RAJESH CHOUDHREEComments Off on स्वदेशी जागरण मंच पांढुर्णा के तत्वाधान में स्वदेशी मेले का गरिमामय समापन
आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का संदेश
स्थानीय स्तर पर स्वदेशी वस्तुओं को प्रोत्साहित करने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आयोजित ‘स्वदेशी मेले’ का आज भव्य एवं गरिमामय समापन हुआ। समापन समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माँ भारती, स्वदेशी के प्रणेता दत्तोपंत ठेंगड़ी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्रों के पूजन के साथ किया गया।
समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कैट के प्रदेश महामंत्री श्री राजीव खंडेलवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वदेशी आंदोलन एवं सामाजिक सरोकार से जुड़ी अनेक प्रमुख हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें मेला मार्गदर्शक श्री हेमंत कस्तूरे, मेला सह संयोजक एवं कैट सौसर तहसील अध्यक्ष श्री संजय राठी, जबलपुर एवं छिंदवाड़ा विभाग संगठन मंत्री श्री आकाश , पांढुर्णा नगर संयोजक गणेश कोल्हे, सौसर तहसील संयोजक श्री भूषण सरोदे, वरिष्ठ समाजसेवी श्री कृष्ण कुमार डोबले, नगर संपर्क प्रमुख श्री हेमंत भंडारकर, जिला युवा आयाम प्रमुख श्री अमोल धारपुरे, श्री सूरज मल्होत्रा सहित स्वदेशी जागरण मंच के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान राम शांति विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक ने सभी का मन मोह लिया। इस प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों ने विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का सशक्त संदेश दिया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा और तालियों से सम्मानित किया।
पूरे कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी मंच संचालन स्वदेशी जागरण मंच पांढुर्णा की जिला महिला कार्य प्रमुख श्रीमती वर्षा हेमंत भंडारकर द्वारा किया गया। समापन अवसर पर अतिथियों ने अपने संबोधन में स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने, स्वदेशी अपनाने तथा देश की आर्थिक सशक्तता में योगदान देने का आह्वान किया। साथ ही भविष्य में भी इस प्रकार के स्वदेशी मेलों के आयोजन को जारी रखने का आश्वासन दिया।
कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति द्वारा मेले को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, नगरवासियों, नगर एवं जिला पुलिस प्रशासन तथा विशेष रूप से स्वच्छताकर्मियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया। 468
RAJESH CHOUDHREEComments Off on सौसर में अधिवक्ता संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण/ पदभार ग्रहण संपन्न, अधिवक्ता संघ के विकास कार्य एवं निर्माण हेतु 10 लाख की घोषणा
सौसर। नगर सौसर स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में अधिवक्ता संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण/ पदभार ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिले के सांसद विवेक बंटी साहू एवं क्षेत्रीय विधायक विजय चौरे सौसर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुरेखा ताई डागा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्तागण, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रीय प्रतिनिधि शामिल हुए।
कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। नवनियुक्त अध्यक्ष अधिवक्ता दिनेश भकने, उपाध्यक्ष अधिवक्ता नरेंद्र गजभिए, सचिव अधिवक्ता अजय शेंडे, कोषाध्यक्ष अधिवक्ता कविता फरकारे, ग्रंथपाल अधिवक्ता अशोक गावंडे तथा सहसचिव अधिवक्ता दीपाली सीते सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली।
इस अवसर पर सांसद विवेक बंटी साहू ने अपने संबोधन में अधिवक्ता संघ की भूमिका को न्याय व्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि अधिवक्ताओं का समाज में विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि न्यायालय परिसर में बेहतर सुविधाओं का होना आवश्यक है, जिससे आमजन को न्याय प्राप्ति में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसी उद्देश्य से उन्होंने सांसद निधि से 7 लाख रुपये की सहायता विकास कार्य एवं भवन निर्माण के लिए प्रदान करने की घोषणा की।
वहीं विधायक विजय चौरे ने भी अपने उद्बोधन में अधिवक्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अधिवक्ताओं की अहम भूमिका होती है। उन्होंने न्यायालय परिसर के विकास के लिए विधायक निधि से 3 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की। इस प्रकार कुल 10 लाख रुपये की राशि विकास कार्य एवं भवन निर्माण के लिए स्वीकृत की गई, जिससे अधिवक्ताओं एवं पक्षकरो एवं आम जनता को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान सांसद महोदय बंटी साहू जी विधायक महोदय विजय चौरे एवं नगर पालिका अध्यक्ष सुरेखा ताई डागा के द्वारा किया गया
समारोह में उपस्थित अतिथियों ने अधिवक्ता संघ के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की। सभी वक्ताओं ने आशा व्यक्त की कि नई टीम संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी तथा अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करते हुए न्याय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी।
कार्यक्रम का सफल संचालन एडवोकेट रवि शंकर धुर्वे द्वारा किया गया। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दिनेश भकने द्वारा न्यायालय परिसर में पार्किंग हेतु, पक्षकरो के एवं आम जनता के बैठने उठने हेतु, अधिवक्ताओं की बैठक व्यवस्था हेतु तथा भविष्य में निर्माण हेतु भूमि की कमी का उल्लेख करते हुए कहां की भूमि अधिग्रहण का कार्य चल रहा है जिसमें राशि भी आवंटित हो गई है, किंतु भूमि अधिग्रहण का कार्य काफी धीमी गति से चल राह है उसे तीव्र गति से कर भूमि अधिग्रहण कर न्यायालय को सौपने का निवेदन किया ताकि भूमि की समस्या का समाधान हो सके तथा भविष्य में भी न्यायालय परिसर में विकास को गति मिल सके अंत में आभार प्रदर्शन के साथ समारोह का समापन हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह एवं गरिमा का वातावरण बना रहा, जिससे अधिवक्ता संघ के सदस्यों में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार हुआ। 301
RAJESH CHOUDHREEComments Off on कलेक्टर के मार्गदर्शन में जल संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बढ़चिचोली में जल गंगा संवर्धन प्रतियोगिता आयोजित कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन में आज दिनांक 23 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बढ़चिचोली में जल गंगा संवर्धन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता प्रदान की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं उन्हें इसके महत्व से अवगत कराना रहा।
यह प्रतियोगिता श्री वानखेड़े , श्रीमती सुनीता घोगरकर,सुश्री रजनी, श्रीमती महाले की उपस्थिति में संपन्न कराई गई। विद्यार्थियों ने निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से जल संरक्षण पर अपने विचार एवं रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निधि देशमुख, द्वितीय स्थान हर्षल नारनवरे तथा तृतीय स्थान ओम वघाडे ने प्राप्त किया। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सायना देशमुख, द्वितीय स्थान स्मृति डवरे एवं तृतीय स्थान चेतन आगाकर ने प्राप्त किया।
इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति प्रेरित किया गया तथा समाज में जल बचाने का संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित किया गया। 280
RAJESH CHOUDHREEComments Off on कलेक्टर के मार्गदर्शन में जल संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बढ़चिचोली में जल गंगा संवर्धन प्रतियोगिता आयोजित कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन में आज दिनांक 23 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बढ़चिचोली में जल गंगा संवर्धन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता प्रदान की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं उन्हें इसके महत्व से अवगत कराना रहा।
यह प्रतियोगिता श्री वानखेड़े , श्रीमती सुनीता घोगरकर,सुश्री रजनी, श्रीमती महाले की उपस्थिति में संपन्न कराई गई। विद्यार्थियों ने निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से जल संरक्षण पर अपने विचार एवं रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निधि देशमुख, द्वितीय स्थान हर्षल नारनवरे तथा तृतीय स्थान ओम वघाडे ने प्राप्त किया। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सायना देशमुख, द्वितीय स्थान स्मृति डवरे एवं तृतीय स्थान चेतन आगाकर ने प्राप्त किया।
इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति प्रेरित किया गया तथा समाज में जल बचाने का संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित किया गया। 428
RAJESH CHOUDHREEComments Off on दीवार लेखन के माध्यम से जल संरक्षण का संदेश, ग्रामीणों में बढ़ी जागरूकता
जल गंगा संवर्धन अभियान के द्वितीय चरण में ‘जल स्त्रोत समागम’ कार्यक्रम का सफल आयोजन
पांढुर्णा / 23 अप्रैल 2026/ मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ एवं जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के मार्गदर्शन में जल गंगा संवर्धन अभियान निरंतर गति पकड़ रहा है। इसी क्रम में विकासखण्ड समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे की उपस्थिति में नवांकुर संस्था अवध विद्यापीठ शिक्षण समिति द्वारा अभियान के द्वितीय चरण अंतर्गत ‘जल स्त्रोत समागम’ कार्यक्रम आयोजित किया गया।
ग्राम पंचायत भंदारगोंदी में ग्राम प्रस्फुटन समिति के सहयोग से दीवार लेखन के माध्यम से ग्रामीणों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक किया गया। इस पहल के जरिए जल के महत्व और उसके संरक्षण की आवश्यकता को सरल और प्रभावी तरीके से जन-जन तक पहुंचाया जा रहा है।
कार्यक्रम के दौरान विकासखंड समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे ने जल के महत्व पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए वर्षा जल संचयन के विभिन्न उपायों की जानकारी दी। वहीं परामर्शदाता वर्षा खुरसंगे एवं श्याम दलवी ने ग्रामीणों और सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थियों को दीवार लेखन के माध्यम से जनजागरण करने की प्रक्रिया और उसके महत्व से अवगत कराया।
इस अवसर पर सीएमसीएलडीपी के छात्र-छात्राओं—विशाखा हीवसे, तेजस्विनी परतेती एवं वासुदेव मानकर—ने उत्साहपूर्वक दीवार लेखन का कार्य किया। उन्हें नवांकुर संस्था के अध्यक्ष श्री राजेश कुमार मानकर का मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। कार्यक्रम की सफलता में प्रस्फुटन समिति के सभी सदस्यों ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए महत्वपूर्ण योगदान दिया। 279
RAJESH CHOUDHREEComments Off on कलेक्टर श्री वशिष्ठ के निर्देशन में अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्रवाई
आबकारी वृत्त सौसर की दबिश में 08 प्रकरण दर्ज, महुआ लाहन एवं शराब जप् कलेक्टर श्री वशिष्ठ जी के निर्देशन तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी. आर. वैद्य के मार्गदर्शन में दिनांक 22 अप्रैल 2026 को आबकारी वृत्त सौसर द्वारा सघन कार्रवाई करते हुए ग्राम बड़गांबोडी, नवथल, उठेकाटा गोंदी एवं बागोड़ा ढाना क्षेत्र में नदी एवं नाले किनारे दबिश दी गई। इस दौरान अवैध रूप से रखे गए लगभग 6000 किलोग्राम महुआ लाहन एवं लगभग 80 लीटर महुआ शराब जप्त की गई।
कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग द्वारा धारा 34 (1) च के तहत 08 प्रकरण कायम कर विवेचना में लिए गए। मौके पर बरामद लाहन का सैंपल लेकर शेष लाहन को नष्ट किया गया। यह कार्रवाई अवैध शराब निर्माण एवं विक्रय पर अंकुश लगाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।
उक्त कार्यवाही में वृत्त प्रभारी सहायक जिला आबकारी अधिकारी श्री के सी चौहान, श्री जी एल मरावी, भारती गोंड, आबकारी उपनिरीक्षक श्री आकाश मेश्राम, श्री जीत सिंह धुर्वे, श्री नरेंद्र कुमार नागेश, श्री आनिकेत पटेल, आबकारी आरक्षक श्री जितेंद्र सिंह, श्री श्याम कुमार शर्मा, श्री उत्कर्ष ठाकरे, भावना हेड़ाऊ, श्रद्धा, मुकेश, सोनाली वरकड़े, भारती मरकाम, रविना एवं होमगार्ड के जवान उपस्थित रहे। 318
RAJESH CHOUDHREEComments Off on कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में विद्यार्थियों में जल संरक्षण की जागरूकता
शासकीय हाई स्कूल खेड़ीकला में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत प्रतियोगिताओं का आयोजन
कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन में संचालित जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत शासकीय हाई स्कूल खेड़ीकला में विद्यार्थियों के बीच जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने के लिए शपथग्रहण, निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में जल के महत्व को समझाना और उन्हें इसके संरक्षण के लिए प्रेरित करना रहा।
कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को जल संरक्षण की शपथ दिलाई गई तथा उन्हें दैनिक जीवन में जल बचाने के उपाय अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। निबंध एवं चित्रकला प्रतियोगिताओं के माध्यम से विद्यार्थियों ने जल संरक्षण विषय पर अपनी रचनात्मकता और विचारों को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया। निबंध प्रतियोगिता में मोहित/धनराज सहारे (10 वी) ने प्रथम, सलोनी/हरी टेकाम (10 वी) ने द्वितीय तथा अंशु/धनराज सहारे (8 वी) ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में दुर्गेश/हरीशचंद (10 वी) प्रथम, दिव्या/संजय बावने (10 वी) द्वितीय तथा दिव्यांशु/ओमकार (10 वी) तृतीय स्थान पर रहे।
कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता का सकारात्मक संदेश प्रसारित हुआ। इस तरह की गतिविधियां न केवल विद्यार्थियों को जिम्मेदार नागरिक बनने के लिए प्रेरित करती हैं, बल्कि समाज में भी जल बचाने के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। 325
RAJESH CHOUDHREEComments Off on जनगणना प्रशिक्षण में गुणवत्ता पर विशेष जोर, वरिष्ठ मास्टर ट्रेनर ने किया निरीक्षण
सुपरवाइजर एवं प्रगणकों को सुझावों के साथ दिए मार्गदर्शन, जिज्ञासाओं का किया समाधान आज दिनांक 20.04.2026 को नगर पालिका परिषद् सौसर में संचालित 3 दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण में वरिष्ट्रेठ मास्टर ट्रेनर श्री नरेन्द्र बाम्बल द्वारा निरीक्षण किया गया जिसमें, सर द्वारा सुपरवाइजर और प्रगणक को अपने सुझावों से निर्देशित किया। श्री बाम्बल द्वारा प्रगनको एवं सुपरवाइजर के प्रश्नों के उत्तर भी दिए गए।
उक्त निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण की गुणवत्ता, प्रतिभागियों की सहभागिता एवं जनगणना कार्य की बारीकियों पर विशेष ध्यान दिया गया। वरिष्ठ मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण सत्र के दौरान उपस्थित सुपरवाइजर एवं प्रगणकों को जनगणना कार्य की महत्ता, डेटा की शुद्धता एवं समयबद्ध कार्य निष्पादन के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान किए गए।
उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को निर्देशित किया कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्रत्येक जानकारी की सटीकता और पारदर्शिता आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों से संवाद स्थापित कर उनकी जिज्ञासाओं को गंभीरता से सुना तथा उनके प्रश्नों के समाधान भी विस्तारपूर्वक दिए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य जनगणना कार्य में लगे अमले को दक्ष, सजग एवं उत्तरदायी बनाना है, ताकि आगामी जनगणना प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके। वरिष्ठ मास्टर ट्रेनर के निरीक्षण से प्रशिक्षण में और अधिक गंभीरता एवं प्रभावशीलता आई है। 312
RAJESH CHOUDHREEComments Off on आज भारतीय जनता पार्टी पांढुर्णा के यशस्वी शुभंकर जिलाध्यक्ष श्री संदीप मोहोड जी ने नागपुर में माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी से उनके निवास स्थान पर सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्हें पांढुर्णा में आयोजित होने वाले ‘स्वदेशी मेला’ का आत्मीय निमंत्रण दिया और मेले के उद्देश्यों पर चर्चा की।*
इस गरिमामयी उपस्थिति में श्री हेमंत कस्तूरे जी, स्वदेशी जागरण मंच के तहसील संयोजक श्री गणेश कोल्हे जी, श्री भूषण सरोदे जी और पांढुर्णा नगर मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश (बंटी) छागानी जी उपस्थित रहे।
स्वदेशी की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के हमारे इस संकल्प में गडकरी जी का मार्गदर्शन सदैव प्रेरणादायी रहता है। 319