RAJESH CHOUDHREEComments Off on अनुविभागीय अधिकारी श्री प्रियंक मिश्रा द्वारा औद्योगिक क्षेत्र बोरगांव का निरीक्षण
व्यवस्थाओं की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए आवश्यक निर्देश
अनुविभागीय अधिकारी सौसर श्री प्रियंक मिश्रा द्वारा आज औद्योगिक क्षेत्र बोरगांव का स्थल निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान क्षेत्र में संचालित औद्योगिक इकाइयों की व्यवस्थाओं, मूलभूत सुविधाओं एवं अधोसंरचना की स्थिति का अवलोकन कर आवश्यक जानकारी प्राप्त की गई।
निरीक्षण के दौरान श्री प्रियंक मिश्रा ने औद्योगिक क्षेत्र में स्वच्छता, जल निकासी, सड़क व्यवस्था, विद्युत आपूर्ति एवं सुरक्षा संबंधी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित विभागों के अधिकारियों को निर्देशित किया कि औद्योगिक क्षेत्र में सभी आवश्यक सुविधाएं सुचारु रूप से उपलब्ध कराई जाएं तथा किसी भी प्रकार की समस्या का त्वरित निराकरण सुनिश्चित किया जाए।
उन्होंने औद्योगिक इकाइयों के संचालकों से संवाद कर उनकी समस्याओं एवं सुझावों को भी सुना तथा संबंधित अधिकारियों को समस्याओं के समाधान के लिए आवश्यक कार्यवाही करने के निर्देश दिए। श्री मिश्रा ने कहा कि औद्योगिक क्षेत्र का सुव्यवस्थित संचालन एवं विकास क्षेत्रीय आर्थिक प्रगति के लिए अत्यंत आवश्यक है, अतः सभी विभाग समन्वय स्थापित कर कार्य करें।
निरीक्षण के दौरान औद्योगिक इकाइयों में जीरो लिक्विड डिस्चार्ज (जीरो लिक्विड डिस्चार्ज ) प्रणाली की स्थिति का भी परीक्षण किया गया तथा यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए कि किसी भी स्थिति में प्रदूषित जल का बाह्य प्रवाह न हो। इसके साथ ही प्रदूषण नियंत्रण के दृष्टिगत प्रदूषित जल की सैंपलिंग कर परीक्षण हेतु भेजने की कार्यवाही भी की गई।निरीक्षण के दौरान संबंधित विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। 204
RAJESH CHOUDHREEComments Off on पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाठई में समर कैंप का शुभारंभ
खेल, सांस्कृतिक एवं संगीत गतिविधियों से विद्यार्थियों में उत्साह
पांढुर्णा / 04 मई 2026/ शासन के आदेशानुसार समर कैंप 1 मई 2026 से 1 जून 2026 तक आयोजित किया जाना है, जिसके अंतर्गत आज दिनांक 04.05.2026 को पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाठई, जिला पांढुर्णा में विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया।
समर कैंप के अंतर्गत विद्यार्थियों की सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेल गतिविधियों में कैरम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं संगीत शिक्षा कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला।
कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का वातावरण देखने को मिला। समर कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मकता एवं कौशल विकास को प्रोत्साहित किया जा रहा है।उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा आयोजित यह समर कैंप विद्यार्थियों को अवकाश के दौरान सीखने, मनोरंजन एवं व्यक्तित्व विकास का एक सशक्त मंच प्रदान कर रहा है। 129
RAJESH CHOUDHREEComments Off on लाड़ली लक्ष्मी उत्सव का जिला स्तरीय आयोजन संपन्न, बालिका सशक्तिकरण का सशक्त संदेश
शिक्षा, आत्मनिर्भरता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति बालिकाओं को किया प्रेरित महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला पांढुर्णा द्वारा शासन की महत्वाकांक्षी लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत “लाड़ली लक्ष्मी उत्सव” का जिला स्तरीय आयोजन जिला कार्यालय महिला एवं बाल विकास, पांढुर्णा में हर्षोल्लास एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं के सर्वांगीण विकास, शिक्षा के प्रति प्रोत्साहन, आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के साथ-साथ समाज में बालिका सशक्तिकरण के प्रति व्यापक जनजागरूकता स्थापित करना रहा।
कार्यक्रम में पांढुर्णा परियोजना की समस्त पर्यवेक्षकगण एवं विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे। उपस्थित अधिकारियों द्वारा बालिकाओं को शिक्षा के महत्व, आत्मविश्वास एवं स्वावलंबन की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया। साथ ही, उन्हें समाज में अपनी सशक्त भूमिका निभाने के लिए प्रोत्साहित करते हुए शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की जानकारी भी प्रदान की गई।
इस अवसर पर लाड़ली लक्ष्मी योजना के अंतर्गत पात्र बालिकाओं को योजना के लाभों से अवगत कराया गया तथा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बालिकाओं का सम्मान कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। कार्यक्रम के दौरान बालिकाओं द्वारा रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां प्रस्तुत की गईं, जिससे आयोजन में उत्साह एवं ऊर्जा का संचार हुआ।
कार्यक्रम के अंतर्गत पर्यावरण संरक्षण के महत्व को रेखांकित करते हुए वृक्षारोपण गतिविधि भी आयोजित की गई, जिसमें लाड़ली बालिकाओं द्वारा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण एवं संवर्धन का संकल्प लिया गया। उक्त आयोजन के माध्यम से बालिका शिक्षा, सुरक्षा एवं सशक्तिकरण के प्रति समाज को जागरूक करने का प्रभावी संदेश दिया गया। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा भविष्य में भी इस प्रकार के जागरूकता एवं प्रोत्साहनात्मक कार्यक्रमों के आयोजन किए जाने की प्रतिबद्धता व्यक्त की गई। 292
RAJESH CHOUDHREEComments Off on स्वदेशी जागरण मंच पांढुर्णा के तत्वाधान में स्वदेशी मेले का गरिमामय समापन
आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का संदेश
स्थानीय स्तर पर स्वदेशी वस्तुओं को प्रोत्साहित करने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आयोजित ‘स्वदेशी मेले’ का आज भव्य एवं गरिमामय समापन हुआ। समापन समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माँ भारती, स्वदेशी के प्रणेता दत्तोपंत ठेंगड़ी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्रों के पूजन के साथ किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कैट के प्रदेश महामंत्री श्री राजीव खंडेलवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वदेशी आंदोलन एवं सामाजिक सरोकार से जुड़ी अनेक प्रमुख हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें मेला मार्गदर्शक श्री हेमंत कस्तूरे, मेला सह संयोजक एवं कैट सौसर तहसील अध्यक्ष श्री संजय राठी, जबलपुर एवं छिंदवाड़ा विभाग संगठन मंत्री श्री आकाश , पांढुर्णा नगर संयोजक गणेश कोल्हे, सौसर तहसील संयोजक श्री भूषण सरोदे, वरिष्ठ समाजसेवी श्री कृष्ण कुमार डोबले, नगर संपर्क प्रमुख श्री हेमंत भंडारकर, जिला युवा आयाम प्रमुख श्री अमोल धारपुरे, श्री सूरज मल्होत्रा सहित स्वदेशी जागरण मंच के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान राम शांति विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक ने सभी का मन मोह लिया। इस प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों ने विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का सशक्त संदेश दिया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा और तालियों से सम्मानित किया।
पूरे कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी मंच संचालन स्वदेशी जागरण मंच पांढुर्णा की जिला महिला कार्य प्रमुख श्रीमती वर्षा हेमंत भंडारकर द्वारा किया गया। समापन अवसर पर अतिथियों ने अपने संबोधन में स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने, स्वदेशी अपनाने तथा देश की आर्थिक सशक्तता में योगदान देने का आह्वान किया। साथ ही भविष्य में भी इस प्रकार के स्वदेशी मेलों के आयोजन को जारी रखने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति द्वारा मेले को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, नगरवासियों, नगर एवं जिला पुलिस प्रशासन तथा विशेष रूप से स्वच्छताकर्मियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया। 217
RAJESH CHOUDHREEComments Off on सौसर में अधिवक्ता संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण/ पदभार ग्रहण संपन्न, अधिवक्ता संघ के विकास कार्य एवं निर्माण हेतु 10 लाख की घोषणा
सौसर। नगर सौसर स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में अधिवक्ता संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण/ पदभार ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिले के सांसद विवेक बंटी साहू एवं क्षेत्रीय विधायक विजय चौरे सौसर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुरेखा ताई डागा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्तागण, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रीय प्रतिनिधि शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। नवनियुक्त अध्यक्ष अधिवक्ता दिनेश भकने, उपाध्यक्ष अधिवक्ता नरेंद्र गजभिए, सचिव अधिवक्ता अजय शेंडे, कोषाध्यक्ष अधिवक्ता कविता फरकारे, ग्रंथपाल अधिवक्ता अशोक गावंडे तथा सहसचिव अधिवक्ता दीपाली सीते सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली।
इस अवसर पर सांसद विवेक बंटी साहू ने अपने संबोधन में अधिवक्ता संघ की भूमिका को न्याय व्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि अधिवक्ताओं का समाज में विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि न्यायालय परिसर में बेहतर सुविधाओं का होना आवश्यक है, जिससे आमजन को न्याय प्राप्ति में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसी उद्देश्य से उन्होंने सांसद निधि से 7 लाख रुपये की सहायता विकास कार्य एवं भवन निर्माण के लिए प्रदान करने की घोषणा की।
वहीं विधायक विजय चौरे ने भी अपने उद्बोधन में अधिवक्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अधिवक्ताओं की अहम भूमिका होती है। उन्होंने न्यायालय परिसर के विकास के लिए विधायक निधि से 3 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की। इस प्रकार कुल 10 लाख रुपये की राशि विकास कार्य एवं भवन निर्माण के लिए स्वीकृत की गई, जिससे अधिवक्ताओं एवं पक्षकरो एवं आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान सांसद महोदय बंटी साहू जी विधायक महोदय विजय चौरे एवं नगर पालिका अध्यक्ष सुरेखा ताई डागा के द्वारा किया गया
समारोह में उपस्थित अतिथियों ने अधिवक्ता संघ के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की। सभी वक्ताओं ने आशा व्यक्त की कि नई टीम संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी तथा अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करते हुए न्याय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी।
कार्यक्रम का सफल संचालन एडवोकेट रवि शंकर धुर्वे द्वारा किया गया। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दिनेश भकने द्वारा न्यायालय परिसर में पार्किंग हेतु, पक्षकरो के एवं आम जनता के बैठने उठने हेतु, अधिवक्ताओं की बैठक व्यवस्था हेतु तथा भविष्य में निर्माण हेतु भूमि की कमी का उल्लेख करते हुए कहां की भूमि अधिग्रहण का कार्य चल रहा है जिसमें राशि भी आवंटित हो गई है, किंतु भूमि अधिग्रहण का कार्य काफी धीमी गति से चल राह है उसे तीव्र गति से कर भूमि अधिग्रहण कर न्यायालय को सौपने का निवेदन किया ताकि भूमि की समस्या का समाधान हो सके तथा भविष्य में भी न्यायालय परिसर में विकास को गति मिल सके अंत में आभार प्रदर्शन के साथ समारोह का समापन हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह एवं गरिमा का वातावरण बना रहा, जिससे अधिवक्ता संघ के सदस्यों में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार हुआ। 173
RAJESH CHOUDHREEComments Off on कलेक्टर के मार्गदर्शन में जल संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बढ़चिचोली में जल गंगा संवर्धन प्रतियोगिता आयोजित कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन में आज दिनांक 23 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बढ़चिचोली में जल गंगा संवर्धन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता प्रदान की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं उन्हें इसके महत्व से अवगत कराना रहा।
यह प्रतियोगिता श्री वानखेड़े , श्रीमती सुनीता घोगरकर,सुश्री रजनी, श्रीमती महाले की उपस्थिति में संपन्न कराई गई। विद्यार्थियों ने निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से जल संरक्षण पर अपने विचार एवं रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निधि देशमुख, द्वितीय स्थान हर्षल नारनवरे तथा तृतीय स्थान ओम वघाडे ने प्राप्त किया। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सायना देशमुख, द्वितीय स्थान स्मृति डवरे एवं तृतीय स्थान चेतन आगाकर ने प्राप्त किया।
इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति प्रेरित किया गया तथा समाज में जल बचाने का संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित किया गया। 129
RAJESH CHOUDHREEComments Off on कलेक्टर के मार्गदर्शन में जल संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बढ़चिचोली में जल गंगा संवर्धन प्रतियोगिता आयोजित कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन में आज दिनांक 23 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बढ़चिचोली में जल गंगा संवर्धन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता प्रदान की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं उन्हें इसके महत्व से अवगत कराना रहा।
यह प्रतियोगिता श्री वानखेड़े , श्रीमती सुनीता घोगरकर,सुश्री रजनी, श्रीमती महाले की उपस्थिति में संपन्न कराई गई। विद्यार्थियों ने निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से जल संरक्षण पर अपने विचार एवं रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निधि देशमुख, द्वितीय स्थान हर्षल नारनवरे तथा तृतीय स्थान ओम वघाडे ने प्राप्त किया। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सायना देशमुख, द्वितीय स्थान स्मृति डवरे एवं तृतीय स्थान चेतन आगाकर ने प्राप्त किया।
इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति प्रेरित किया गया तथा समाज में जल बचाने का संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित किया गया। 259
RAJESH CHOUDHREEComments Off on दीवार लेखन के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश, ग्रामीणों में बढ़ी जागरूकता
जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण में ‘जल स्त्रोत समागम’ कार्यक्रम का सफल आयोजन
पांढुर्णा / 23 अप्रैल 2026/ मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ एवं जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान निरंतर गति पकड़ रहा है। इसी क्रम में विकासखण्ड समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे की उपस्थिति में नवांकुर संस्था अवध विद्यापीठ शिक्षण समिति द्वारा अभियान के द्वितीय चरण अंतर्गत ‘जल स्त्रोत समागम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
ग्राम पंचायत भंदारगोंदी में ग्राम प्रस्फुटन समिति के सहयोग से दीवार लेखन के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस पहल के जरिए जल के महत्व और उसके संरक्षण की आवश्यकता को सरल और प्रभावी तरीके से जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान विकासखंड समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे ने जल के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए वर्षा जल संचयन के विभिन्न उपायों की जानकारी दी। वहीं परामर्शदाता वर्षा खुरसंगे एवं श्याम दलवी ने ग्रामीणों और सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थियों को दीवार लेखन के माध्यम से जनजागरण करने की प्रक्रिया और उसके महत्व से अवगत कराया।
इस अवसर पर सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राओं—विशाखा हीवसे, तेजस्विनी परतेती एवं वासुदेव मानकर—ने उत्साहपूर्वक दीवार लेखन का कार्य किया। उन्हें नवांकुर संस्था के अध्यक्ष श्री राजेश कुमार मानकर का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की सफलता में प्रस्फुटन समिति के सभी सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए महत्वपूर्ण योगदान दिया। 137
RAJESH CHOUDHREEComments Off on कलेक्टर श्री वशिष्ठ के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्रवाई
आबकारी वृत्त सौसर की दबिश में 08 प्रकरण दर्ज, महुआ लाहन एवं शराब जप् कलेक्टर श्री वशिष्ठ जी के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी. आर. वैद्य के मार्गदर्शन में दिनांक 22 अप्रैल 2026 को आबकारी वृत्त सौसर द्वारा सघन कार्रवाई करते हुए ग्राम बड़गांबोडी, नवथल, उठेकाटा गोंदी एवं बागोड़ा ढाना क्षेत्र में नदी एवं नाले किनारे दबिश दी गई। इस दौरान अवैध रूप से रखे गए लगभग 6000 किलोग्राम महुआ लाहन एवं लगभग 80 लीटर महुआ शराब जप्त की गई।
कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग द्वारा धारा 34 (1) च के तहत 08 प्रकरण कायम कर विवेचना में लिए गए। मौके पर बरामद लाहन का सैंपल लेकर शेष लाहन को नष्ट किया गया। यह कार्रवाई अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उक्त कार्यवाही में वृत्त प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री के सी चौहान, श्री जी एल मरावी, भारती गोंड, आबकारी उपनिरीक्षक श्री आकाश मेश्राम, श्री जीत सिंह धुर्वे, श्री नरेंद्र कुमार नागेश, श्री आनिकेत पटेल, आबकारी आरक्षक श्री जितेंद्र सिंह, श्री श्याम कुमार शर्मा, श्री उत्कर्ष ठाकरे, भावना हेड़ाऊ, श्रद्धा, मुकेश, सोनाली वरकड़े, भारती मरकाम, रविना एवं होमगार्ड के जवान उपस्थित रहे। 150