गौ तस्करी के खिलाफ़ विधायक विजय चौरे का अनूठा प्रदर्शन पुलिस की आरती उतारकर दी उग्र आंदोलन की सख्त चेतावनी
जितनी हमारी जन्म देने वाली माता पूज्यनीय है,उतनी ही गौ माता विधायक विजय चौरे गौ रक्षा के लिए मोहगांव में जनजागरण सभा संपन्न”
सौसर नगर मोहगांव में गौ तस्करी की बढ़ती घटनाओं के विरोध मे और गौ रक्षा के प्रति समाज को जागरूक करने के उद्देश्य से बैल बाजार मोहगांव में क्षेत्रीय विधायक विजय चौरे के नेतृत्व में गौ रक्षा जन जागरण सभा का आयोजन किया गया।
सभा के संबोधन में गौ तस्करों को चेतावनी देते हुए विधायक विजय चौरे ने कहा कि नगर मोहगांव और ग्राम सवरनी से हजारों की संख्या में गौ माता की तस्करी हो रही हैं यह गौ तस्करी बिल्कुल बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
यह आंदोलन किसी बीजेपी कांग्रेस पार्टी का नही बल्कि गौ माता की रक्षा करने वाले गौ प्रेमी सनातनी हिंदुओं का आंदोलन है जो गौ माता में आस्था रखते हैं। आज मोहगांव बैल बाजार में इस आंदोलन के कारण किसी गौ तस्कर की आने की हिम्मत नही हुई।
जो भारतीय जनता पार्टी के लोग गौ माता की बात करते हैं गौ माता के नाम पर वोट लेकर सरकार बनाते है जिनकी देश में ट्रिपल इंजन की सरकार है पर फिर भी गौ तस्करी नहीं रोक रहे हैं।
जितनी हमारी जन्म देने वाली माता पूज्यनीय है उतनी ही गौ माता भी पूज्यनीय हैं। मानव सभ्यता के विकास में गौ माता का योगदान अतुलनीय हैं गौ माता की रक्षा करना प्रत्येक नागरिक का नैतिक कर्तव्य है।
बैल बाजार में सभा के उपरांत विधायक विजय चौरे सभी गौ प्रेमी साथियों,महिलाओं और नगरवासियों के साथ पुलिस थाना मोहगांव पहुंचे जहां गौ माता की पूजा कर पुलिस प्रशासन की आरती उतारी गई।
इस दौरान विधायक विजय चौरे ने पुलिस प्रशासन से कहा कि मोहगांव बैल बाजार से हो रही तस्करी को तत्काल रोके आज बैल बाजार में केवल किसान आए हैं गौ तस्कर नही।
यह हमारी सांकेतिक चेतावनी है हम गौमाता की सुरक्षा के लिए निवेदन कर रहे हैं सभी साथियों की राय लेकर उग्र आंदोलन किया जाएगा।
इस अवसर पर विधायक विजय चौरे,ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष डॉ राजेंद्र येमदे,नगर कांग्रेस अध्यक्ष शंकर ब्रम्हे,राधेश्याम माहेश्वरी,सुनील भांगे,सुभाष कलंबे,विट्ठल गायकवाड,अमरीश जैसवाल,धीरज माहेश्वरी,प्रशांत महाले,शेखर ढोबले,नितिन ढोबले,ज्ञानेश्वर ब्रम्हे,एड. रामशिला सूर्यवंशी,विशाखा चौरे,अंसार खान, संजय हनवतकर,रुखमानंद येलकर,प्रभाकर लिखारे,जुबेर अली,अंकुश उइके,हर्ष सदारंग एवं समस्त गौ सेवक उपस्थित रहे।