सौसर में अधिवक्ता संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण/ पदभार ग्रहण संपन्न, अधिवक्ता संघ के विकास कार्य एवं निर्माण हेतु 10 लाख की घोषणा

सौसर। नगर सौसर स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में अधिवक्ता संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण/ पदभार ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिले के सांसद विवेक बंटी साहू एवं क्षेत्रीय विधायक विजय चौरे सौसर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुरेखा ताई डागा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्तागण, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रीय प्रतिनिधि शामिल हुए।

कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। नवनियुक्त अध्यक्ष अधिवक्ता दिनेश भकने, उपाध्यक्ष अधिवक्ता नरेंद्र गजभिए, सचिव अधिवक्ता अजय शेंडे, कोषाध्यक्ष अधिवक्ता कविता फरकारे, ग्रंथपाल अधिवक्ता अशोक गावंडे तथा सहसचिव अधिवक्ता दीपाली सीते सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली।

इस अवसर पर सांसद विवेक बंटी साहू ने अपने संबोधन में अधिवक्ता संघ की भूमिका को न्याय व्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि अधिवक्ताओं का समाज में विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि न्यायालय परिसर में बेहतर सुविधाओं का होना आवश्यक है, जिससे आमजन को न्याय प्राप्ति में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसी उद्देश्य से उन्होंने सांसद निधि से 7 लाख रुपये की सहायता विकास कार्य एवं भवन निर्माण के लिए प्रदान करने की घोषणा की।

वहीं विधायक विजय चौरे ने भी अपने उद्बोधन में अधिवक्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अधिवक्ताओं की अहम भूमिका होती है। उन्होंने न्यायालय परिसर के विकास के लिए विधायक निधि से 3 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की। इस प्रकार कुल 10 लाख रुपये की राशि विकास कार्य एवं भवन निर्माण के लिए स्वीकृत की गई, जिससे अधिवक्ताओं एवं पक्षकरो एवं आम जनता  को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान  सांसद महोदय बंटी साहू जी विधायक महोदय विजय चौरे एवं नगर पालिका अध्यक्ष सुरेखा ताई डागा के  द्वारा किया गया

समारोह में उपस्थित अतिथियों ने अधिवक्ता संघ के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की। सभी वक्ताओं ने आशा व्यक्त की कि नई टीम संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी तथा अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करते हुए न्याय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी।

कार्यक्रम का सफल संचालन एडवोकेट रवि शंकर धुर्वे द्वारा किया गया।  अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दिनेश भकने द्वारा न्यायालय परिसर में पार्किंग हेतु, पक्षकरो के एवं आम जनता के बैठने उठने हेतु,  अधिवक्ताओं की बैठक व्यवस्था हेतु तथा भविष्य में निर्माण हेतु भूमि की कमी का उल्लेख करते हुए कहां की भूमि अधिग्रहण का कार्य चल रहा है जिसमें राशि भी आवंटित हो गई है, किंतु भूमि अधिग्रहण का कार्य काफी धीमी गति से चल राह है उसे तीव्र गति से कर भूमि अधिग्रहण कर न्यायालय को सौपने का निवेदन किया ताकि भूमि की समस्या का समाधान हो सके तथा भविष्य में भी न्यायालय परिसर में विकास को गति मिल सके अंत में आभार प्रदर्शन के साथ समारोह का समापन हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह एवं गरिमा का वातावरण बना रहा, जिससे अधिवक्ता संघ के सदस्यों में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार हुआ।

कलेक्टर के मार्गदर्शन में जल संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बढ़चिचोली में जल गंगा संवर्धन प्रतियोगिता आयोजित
कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन में आज दिनांक 23 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बढ़चिचोली में जल गंगा संवर्धन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता प्रदान की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं उन्हें इसके महत्व से अवगत कराना रहा।

यह प्रतियोगिता श्री वानखेड़े , श्रीमती सुनीता घोगरकर,सुश्री रजनी, श्रीमती महाले की उपस्थिति में संपन्न कराई गई। विद्यार्थियों ने निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से जल संरक्षण पर अपने विचार एवं रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निधि देशमुख, द्वितीय स्थान हर्षल नारनवरे तथा तृतीय स्थान ओम वघाडे ने प्राप्त किया। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सायना देशमुख, द्वितीय स्थान स्मृति डवरे एवं तृतीय स्थान चेतन आगाकर ने प्राप्त किया।

इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति प्रेरित किया गया तथा समाज में जल बचाने का संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित किया गया।

कलेक्टर के मार्गदर्शन में जल संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बढ़चिचोली में जल गंगा संवर्धन प्रतियोगिता आयोजित
कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन में आज दिनांक 23 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बढ़चिचोली में जल गंगा संवर्धन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता प्रदान की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं उन्हें इसके महत्व से अवगत कराना रहा।

यह प्रतियोगिता श्री वानखेड़े , श्रीमती सुनीता घोगरकर,सुश्री रजनी, श्रीमती महाले की उपस्थिति में संपन्न कराई गई। विद्यार्थियों ने निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से जल संरक्षण पर अपने विचार एवं रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निधि देशमुख, द्वितीय स्थान हर्षल नारनवरे तथा तृतीय स्थान ओम वघाडे ने प्राप्त किया। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सायना देशमुख, द्वितीय स्थान स्मृति डवरे एवं तृतीय स्थान चेतन आगाकर ने प्राप्त किया।

इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति प्रेरित किया गया तथा समाज में जल बचाने का संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित किया गया।

दीवार लेखन के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश, ग्रामीणों में बढ़ी जागरूकता

जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण में ‘जल स्त्रोत समागम’ कार्यक्रम का सफल आयोजन

पांढुर्णा / 23 अप्रैल 2026/
मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ एवं जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान निरंतर गति पकड़ रहा है। इसी क्रम में विकासखण्ड समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे की उपस्थिति में नवांकुर संस्था अवध विद्यापीठ शिक्षण समिति द्वारा अभियान के द्वितीय चरण अंतर्गत ‘जल स्त्रोत समागम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।

ग्राम पंचायत भंदारगोंदी में ग्राम प्रस्फुटन समिति के सहयोग से दीवार लेखन के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस पहल के जरिए जल के महत्व और उसके संरक्षण की आवश्यकता को सरल और प्रभावी तरीके से जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।

कार्यक्रम के दौरान विकासखंड समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे ने जल के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए वर्षा जल संचयन के विभिन्न उपायों की जानकारी दी। वहीं परामर्शदाता वर्षा खुरसंगे एवं श्याम दलवी ने ग्रामीणों और सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थियों को दीवार लेखन के माध्यम से जनजागरण करने की प्रक्रिया और उसके महत्व से अवगत कराया।

इस अवसर पर सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राओं—विशाखा हीवसे, तेजस्विनी परतेती एवं वासुदेव मानकर—ने उत्साहपूर्वक दीवार लेखन का कार्य किया। उन्हें नवांकुर संस्था के अध्यक्ष श्री राजेश कुमार मानकर का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की सफलता में प्रस्फुटन समिति के सभी सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए महत्वपूर्ण योगदान दिया।

कलेक्टर श्री वशिष्ठ के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्रवाई

आबकारी वृत्त सौसर की दबिश में 08 प्रकरण दर्ज, महुआ लाहन एवं शराब जप्
कलेक्टर श्री वशिष्ठ जी के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी. आर. वैद्य के मार्गदर्शन में दिनांक 22 अप्रैल 2026 को आबकारी वृत्त सौसर द्वारा सघन कार्रवाई करते हुए ग्राम बड़गांबोडी, नवथल, उठेकाटा गोंदी एवं बागोड़ा ढाना क्षेत्र में नदी एवं नाले किनारे दबिश दी गई। इस दौरान अवैध रूप से रखे गए लगभग 6000 किलोग्राम महुआ लाहन एवं लगभग 80 लीटर महुआ शराब जप्त की गई।

कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग द्वारा धारा 34 (1) च के तहत 08 प्रकरण कायम कर विवेचना में लिए गए। मौके पर बरामद लाहन का सैंपल लेकर शेष लाहन को नष्ट किया गया। यह कार्रवाई अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

उक्त कार्यवाही में वृत्त प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री के सी चौहान, श्री जी एल मरावी, भारती गोंड, आबकारी उपनिरीक्षक श्री आकाश मेश्राम, श्री जीत सिंह धुर्वे, श्री नरेंद्र कुमार नागेश, श्री आनिकेत पटेल, आबकारी आरक्षक श्री जितेंद्र सिंह, श्री श्याम कुमार शर्मा, श्री उत्कर्ष ठाकरे, भावना हेड़ाऊ, श्रद्धा, मुकेश, सोनाली वरकड़े, भारती मरकाम, रविना एवं होमगार्ड के जवान उपस्थित रहे।

कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों में जल संरक्षण की जागरूकता

शासकीय हाई स्कूल खेड़ीकला में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत प्रतियोगिताओं का आयोजन

कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल खेड़ीकला में विद्यार्थियों के बीच जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए शपथग्रहण, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में जल के महत्व को समझाना और उन्हें इसके संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा उन्हें दैनिक जीवन में जल बचाने के उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने जल संरक्षण विषय पर अपनी रचनात्मकता और विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया।
निबंध प्रतियोगिता में मोहित/धनराज सहारे (10 वी) ने प्रथम, सलोनी/हरी टेकाम (10 वी) ने द्वितीय तथा अंशु/धनराज सहारे (8 वी) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में दुर्गेश/हरीशचंद (10 वी) प्रथम, दिव्या/संजय बावने (10 वी) द्वितीय तथा दिव्यांशु/ओमकार (10 वी) तृतीय स्थान पर रहे।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ। इस तरह की गतिविधियां न केवल विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करती हैं, बल्कि समाज में भी जल बचाने के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

जनगणना प्रशिक्षण में गुणवत्ता पर विशेष जोर, वरिष्ठ मास्टर ट्रेनर ने किया
निरीक्षण

सुपरवाइजर एवं प्रगणकों को सुझावों के साथ दिए मार्गदर्शन, जिज्ञासाओं का किया समाधान
आज दिनांक 20.04.2026 को नगर पालिका परिषद् सौसर में संचालित 3 दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण में वरिष्ट्रेठ मास्टर ट्रेनर  श्री नरेन्द्र बाम्बल द्वारा निरीक्षण किया गया जिसमें, सर द्वारा सुपरवाइजर और प्रगणक को अपने सुझावों से निर्देशित किया। श्री बाम्बल द्वारा प्रगनको एवं सुपरवाइजर के प्रश्नों के उत्तर भी दिए गए।

उक्त निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण की गुणवत्ता, प्रतिभागियों की सहभागिता एवं जनगणना कार्य की बारीकियों पर विशेष ध्यान दिया गया। वरिष्ठ मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण सत्र के दौरान उपस्थित सुपरवाइजर एवं प्रगणकों को जनगणना कार्य की महत्ता, डेटा की शुद्धता एवं समयबद्ध कार्य निष्पादन के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान किए गए।

उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को निर्देशित किया कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्रत्येक जानकारी की सटीकता और पारदर्शिता आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों से संवाद स्थापित कर उनकी जिज्ञासाओं को गंभीरता से सुना तथा उनके प्रश्नों के समाधान भी विस्तारपूर्वक दिए।

प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य जनगणना कार्य में लगे अमले को दक्ष, सजग एवं उत्तरदायी बनाना है, ताकि आगामी जनगणना प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके। वरिष्ठ मास्टर ट्रेनर के निरीक्षण से प्रशिक्षण में और अधिक गंभीरता एवं प्रभावशीलता आई है।

आज भारतीय जनता पार्टी पांढुर्णा के यशस्वी शुभंकर जिलाध्यक्ष श्री संदीप मोहोड जी ने  नागपुर में माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी से उनके निवास स्थान पर सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्हें पांढुर्णा में आयोजित होने वाले ‘स्वदेशी मेला’ का आत्मीय निमंत्रण दिया और मेले के उद्देश्यों पर चर्चा की।*

इस गरिमामयी उपस्थिति में  श्री हेमंत कस्तूरे जी, स्वदेशी जागरण मंच के तहसील संयोजक श्री गणेश कोल्हे जी, श्री भूषण सरोदे जी और पांढुर्णा नगर मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश (बंटी) छागानी जी उपस्थित रहे।

स्वदेशी की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के हमारे इस संकल्प में गडकरी जी का मार्गदर्शन सदैव प्रेरणादायी रहता है।

सफलता की कहानी

संघर्ष से सफलता तक: बकरी पालन से बदली जिंदगी और बनीं प्रेरणा

बकरी पालन से सालाना 1.20 लाख की आय अर्जित कर आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं चम्पा चौधरी 
पांढुर्णा जिले के ग्राम करवार की निवासी श्रीमती चम्पा चौधरी ने अपने अदम्य साहस, मेहनत और लगन से आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक मिसाल प्रस्तुत की है। उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि यदि दृढ़ संकल्प और सही दिशा हो, तो सीमित संसाधनों के बावजूद भी बड़े लक्ष्य हासिल किए जा
सकते हैं।

चम्पा चौधरी ने गोंडवाना स्व सहायता समूह से जुड़कर अपने जीवन में बदलाव की शुरुआत की। इस समूह के माध्यम से उन्होंने बकरी पालन का कार्य अपनाया, जो आगे चलकर उनकी आर्थिक उन्नति का प्रमुख साधन बना। शुरुआत में उनके पास संसाधनों की कमी थी, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने समूह से 25 हजार रुपये का ऋण लिया और अपने 10 हजार रुपये मिलाकर कुल 35 हजार रुपये की पूंजी से इस कार्य की नींव रखी।

प्रारंभिक दौर में उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा—अनुभव की कमी, पशुपालन की कठिनाइयाँ और सीमित साधन। लेकिन चम्पा चौधरी ने धैर्य, समर्पण और निरंतर प्रयास के बल पर इन सभी बाधाओं को पार किया। धीरे-धीरे उनका व्यवसाय मजबूत होता गया और उन्होंने सफलता की ओर कदम बढ़ाना जारी रखा।

आज उनकी मेहनत का परिणाम यह है कि बकरी पालन से उनकी वार्षिक आय लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये तक पहुँच गई है। इस आय से वे न केवल अपने परिवार की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा कर रही हैं, बल्कि अपने बच्चों की शिक्षा और भविष्य को भी संवार रही हैं।

चम्पा चौधरी की यह सफलता कहानी केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है। उनकी उपलब्धि ने यह संदेश दिया है कि महिलाएं भी आत्मनिर्भर बनकर समाज में अपनी मजबूत पहचान बना सकती हैं।
उनकी यह प्रेरणादायक यात्रा आज गांव की अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार अपनाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। चम्पा चौधरी ने अपने कार्यों से यह साबित कर दिया है कि सच्ची मेहनत और दृढ़ निश्चय के साथ हर कठिनाई को अवसर में बदला जा सकता है।

मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत पांढुर्णा में भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न

अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर 197
जोड़ों का विवाह, 96.53 लाख रुपये की सहायता डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाएगी
सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, जिला पांढुर्णा द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना वर्ष 2026 के अंतर्गत आज कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में दिनांक 19 अप्रैल 2026 को कृषि उपज मंडी समिति शेड प्रांगण, पांढुर्णा में सामूहिक विवाह/निकाह सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया।
यह आयोजन अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर संपन्न हुआ, जिसे हिंदू परंपरा में अत्यंत शुभ एवं मंगलकारी तिथि माना जाता है। इस दिन किए गए विवाह को दीर्घकालीन सुख, समृद्धि एवं अखंड सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।

कार्यक्रम के तहत बारात लक्ष्मी स्मृति मंगल भवन, नगर पालिका पांढुर्णा से बाजे-गाजे के साथ प्रस्थान कर विवाह स्थल कृषि उपज मंडी समिति शेड प्रांगण पहुंची, जहां प्रशासन द्वारा माननीय अतिथियों एवं बारातियों का
भव्य स्वागत किया गया।

इस अवसर पर श्री नीलेश उईके, विधायक विधानसभा क्षेत्र पांढुर्णा, श्रीमती लता सिंह तुमडाम, अध्यक्ष जनपद पंचायत पांढुर्णा, श्री संदीप घाटोडे, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पांढुर्णा, श्री संदीप मोहोड, जिला भाजपा अध्यक्ष, श्री भीमराव वालके, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पांढुर्णा, श्री ताहिर पटेल, उपाध्यक्ष नगर पालिका पांढुर्णा सहित जिला पंचायत सदस्यगण, जनपद पंचायत सदस्यगण, पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।

सम्मेलन में कुल 197 जोड़ों का विधि-विधान पूर्वक विवाह/निकाह संपन्न कराया गया, जिसमें 106 जोड़ों का भूमका पद्धति, 83 जोड़ों का गायत्री परिवार पद्धति, 07 जोड़ों का बौद्ध संस्कृति अनुसार एवं 01 जोड़े का निकाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित माननीय अतिथियों द्वारा सभी नवदंपत्तियों को आशीर्वाद प्रदान किया गया।

कार्यक्रम के अंतर्गत 02 जोड़ों का विवाह मुख्यमंत्री दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत संपन्न कराया गया। योजना अंतर्गत प्रति वधु 49,000/- रुपये के मान से कुल 96,53,000/- (छियानवे लाख तिरपन हजार रुपये मात्र) की राशि डीबीटी के माध्यम से हितलाभ के रूप में प्रदान की जाएगी।

साथ ही पर्यावरण संरक्षण के संदेश के तहत सभी नवविवाहित जोड़ों को प्रशासन की ओर से एक-एक पौधा भेंट किया गया।

आयोजन के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं सुचारु रहीं। बारातियों एवं परिजनों के लिए कूपन प्रणाली के माध्यम से भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। एसडीएम अल्का इक्का, तहसीलदार प्रेक्षा पाठक, नायब तहसीलदार अश्विनी गोहिया एवं जनपद पंचायत सीईओ बंदू सूर्यवंशी द्वारा कार्यक्रम की सतत निगरानी की गई, जिसके परिणामस्वरूप संपूर्ण आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।