RAJESH CHOUDHREEComments Off on कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों में जल संरक्षण की जागरूकता
शासकीय हाई स्कूल खेड़ीकला में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत प्रतियोगिताओं का आयोजन
कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल खेड़ीकला में विद्यार्थियों के बीच जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए शपथग्रहण, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में जल के महत्व को समझाना और उन्हें इसके संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा उन्हें दैनिक जीवन में जल बचाने के उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने जल संरक्षण विषय पर अपनी रचनात्मकता और विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। निबंध प्रतियोगिता में मोहित/धनराज सहारे (10 वी) ने प्रथम, सलोनी/हरी टेकाम (10 वी) ने द्वितीय तथा अंशु/धनराज सहारे (8 वी) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में दुर्गेश/हरीशचंद (10 वी) प्रथम, दिव्या/संजय बावने (10 वी) द्वितीय तथा दिव्यांशु/ओमकार (10 वी) तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ। इस तरह की गतिविधियां न केवल विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करती हैं, बल्कि समाज में भी जल बचाने के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। 155
RAJESH CHOUDHREEComments Off on जनगणना प्रशिक्षण में गुणवत्ता पर विशेष जोर, वरिष्ठ मास्टर ट्रेनर ने किया निरीक्षण
सुपरवाइजर एवं प्रगणकों को सुझावों के साथ दिए मार्गदर्शन, जिज्ञासाओं का किया समाधान आज दिनांक 20.04.2026 को नगर पालिका परिषद् सौसर में संचालित 3 दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण में वरिष्ट्रेठ मास्टर ट्रेनर श्री नरेन्द्र बाम्बल द्वारा निरीक्षण किया गया जिसमें, सर द्वारा सुपरवाइजर और प्रगणक को अपने सुझावों से निर्देशित किया। श्री बाम्बल द्वारा प्रगनको एवं सुपरवाइजर के प्रश्नों के उत्तर भी दिए गए।
उक्त निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण की गुणवत्ता, प्रतिभागियों की सहभागिता एवं जनगणना कार्य की बारीकियों पर विशेष ध्यान दिया गया। वरिष्ठ मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण सत्र के दौरान उपस्थित सुपरवाइजर एवं प्रगणकों को जनगणना कार्य की महत्ता, डेटा की शुद्धता एवं समयबद्ध कार्य निष्पादन के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान किए गए।
उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को निर्देशित किया कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्रत्येक जानकारी की सटीकता और पारदर्शिता आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों से संवाद स्थापित कर उनकी जिज्ञासाओं को गंभीरता से सुना तथा उनके प्रश्नों के समाधान भी विस्तारपूर्वक दिए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य जनगणना कार्य में लगे अमले को दक्ष, सजग एवं उत्तरदायी बनाना है, ताकि आगामी जनगणना प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके। वरिष्ठ मास्टर ट्रेनर के निरीक्षण से प्रशिक्षण में और अधिक गंभीरता एवं प्रभावशीलता आई है। 147
RAJESH CHOUDHREEComments Off on आज भारतीय जनता पार्टी पांढुर्णा के यशस्वी शुभंकर जिलाध्यक्ष श्री संदीप मोहोड जी ने नागपुर में माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी से उनके निवास स्थान पर सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्हें पांढुर्णा में आयोजित होने वाले ‘स्वदेशी मेला’ का आत्मीय निमंत्रण दिया और मेले के उद्देश्यों पर चर्चा की।*
इस गरिमामयी उपस्थिति में श्री हेमंत कस्तूरे जी, स्वदेशी जागरण मंच के तहसील संयोजक श्री गणेश कोल्हे जी, श्री भूषण सरोदे जी और पांढुर्णा नगर मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश (बंटी) छागानी जी उपस्थित रहे।
स्वदेशी की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के हमारे इस संकल्प में गडकरी जी का मार्गदर्शन सदैव प्रेरणादायी रहता है। 234
संघर्ष से सफलता तक: बकरी पालन से बदली जिंदगी और बनीं प्रेरणा
बकरी पालन से सालाना 1.20 लाख की आय अर्जित कर आत्मनिर्भरता की मिसाल बनीं चम्पा चौधरी पांढुर्णा जिले के ग्राम करवार की निवासी श्रीमती चम्पा चौधरी ने अपने अदम्य साहस, मेहनत और लगन से आत्मनिर्भरता की एक प्रेरणादायक मिसाल प्रस्तुत की है। उन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि यदि दृढ़ संकल्प और सही दिशा हो, तो सीमित संसाधनों के बावजूद भी बड़े लक्ष्य हासिल किए जा सकते हैं।
चम्पा चौधरी ने गोंडवाना स्व सहायता समूह से जुड़कर अपने जीवन में बदलाव की शुरुआत की। इस समूह के माध्यम से उन्होंने बकरी पालन का कार्य अपनाया, जो आगे चलकर उनकी आर्थिक उन्नति का प्रमुख साधन बना। शुरुआत में उनके पास संसाधनों की कमी थी, लेकिन उन्होंने हिम्मत नहीं हारी। उन्होंने समूह से 25 हजार रुपये का ऋण लिया और अपने 10 हजार रुपये मिलाकर कुल 35 हजार रुपये की पूंजी से इस कार्य की नींव रखी।
प्रारंभिक दौर में उन्हें कई चुनौतियों का सामना करना पड़ा—अनुभव की कमी, पशुपालन की कठिनाइयाँ और सीमित साधन। लेकिन चम्पा चौधरी ने धैर्य, समर्पण और निरंतर प्रयास के बल पर इन सभी बाधाओं को पार किया। धीरे-धीरे उनका व्यवसाय मजबूत होता गया और उन्होंने सफलता की ओर कदम बढ़ाना जारी रखा।
आज उनकी मेहनत का परिणाम यह है कि बकरी पालन से उनकी वार्षिक आय लगभग 1 लाख 20 हजार रुपये तक पहुँच गई है। इस आय से वे न केवल अपने परिवार की दैनिक आवश्यकताओं को पूरा कर रही हैं, बल्कि अपने बच्चों की शिक्षा और भविष्य को भी संवार रही हैं।
चम्पा चौधरी की यह सफलता कहानी केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि पूरे गांव और क्षेत्र के लिए प्रेरणा का स्रोत बन चुकी है। उनकी उपलब्धि ने यह संदेश दिया है कि महिलाएं भी आत्मनिर्भर बनकर समाज में अपनी मजबूत पहचान बना सकती हैं। उनकी यह प्रेरणादायक यात्रा आज गांव की अन्य महिलाओं को भी स्वरोजगार अपनाने और आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रोत्साहित कर रही है। चम्पा चौधरी ने अपने कार्यों से यह साबित कर दिया है कि सच्ची मेहनत और दृढ़ निश्चय के साथ हर कठिनाई को अवसर में बदला जा सकता है। 141
RAJESH CHOUDHREEComments Off on मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना के अंतर्गत पांढुर्णा में भव्य सामूहिक विवाह सम्मेलन सम्पन्न
अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर 197 जोड़ों का विवाह, 96.53 लाख रुपये की सहायता डीबीटी के माध्यम से प्रदान की जाएगी सामाजिक न्याय एवं दिव्यांगजन सशक्तिकरण विभाग, जिला पांढुर्णा द्वारा मुख्यमंत्री कन्या विवाह/निकाह योजना वर्ष 2026 के अंतर्गत आज कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में दिनांक 19 अप्रैल 2026 को कृषि उपज मंडी समिति शेड प्रांगण, पांढुर्णा में सामूहिक विवाह/निकाह सम्मेलन का भव्य आयोजन किया गया। यह आयोजन अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर संपन्न हुआ, जिसे हिंदू परंपरा में अत्यंत शुभ एवं मंगलकारी तिथि माना जाता है। इस दिन किए गए विवाह को दीर्घकालीन सुख, समृद्धि एवं अखंड सौभाग्य का प्रतीक माना जाता है।
कार्यक्रम के तहत बारात लक्ष्मी स्मृति मंगल भवन, नगर पालिका पांढुर्णा से बाजे-गाजे के साथ प्रस्थान कर विवाह स्थल कृषि उपज मंडी समिति शेड प्रांगण पहुंची, जहां प्रशासन द्वारा माननीय अतिथियों एवं बारातियों का भव्य स्वागत किया गया।
इस अवसर पर श्री नीलेश उईके, विधायक विधानसभा क्षेत्र पांढुर्णा, श्रीमती लता सिंह तुमडाम, अध्यक्ष जनपद पंचायत पांढुर्णा, श्री संदीप घाटोडे, अध्यक्ष नगर पालिका परिषद पांढुर्णा, श्री संदीप मोहोड, जिला भाजपा अध्यक्ष, श्री भीमराव वालके, उपाध्यक्ष जनपद पंचायत पांढुर्णा, श्री ताहिर पटेल, उपाध्यक्ष नगर पालिका पांढुर्णा सहित जिला पंचायत सदस्यगण, जनपद पंचायत सदस्यगण, पार्षदगण एवं अन्य जनप्रतिनिधिगण की गरिमामयी उपस्थिति रही।
सम्मेलन में कुल 197 जोड़ों का विधि-विधान पूर्वक विवाह/निकाह संपन्न कराया गया, जिसमें 106 जोड़ों का भूमका पद्धति, 83 जोड़ों का गायत्री परिवार पद्धति, 07 जोड़ों का बौद्ध संस्कृति अनुसार एवं 01 जोड़े का निकाह संपन्न हुआ। कार्यक्रम में उपस्थित माननीय अतिथियों द्वारा सभी नवदंपत्तियों को आशीर्वाद प्रदान किया गया।
कार्यक्रम के अंतर्गत 02 जोड़ों का विवाह मुख्यमंत्री दिव्यांग विवाह प्रोत्साहन योजना के तहत संपन्न कराया गया। योजना अंतर्गत प्रति वधु 49,000/- रुपये के मान से कुल 96,53,000/- (छियानवे लाख तिरपन हजार रुपये मात्र) की राशि डीबीटी के माध्यम से हितलाभ के रूप में प्रदान की जाएगी।
साथ ही पर्यावरण संरक्षण के संदेश के तहत सभी नवविवाहित जोड़ों को प्रशासन की ओर से एक-एक पौधा भेंट किया गया।
आयोजन के दौरान सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं सुचारु रहीं। बारातियों एवं परिजनों के लिए कूपन प्रणाली के माध्यम से भोजन की व्यवस्था सुनिश्चित की गई। एसडीएम अल्का इक्का, तहसीलदार प्रेक्षा पाठक, नायब तहसीलदार अश्विनी गोहिया एवं जनपद पंचायत सीईओ बंदू सूर्यवंशी द्वारा कार्यक्रम की सतत निगरानी की गई, जिसके परिणामस्वरूप संपूर्ण आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। 121
RAJESH CHOUDHREEComments Off on कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान, कहा—युवा ही जिले का भविष्य
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण से अभिनंदन, अभिभावकों की उपस्थिति से कार्यक्रम हुआ गरिमामय जिले के मेधावी विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने सभी छात्रों से संवाद करते हुए उनके परिचय से की, जिससे एक सहज और प्रेरणादायक वातावरण निर्मित हुआ। इसके पश्चात कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुष्पगुच्छ एवं फूलों की मालाओं से सम्मानित कर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहने और अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले प्रमुख विद्यार्थियों में मोहित मिलमूंदे (98.08%, 10वीं मैथ्स साइंस, संसार सांदीपनी सौसर), निकिता फरकाडे (99.04%, 10वीं, सौसर सांदीपनी), आदर्श मानेराव (98.4%, 10वीं, लिटिल स्टेप स्कूल बोरगांव), हर्षिता विरखते (98.06%, 10वीं, संदीपनी), निशांत वानखेड़े (98%, 10वीं, तिगांव सरस्वती), दिव्या कड़बे (95.4%, 12वीं, संदीपनी पांढुर्णा) तथा मेघा बैंगने (96.06%, 12वीं, सांफकवार स्कूल, बीटेक लक्ष्य) शामिल रहे।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री, संयुक्त कलेक्टर सुश्री सुश्री मेघा शर्मा एवं सुश्री नेहा सोनी , पांढुर्णा के शिक्षा अधिकारी श्री हरिभाऊ हांडे सहित अन्य अधिकारी, विद्यालयों के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अभिभावकों ने अपने बच्चों की उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना एवं सामूहिक फोटो सत्र के साथ हुआ। 202
RAJESH CHOUDHREEComments Off on कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने मेधावी विद्यार्थियों का किया सम्मान, कहा—युवा ही जिले का भविष्य
उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों का पुष्पगुच्छ व माल्यार्पण से अभिनंदन, अभिभावकों की उपस्थिति से कार्यक्रम हुआ गरिमामय जिले के मेधावी विद्यार्थियों के उत्साहवर्धन के उद्देश्य से आयोजित कार्यक्रम में कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत किया। कार्यक्रम की शुरुआत उन्होंने सभी छात्रों से संवाद करते हुए उनके परिचय से की, जिससे एक सहज और प्रेरणादायक वातावरण निर्मित हुआ। इसके पश्चात कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने सभी प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को पुष्पगुच्छ एवं फूलों की मालाओं से सम्मानित कर उनका अभिनंदन किया।
इस अवसर पर कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, अनुशासन और समर्पण की सराहना करते हुए कहा कि उनकी यह उपलब्धि न केवल उनके परिवार, बल्कि पूरे जिले के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में भी निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन करते रहने और अपने लक्ष्यों के प्रति समर्पित रहने की प्रेरणा दी।
कार्यक्रम में सम्मानित होने वाले प्रमुख विद्यार्थियों में मोहित मिलमूंदे (98.08%, 10वीं मैथ्स साइंस, संसार सांदीपनी सौसर), निकिता फरकाडे (99.04%, 10वीं, सौसर सांदीपनी), आदर्श मानेराव (98.4%, 10वीं, लिटिल स्टेप स्कूल बोरगांव), हर्षिता विरखते (98.06%, 10वीं, संदीपनी), निशांत वानखेड़े (98%, 10वीं, तिगांव सरस्वती), दिव्या कड़बे (95.4%, 12वीं, संदीपनी पांढुर्णा) तथा मेघा बैंगने (96.06%, 12वीं, सांफकवार स्कूल, बीटेक लक्ष्य) शामिल रहे।
इस अवसर पर अपर कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री, संयुक्त कलेक्टर सुश्री सुश्री मेघा शर्मा एवं सुश्री नेहा सोनी , पांढुर्णा के शिक्षा अधिकारी श्री हरिभाऊ हांडे सहित अन्य अधिकारी, विद्यालयों के शिक्षकगण, छात्र-छात्राएं एवं उनके अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे। अभिभावकों ने अपने बच्चों की उपलब्धियों पर हर्ष व्यक्त करते हुए प्रशासन के प्रति आभार प्रकट किया। कार्यक्रम का समापन विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना एवं सामूहिक फोटो सत्र के साथ हुआ। 276
RAJESH CHOUDHREEComments Off on पांढुर्णा पुलिस की बड़ी कार्रवाई: लूट की घटना का खुलासा, आरोपी चंद घंटों में गिरफ्तार
मोबाइल लूट की वारदात का त्वरित पर्दाफाश, आरोपी से मोबाइल, सिम कार्ड व मोटरसाइकिल बरामद थाना पांढुर्णा क्षेत्रांतर्गत लूट की घटना में पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए चंद घंटों के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रार्थी विजय धुर्वे पिता दस्सू धुर्वे, जाति गोंड, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम खड़की थाना पट्टन जिला बैतूल (म.प्र.) ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 14.04.2026 को शाम करीब 05:30 बजे से 06:00 बजे के बीच एक अज्ञात मोटरसाइकिल चालक ने मो.सा. के अपर डिपर लाइट को लेकर विवाद करते हुए मारपीट की और उसका वीवो कंपनी का मोबाइल फोन, जिसकी कीमत लगभग 10,000 रुपये थी, छीनकर फरार हो गया। छीना-झपटी के दौरान प्रार्थी को माथे, सीने और गर्दन पर चोटें आईं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना पांढुर्णा में अपराध क्रमांक 191/2026, धारा 309 (6) BNS के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अधीक्षक पांढुर्णा श्री सुन्दर सिंह कनेश ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई के निर्देश दिए। उनके निर्देशन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री नीरज सोनी, अनुविभागीय अधिकारी पुलिस श्री ब्रजेश भार्गव तथा थाना प्रभारी पांढुर्णा निरीक्षक अमित कुमार दाणी के नेतृत्व में विशेष टीम का गठन किया गया।
गठित टीम द्वारा लूटे गए मोबाइल फोन एवं सिम कार्ड की पतासाजी के दौरान यह जानकारी प्राप्त हुई कि उक्त घटना ग्राम बनगांव निवासी फूलचंद पिता जोगीलाल उइके द्वारा अपने हीरो ग्लेमर मोटरसाइकिल से अंजाम दी गई है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने ग्राम बनगांव में घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से लूटा गया वीवो मोबाइल फोन, दो सिम कार्ड, प्रार्थी का ड्राइविंग लाइसेंस तथा घटना में प्रयुक्त हीरो ग्लेमर मोटरसाइकिल क्रमांक MP28MB2673 को विधिवत जप्त कर लिया है।
गिरफ्तार आरोपी का नाम फूलचंद पिता जोगीलाल उइके, उम्र 45 वर्ष, निवासी ग्राम बनगांव थाना पांढुर्णा जिला पांढुर्णा (म.प्र.) है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी श्री अमित कुमार दाणी, आरक्षक श्री पुष्पेंद्र राजपूत, श्री अशोक हरसुले, श्री शिव जाट, श्री राम यादव एवं महिला आरक्षक सोनू बघेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई की क्षेत्र में सराहना की जा रही है। 153
नवाचार से समृद्धि: तरबूज की उन्नत खेती से किसान को मिला बेहतर लाभ
किसान कल्याण वर्ष 2026: पांढुर्णा के किसान ने एक हेक्टेयर से लगभग 5 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया
पांढुर्णा किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत जिले में नवाचार आधारित खेती के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में आज कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में उपसंचालक कृषि श्री जितेंद्र कुमार सिंह ने ग्राम बोथिया के किसान श्री रूपेश कलसलीकर द्वारा की जा रही तरबूज की खेती का अवलोकन किया।
किसान श्री रूपेश कलसलीकर ने तरबूज की SW-2210 IMP किस्म की रोपाई 18 फरवरी को 2.5 एकड़ क्षेत्र में की। उन्होंने 15 अप्रैल को तरबूज का विक्रय 9 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से किया। इस फसल में कुल लगभग 2 लाख 20 हजार रुपये की लागत आई। किसान के अनुसार तरबूज की फसल की अवधि 2 से 2.5 माह रही, जिसमें उन्हें लगभग 80 मैट्रिक टन उत्पादन प्राप्त होने का अनुमान है। इस उत्पादन के आधार पर कुल लगभग 7 लाख 20 हजार रुपये की आय प्राप्त होगी, जिससे लगभग 5 लाख रुपये का शुद्ध लाभ होने की संभावना है।
फसल की प्रमुख विशेषताएं इस नवाचार खेती में 2.5 एकड़ क्षेत्र से लगभग 80 मैट्रिक टन उत्पादन प्राप्त हुआ। तरबूज के फलों का आकार 3 से 10 किलोग्राम के बीच रहा। कम अवधि (2 से 2.5 माह) में अधिक उत्पादन प्राप्त कर किसान ने बेहतर लाभ अर्जित किया। कीट नियंत्रण के लिए ट्रैप क्रॉप के रूप में गेंदा फसल की बॉर्डर लगाई गई, जिससे फसल की सुरक्षा सुनिश्चित हुई। इस प्रकार प्रति एकड़ लगभग 2 लाख रुपये की शुद्ध आय प्राप्त हो रही है।
उपसंचालक कृषि श्री जितेंद्र कुमार सिंह ने फसल की स्थिति का निरीक्षण कर किसान के प्रयासों की सराहना की तथा अन्य किसानों को भी इस प्रकार की नवाचार तकनीकों को अपनाने की सलाह दी। इस अवसर पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पांढुर्णा श्री विनोद लोखंडे सहित ग्राम के अन्य किसान उपस्थित रहे। 156
RAJESH CHOUDHREEComments Off on कलेक्टर कार्यालय पांढुर्णा में समय-सीमा बैठक संपन्न, विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर हुई विस्तृत समीक्षा
योजनाओं के क्रियान्वयन, अवैध खनन पर कार्रवाई और जनसेवाओं की निगरानी तेज
शिकायतों के त्वरित निराकरण, पेयजल व्यवस्था, बाल संरक्षण और श्रम पंजीयन पर विशेष फोकस
पांढुर्णा कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री, संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा एवं सुश्री नेहा सोनी, एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रेक्षा पाठक, जनपद पंचायत सीईओ पांढुर्णा श्रीमती बंदू सूर्यवंशी सहित जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।
जिले में विभिन्न विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण को लेकर कलेक्टर श्री वशिष्ठ द्वारा विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में श्रम, खनिज, महिला एवं बाल विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लघु सिंचाई, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
बैठक में कलेक्टर श्री वशिष्ठ द्वारा अवगत कराया गया कि 30 मार्च से श्रम विभाग द्वारा ई-श्रम पंजीयन अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का व्यापक पंजीयन कर उन्हें विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना है। अभियान की समीक्षा के दौरान श्री वशिष्ठ ने श्रमिक पंजीयन कार्य में तेजी लाने पर विशेष जोर देते हुए सीएससी सेंटर के माध्यम से मानदेय के अंतर्गत पंजीयन को गति प्रदान करने तथा 10,000 पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिक से अधिक श्रमिकों को लाभान्वित करने के लिए लक्ष्य आधारित कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया।
खनिज विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने बिच्छू बग्गू क्षेत्र में अवैध खनन के मामलों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए डंपर पकड़ने के निर्देश दिए। साथ ही लोधीखेड़ा समिति क्षेत्र में अभियत खनन की विस्तृत जांच करने को कहा।
महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने बाल आशीर्वाद योजना की समीक्षा करते हुए पात्र बच्चों को प्रतिमाह राशि आवंटन की जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से तलाकशुदा एवं अनाथ बच्चों की जानकारी एकत्रित करने के लिए कहा।
लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग को निर्देशित किया गया कि पेयजल संरक्षण के अंतर्गत बोथिया क्षेत्र में पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए आवश्यक जांच की जाए। इसके अलावा रिक्त शिकायतों के आधार पर पेयजल संबंधी समस्याओं का निराकरण भी प्राथमिकता से किया जाए। लघु सिंचाई योजना के अंतर्गत पंजीयन एवं कार्यों की जांच के निर्देश दिए गए। वहीं नीलकंठ श्मशान की सड़क की अस्त-व्यस्त स्थिति को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच कर सुधारात्मक कार्रवाई करने को कहा गया।
कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जन-उपार्जन कार्यों में बिना सत्यापन के खरीदी नहीं की जाएगी और सभी संबंधितों को अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए। बढ़ते तापमान को देखते हुए जनहित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए आंगनवाड़ी केंद्रों एवं स्कूलों का समय प्रातः 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक करने के निर्देश दिए गए।
श्रम विभाग को हाईवे पर संचालित ढाबों एवं होटलों में ड्राइवेशन (निरीक्षण) कर श्रमिकों की स्थिति एवं नियमों के पालन की जांच करने के निर्देश दिए गए। सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने सभी विभागों को लंबित शिकायतों के शीघ्र निराकरण के सख्त निर्देश दिए। विशेष रूप से ट्राइबल बालक छात्रावास से संबंधित शिकायतों की स्वतंत्र अधिकारी द्वारा जांच कराने को कहा गया।
इसके अतिरिक्त किसान कल्याण, लोक स्वास्थ्य टीकाकरण, खनिज विभाग, महिला एवं बाल विकास तथा सामाजिक न्याय विभाग से संबंधित शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए मैदानी स्तर पर सतत निगरानी एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। 150