगांव आज भारतीय जनता पार्टी पांढुर्णा के यशस्वी शुभंकर जिलाध्यक्ष श्री संदीप मोहोड़ जी ग्राम बोरगांव के लोकार्पण,एवम भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए,इसी कड़ी में बोरगांव के बच्चों के उज्जवल भविष्य और बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 3 के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।

यह केंद्र आने वाले समय में हमारे नन्हे-मुन्नों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और उनके सर्वांगीण विकास का एक सशक्त माध्यम बनेगा। इस अवसर पर समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

आशा है कि निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण होगा और जल्द ही यह केंद्र सेवा के लिए समर्पित होगा।

0 127
Uncategorized

पांढुर्णा – अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में शिवरात्रि मेले की तैयारियों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

पांढुर्णा/मोहगांव हवेली। आगामी 11 फरवरी से प्रारंभ होने वाले शिवरात्रि मेले एवं शिव महापुराण कथा को लेकर जिला कलेक्टर ने अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर परिसर का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा, दर्शन व्यवस्था, यातायात, पार्किंग, स्वच्छता, विद्युत एवं पेयजल सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।         कलेक्टर ने अधिकारियों व मंदिर समिति को निर्देश दिए कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए। उन्होंने आपसी समन्वय से कार्य करते हुए शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित शिवरात्रि मेले के आयोजन पर जोर दिया।

0 242
Uncategorized

पुलिस विभाग में पती-पत्नी और वह…. का चक्कर

पांढुर्णा जिले के आरक्षक की पत्नी ने छिंदवाडा में लगाया फंदा

पुलिस आरक्षक और उसकी प्रेमिका पांढुर्णा जिले में पदस्थ

पांढुर्णा। जिले के लोधिखेडा चौकी में पदस्थ आरक्षक चंदू रघुवंशी की धर्मपत्नी ने कल 9 जनवरी को छिंदवाडा के चंदनगांव में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। चंदू की पत्नी ने आत्महत्या को लेकर लिखे पत्र में 4-5 व्यक्तियों का उल्लेख किया है। इनमें प्रमुख नाम तो मृतका के पति चंदू का है और दूसरा नाम चंदू की प्रेमिका है जो पांढुर्णा जिले में साइबर सेक्युरिटी के क्षेत्र में काम करती है। बताया जाता है कि चंदू और महिला की दोस्ती की वजह से काफी दिनों से मृतका तनाव में थी।
मृतका ने पति चंदू को समझाईश देकर रास्ते पर लाने की खूब कोशिश की लेकिन यह संभव नहीं हो पाया। मृतका की आत्महत्या का मामला कोतवाली पुलिस छिंदवाडा में दर्ज किया गया है। मृतका के सुसाईड नोट पर चंदू के परिवार के अन्य सदस्यों के नाम का उल्लेख होना भी बताया गया। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सायबर क्षेत्र में कार्यरत चंदू की महिला मित्र आज 10 जनवरी को सुबह से नजर नहीं आयी है। कोतवाली पुलिस छिंदवाडा की जांच जारी है, सुसाईड नोट में उल्लेखित लोगों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचेगी।

0 207
Uncategorized

रामाकोना क्षेत्र में बाघ की दस्तक, सूर्या बुरिया में किया बछड़े का शिकार

भोपाल एवं मध्य
रामाकोना क्षेत्र में बाघ की दस्तक, सूर्या बुरिया में किया बछड़े का शिकार
सौसर: क्षेत्र में हिंसक वन्य जीवों की सक्रियता थमने का नाम नहीं ले रही है, जिससे ग्रामीणों और किसानों में भारी दहशत का माहौल है। ताजी घटना सीतापार के कन्हान पिपला मार्ग पर सूर्या बुरिया क्षेत्र की है, जहाँ बीती रात एक हिंसक वन्य जीव ने एक बछड़े को अपना शिकार बनाया।

खेत में बंधे बछड़े पर हमला

जानकारी के अनुसार, रामाकोना निवासी किसान गोपाल हिवरकर का बछड़ा सूर्या बुरिया बुरिया स्थित उनके खेत में बंधा हुआ था। बीती रात अज्ञात हिंसक वन्य जीव ने खेत में घुसकर बछड़े पर हमला किया और उसे मार डाला। सुबह जब घटना का पता चला, तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

वन विभाग की जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही वनरक्षक बंडू बागड़े मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मौके पर मिले पगमार्कों का परीक्षण किया जा रहा है। वन अमले ने पंचनामा तैयार कर लिया है और किसान को पशु हानि के लिए उचित मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बाघ या तेंदुआ सस्पेंस बरकरार

वन विभाग फिलहाल इस बात को लेकर पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि हमलावर शिकारी बाघ था या तेंदुआ। कन्हान वन परिक्षेत्र अधिकारी दीपक कुमार तिरपुड़े ने बताया कि पगमार्क का बारीकी से परीक्षण किया जा रहा है। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि शिकार बाघ ने किया है या तेंदुए ने। अधीनस्थ अमले को घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों की कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।”

वहीं दूसरी ओर, सामाजिक कार्यकर्ता दिनकर पातुरकर ने घटनास्थल पर मौजूद पगमार्कों का अवलोकन करने के बाद दावा किया है कि बछड़े का शिकार बाघ द्वारा ही किया गया है।
किसानों से सतर्क रहने की अपील:
वन विभाग ने क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों से अपील की है कि वे शाम के बाद खेतों की ओर अकेले न जाएं और अपने पशुओं की सुरक्षा के प्रति विशेष सावधानी बरते

0 214
Uncategorized

Gate777 Local casino step 1,500 Welcome Suits Bonus

0 79

Enjoy Starburst Slot Free Zero Subscribe Needed

Starburst ️ 50 Totally free Revolves No deposit

Also Read

[easy-fans show_total=”0″ hide_title=”1″ columns=”3″ template=”metro” effects=”essbfc-no-effect”]

Whoa, you love reading! Take a moment to join us on social media.