RAJESH CHOUDHREEComments Off on समरसता पर्व के रूप में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
ग्राम निमनी में सामाजिक एकता और प्रेरणा का संदेश, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की सहभागिता
म.प्र. जन अभियान परिषद, विकासखंड सौंसर, जिला पांढुर्णा के अंतर्गत जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देशानुसार दिनांक 14 अप्रैल 2026 को संविधान निर्माता पूज्य डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जन्म जयंती समरसता पर्व के रूप में मनाई गई। यह कार्यक्रम ग्राम निमनी, विकासखंड सौंसर, जिला पांढुर्णा स्थित ग्राम पंचायत भवन में ग्रामीण समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ विकासखंड समन्वयक श्री अनिल बोबडे द्वारा धर्म ध्वजा फहराकर किया गया। तत्पश्चात सभी आगंतुक जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थितजनों ने पूज्य बाबा साहेब के चित्र पर पूजन एवं माल्यार्पण कर उनके जीवन एवं योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर श्री अनिल बोबडे ने अपने उद्बोधन में डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष, उनके प्रेरणादायक विचारों एवं समाज के प्रति किए गए कार्यों को विस्तार से साझा किया।
उन्होंने बताया कि डॉ. अंबेडकर जी ने जन्म से लेकर जीवन के अंतिम क्षण तक समाज को नई दिशा देने का सतत प्रयास किया और उनके द्वारा रचित भारतीय संविधान आज पूरे देश को संचालित कर रहा है। उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त कर सामाजिक समरसता स्थापित करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है, जिससे समाज आत्मनिर्भर बन सके और सशक्त नेतृत्व विकसित हो।
इस व्याख्यानमाला कार्यक्रम में ग्राम सरपंच श्रीमती वर्षा भोयर, जनपद पंचायत सदस्य श्री मारोती कारोकार, ग्राम सचिव, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, समाजसेवीगण, बौद्ध उपासक-उपासिका, वार्ड सदस्य, परामर्शदाता दिनेश सोमकुंवर, सुभाष ठाकरे, श्रीमती शारदा निकम, अखिलेश परिहार, सुनील डोंगरे, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री भोजराजसिंह निकम, इंटर्नशिप छात्रा शीतल भुजाडे सहित वीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम के विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। 153
RAJESH CHOUDHREEComments Off on भारतरत्न बाबा साहब की जयंती मनाई। भारतीय संविधान निर्माता, भारतरत्न डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर की 135 वी जयंती शासकीय कन्या उमा विद्यालय सौसर में प्राचार्य भास्कर गावंडे एवं मुख्य अतिथि कुंदनकुमार दुपारे वरिष्ठ शिक्षक की उपस्थिति में उत्साह से मनाई गई। विश्वरत्न डॉ. बाबासाहब के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर संस्था के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्राओ ने बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित किए। वरिष्ठ शिक्षक सूर्यकीर्ति काले ने डॉ.बाबासाहब को मानवता , करुणा, निस्पृहता, संवेदनाओ का और समस्त पीड़ित शोषित मानवता के उद्वार का अमूल्य प्रसाद बताया। राजरत्न बागडे ने बाबासाहब की गोलमेज सम्मेलन तथा कानूनमंत्री रहते हुए उनके किये पिछड़ों दलितों और आदिवासियों के अधिकार के लिए संघर्ष को बताया। शाला मे बाबासाहब की जयंती पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर रंगोली, निबंध तथा भाषण प्रतियोगिता के कार्यक्रम आयोजित किये गए । उसी प्रकार जयंती को यादगार बनाने के लिए शाला मे गमलो मे विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण छात्राओ तथा शिक्षको ने किया।राजेंद्र डोंगरे उमाशि ने छात्राओ को कलम रूपी शक्ति पेन तथा मिठाईया वितरित की। कीर्तिसागर बागडे ने बाबासाहब को शिक्षा. न्याय व समानता का महर्षि बताया उनके द्वारा लिखी विभिन्न विषयों की बुक्स विश्व की अनेक यूनिवर्सिटी मे पढ़ाई जाती है। संगीता ढोके एवं अनिता उइके ने बाबासाहब पर कविताये प्रस्तुत की, इस अवसर पर सरोज वाल्के, बाजेराव धुर्वे, आशीष वैद्य, शकुंतला कमाले, शशिकला नागले, अतुल बनायित, अनिल सिंगणापूरे, निकेश लोहे आदि उपस्थित रहे। 68
RAJESH CHOUDHREEComments Off on नगर कांग्रेस कमेटी सौंसर के महत्वपूर्ण बैठक मे आज नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद *प्रफुल्ल कडु जी* नियुक्त किया गया
जिला कांग्रेस प्रभारी गंगा प्रसाद तिवारी जी विधायक विजय चौरे जी, जिला अध्यक्ष श्री जतन उईके जी, जिला कांग्रेस सह प्रभारी सुरेश कपाले जी, डॉ राजेन्द्र यमदे जी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सौंसर विधानसभा प्रभारी प्रितम पटेल जी, संजय ठाकरे जी अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी सौंसर, ज्ञानेश्वर गावंडे पुर्व जिला युवा अध्यक्ष पाढुर्णा, राजा बोढे विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष के द्धारा नियुक्ति पत्र प्रदान कर हार पहनाकर बधाई दी गई
नगर कांग्रेस कमेटी सौंसर के इस महत्वपूर्ण बैठक मे प्रमुख रुप से उपस्थित, सर्व श्री लक्ष्मण चाके जी, विलास जोगी जी, अतुल जुननकर जी, सुनिल भानगे जी, सतीष बोढके जी, डॉ चन्द्रकांत काले जी, विलास बुले जी कार्यकारी अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी सौंसर, आसीफ पठान जी, श्याम ठाकुर जी, अमरीश जैस्वाल जी, राजा कलसकर जी, किशोर बागडे जी, जिम्मी टाकभवरे जी, देवेंद्र केदार जी, रुपराव पुसदकर जी, देवराव भकने जी, अमजद खान जी, अनमोल आकोटकर जी, विजय हेडाऊ जी पखाले जी, कोल्टकर जी, गुरुदेव हेडाऊ जी, पवन पन्नासे जी,धनश्याम बुले जी, विजय होलकर जी, विजय कुकडे जी, प्रशांत बोबडे जी आदी सभी नगर के कांग्रेस जन उपस्थित थे 104
RAJESH CHOUDHREEComments Off on जल गंगा संवर्धन अभियान: जल संरक्षण का दिया संदेश, जल चौपाल का आयोजन
जल चौपाल में महिलाओं, किसानों और युवाओं की सहभागिता, जल संरक्षण पर हुई चर्चा
पांढुर्णा विकास खंड सौंसर के हिवरा खंडेराय के आश्रित ग्राम खेडी जसोदी में दिनांक 13 अप्रैल 2026 को जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं ब्लॉक समन्वयक अनिल बोबडे के नेतृत्व में जल चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल मंदिर प्याऊ एवं जल पर्यावरण संरक्षण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करना रहा।
इस अवसर पर जल बचाने और संसाधनों के संरक्षण का संदेश देते हुए जल मंदिर प्याऊ के शुभारंभ की भी जानकारी दी गई, जिससे ग्रामीणों में जल संरक्षण के प्रति सकारात्मक जागरूकता बढ़े।
आयोजित जल चौपाल में महिलाएँ, किसान, युवा एवं बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। चौपाल के दौरान गाँव के तालाब, कुओं एवं हैंडपंप की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।
परामर्शदाता श्री सुनील डोंगरे ने वर्षा जल संचयन, सोखता गड्ढा निर्माण तथा ड्रिप सिंचाई के लाभों की जानकारी दी। कार्यक्रम में परामर्शदाता श्री सुभाष ठाकरे, अखिलेश परिहार, शारदा निकम, नवांकुर संस्था के सचिव श्री गोपाल कोठे, ग्राम की सरपंच श्रीमती सुवर्णा धुर्वे, सविता काकड़े एवं किरण काकड़े सहित ग्राम के नागरिक और महिलाएँ उपस्थित रहीं। 108
RAJESH CHOUDHREEComments Off on नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा अंतर्गत भव्य सम्मेलन का आयोजन
महिलाओं को योजनाओं की दी गई जानकारी, पोषण पखवाड़ा के तहत ली गई शपथ
पांढुर्णा नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा (दिनांक 10 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026) के अंतर्गत दिनांक 13 अप्रैल 2026 को नगरपालिका सभाकक्ष में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री संदीपघाटोडे(अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद पांढुर्णा), श्री महेंद्र घोडे (सभापति, न.पा.), श्री उमेश उरकड़े (सभापति, न.पा.), श्री दुर्गेशजी उईके (पार्षद), श्री प्रदीप कामदार (पार्षद), श्रीमती रामरती बाई इवनाती (पार्षद, न.पा.) एवं श्री आर. के. इवनाती (मुख्य नगरपालिका अधिकारी) सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, स्व-सहायता समूह के सदस्य एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को विज्ञान भवन, नई दिल्ली से आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र जी मोदी द्वारा संबोधित किया गया। स्थानीय स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं तथा नगरपालिका द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रभारी अधिकारियों द्वारा दी गई।
साथ ही, दिनांक 8 अप्रैल से 23 अप्रैल तक आयोजित पोषण पखवाड़ा के तहत सभी उपस्थितजनों द्वारा शपथ ली गई। कार्यक्रम के अंत में नगरपालिका अध्यक्ष श्री संदीप घाटोडे ने सभी को संबोधित करते हुए मातृशक्तियों के लिए संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की सभी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए अपील की। 100
RAJESH CHOUDHREEComments Off on जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगर में जल संगोष्ठी का आयोजन
जन-जागरूकता और जिम्मेदारी पर दिया गया जोर, छात्रों से सक्रिय सहभागिता की अपील
पांढुर्णा मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ एवं जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देशन में तथा विकासखण्ड समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे की उपस्थिति में नगर में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण जल संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी में विकासखण्ड समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे ने अपने उद्बोधन में कहा कि आने वाली चुनौतियों और हमारे दायित्व को ध्यान में रखते हुए हमें अपने-अपने परिसर में कार्य करना होगा, तभी वास्तविक परिवर्तन संभव हो सकेगा। उन्होंने सभी सीएमसीएलडीपी छात्रों से आह्वान किया कि वे जल गंगा संवर्धन अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अपने चयनित ग्रामों में विभिन्न गतिविधियों का संचालन करें और लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करें।
इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में परामर्शदाता श्री राजू वरूड़कर, श्री श्याम दलवी, श्रीमती वर्षा खुरसंगे एवं नगर विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य श्री पंकज खिरेकर सहित सीएमसीएलडीपी में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण, जन-जागरूकता और सामूहिक सहभागिता के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई, जिससे उपस्थित प्रतिभागियों को भविष्य में इस दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरणा मिली। 77
RAJESH CHOUDHREEComments Off on खैरी पैका विद्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
संविधान के महत्व पर चर्चा एवं चित्रकला प्रतियोगिता में छात्रों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग
पांढुर्णा कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खैरी पैका में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विद्यार्थियों के बीच संविधान के महत्व को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष चर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने संविधान और सामाजिक समानता से जुड़े विषयों पर आकर्षक एवं प्रेरणादायक चित्र प्रस्तुत किए। इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया और डॉ. अंबेडकर के विचारों को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।
इस अवसर पर अ. ज. जा. के जिला अध्यक्ष श्री पंकज गजभिये विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ गांव के गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री पंकज गजभिये ने अपने संबोधन में संविधान के महत्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए छात्रों को इसके मूल्यों को समझने और अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें छात्रों, शिक्षकों एवं उपस्थित अतिथियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। 97
RAJESH CHOUDHREEComments Off on पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न, योजनाओं को समय-सीमा में पूर्ण करने के सख्त निर्देश
क्षीरधारा योजना, टीकाकरण एवं गौशाला निरीक्षण पर विशेष फोकस, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश
पांढुर्णा डॉ. एच. जी. एस. पक्षवार, उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग पांढुर्णा द्वारा दिनांक 11अप्रैल 2026 को जिला पांढुर्णा में पदस्थ सभी पशु चिकित्सा अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षीरधारा ग्राम योजना के बेसलाइन सर्वे एवं निर्धारित कार्यक्रम को समय-सीमा में पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए गए।
इसके साथ ही राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत एफएमडी टीकाकरण, राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम के अंतर्गत लंबित गर्भाधान एवं वत्स उत्पादन की एंट्री, सेक्स सॉर्टेड सीमेन से कृत्रिम गर्भाधान तथा पशुपालन केसीसी के लक्ष्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।
सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को सार्थक ऐप के माध्यम से समय पर उपस्थिति दर्ज करने एवं संस्था से चेकआउट सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, साथ ही अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।
बैठक में डॉ. छत्रपाल टांडेकर (छिंदवाड़ा), पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी डॉ. सोनिया परते, पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी सौंसर डॉ. श्वेता डोंगरे धुर, डॉ. योगेश सेमिल, डॉ. गोविंदा धुर्वे सहित सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी एवं गौसेवक/मैत्री उपस्थित रहे।
क्षीरधारा ग्राम योजना अंतर्गत चयनित ग्राम बैरडी, विकासखंड सौंसर का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी एवं नोडल अधिकारी को ग्राम कृषि अधिकारी, वन अधिकारी एवं स्व-सहायता समूह के साथ समन्वय बनाकर योजना को सफल बनाने के निर्देश दिए गए।
इसके अतिरिक्त गौशाला परतापुर, सौंसर का निरीक्षण किया गया, जहां 76 गौवंश पाए गए। गौशाला संचालन समिति द्वारा 3.5 एकड़ क्षेत्र में बरसीम की फसल लगाई गई है। निरीक्षण के दौरान गौवंश के लिए 75 ट्रॉली भूसा, 15 ट्रॉली मक्के का भूसा एवं 2 ट्रॉली चने का भूसा उपलब्ध पाया गया। हालांकि गौशाला में पानी के टांके में गंदगी एवं गेट टूटा हुआ पाया गया, जिस पर नारी शक्ति स्व-सहायता समूह संचालन समिति को सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए। 135
RAJESH CHOUDHREEComments Off on क्रांतिसूर्य महात्मा फुले को याद किया। भारत के क्रांतिकारी महान समाज सुधारक, शिक्षण महर्षि, दलितो पीड़ितों,शूद्रो को सामाजिक न्याय दिलाने वाले ज्ञानसूर्य,महात्मा ज्योतिबा फुले की आज 199 वी जयंती शासकीय कन्या उमा.विद्यालय सौसर मे धूमधाम से मनाई गयी। छात्राओ ने महात्मा फुले के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित कर दीपक जलाये। शिक्षक शिक्षिकाओ ने पुष्प माला तथा मोमबत्तिया प्रज्ज्वलीत की। इस अवसर पर प्राचार्य भास्कर गावंडे ने माहत्मा फुले को आधुनिक भारत मे दलितो, शूद्रो,तथा पिछड़ों की शिक्षा के प्रचार प्रसार की नींव रखने वाला महान पुरुष बताया। राजरत्न बागडे ने कहा की फुले ने सामाजिक समानता, समरसता,को बढ़ाया तथा छुआछुत, अस्पृश्यता को सामाजिक दीमक बताया तथा इसके विरुद्ध जीवन भर संघर्ष किया। सूर्यकीर्ति काले ने कहा की भारत की आधी आबादी अर्थात महिलाओ को पढ़ने तथा शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार डॉ बाबासाहब अंबेडकर ने भारतीय संविधान मे प्रदान किया यह प्रेरणा उन्हे उनके सामाजिक गुरु महात्मा ज्योतिबा फुले तथा सावित्रीबाई फुले के कार्यो तथा उनके जीवट संघर्ष से मिली। सरोज वालके ने फूले को करुणा ,वात्सल्य व ज्ञान की प्रतिमूर्ति बताया।आभार प्रदर्शन किर्तिसागर बागड़े ने किया इस कार्यक्रम मे राजेंद्र डोंगरे, आशीष वैद्य, प्रमोद नागदवने,,बाजीराव धुर्वे, अतुल बनायित राजा वर्मा,शकुंतला कमाले,अनिता उईके, निरु गुरु,शशिकला नागले, नीलू पाटिल, आदि अन्य शिक्षक उपस्थित थे। 97
RAJESH CHOUDHREEComments Off on जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति की पहली बैठक संपन्न
जनजातीय हितों के संरक्षण, राहत प्रकरणों की समीक्षा और योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन पर जोर
पांढुर्णा कलेक्टर एवं जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंग समिति के अध्यक्ष श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में जिला स्तरीय सतर्कता एवं मॉनिटरिंगसमिति की प्रथम बैठक आयोजित की गई।
बैठक में विधायक पांढुर्णा श्री निलेश उइके, संयुक्त कलेक्टर सुश्री नेहा सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीरज सोनी, जिला अभियोजन अधिकारी श्री अखिल कुशराम, मुख्य नगर पालिका अधिकारी श्री राजकुमार इवनाती एवं जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग के सचिव श्री उमेश कुमार सातनकर सहित संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
बैठक के दौरान जिला संयोजक जनजातीय कार्य विभाग के सचिव श्री उमेश कुमार सातनकर ने जानकारी दी कि विभाग अंतर्गत विभिन्न समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिए समिति का गठन किया गया है, जिसके माध्यम से हितग्राहियों को समयबद्ध समाधान उपलब्ध कराया जा रहा है।
बैठक में अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के अंतर्गत लंबित राहत राशि के प्रकरणों की समीक्षा की गई। इस दौरान प्राप्त, स्वीकृत एवं लंबित प्रकरणों के साथ ही वितरित कुल राहत राशि की विस्तृत जानकारी कलेक्टर श्री वशिष्ठ के समक्ष प्रस्तुत की गई।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीरज सोनी ने अधिनियम के अंतर्गत पंजीबद्ध प्रकरणों की संख्या, समिति को प्रेषित मामलों, स्वीकृत एवं लंबित प्रकरणों की अद्यतन स्थिति तथा राहत राशि वितरण की प्रगति से अवगत कराया।
कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने एससी/एसटी प्रकरणों में विभिन्न देय भत्तों के भुगतान हेतु आवश्यक बजट उपलब्ध कराने के संबंध में संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। साथ ही उन्होंने निर्देशित किया कि सभी पात्र हितग्राहियों को समय पर लाभ सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में जनजातीय कार्य विभाग से संबंधित समस्याओं के समाधान के लिए समिति से संपर्क की व्यवस्था की जानकारी भी साझा की गई, जिससे हितग्राहियों को त्वरित सहायता मिल सके।
इसके अतिरिक्त जिले में कॉलेज स्तर के ट्राइबल छात्रावास की आवश्यकता पर भी चर्चा की गई, जिस पर कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने संबंधित विभाग को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान डॉ. भीमराव अंबेडकर, बिरसा मुंडा एवं टंट्या मामा से संबंधित योजनाओं की समीक्षा की गई तथा उनके प्रभावी क्रियान्वयन के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।
बैठक के अंत में 14 अप्रैल 2026 को डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर आदिवासी बालक छात्रावास, पांढुर्णा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की तैयारियों की समीक्षा की गई। कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने कार्यक्रम के सुचारू एवं व्यवस्थित संचालन के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक निर्देश प्रदान किए। 75