RAJESH CHOUDHREE



ग्राम बोरगांव आज भारतीय जनता पार्टी पांढुर्णा के यशस्वी शुभंकर जिलाध्यक्ष श्री संदीप मोहोड़ जी ग्राम बोरगांव के लोकार्पण,एवम भूमिपूजन कार्यक्रम में सम्मिलित हुए,इसी कड़ी में बोरगांव के बच्चों के उज्जवल भविष्य और बेहतर स्वास्थ्य की दिशा में एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए आंगनवाड़ी केन्द्र क्रमांक 3 के निर्माण कार्य का भूमि पूजन कार्यक्रम विधि-विधान के साथ संपन्न हुआ।

यह केंद्र आने वाले समय में हमारे नन्हे-मुन्नों के पोषण, प्रारंभिक शिक्षा और उनके सर्वांगीण विकास का एक सशक्त माध्यम बनेगा। इस अवसर पर समस्त ग्रामवासी उपस्थित रहे।

आशा है कि निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण होगा और जल्द ही यह केंद्र सेवा के लिए समर्पित होगा।

सौसर, 16 फरवरी: सौसर थाना क्षेत्र के सवरनी देवी जोड़ पर सोमवार को एक बाइक अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई, जिसमें सवार दो युवक घायल हो गए। जब बाइक तेज रफ्तार में मोड़ पार कर रही थी और अचानक संतुलन बिगड़ने से फिसल गई।

हादसे के तुरंत बाद आसपास मौजूद लोगों ने मानवता का परिचय देते हुए घायलों की सहायता की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार दोनों युवक सड़क पर गिर पड़े थे और उन्हें हाथ-पैर में चोटें आई थीं। स्थानीय लोगों ने बिना देर किए टायगर ग्रुप को कॉल कर एम्बुलेंस की व्यवस्था कराई।

सूचना मिलते ही एम्बुलेंस टीम कुछ ही समय में घटनास्थल पर पहुंची । इसके बाद दोनों घायलों को सिविल अस्पताल सौसर पहुंचाया गया। अस्पताल में डॉक्टरों ने उनका स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार शुरू किया। फिलहाल दोनों की स्थिति स्थिर बताई जा रही है।

प्राथमिक जानकारी के अनुसार घायल दोनों युवक महाराष्ट्र के निवासी हैं

प्रधानमंत्री नेशनल डायलिसिस प्रोग्राम: सिविल अस्पताल पांढुर्णा में नई डायलिसिस इकाई को स्वीकृति

प्रधानमंत्री नेशनल डायलिसिस प्रोग्राम: सिविल अस्पताल पांढुर्णा में नई डायलिसिस इकाई को स्वीकृति

*पांढुर्णा।* जिले के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। प्रधानमंत्री नेशनल डायलिसिस प्रोग्राम के अंतर्गत सिविल अस्पताल पांढुर्णा में नई डायलिसिस इकाई को स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके तहत केंद्रीकृत क्रय प्रणाली से 2 डायलिसिस मशीनों की खरीद के आदेश जारी किए गए हैं।

इस इकाई के संचालन हेतु एपेक्स किडनी केयर प्रा. लि., मुंबई को कार्यादेश दिया गया है। सेवा प्रदाता द्वारा प्रशिक्षित स्टाफ और आवश्यक कंज्यूमेबल्स की व्यवस्था की जाएगी।

नई सुविधा शुरू होने से किडनी रोग से पीड़ित मरीजों को अब स्थानीय स्तर पर ही डायलिसिस उपचार मिल सकेगा। इससे उन्हें बाहर के शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी तथा समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

*जिला बनने के बाद से पांढुर्णा को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में लगातार नई सौगातें मिल रही हैं।*
“`जिला अस्पताल स्तर की सुविधाओं के विस्तार से स्थानीय नागरिकों को बेहतर और सुलभ उपचार मिलना संभव हो रहा है।
नई डायलिसिस इकाई की स्वीकृति पांढुर्णा जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है, जो क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करेगी।“`

पांढुर्णा – अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर में शिवरात्रि मेले की तैयारियों का कलेक्टर ने किया निरीक्षण

पांढुर्णा/मोहगांव हवेली। आगामी 11 फरवरी से प्रारंभ होने वाले शिवरात्रि मेले एवं शिव महापुराण कथा को लेकर जिला कलेक्टर ने अर्धनारीश्वर ज्योतिर्लिंग मंदिर परिसर का गहन निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सुरक्षा, दर्शन व्यवस्था, यातायात, पार्किंग, स्वच्छता, विद्युत एवं पेयजल सहित सभी आवश्यक व्यवस्थाओं की समीक्षा की गई।         कलेक्टर ने अधिकारियों व मंदिर समिति को निर्देश दिए कि दूर-दूर से आने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो तथा भीड़ प्रबंधन और सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद रखी जाए। उन्होंने आपसी समन्वय से कार्य करते हुए शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित शिवरात्रि मेले के आयोजन पर जोर दिया।

पुलिस विभाग में पती-पत्नी और वह…. का चक्कर

पांढुर्णा जिले के आरक्षक की पत्नी ने छिंदवाडा में लगाया फंदा

पुलिस आरक्षक और उसकी प्रेमिका पांढुर्णा जिले में पदस्थ

पांढुर्णा। जिले के लोधिखेडा चौकी में पदस्थ आरक्षक चंदू रघुवंशी की धर्मपत्नी ने कल 9 जनवरी को छिंदवाडा के चंदनगांव में फांसी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। चंदू की पत्नी ने आत्महत्या को लेकर लिखे पत्र में 4-5 व्यक्तियों का उल्लेख किया है। इनमें प्रमुख नाम तो मृतका के पति चंदू का है और दूसरा नाम चंदू की प्रेमिका है जो पांढुर्णा जिले में साइबर सेक्युरिटी के क्षेत्र में काम करती है। बताया जाता है कि चंदू और महिला की दोस्ती की वजह से काफी दिनों से मृतका तनाव में थी।
            मृतका ने पति चंदू को समझाईश देकर रास्ते पर लाने की खूब कोशिश की लेकिन यह संभव नहीं हो पाया। मृतका की आत्महत्या का मामला कोतवाली पुलिस छिंदवाडा में दर्ज किया गया है। मृतका के सुसाईड नोट पर चंदू के परिवार के अन्य सदस्यों के नाम का उल्लेख होना भी बताया गया। विभागीय सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक सायबर क्षेत्र में कार्यरत चंदू की महिला मित्र आज 10 जनवरी को सुबह से नजर नहीं आयी है। कोतवाली पुलिस छिंदवाडा की जांच जारी है, सुसाईड नोट में उल्लेखित लोगों के बयान दर्ज करने के बाद पुलिस किसी नतीजे पर पहुंचेगी।

रामाकोना क्षेत्र में बाघ की दस्तक, सूर्या बुरिया में किया बछड़े का शिकार

भोपाल एवं मध्य
रामाकोना क्षेत्र में बाघ की दस्तक, सूर्या बुरिया में किया बछड़े का शिकार
सौसर: क्षेत्र में हिंसक वन्य जीवों की सक्रियता थमने का नाम नहीं ले रही है, जिससे ग्रामीणों और किसानों में भारी दहशत का माहौल है। ताजी घटना सीतापार के कन्हान पिपला मार्ग पर सूर्या बुरिया क्षेत्र की है, जहाँ बीती रात एक हिंसक वन्य जीव ने एक बछड़े को अपना शिकार बनाया।

खेत में बंधे बछड़े पर हमला

जानकारी के अनुसार, रामाकोना निवासी किसान गोपाल हिवरकर का बछड़ा सूर्या बुरिया बुरिया स्थित उनके खेत में बंधा हुआ था। बीती रात अज्ञात हिंसक वन्य जीव ने खेत में घुसकर बछड़े पर हमला किया और उसे मार डाला। सुबह जब घटना का पता चला, तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

वन विभाग की जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही वनरक्षक बंडू बागड़े मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मौके पर मिले पगमार्कों का परीक्षण किया जा रहा है। वन अमले ने पंचनामा तैयार कर लिया है और किसान को पशु हानि के लिए उचित मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बाघ या तेंदुआ सस्पेंस बरकरार

वन विभाग फिलहाल इस बात को लेकर पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि हमलावर शिकारी बाघ था या तेंदुआ। कन्हान वन परिक्षेत्र अधिकारी दीपक कुमार तिरपुड़े ने बताया कि पगमार्क का बारीकी से परीक्षण किया जा रहा है। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि शिकार बाघ ने किया है या तेंदुए ने। अधीनस्थ अमले को घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों की कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।”

वहीं दूसरी ओर, सामाजिक कार्यकर्ता दिनकर पातुरकर ने घटनास्थल पर मौजूद पगमार्कों का अवलोकन करने के बाद दावा किया है कि बछड़े का शिकार बाघ द्वारा ही किया गया है।
किसानों से सतर्क रहने की अपील:
वन विभाग ने क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों से अपील की है कि वे शाम के बाद खेतों की ओर अकेले न जाएं और अपने पशुओं की सुरक्षा के प्रति विशेष सावधानी बरते

रामाकोना क्षेत्र में बाघ की दस्तक, सूर्या बुरिया में किया बछड़े का शिकार

आज भारतीय जनता पार्टी पांढुर्णा के यशस्वी शुभंकर जिलाध्यक्ष श्री संदीप मोहोड़ जी ने सौसर नगर के वार्ड नं 13 टोला पर नगरवासियों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

इस दौरान नागरिकों ने पेयजल,सड़क,नाली,स्वच्छता,बिजली तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी अपनी परेशानियाँ रखीं। सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा की.

जनसेवा ही हमारा संकल्प है और नगर के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

रमाई” त्याग समर्पण की प्रेरणास्त्रोत

आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता

समता सैनिक दल,भारतीय बौद्ध महासभा साथ बौद्ध अनुयायियों ने किया वंदन

*(सौंसर)* समर्पण,त्याग, संघर्ष और प्रेरणा की मूर्ति रमाबाई आंबेडकर ने अपने स्वास्थ्य कि परवाह न करते हुए आर्थिक तंगी वहीं सामाजिक विषम परिस्थितियों में गरीबी के पारिवारिक वातावरण में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जैसे महामानव के निर्माण में योगदान देकर अपना त्याग, बलिदान, समर्पण किया। डॉ  बाबासाहेब आंबेडकर की जीवनसंगिनी माता रमाई अंबेडकर का स्थान बहुजन समाज में अत्यंत महत्वपूर्ण है। वह केवल डॉ.बाबा साहब अंबेडकर की जीवनसंगिनी नहीं थीं,बल्कि उनके संघर्षमय जीवन की सशक्त सहयात्री, त्याग और धैर्य की प्रतिमूर्ति तथा दलित-वंचित समाज की प्रेरणास्रोत तथा करोड़ो दलितो तो वंचितों बहुजन समाज की मां थी। उक्त विचार समता सैनिक दल,भारतीय बौद्ध महासभा सौंसर द्वारा बुद्ध विहार सौंसर में आयोजित रमाबाई आंबेडकर के जयंती पर वक्ताओं द्वारा विचार रखे गए। रमाई आंबेडकर के छायाचित्र समक्ष मोमबत्ती प्रज्वलन व पुष्प अर्पण कर नमन वंदन किया गया। सामुहिक बुद्ध वंदना हुईं, बच्चों द्वारा केक काटा गया। रमाई आंबेडकर का जयघोष किया।

कार्यक्रम कि अध्यक्षता रेणुकाताई ठवरे द्वारा की गई। समता सैनिक दल से कुसुम सहारे, गिरिजा डोंगरे, कल्पना गजभिए, ज्योति दुफारे,रेखा शेंडे, ज्योति बंसोड, सुषमा दुफारे, एम आर शेंडे, समता सैनिक दल फिल्ड अधिकारी व भारतीय बौद्ध महासभा जिला महासचिव अशोक डोंगरे, भारतीय बौद्ध महासभा कार्यकारी जिलाध्यक्ष नरेंद्र सोमकुंवर गुरुजी, समता सैनिक दल जिला सचिव व भारतीय बौद्ध महासभा तहसील अध्यक्ष प्रवीण ठवरे, शाखा अधिकारी शेषराव बागडे, निशा बंसोड आदि मौजूद थे। जीवनी पर विचार में कहा कि 27 मई 1935 को मात्र 37 वर्ष की आयु में माता माई अंबेडकर का निधन हुआ। डॉ. बाबासाहब अंबेडकर आधुनिक भारत के निर्माता हैं, तो माता रमाई अंबेडकर उनके जीवन की वह मजबूत नींव थीं, जिस पर यह महान व्यक्तित्व बन पाये। कहा कि माता रमाई के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है।

कांग्रेस की राजनीति कथनी और करनी के बीच खाई

एक ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंचों से बड़े उद्योगपतियों पर तीखी आलोचना करते दिखाई देते हैं। अडानी समूह और रिलायंस इंडस्ट्रीज़ जैसे नाम भाषणों में सत्ता–पूंजी गठजोड़ के प्रतीक बताकर बदनाम करते हैं।  राहुल गांधी के अनुसार कांग्रेस कॉरपोरेट प्रभाव के विरुद्ध खड़ी है, पर व्यवहार की तस्वीर अलग है।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी का उदाहरण अक्सर चर्चा में रहता है। पूर्व में कई बार सहित हाल ही में उनका छिंदवाड़ा आगमन भी उसी अडानी समूह के विमान से आना राहुल गांधी को चैलेंज की तरह दिखाता है, वे उसी अडानी के प्लेन से छिंदवाड़ा आते है जिसकी आलोचना राहुल गाँधी अपने भाषणों में करते है।
प्रश्न उद्योगपतियों से संपर्क का नहीं, राजनीतिक ईमानदारी का है। क्या पार्टी के भीतर ही राहुल गाँधी की बातों को गंभीरता से नहीं लिया जाता? या वास्तविकता समझकर भी सार्वजनिक रूप से स्वीकारने का साहस नहीं है

कांग्रेस की राजनीति कथनी और करनी के बीच खाई

केंद्रीय बजट 2026-27 पर नारी शक्ति के साथ संवाद !

भाजपा जिला कार्यालय पांढुर्णा

आज केंद्रीय बजट 2026-27 पर आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम को संबोधित करने का अवसर प्राप्त हुआ।

माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modiजी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त और दूरदर्शी पहल है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए She-Marts की स्थापना हो या हमारी बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक जिले में छात्रावासों के निर्माण का प्रावधान – यह बजट महिलाओं के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति सरकार की स्पष्ट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राजू परमार जी,पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती वैशाली महाले जी,वरिष्ठ नेता श्री संतोष जैन जी,श्री मोरेश्वर मर्सकोले जी,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुनंदाताई डोंगरे जी,पांढुर्णा नगर पालिका अध्यक्ष श्री संदीप घाटोडे जी,जिला उपाध्यक्ष श्री उज्जवल सिंह चौहान जी,जिला मंत्री श्रीमती उषा भमोरे जी,श्री परसराम राणे जी सहित बड़ी संख्या में माताएं एवं बहनें उपस्थित रहीं।

केंद्रीय बजट 2026-27 पर नारी शक्ति के साथ संवाद !