NH-547 पर दर्दनाक हादसा: महिला की मौत के बाद उग्र प्रदर्शन, तीन घंटे से चक्का जाम
पांढुर्णा-सौंसर मार्ग पर स्थित National Highway 547 (NH-547) पर एक बार फिर सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और लोगों ने हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। पिछले तीन घंटे से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध है, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में कथित रूप से आरटीओ की सख्ती और अव्यवस्थित कार्रवाई के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। घटना के तुरंत बाद आक्रोशित नागरिकों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर केवल चार पुलिसकर्मी मौजूद बताए जा रहे हैं, जो उग्र भीड़ को नियंत्रित करने में असमर्थ नजर आए।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि घटना के बाद संबंधित अधिकारी और कथित दलाल मौके से नदारद हो गए, जिससे जनता का गुस्सा और बढ़ गया। लोगों की मांग है कि जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो तथा भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस व्यवस्था की जाए।
समाचार लिखे जाने तक जाम जारी है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।
महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल
पांढुर्णा-सौंसर। महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ आज सिविल अस्पताल सौंसर में गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर वक्ताओं ने बताया कि HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में अत्यंत प्रभावी है। यह टीकाकरण मुख्यतः 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं को लक्षित कर किया जा रहा है, जिससे भविष्य में गंभीर बीमारी से बचाव संभव हो सके।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित चिकित्सकों ने टीकाकरण के लाभों की विस्तार से जानकारी देते हुए अभिभावकों से अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की। साथ ही उन्होंने बताया कि यह टीका पूर्णतः सुरक्षित है तथा इसके कोई गंभीर दुष्प्रभाव नहीं हैं। अस्पताल प्रबंधन द्वारा टीकाकरण के लिए पृथक काउंटर, प्रतीक्षालय एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई थी। पहले दिन बड़ी संख्या में बालिकाओं का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया गया।
HPV टीकाकरण — स्वस्थ भविष्य की ओर एक सशक्त कदम।
RAJESH CHOUDHREEComments Off on सिविल अस्पताल पांढुर्णा – सौंसर में HPV टीकाकरण अभियान का भव्य शुभारंभ 245
ईश्वरपूर: सोमनाथ ना.पत संस्था मर्या पेठवडगाव या संस्थेच्या ईश्वरपूर येथे सोळाव्या शाखेचा उद्घाटन सोहळा माजी मंत्री आमदार जयंतराव पाटील यांच्या शुभहस्ते उत्साहात संपन्न झाला यावेळी बोलताना जयंतराव पाटील म्हणाले सोमनाथ पतसंस्थेने अल्पावधीत कोल्हापूर व सांगली जिल्ह्यामध्ये कार्यक्षेत्र वाढ करून शासनाचे निकषाचे पालन करून ईश्वरपूर येथे १६ व्या शाखेचा शुभारंभ आज माझ्या हस्ते संपन्न होत आहे एक आनंदाची गोष्ट आहे या संस्थेचा प्रत्येक वर्षीचा चढता आलेख पाहता या संस्थेचे कोल्हापूर सांगली व पुढील काळामध्ये संपूर्ण महाराष्ट्रामध्ये शाखा विस्तार होईल अशी अपेक्षा त्यांनी व्यक्त केली व ईश्वरपूर येथील सर्व ग्राहक,ठेवीदार सभासद तसेच हितचिंतक यांना आपले व्यवहार सोमनाथ पतसंस्थेत करण्याबाबतचे अवाहन केले. या कार्यक्रमाचे अध्यक्ष दलित मित्र डॉक्टर आमदार अशोकराव माने उपस्थित होते यावेळी त्यांनी संस्थेच्या कार्यासाठी शुभेच्छा दिल्या या संस्थापक अध्यक्ष अशोक माळी यांनी बोलताना संस्थेने अल्पावधीत 38 कोटी ठेवीचा टप्पा पूर्ण केला असून संस्थेच्या सर्व शाखा नफ्यात असलेचे सांगून संस्थेचा महाराष्ट्र भर विस्तार करणार असले बाबत संस्थेने विविध कर्ज योजना राबवत असल्याचे माहिती दिली तसेच संस्थेच्या सर्व शाखेमध्ये आरटीजीएस एनईएफटी सुविधा सुरू असून सर्व शाखा कोअर बँकिंग प्रणाली मध्ये सुरू असल्याची माहिती दिली यावेळी प्रमुख उपस्थितीत मा. अतुल पाटील, हणमंत माळी,संचालक राजाराम बापू सह साखर कारखाना संचालक नगरसेवक आनंदराव पवार हिंदुराव माळी, तसेच शहाजी बापू पाटील संस्थापिका सौ.रूपाली माळी,व्हा.चेअरमन बजरंग माळी, संचालक हंबीरराव देसावळे , संपतराव पाटील , संजय धोंगडे ,चंद्रकांत माळी, जनरल मॅनेजर कृष्णात माळी असि.ज. मॅनेजर नागनाथ माळी, शाखा चेअरमन महेश माळी व्हा चेअरमन विष्णू माळी सदस्य शिव प्रसाद माळी, जयकर नागरे पाटील, जयंत पाटील, श्रीरंग माळी, बाबासाहेब हावलदार, रमेश माळी, दिग्विजय माळी, प्रकाश कोकितकर, अरुण माळी, शाखाधिकारी विक्रांत माळी ,उमेश पाटील, राजाराम कारखान्याचे संचालक डॉ. एम.बी.किडगावकर शाखा वडणगे चेअरमन सुभाष पाटील सदस्य सयाजी घोरपडे उपस्थित होते. या कार्यक्रमाचे सूत्रसंचालन नागनाथ माळी यांनी केले आभार शाखा चेअरमन महेश माळी यांनी मानले
Krishnat MaliComments Off on सोमनाथ पतसंस्थेची अल्पावधीत गरुड भरारी 16 व्या शाखेच्या उद्घाटन प्रसंगी बोलताना : आमदार जयंतराव पाटील 447
सौसर में तीन दिवसीय ‘श्री शिवजन्मोत्सव’ का भव्य आगाज; ‘शौर्य दौड़’ में गूंजा जय शिवराय का उद्घोष
छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर होगा स्थानीय अवकाश – जिला कलेक्टर
नागपुर के राजन यादव ने जीती 10 किमी की दौड़; विजेताओं पर हुई पुरस्कारों की वर्षा
सौसर/पांढुर्णा: हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती के उपलक्ष्य में श्री शिवराय संगठन, सौसर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘श्री शिवजन्मोत्सव’ का अत्यंत उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रध्वज वंदन और ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर संपूर्ण राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ हुई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालाऔर राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान का महत्व बताया। आयोजन के प्रथम दिन आयोजित 10 किमी की ‘शौर्य दौड़’ में क्षेत्र और पड़ोसी जिलों के 100 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया। ‘जय शिवराय’ के उद्घोष के साथ धावकों ने अपनी खेल भावना का प्रदर्शन किया। इस आयोजन में ‘राहुल मोहोड़ मित्र मंडली’ का विशेष सहयोग रहा।
प्रमुख अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति: पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक श्री नानाभाऊ मोहोड़ ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पांढुर्णा कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक श्री सुंदर सिंह कनेश एवं एसडीओपी श्रीमती प्रियंका पांडे उपस्थित रहीं। इस दौरान जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर स्थानीय अवकाश की घोषणा की, इस पर श्री शिवराय संगठन की ओर से कलेक्टर श्री वशिष्ठ का आभार व्यक्त किया गया।
विजेताओं पर हुई पुरस्कारों की वर्षा: प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद राशि, स्मृति चिन्ह (शील्ड), मेडल और प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया:
बालक वर्ग (विजेता): प्रथम: राजन यादव (नागपुर) – ₹31,000 (स्व. मदन शर्मा की स्मृति में) द्वितीय: निखार भलावी (गोंदिया) – ₹15,000 (स्व. राजू ठाकुर की स्मृति में) तृतीय: रूपेश चौरे (रिधोरा) – ₹7,500 (स्व. गोलू लोनारे की स्मृति में)
बालिका वर्ग (विजेता): प्रतिमा परतेती (प्रथम) मयूरी ददघाये (द्वितीय) रोशनी इवनाती (तृतीय) विशेष आकर्षण: नन्हे धावक शिवांश पंकज धामधार को उनके अदम्य उत्साह के लिए विशेष सम्मान दिया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
इन गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति: कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संदीपभाऊ मोहोड़, पूर्व नपाध्यक्ष लक्ष्मण चाके, संजय राठी, जामसंवली धाम अध्यक्ष गोपाल शर्मा, नपाध्यक्ष सुरेखा इंद्रचंद डागा, उपाध्यक्ष विनोद जुनघरे, पूर्व पार्षद दर्शन झाड़े, माया राउत, उषा भमोरे, जनपद अध्यक्ष संजय भूते, भारतीय सेना के पूर्व सैनिक आशीष ठाकरे, रमेश गौतम एवं श्री शिवराय संगठन के अध्यक्ष प्रदीप बिघाने सहित संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, नगर के अनेक गणमान्य नागरिक और मातृशक्ति उपस्थित रही।
संगठन का आभार: श्री शिवराय संगठन के अध्यक्ष प्रदीप बिघाने ने सफल आयोजन हेतु पुलिस प्रशासन, नगर पालिका, राहुल मोहोड़ मित्र मंडली और सभी सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि आगामी दो दिनों में सांस्कृतिक कार्यक्रम और शिव चरित्र व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा।
RAJESH CHOUDHREEComments Off on सौसर में तीन दिवसीय ‘श्री शिवजन्मोत्सव’ का भव्य आगाज; ‘शौर्य दौड़’ में गूंजा जय शिवराय का उद्घोष 269
सौसर में तीन दिवसीय ‘श्री शिवजन्मोत्सव’ का भव्य आगाज; ‘शौर्य दौड़’ में गूंजा जय शिवराय का उद्घोष
छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर होगा स्थानीय अवकाश – जिला कलेक्टर
नागपुर के राजन यादव ने जीती 10 किमी की दौड़; विजेताओं पर हुई पुरस्कारों की वर्षा
सौसर/पांढुर्णा: हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक छत्रपति शिवाजी महाराज की 396वीं जयंती के उपलक्ष्य में श्री शिवराय संगठन, सौसर द्वारा आयोजित तीन दिवसीय ‘श्री शिवजन्मोत्सव’ का अत्यंत उत्साहपूर्ण शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रध्वज वंदन और ‘वंदे मातरम’ के 150 वर्ष पूर्ण होने पर संपूर्ण राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान के सामूहिक गायन के साथ हुई। कार्यक्रम में उपस्थित अतिथियों ने छत्रपति शिवाजी महाराज के जीवन चरित्र पर प्रकाश डालाऔर राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान का महत्व बताया। आयोजन के प्रथम दिन आयोजित 10 किमी की ‘शौर्य दौड़’ में क्षेत्र और पड़ोसी जिलों के 100 से अधिक धावकों ने हिस्सा लिया। ‘जय शिवराय’ के उद्घोष के साथ धावकों ने अपनी खेल भावना का प्रदर्शन किया। इस आयोजन में ‘राहुल मोहोड़ मित्र मंडली’ का विशेष सहयोग रहा।
प्रमुख अतिथियों की गरिमामयी उपस्थिति: पुरस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता पूर्व मंत्री व पूर्व विधायक श्री नानाभाऊ मोहोड़ ने की। कार्यक्रम में विशेष अतिथि के रूप में पांढुर्णा कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ, पुलिस अधीक्षक श्री सुंदर सिंह कनेश एवं एसडीओपी श्रीमती प्रियंका पांडे उपस्थित रहीं। इस दौरान जिला कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ ने छत्रपति शिवाजी महाराज की जयंती पर स्थानीय अवकाश की घोषणा की, इस पर श्री शिवराय संगठन की ओर से कलेक्टर श्री वशिष्ठ का आभार व्यक्त किया गया।
विजेताओं पर हुई पुरस्कारों की वर्षा: प्रतियोगिता के विजेताओं को नकद राशि, स्मृति चिन्ह (शील्ड), मेडल और प्रशस्ति पत्र से नवाजा गया:
बालक वर्ग (विजेता): प्रथम: राजन यादव (नागपुर) – ₹31,000 (स्व. मदन शर्मा की स्मृति में) द्वितीय: निखार भलावी (गोंदिया) – ₹15,000 (स्व. राजू ठाकुर की स्मृति में) तृतीय: रूपेश चौरे (रिधोरा) – ₹7,500 (स्व. गोलू लोनारे की स्मृति में)
बालिका वर्ग (विजेता): प्रतिमा परतेती (प्रथम) मयूरी ददघाये (द्वितीय) रोशनी इवनाती (तृतीय) विशेष आकर्षण: नन्हे धावक शिवांश पंकज धामधार को उनके अदम्य उत्साह के लिए विशेष सम्मान दिया गया। साथ ही सभी प्रतिभागियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र वितरित किए गए।
इन गणमान्य नागरिकों की रही उपस्थिति: कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष संदीपभाऊ मोहोड़, पूर्व नपाध्यक्ष लक्ष्मण चाके, संजय राठी, जामसंवली धाम अध्यक्ष गोपाल शर्मा, नपाध्यक्ष सुरेखा इंद्रचंद डागा, उपाध्यक्ष विनोद जुनघरे, पूर्व पार्षद दर्शन झाड़े, माया राउत, उषा भमोरे, जनपद अध्यक्ष संजय भूते, भारतीय सेना के पूर्व सैनिक आशीष ठाकरे, रमेश गौतम एवं श्री शिवराय संगठन के अध्यक्ष प्रदीप बिघाने सहित संगठन के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता, नगर के अनेक गणमान्य नागरिक और मातृशक्ति उपस्थित रही।
संगठन का आभार: श्री शिवराय संगठन के अध्यक्ष प्रदीप बिघाने ने सफल आयोजन हेतु पुलिस प्रशासन, नगर पालिका, राहुल मोहोड़ मित्र मंडली और सभी सहयोगियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने बताया कि आगामी दो दिनों में सांस्कृतिक कार्यक्रम और शिव चरित्र व्याख्यान का आयोजन किया जाएगा। 172
पांढुर्णा/सौंसर। जामसावली स्थित प्रसिद्ध हनुमान मंदिर के पास बने जैस्वाल इन होटल में घुसकर कर्मचारियों से मारपीट का मामला सामने आया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।
जानकारी के अनुसार, शराब ठेकेदार के गुर्गों ने होटल में प्रवेश कर कर्मचारियों के साथ मारपीट की। क्षेत्र में बीते कुछ दिनों से शराब ठेकेदार के लोगों द्वारा दबंगई की शिकायतें भी सामने आ रही हैं। बता दे जैस्वाल इन होटल में अवैध शराब का जखीरा बरामद हुआ है। होटल संचालक अवैध रूप से बीमा परमिशन के शराब बेचता है।
अब सवाल यह है कि होटल संचालक इस मामले में एफआईआर दर्ज कराते हैं या नहीं, और पुलिस प्रशासन क्या कार्रवाई करता है। ओर आभकारी विभाग के संरक्षण में होटल में अवैध शराब बेची जा रही थी यह भी बात साफ हो गई।
RAJESH CHOUDHREEComments Off on शराब ठेकेदार के गुर्गों की गुंडागर्दी, होटल में मारपीट का वीडियो वायरल 188
RAJESH CHOUDHREEComments Off on सौसर, 16 फरवरी: सौसर थाना क्षेत्र के गणेश वाशिंग सेंटर के पास सोमवार को बाइक दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार घायल युवकों के नाम सुरेन्द्र, गणेश और गोलू हैं, तीनो घर जा रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक तेज रफ्तार में मोड़ से गुजर रही थी, तभी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। दुर्घटना के समय आसपास मौजूद लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को संभाल कर सुरक्षित स्थान पर बैठाया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत टायगर ग्रुप एम्बुलेंस को कॉल किया, जिसने घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों घायलों को सिविल अस्पताल सौसर ले जाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तीनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
चिकित्सकों के अनुसार, गणेश और गोलू को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं सुरेन्द्र को आंख के पास चोट लगी थी, और उसे रेफर किया गया। 182
हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायलों की सहायता की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े थे और उन्हें हाथ-पैर में चोटें आई थीं। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए टायगर ग्रुप को कॉल कर एम्बुलेंस की व्यवस्था कराई।
सूचना मिलते ही एम्बुलेंस टीम कुछ ही समय में घटनास्थल पर पहुंची । इसके बाद दोनों घायलों को सिविल अस्पताल सौसर पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार शुरू किया। फिलहाल दोनों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार घायल दोनों युवक महाराष्ट्र के निवासी हैं
RAJESH CHOUDHREEComments Off on सौसर, 16 फरवरी: सौसर थाना क्षेत्र के सवरनी देवी जोड़ पर सोमवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार दो युवक घायल हो गए। जब बाइक तेज रफ्तार में मोड़ पार कर रही थी और अचानक संतुलन बिगड़ने से फिसल गई। 171
ग्राम बोरगांव आज भारतीय जनता पार्टी पांढुर्णा के यशस्वी शुभंकर जिलाध्यक्ष श्री संदीप मोहोड़ जी ग्राम बोरगांव के लोकार्पण,एवम भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए,इसी कड़ी में बोरगांव के बच्चों के उज्जवल भविष्य और बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 3 के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।
यह केंद्र आने वाले समय में हमारे नन्हे-मुन्नों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और उनके सर्वांगीण विकास का एक सशक्त माध्यम बनेगा। इस अवसर पर समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।
आशा है कि निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण होगा और जल्द ही यह केंद्र सेवा के लिए समर्पित होगा।
हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायलों की सहायता की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े थे और उन्हें हाथ-पैर में चोटें आई थीं। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए टायगर ग्रुप को कॉल कर एम्बुलेंस की व्यवस्था कराई।
सूचना मिलते ही एम्बुलेंस टीम कुछ ही समय में घटनास्थल पर पहुंची । इसके बाद दोनों घायलों को सिविल अस्पताल सौसर पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार शुरू किया। फिलहाल दोनों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।
प्राथमिक जानकारी के अनुसार घायल दोनों युवक महाराष्ट्र के निवासी हैं
RAJESH CHOUDHREEComments Off on सौसर, 16 फरवरी: सौसर थाना क्षेत्र के सवरनी देवी जोड़ पर सोमवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार दो युवक घायल हो गए। जब बाइक तेज रफ्तार में मोड़ पार कर रही थी और अचानक संतुलन बिगड़ने से फिसल गई। 222