RAJESH CHOUDHREE

सौसर में सूने मकान में चोरी, शादी समारोह में गया था परिवार, 8 लाख के माल पर हाथ साफ

सौसर। सौसर नगर के वार्ड नंबर 9 में बीती रात अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाते हुए लाखों रुपये के जेवरात और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। चोरी की इस बड़ी वारदात से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, चोरी गए सामान की कीमत लगभग 8 लाख रुपये बताई जा रही है।

शादी की खुशियों के बीच मातम का साया

प्राप्त जानकारी के अनुसार, देवेंद्र तुपकर वार्ड नंबर 9 के निवासी है उनका परिवार एक शादी समारोह में शामिल होने के लिए घर से बाहर गया हुआ था। घर सूना पाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया। चोरों ने घर की अलमारी और तिजोरी को खंगालकर उसमें रखे सोने-चांदी के कीमती आभूषण और नकद राशि बटोर ली। जब परिवार वापस लौटा, तो घर का बिखरा हुआ सामान देखकर उनके होश उड़ गए। बताया गया कि हाल ही में पीड़ित परिवार के खेत का सौदा होने से कुछ नगदी घर में रखी हुई थी।

जांच में जुटी पुलिस और डॉग स्क्वायड

घटना की सूचना मिलते ही सौसर पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। मामले की गंभीरता को देखते हुए डॉग स्क्वायड और फॉरेंसिक जांच टीम को भी बुलाया गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल से फिंगरप्रिंट्स और अन्य साक्ष्य जुटाए हैं। इधर टीआई रूपलाल उईके का कहना है कि चोरी की शिकायत दर्ज कर ली गई है। पुलिस की टीम और डॉग स्क्वायड मौके पर साक्ष्य जुटा रहे हैं। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

एसपी,एएसपी ने लिया घटना का जायजा

जिला पुलिस अधीक्षक प्रकाश परिहार अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीरज सोनी ने मौके पर पहुंच कर घटनास्थल का बारीकी से से मुआयना कर अधीनस्थ पुलिस अधिकारियों मामले के खुलासे को विशेष दिशा निर्देश दिए।

क्षेत्र में डर का माहौल

चोरी की इस वारदात ने स्थानीय निवासियों की चिंता बढ़ा दी है। वार्ड वासियों ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और चोरी की इस वारदात का जल्द से जल्द खुलासा करने की मांग की है। फिलहाल पुलिस संदिग्धों से पूछताछ कर रही है और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।

गौ तस्करी के खिलाफ़ विधायक विजय चौरे का अनूठा प्रदर्शन पुलिस की आरती उतारकर दी उग्र आंदोलन की सख्त चेतावनी

जितनी हमारी जन्म देने वाली माता पूज्यनीय है,उतनी ही गौ माता विधायक विजय चौरे
गौ रक्षा के लिए मोहगांव में जनजागरण सभा संपन्न”

सौसर
         नगर मोहगांव में गौ तस्करी की बढ़ती घटनाओं के विरोध मे और गौ रक्षा के प्रति समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से बैल बाजार मोहगांव में क्षेत्रीय विधायक विजय चौरे के नेतृत्व में गौ रक्षा जन जागरण सभा का आयोजन किया गया।

सभा के संबोधन में गौ तस्करों को चेतावनी देते हुए विधायक विजय चौरे ने कहा कि नगर मोहगांव और ग्राम सवरनी से हजारों की संख्या में गौ माता की तस्करी हो रही हैं यह गौ तस्करी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

यह आंदोलन किसी बीजेपी कांग्रेस पार्टी का नही बल्कि गौ माता की रक्षा करने वाले गौ प्रेमी सनातनी हिंदुओं का आंदोलन है जो गौ माता में आस्था रखते हैं। आज मोहगांव बैल बाजार में इस आंदोलन के कारण किसी गौ तस्कर की आने की हिम्मत नही हुई।

जो भारतीय जनता पार्टी के लोग गौ माता की बात करते हैं गौ माता के नाम पर वोट लेकर सरकार बनाते है जिनकी देश में ट्रिपल इंजन की सरकार है पर फिर भी गौ तस्करी नहीं रोक रहे हैं।

जितनी हमारी जन्म देने वाली माता पूज्यनीय है उतनी ही गौ माता भी पूज्यनीय हैं। मानव सभ्यता के विकास में गौ माता का योगदान अतुलनीय हैं गौ माता की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है।

बैल बाजार में सभा के उपरांत विधायक विजय चौरे सभी गौ प्रेमी साथियों,महिलाओं और नगरवासियों के साथ पुलिस थाना मोहगांव पहुंचे जहां गौ माता की पूजा कर पुलिस प्रशासन की आरती उतारी गई।

इस दौरान विधायक विजय चौरे ने पुलिस प्रशासन से कहा कि मोहगांव बैल बाजार से हो रही तस्करी को तत्काल रोके आज बैल बाजार में केवल किसान आए हैं गौ तस्कर नही।

यह हमारी सांकेतिक चेतावनी है हम गौमाता की सुरक्षा के लिए निवेदन कर रहे हैं सभी साथियों की राय लेकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।

इस अवसर पर विधायक विजय चौरे,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राजेंद्र येमदे,नगर कांग्रेस अध्यक्ष शंकर ब्रम्हे,राधेश्याम माहेश्वरी,सुनील भांगे,सुभाष कलंबे,विट्ठल गायकवाड,अमरीश जैसवाल,धीरज माहेश्वरी,प्रशांत महाले,शेखर ढोबले,नितिन ढोबले,ज्ञानेश्वर ब्रम्हे,एड. रामशिला सूर्यवंशी,विशाखा चौरे,अंसार खान, संजय हनवतकर,रुखमानंद येलकर,प्रभाकर लिखारे,जुबेर अली,अंकुश उइके,हर्ष सदारंग एवं समस्त गौ सेवक उपस्थित रहे।

ग्राम बोरगांव से विवाह समारोह हेतु नागपुर गई बारात में कुछ बारातियों की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें फूड पॉयजनिंग के कारण सौसर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।*
*भाजपा युवा नेता राहुल मोहोड़ अस्पताल पहुंचकर भर्ती बारातियों का हालचाल जाना एवं डॉक्टरों से चर्चा कर उनके उचित एवं बेहतर उपचार हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

ग्राम बोरगांव से विवाह समारोह हेतु नागपुर गई बारात में कुछ बारातियों की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें फूड पॉयजनिंग के कारण सौसर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।*
*भाजपा युवा नेता राहुल मोहोड़ अस्पताल पहुंचकर भर्ती बारातियों का हालचाल जाना एवं डॉक्टरों से चर्चा कर उनके उचित एवं बेहतर उपचार हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

ग्राम बोरगांव से विवाह समारोह हेतु नागपुर गई बारात में कुछ बारातियों की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें फूड पॉयजनिंग के कारण सौसर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।*
*भाजपा युवा नेता राहुल मोहोड़ अस्पताल पहुंचकर भर्ती बारातियों का हालचाल जाना एवं डॉक्टरों से चर्चा कर उनके उचित एवं बेहतर उपचार हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

ग्राम बोरगांव से विवाह समारोह हेतु नागपुर गई बारात में कुछ बारातियों की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें फूड पॉयजनिंग के कारण सौसर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।*
*भाजपा युवा नेता राहुल मोहोड़ अस्पताल पहुंचकर भर्ती बारातियों का हालचाल जाना एवं डॉक्टरों से चर्चा कर उनके उचित एवं बेहतर उपचार हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

ग्राम बोरगांव से विवाह समारोह हेतु नागपुर गई बारात में कुछ बारातियों की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें फूड पॉयजनिंग के कारण सौसर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।*
*भाजपा युवा नेता राहुल मोहोड़ अस्पताल पहुंचकर भर्ती बारातियों का हालचाल जाना एवं डॉक्टरों से चर्चा कर उनके उचित एवं बेहतर उपचार हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।

BREAKING NEWS  सौसर

बारात से लौटे 28 लोग फूड पॉयजनिंग का शिकार, देर रात सिविल अस्पताल में भर्ती*

सौसर के बोरगांव स्थित मोहखेड़े परिवार के करीब 28 सदस्यों की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद सभी को देर रात सौसर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि सभी लोग नागपुर बारात से लौटे थे।

डॉक्टरी स्टाफ की कमी के बावजूद बीएमओ डॉ. रुपेश बोकड़े और डॉ. संदीप नखाते ने पूरी रात मोर्चा संभाला। दोनों डॉक्टर रात 3 बजे तक अस्पताल में मौजूद रहकर मरीजों की देखरेख और उपचार व्यवस्था में जुटे रहे।

समय पर इलाज मिलने से सभी मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है !

पीएमश्री विद्यालय पाठई में समर कैंप के पांचवें दिन विविध गतिविधियों का आयोजन

कैरम प्रतियोगिता और योग गतिविधियों से विद्यार्थियों में उत्साह का संचार
शासन के आदेशानुसार एवं जिला कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी एल मेश्राम एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री हारीभाऊ हांडे के मार्गदर्शन में समर कैंप 1 मई 2026 से 1 जून 2026 तक आयोजित किया जाना है।

जिसके अंतर्गत आज दिनांक 05 मई 2026 को 5वें दिन पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाठई, जिला पांढुर्णा में संस्था प्रमुख द्वारा नियुक्त शिक्षक श्री राहुल नायक उमाशि, श्रीमती सविता वट्टी उमाशि, श्री सहनलाल धुर्वे माशि एवं श्री कमलेश नागवंशी (सहयोगी कर्मचारी) द्वारा खेल के अंतर्गत कैरम प्रतियोगिता तथा योग से संबंधित गतिविधियां कराई गई।

इसके साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समर कैंप के माध्यम से बच्चों को खेल, योग एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ते हुए उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।

अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रियंक मिश्रा द्वारा औद्योगिक क्षेत्र बोरगांव का निरीक्षण

व्यवस्थाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश

अनुविभागीय अधिकारी सौसर श्री प्रियंक मिश्रा द्वारा आज औद्योगिक क्षेत्र बोरगांव का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में संचालित औद्योगिक इकाइयों की व्यवस्थाओं, मूलभूत सुविधाओं एवं अधोसंरचना की स्थिति का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई।

निरीक्षण के दौरान श्री प्रियंक मिश्रा ने औद्योगिक क्षेत्र में स्वच्छता, जल निकासी, सड़क व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि औद्योगिक क्षेत्र में सभी आवश्यक सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जाएं तथा किसी भी प्रकार की समस्या का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए।

उन्होंने औद्योगिक इकाइयों के संचालकों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी सुना तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। श्री मिश्रा ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र का सुव्यवस्थित संचालन एवं विकास क्षेत्रीय आर्थिक प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है, अतः सभी विभाग समन्वय स्थापित कर कार्य करें।

निरीक्षण के दौरान औद्योगिक इकाइयों में जीरो लिक्विड डिस्चार्ज (जीरो लिक्विड डिस्चार्ज ) प्रणाली की स्थिति का भी परीक्षण किया गया तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि किसी भी स्थिति में प्रदूषित जल का बाह्य प्रवाह न हो। इसके साथ ही प्रदूषण नियंत्रण के दृष्टिगत प्रदूषित जल की सैंपलिंग कर परीक्षण हेतु भेजने की कार्यवाही भी की गई।निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे।