RAJESH CHOUDHREEComments Off on कलेक्टर कार्यालय पांढुर्णा में समय-सीमा बैठक संपन्न, विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर हुई विस्तृत समीक्षा
योजनाओं के क्रियान्वयन, अवैध खनन पर कार्रवाई और जनसेवाओं की निगरानी तेज
शिकायतों के त्वरित निराकरण, पेयजल व्यवस्था, बाल संरक्षण और श्रम पंजीयन पर विशेष फोकस
पांढुर्णा कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री, संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा एवं सुश्री नेहा सोनी, एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रेक्षा पाठक, जनपद पंचायत सीईओ पांढुर्णा श्रीमती बंदू सूर्यवंशी सहित जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।
जिले में विभिन्न विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण को लेकर कलेक्टर श्री वशिष्ठ द्वारा विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में श्रम, खनिज, महिला एवं बाल विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लघु सिंचाई, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में कलेक्टर श्री वशिष्ठ द्वारा अवगत कराया गया कि 30 मार्च से श्रम विभाग द्वारा ई-श्रम पंजीयन अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का व्यापक पंजीयन कर उन्हें विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना है। अभियान की समीक्षा के दौरान श्री वशिष्ठ ने श्रमिक पंजीयन कार्य में तेजी लाने पर विशेष जोर देते हुए सीएससी सेंटर के माध्यम से मानदेय के अंतर्गत पंजीयन को गति प्रदान करने तथा 10,000 पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिक से अधिक श्रमिकों को लाभान्वित करने के लिए लक्ष्य आधारित कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया।
खनिज विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने बिच्छू बग्गू क्षेत्र में अवैध खनन के मामलों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए डंपर पकड़ने के निर्देश दिए। साथ ही लोधीखेड़ा समिति क्षेत्र में अभियत खनन की विस्तृत जांच करने को कहा।
महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने बाल आशीर्वाद योजना की समीक्षा करते हुए पात्र बच्चों को प्रतिमाह राशि आवंटन की जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से तलाकशुदा एवं अनाथ बच्चों की जानकारी एकत्रित करने के लिए कहा।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग को निर्देशित किया गया कि पेयजल संरक्षण के अंतर्गत बोथिया क्षेत्र में पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए आवश्यक जांच की जाए। इसके अलावा रिक्त शिकायतों के आधार पर पेयजल संबंधी समस्याओं का निराकरण भी प्राथमिकता से किया जाए। लघु सिंचाई योजना के अंतर्गत पंजीयन एवं कार्यों की जांच के निर्देश दिए गए। वहीं नीलकंठ श्मशान की सड़क की अस्त-व्यस्त स्थिति को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच कर सुधारात्मक कार्रवाई करने को कहा गया।
कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जन-उपार्जन कार्यों में बिना सत्यापन के खरीदी नहीं की जाएगी और सभी संबंधितों को अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए। बढ़ते तापमान को देखते हुए जनहित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए आंगनवाड़ी केंद्रों एवं स्कूलों का समय प्रातः 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक करने के निर्देश दिए गए।
श्रम विभाग को हाईवे पर संचालित ढाबों एवं होटलों में ड्राइवेशन (निरीक्षण) कर श्रमिकों की स्थिति एवं नियमों के पालन की जांच करने के निर्देश दिए गए। सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने सभी विभागों को लंबित शिकायतों के शीघ्र निराकरण के सख्त निर्देश दिए। विशेष रूप से ट्राइबल बालक छात्रावास से संबंधित शिकायतों की स्वतंत्र अधिकारी द्वारा जांच कराने को कहा गया।
इसके अतिरिक्त किसान कल्याण, लोक स्वास्थ्य टीकाकरण, खनिज विभाग, महिला एवं बाल विकास तथा सामाजिक न्याय विभाग से संबंधित शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए मैदानी स्तर पर सतत निगरानी एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। 150
RAJESH CHOUDHREEComments Off on आज भारतीय जनता पार्टी पांढुर्णा के यशस्वी शुभंकर जिलाध्यक्ष श्री संदीप मोहोड जी हनुमान लोक जामसांवली मंदिर के प्रांगण में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक कन्या विवाह समारोह में शामिल हुए। यहां 200 जोड़ों का विधिवत विवाह संपन्न हुआ।
इस अवसर पर सभी नवविवाहित वर-वधुओं को सुखमय, समृद्ध एवं सफल वैवाहिक जीवन के लिए शुभकामनाएं प्रेषित कीं।
इस प्रकार के सामूहिक विवाह कार्यक्रम समाज में एक सकारात्मक संदेश देते हैं तथा सामाजिक समरसता और सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड जी, वरिष्ठ नेता श्री राजू परमार जी,श्री संतोष जैन जी,श्री मोरेश्वर मर्सकोले जी,जनपद पंचायत सौसर अध्यक्ष श्री संजय भुते जी,सौसर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुरेखा डागा जी,हनुमान लोक जामसांवली मंदिर संस्थान के अध्यक्ष श्री गोपाल शर्मा जी एवं प्रदेश प्रवक्ता एवं ट्रस्टी श्री अजय धवले जी,जिला उपाध्यक्ष श्री रामकृष्ण वाकोडे जी,सहित अन्य जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिकों की गरिमामयी उपस्थिति रही । 0
शासकीय सांदीपनि विद्यालय सौसर के विद्यार्थियों का हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन
सौसर। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2026 के घोषित परिणामों में शासकीय सांदीपनि विद्यालय सौसर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, क्षेत्र एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है।
विद्यालय की छात्रा निकिता लक्ष्मण फरकासे ने मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय मेरिट सूची (Top 10) में 99.4% अंक के साथ तृतीय स्थान (3rd Position) प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। वहीं विद्यालय के छात्र मोहित वासुदेव मूलमुले ने राज्य स्तरीय मेरिट सूची में 98.8% अंकों के साथ छठवां स्थान (6th Position) प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। साथ ही सांदीपनि विद्यालय सौसर में इस वर्ष कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम 98.83 प्रतिशत तथा कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 92.4 प्रतिशत रहा। कक्षा 10वीं के 172 विद्यार्थियों में से 156 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण तथा कक्षा 12वीं के 159 विद्यार्थियों में से 141 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।
इन दोनों विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष एवं गर्व का वातावरण है। यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, लगन एवं अनुशासन के साथ-साथ शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।
संस्था प्राचार्य श्रीमती शैलजा बत्रा, उप प्राचार्य संजय गवनेकर, सुभाष कलम्बे, अनुराधा परिहार, हितेश गनोरकर, नलिनी खंडाईत, अंजू खरपुसे, संजय पड़ोले, दिनेश्वर गैतम एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही, यह विश्वास व्यक्त किया है कि आने वाले समय में भी विद्यालय के विद्यार्थी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देते रहेंगे। 159
RAJESH CHOUDHREEComments Off on समरसता पर्व के रूप में मनाई गई डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती
ग्राम निमनी में सामाजिक एकता और प्रेरणा का संदेश, जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों की सहभागिता
म.प्र. जन अभियान परिषद, विकासखंड सौंसर, जिला पांढुर्णा के अंतर्गत जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देशानुसार दिनांक 14 अप्रैल 2026 को संविधान निर्माता पूज्य डॉ. भीमराव अंबेडकर जी की 135वीं जन्म जयंती समरसता पर्व के रूप में मनाई गई। यह कार्यक्रम ग्राम निमनी, विकासखंड सौंसर, जिला पांढुर्णा स्थित ग्राम पंचायत भवन में ग्रामीण समाजसेवियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
कार्यक्रम का शुभारंभ विकासखंड समन्वयक श्री अनिल बोबडे द्वारा धर्म ध्वजा फहराकर किया गया। तत्पश्चात सभी आगंतुक जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थितजनों ने पूज्य बाबा साहेब के चित्र पर पूजन एवं माल्यार्पण कर उनके जीवन एवं योगदान पर प्रकाश डाला। इस अवसर पर श्री अनिल बोबडे ने अपने उद्बोधन में डॉ. अंबेडकर के जीवन संघर्ष, उनके प्रेरणादायक विचारों एवं समाज के प्रति किए गए कार्यों को विस्तार से साझा किया।
उन्होंने बताया कि डॉ. अंबेडकर जी ने जन्म से लेकर जीवन के अंतिम क्षण तक समाज को नई दिशा देने का सतत प्रयास किया और उनके द्वारा रचित भारतीय संविधान आज पूरे देश को संचालित कर रहा है। उन्होंने समाज में व्याप्त भेदभाव को समाप्त कर सामाजिक समरसता स्थापित करने तथा राष्ट्र निर्माण में सक्रिय योगदान देने का आह्वान किया। साथ ही उन्होंने यह भी बताया कि शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना हम सभी की जिम्मेदारी है, जिससे समाज आत्मनिर्भर बन सके और सशक्त नेतृत्व विकसित हो।
इस व्याख्यानमाला कार्यक्रम में ग्राम सरपंच श्रीमती वर्षा भोयर, जनपद पंचायत सदस्य श्री मारोती कारोकार, ग्राम सचिव, वरिष्ठ जनप्रतिनिधि, समाजसेवीगण, बौद्ध उपासक-उपासिका, वार्ड सदस्य, परामर्शदाता दिनेश सोमकुंवर, सुभाष ठाकरे, श्रीमती शारदा निकम, अखिलेश परिहार, सुनील डोंगरे, ग्राम विकास प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष श्री भोजराजसिंह निकम, इंटर्नशिप छात्रा शीतल भुजाडे सहित वीएसडब्ल्यू एवं एमएसडब्ल्यू पाठ्यक्रम के विद्यार्थी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे। 200
RAJESH CHOUDHREEComments Off on भारतरत्न बाबा साहब की जयंती मनाई। भारतीय संविधान निर्माता, भारतरत्न डॉ. भीमराव रामजी अम्बेडकर की 135 वी जयंती शासकीय कन्या उमा विद्यालय सौसर में प्राचार्य भास्कर गावंडे एवं मुख्य अतिथि कुंदनकुमार दुपारे वरिष्ठ शिक्षक की उपस्थिति में उत्साह से मनाई गई। विश्वरत्न डॉ. बाबासाहब के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर संस्था के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्राओ ने बाबा साहब को श्रद्धासुमन अर्पित किए। वरिष्ठ शिक्षक सूर्यकीर्ति काले ने डॉ.बाबासाहब को मानवता , करुणा, निस्पृहता, संवेदनाओ का और समस्त पीड़ित शोषित मानवता के उद्वार का अमूल्य प्रसाद बताया। राजरत्न बागडे ने बाबासाहब की गोलमेज सम्मेलन तथा कानूनमंत्री रहते हुए उनके किये पिछड़ों दलितों और आदिवासियों के अधिकार के लिए संघर्ष को बताया। शाला मे बाबासाहब की जयंती पर उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर रंगोली, निबंध तथा भाषण प्रतियोगिता के कार्यक्रम आयोजित किये गए । उसी प्रकार जयंती को यादगार बनाने के लिए शाला मे गमलो मे विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण छात्राओ तथा शिक्षको ने किया।राजेंद्र डोंगरे उमाशि ने छात्राओ को कलम रूपी शक्ति पेन तथा मिठाईया वितरित की। कीर्तिसागर बागडे ने बाबासाहब को शिक्षा. न्याय व समानता का महर्षि बताया उनके द्वारा लिखी विभिन्न विषयों की बुक्स विश्व की अनेक यूनिवर्सिटी मे पढ़ाई जाती है। संगीता ढोके एवं अनिता उइके ने बाबासाहब पर कविताये प्रस्तुत की, इस अवसर पर सरोज वाल्के, बाजेराव धुर्वे, आशीष वैद्य, शकुंतला कमाले, शशिकला नागले, अतुल बनायित, अनिल सिंगणापूरे, निकेश लोहे आदि उपस्थित रहे। 75
RAJESH CHOUDHREEComments Off on नगर कांग्रेस कमेटी सौंसर के महत्वपूर्ण बैठक मे आज नगर युवा कांग्रेस अध्यक्ष पद *प्रफुल्ल कडु जी* नियुक्त किया गया
जिला कांग्रेस प्रभारी गंगा प्रसाद तिवारी जी विधायक विजय चौरे जी, जिला अध्यक्ष श्री जतन उईके जी, जिला कांग्रेस सह प्रभारी सुरेश कपाले जी, डॉ राजेन्द्र यमदे जी अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस कमेटी सौंसर विधानसभा प्रभारी प्रितम पटेल जी, संजय ठाकरे जी अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी सौंसर, ज्ञानेश्वर गावंडे पुर्व जिला युवा अध्यक्ष पाढुर्णा, राजा बोढे विधानसभा युवा कांग्रेस अध्यक्ष के द्धारा नियुक्ति पत्र प्रदान कर हार पहनाकर बधाई दी गई
नगर कांग्रेस कमेटी सौंसर के इस महत्वपूर्ण बैठक मे प्रमुख रुप से उपस्थित, सर्व श्री लक्ष्मण चाके जी, विलास जोगी जी, अतुल जुननकर जी, सुनिल भानगे जी, सतीष बोढके जी, डॉ चन्द्रकांत काले जी, विलास बुले जी कार्यकारी अध्यक्ष नगर कांग्रेस कमेटी सौंसर, आसीफ पठान जी, श्याम ठाकुर जी, अमरीश जैस्वाल जी, राजा कलसकर जी, किशोर बागडे जी, जिम्मी टाकभवरे जी, देवेंद्र केदार जी, रुपराव पुसदकर जी, देवराव भकने जी, अमजद खान जी, अनमोल आकोटकर जी, विजय हेडाऊ जी पखाले जी, कोल्टकर जी, गुरुदेव हेडाऊ जी, पवन पन्नासे जी,धनश्याम बुले जी, विजय होलकर जी, विजय कुकडे जी, प्रशांत बोबडे जी आदी सभी नगर के कांग्रेस जन उपस्थित थे 116
RAJESH CHOUDHREEComments Off on जल गंगा संवर्धन अभियान: जल संरक्षण का दिया संदेश, जल चौपाल का आयोजन
जल चौपाल में महिलाओं, किसानों और युवाओं की सहभागिता, जल संरक्षण पर हुई चर्चा
पांढुर्णा विकास खंड सौंसर के हिवरा खंडेराय के आश्रित ग्राम खेडी जसोदी में दिनांक 13 अप्रैल 2026 को जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं ब्लॉक समन्वयक अनिल बोबडे के नेतृत्व में जल चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल मंदिर प्याऊ एवं जल पर्यावरण संरक्षण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करना रहा।
इस अवसर पर जल बचाने और संसाधनों के संरक्षण का संदेश देते हुए जल मंदिर प्याऊ के शुभारंभ की भी जानकारी दी गई, जिससे ग्रामीणों में जल संरक्षण के प्रति सकारात्मक जागरूकता बढ़े।
आयोजित जल चौपाल में महिलाएँ, किसान, युवा एवं बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। चौपाल के दौरान गाँव के तालाब, कुओं एवं हैंडपंप की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।
परामर्शदाता श्री सुनील डोंगरे ने वर्षा जल संचयन, सोखता गड्ढा निर्माण तथा ड्रिप सिंचाई के लाभों की जानकारी दी। कार्यक्रम में परामर्शदाता श्री सुभाष ठाकरे, अखिलेश परिहार, शारदा निकम, नवांकुर संस्था के सचिव श्री गोपाल कोठे, ग्राम की सरपंच श्रीमती सुवर्णा धुर्वे, सविता काकड़े एवं किरण काकड़े सहित ग्राम के नागरिक और महिलाएँ उपस्थित रहीं। 127
RAJESH CHOUDHREEComments Off on नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा अंतर्गत भव्य सम्मेलन का आयोजन
महिलाओं को योजनाओं की दी गई जानकारी, पोषण पखवाड़ा के तहत ली गई शपथ
पांढुर्णा नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा (दिनांक 10 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026) के अंतर्गत दिनांक 13 अप्रैल 2026 को नगरपालिका सभाकक्ष में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री संदीपघाटोडे(अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद पांढुर्णा), श्री महेंद्र घोडे (सभापति, न.पा.), श्री उमेश उरकड़े (सभापति, न.पा.), श्री दुर्गेशजी उईके (पार्षद), श्री प्रदीप कामदार (पार्षद), श्रीमती रामरती बाई इवनाती (पार्षद, न.पा.) एवं श्री आर. के. इवनाती (मुख्य नगरपालिका अधिकारी) सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, स्व-सहायता समूह के सदस्य एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को विज्ञान भवन, नई दिल्ली से आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र जी मोदी द्वारा संबोधित किया गया। स्थानीय स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं तथा नगरपालिका द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रभारी अधिकारियों द्वारा दी गई।
साथ ही, दिनांक 8 अप्रैल से 23 अप्रैल तक आयोजित पोषण पखवाड़ा के तहत सभी उपस्थितजनों द्वारा शपथ ली गई। कार्यक्रम के अंत में नगरपालिका अध्यक्ष श्री संदीप घाटोडे ने सभी को संबोधित करते हुए मातृशक्तियों के लिए संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की सभी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए अपील की। 109
RAJESH CHOUDHREEComments Off on जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगर में जल संगोष्ठी का आयोजन
जन-जागरूकता और जिम्मेदारी पर दिया गया जोर, छात्रों से सक्रिय सहभागिता की अपील
पांढुर्णा मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ एवं जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देशन में तथा विकासखण्ड समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे की उपस्थिति में नगर में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण जल संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी में विकासखण्ड समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे ने अपने उद्बोधन में कहा कि आने वाली चुनौतियों और हमारे दायित्व को ध्यान में रखते हुए हमें अपने-अपने परिसर में कार्य करना होगा, तभी वास्तविक परिवर्तन संभव हो सकेगा। उन्होंने सभी सीएमसीएलडीपी छात्रों से आह्वान किया कि वे जल गंगा संवर्धन अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अपने चयनित ग्रामों में विभिन्न गतिविधियों का संचालन करें और लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करें।
इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में परामर्शदाता श्री राजू वरूड़कर, श्री श्याम दलवी, श्रीमती वर्षा खुरसंगे एवं नगर विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य श्री पंकज खिरेकर सहित सीएमसीएलडीपी में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण, जन-जागरूकता और सामूहिक सहभागिता के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई, जिससे उपस्थित प्रतिभागियों को भविष्य में इस दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरणा मिली। 82
RAJESH CHOUDHREEComments Off on खैरी पैका विद्यालय में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन
संविधान के महत्व पर चर्चा एवं चित्रकला प्रतियोगिता में छात्रों ने लिया उत्साहपूर्वक भाग
पांढुर्णा कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को शासकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय खैरी पैका में डॉ. भीमराव अंबेडकर जयंती के उपलक्ष्य में विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विद्यार्थियों के बीच संविधान के महत्व को लेकर जागरूकता बढ़ाने के लिए विशेष चर्चा का आयोजन किया गया, जिसमें छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने विचार साझा किए।
कार्यक्रम के अंतर्गत चित्रकला प्रतियोगिता भी आयोजित की गई, जिसमें विद्यार्थियों ने संविधान और सामाजिक समानता से जुड़े विषयों पर आकर्षक एवं प्रेरणादायक चित्र प्रस्तुत किए। इस प्रतियोगिता के माध्यम से छात्रों ने अपनी रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया और डॉ. अंबेडकर के विचारों को चित्रों के माध्यम से अभिव्यक्त किया।
इस अवसर पर अ. ज. जा. के जिला अध्यक्ष श्री पंकज गजभिये विशेष रूप से उपस्थित रहे। उनके साथ गांव के गणमान्य नागरिक भी कार्यक्रम में शामिल हुए। श्री पंकज गजभिये ने अपने संबोधन में संविधान के महत्व पर विस्तृत रूप से प्रकाश डालते हुए छात्रों को इसके मूल्यों को समझने और अपने जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम का आयोजन उत्साह और गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ, जिसमें छात्रों, शिक्षकों एवं उपस्थित अतिथियों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। 112