






रेडक्रॉस को 50 लाख स्वीकृत, गंभीर बीमारियों के उपचार में नहीं आएगी बाधा
पांढुर्णा
सांसद विवेक बंटी साहू की मंशानुसार क्षेत्र के जरूरतमंद एवं गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर कार्यालय पांढुर्णा द्वारा स्वेच्छानुदान मद अंतर्गत आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।

कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ द्वारा जारी आदेशों के अनुसार विभिन्न मरीजों को उपचार के लिए राशि प्रदान की गई है। सांसद की अनुशंसा के साथ-साथ उनकी पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक अभाव के कारण किसी भी जरूरतमंद मरीज का उपचार प्रभावित न हो। जारी आदेश के अनुसार श्री अनिल वाघमारे को ₹35,000 तथा कुमारी ऐश्वर्या देशरथार के उपचार के लिए ₹30,000 की राशि श्योरटेक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर लिमिटेड, नागपुर को प्रदान की गई है। इसी प्रकार शीतल सुगुने के इलाज के लिए ₹30,000 की सहायता श्रेयस पाटिल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, नागपुर को दी गई है।इसके अलावा कविता पाटेकर के उपचार हेतु ₹35,000 की राशि न्यूरॉन ब्रेन स्पाइन सेंटर, नागपुर को तथा स्नेह दुबे के इलाज के लिए ₹50,000 की सहायता गायत्री मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, भोपाल को स्वीकृत की गई है।
प्रशासन द्वारा यह राशि सीधे संबंधित अस्पतालों के खातों में जमा कराई जा रही है, जिससे मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की बाधा न आए।वहीं सांसद विवेक बंटी साहू की मंशा अनुसार सामाजिक एवं जनहित कार्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, पांढुर्णा को ₹50 लाख की बड़ी राशि स्वीकृत की गई है। कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि स्वीकृत राशि का पारदर्शी एवं समयबद्ध वितरण सुनिश्चित किया जाए।








छत्रपती शिवाजी आई.टी.आई.,सौसर मे आज मारुती सुजुकी” गुरुग्राम (हरियाना) व्दारा कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव के माध्यम से प्रशिक्षणार्थीयो का चयन किया गया,जिसमे – फिटर, वेल्डर, टर्नर, डिजल मैकेनिक, मशिनिष्ट, ट्रेक्टर मैकेनिक, ग्राइण्डर समेत अन्य ट्रेडो के प्रशिक्षणार्थी सम्मिलित हुये ।
कैम्पस चयन में फेस टू फेस इन्टरव्यू व ग्रुप डिस्कर्शन,लिखीत परिक्षा के पश्चात प्रशिक्षणार्थीयो का चयन किया गया।
यह सभी प्रशिक्षणार्थी, मारुती सुजुकी (गुरूग्राम हरियाना) कम्पनी में जल्द से जल्द ज्वाईंन होंगे।
छत्रपति शिवाजी आई.टी.आई,सौसर के संचालक श्री आशिष प्रदीप ठाकरे जी (गुरुजी) ने बताया कि हमारी संस्था में प्रतिवर्ष देश की जानी-मानी कम्पनीयो के कैम्पस प्लेसमेंट का आयोजन होता रहता है जिसमें हमारी संस्था के प्रशिक्षणार्थीयो के साथ-साथ अन्य आई.टी.आई. के प्रशिक्षणार्थीयो को भी रोजगार के अवसर तथा लाभ प्रदान करने का प्रयास रहता है ।
संस्था के संस्थापक श्री प्रदीप ठाकरे गुरुजी द्वारा चयनित विद्यार्थियों को शुभकामनाएं देते हुए कंपनी का आभार व्यक्त किया तथा पुनः संस्था में कैंपस प्लेसमेंट कर क्षेत्र के प्रशिक्षणार्थियों को लाभान्वित करने का आग्रह किया ।













4591232841824090921.jpg)



