RAJESH CHOUDHREEComments Off on ग्राम बोरगांव से विवाह समारोह हेतु नागपुर गई बारात में कुछ बारातियों की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें फूड पॉयजनिंग के कारण सौसर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।* *भाजपा युवा नेता राहुल मोहोड़ अस्पताल पहुंचकर भर्ती बारातियों का हालचाल जाना एवं डॉक्टरों से चर्चा कर उनके उचित एवं बेहतर उपचार हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। 0
RAJESH CHOUDHREEComments Off on ग्राम बोरगांव से विवाह समारोह हेतु नागपुर गई बारात में कुछ बारातियों की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें फूड पॉयजनिंग के कारण सौसर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।* *भाजपा युवा नेता राहुल मोहोड़ अस्पताल पहुंचकर भर्ती बारातियों का हालचाल जाना एवं डॉक्टरों से चर्चा कर उनके उचित एवं बेहतर उपचार हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। 0
RAJESH CHOUDHREEComments Off on ग्राम बोरगांव से विवाह समारोह हेतु नागपुर गई बारात में कुछ बारातियों की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें फूड पॉयजनिंग के कारण सौसर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।* *भाजपा युवा नेता राहुल मोहोड़ अस्पताल पहुंचकर भर्ती बारातियों का हालचाल जाना एवं डॉक्टरों से चर्चा कर उनके उचित एवं बेहतर उपचार हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। 271
RAJESH CHOUDHREEComments Off on ग्राम बोरगांव से विवाह समारोह हेतु नागपुर गई बारात में कुछ बारातियों की अचानक तबीयत बिगड़ने पर उन्हें फूड पॉयजनिंग के कारण सौसर हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।* *भाजपा युवा नेता राहुल मोहोड़ अस्पताल पहुंचकर भर्ती बारातियों का हालचाल जाना एवं डॉक्टरों से चर्चा कर उनके उचित एवं बेहतर उपचार हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए। 259
बारात से लौटे 28 लोग फूड पॉयजनिंग का शिकार, देर रात सिविल अस्पताल में भर्ती*
सौसर के बोरगांव स्थित मोहखेड़े परिवार के करीब 28 सदस्यों की अचानक तबीयत बिगड़ने से हड़कंप मच गया। उल्टी, दस्त और पेट दर्द की शिकायत के बाद सभी को देर रात सौसर सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। बताया जा रहा है कि सभी लोग नागपुर बारात से लौटे थे।
डॉक्टरी स्टाफ की कमी के बावजूद बीएमओ डॉ. रुपेश बोकड़े और डॉ. संदीप नखाते ने पूरी रात मोर्चा संभाला। दोनों डॉक्टर रात 3 बजे तक अस्पताल में मौजूद रहकर मरीजों की देखरेख और उपचार व्यवस्था में जुटे रहे।
समय पर इलाज मिलने से सभी मरीजों की हालत फिलहाल स्थिर बताई जा रही है ! 193
RAJESH CHOUDHREEComments Off on पीएमश्री विद्यालय पाठई में समर कैंप के पांचवें दिन विविध गतिविधियों का आयोजन
कैरम प्रतियोगिता और योग गतिविधियों से विद्यार्थियों में उत्साह का संचार शासन के आदेशानुसार एवं जिला कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी एल मेश्राम एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री हारीभाऊ हांडे के मार्गदर्शन में समर कैंप 1 मई 2026 से 1 जून 2026 तक आयोजित किया जाना है।
जिसके अंतर्गत आज दिनांक 05 मई 2026 को 5वें दिन पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाठई, जिला पांढुर्णा में संस्था प्रमुख द्वारा नियुक्त शिक्षक श्री राहुल नायक उमाशि, श्रीमती सविता वट्टी उमाशि, श्री सहनलाल धुर्वे माशि एवं श्री कमलेश नागवंशी (सहयोगी कर्मचारी) द्वारा खेल के अंतर्गत कैरम प्रतियोगिता तथा योग से संबंधित गतिविधियां कराई गई।
इसके साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समर कैंप के माध्यम से बच्चों को खेल, योग एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ते हुए उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। 284
RAJESH CHOUDHREEComments Off on अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रियंक मिश्रा द्वारा औद्योगिक क्षेत्र बोरगांव का निरीक्षण
व्यवस्थाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
अनुविभागीय अधिकारी सौसर श्री प्रियंक मिश्रा द्वारा आज औद्योगिक क्षेत्र बोरगांव का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में संचालित औद्योगिक इकाइयों की व्यवस्थाओं, मूलभूत सुविधाओं एवं अधोसंरचना की स्थिति का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई।
निरीक्षण के दौरान श्री प्रियंक मिश्रा ने औद्योगिक क्षेत्र में स्वच्छता, जल निकासी, सड़क व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि औद्योगिक क्षेत्र में सभी आवश्यक सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जाएं तथा किसी भी प्रकार की समस्या का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने औद्योगिक इकाइयों के संचालकों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी सुना तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। श्री मिश्रा ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र का सुव्यवस्थित संचालन एवं विकास क्षेत्रीय आर्थिक प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है, अतः सभी विभाग समन्वय स्थापित कर कार्य करें।
निरीक्षण के दौरान औद्योगिक इकाइयों में जीरो लिक्विड डिस्चार्ज (जीरो लिक्विड डिस्चार्ज ) प्रणाली की स्थिति का भी परीक्षण किया गया तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि किसी भी स्थिति में प्रदूषित जल का बाह्य प्रवाह न हो। इसके साथ ही प्रदूषण नियंत्रण के दृष्टिगत प्रदूषित जल की सैंपलिंग कर परीक्षण हेतु भेजने की कार्यवाही भी की गई।निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। 272
RAJESH CHOUDHREEComments Off on पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाठई में समर कैंप का शुभारंभ
खेल, सांस्कृतिक एवं संगीत गतिविधियों से विद्यार्थियों में उत्साह
पांढुर्णा / 04 मई 2026/ शासन के आदेशानुसार समर कैंप 1 मई 2026 से 1 जून 2026 तक आयोजित किया जाना है, जिसके अंतर्गत आज दिनांक 04.05.2026 को पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाठई, जिला पांढुर्णा में विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया।
समर कैंप के अंतर्गत विद्यार्थियों की सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेल गतिविधियों में कैरम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं संगीत शिक्षा कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का वातावरण देखने को मिला। समर कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मकता एवं कौशल विकास को प्रोत्साहित किया जा रहा है।उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा आयोजित यह समर कैंप विद्यार्थियों को अवकाश के दौरान सीखने, मनोरंजन एवं व्यक्तित्व विकास का एक सशक्त मंच प्रदान कर रहा है। 197
RAJESH CHOUDHREEComments Off on लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का जिला स्तरीय आयोजन संपन्न, बालिका सशक्तिकरण का सशक्त संदेश
शिक्षा, आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति बालिकाओं को किया प्रेरित महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला पांढुर्णा द्वारा शासन की महत्वाकांक्षी लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत “लाड़ली लक्ष्मी उत्सव” का जिला स्तरीय आयोजन जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास, पांढुर्णा में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के सर्वांगीण विकास, शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के साथ-साथ समाज में बालिका सशक्तिकरण के प्रति व्यापक जनजागरूकता स्थापित करना रहा।
कार्यक्रम में पांढुर्णा परियोजना की समस्त पर्यवेक्षकगण एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों द्वारा बालिकाओं को शिक्षा के महत्व, आत्मविश्वास एवं स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, उन्हें समाज में अपनी सशक्त भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।
इस अवसर पर लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत पात्र बालिकाओं को योजना के लाभों से अवगत कराया गया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गईं, जिससे आयोजन में उत्साह एवं ऊर्जा का संचार हुआ।
कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए वृक्षारोपण गतिविधि भी आयोजित की गई, जिसमें लाड़ली बालिकाओं द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया गया। उक्त आयोजन के माध्यम से बालिका शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति समाज को जागरूक करने का प्रभावी संदेश दिया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता एवं प्रोत्साहनात्मक कार्यक्रमों के आयोजन किए जाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। 352