जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन और विकास कार्यों में गुणवत्ता पर दें विशेष ध्यान : कलेक्टर नीरज कुमार वशिष्ठ

पांढुर्णा, 05 अगस्त 2026। जिले में जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक समय पर पहुंचे तथा विकास कार्य गुणवत्ता के साथ निर्धारित समय-सीमा में पूरे हों, इस उद्देश्य से बुधवार को कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में समय-सीमा (टीएल) बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों की योजनाओं, लंबित प्रकरणों एवं जनहित से जुड़े मामलों की विभागवार समीक्षा की गई।

कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें तथा शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक बिना विलंब पहुंचाना सुनिश्चित करें।

बैठक में आबादी भूमि से जुड़े लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण, ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध पेयजल व्यवस्था तथा शासकीय भवनों की आवश्यक मरम्मत पर विशेष जोर दिया गया। ग्राम बड़चिचोली, मरकावाड़ा और कालापाठा की पेयजल समस्याओं के त्वरित समाधान के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए गए।

लोक निर्माण विभाग को लिटिल फ्लावर स्कूल से नीलकंठ मार्ग के निर्माण एवं ग्राम आमला के समीप पुलिया निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए गए। वहीं वन विभाग को सात किलोमीटर सड़क निर्माण तथा वनग्राम बालापुर से जुड़े खाद, बीज एवं नगद सहायता प्रकरणों में आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा गया।

श्रम विभाग की समीक्षा के दौरान प्रधानमंत्री श्रम योगी मानधन योजना सहित अन्य श्रमिक कल्याण योजनाओं में अधिक से अधिक पात्र श्रमिकों का पंजीयन कराने एवं उन्हें समय पर लाभ दिलाने के निर्देश दिए गए। साथ ही जौनसारी मंदिर ट्रस्ट में कार्यरत श्रमिकों का भी योजना के अंतर्गत पंजीयन कराने के निर्देश दिए गए।

खनिज विभाग को बग्गू-बिच्छू क्षेत्र में रेत उत्खनन संबंधी रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत करने तथा रवि कुमार साहू के अनुकंपा नियुक्ति प्रकरण का समय पर निराकरण करने के निर्देश दिए गए।

कलेक्टर ने जल संरक्षण गतिविधियों को जनआंदोलन का स्वरूप देने, अधिकाधिक जनभागीदारी सुनिश्चित करने तथा सीएम हेल्पलाइन एवं जन आकांक्षा पोर्टल पर लंबित शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निराकरण करने पर विशेष बल दिया।

बैठक में पांढुर्णा जिले में स्वचालित मौसम केंद्र की स्थापना के लिए स्थल चयन, श्री रामचंद्र डाहके के अभिलेख में नाम दर्ज करने तथा आचार्य विद्यासागर गोवर्धन की लंबित राशि का शीघ्र भुगतान सुनिश्चित कराने के भी निर्देश दिए गए।

बैठक के अंत में कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने कहा कि सभी विभाग निर्धारित समय-सीमा का पालन करते हुए विकास कार्यों को गुणवत्ता के साथ पूरा करें और आमजन को बेहतर, पारदर्शी एवं प्रभावी सेवाएं उपलब्ध कराना सर्वोच्च प्राथमिकता रखें।

बैठक में अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर, संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा एवं सुश्री नेहा सोनी, एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का, प्रभारी तहसीलदार सुश्री पेक्षा पाठक, प्रभारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री विनय प्रकाश ठाकुर, एसडीएम सौसर श्री सिद्धार्थ पटेल (वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से) सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

✍️ रिपोर्ट: राजेश चौधरी
NCIB NEWS | पांढुर्णा

गांव की बेटियों को मिली नई उड़ान, साइकिल मिलने से स्कूल जाना होगा आसान

सौसर। स्थानीय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सौसर में शासन की साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत कक्षा 9वीं की छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। साइकिल मिलने से छात्राओं में खुशी का माहौल देखने को मिला। अब दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली छात्राएं प्रतिदिन आसानी से विद्यालय पहुंच सकेंगी।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुरेखा डागा की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि संदीप मोहोड़ सहित जनप्रतिनिधि, शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्राओं को शिक्षा के प्रति समर्पित रहने तथा अपने परिवार और समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

छात्राओं ने बताया कि पहले उन्हें कई किलोमीटर पैदल चलकर विद्यालय आना पड़ता था, लेकिन अब साइकिल मिलने से उनका समय बचेगा और वे नियमित रूप से विद्यालय पहुंच सकेंगी।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी स्कूल में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है।

✍️ रिपोर्ट: राजेश चौधरी
📺 NCIB NEWS
“सच्ची खबर, सबसे पहले”

🌾 17 अगस्त तक कराएं फसल बीमा, प्राकृतिक आपदाओं से मिलेगा सुरक्षा कवच — कलेक्टर ने प्रचार वाहन को दिखाई हरी झंडी

पांढुर्णा | राजेश चौधरी | NCIB NEWS

खरीफ फसलों को प्राकृतिक आपदाओं से सुरक्षित रखने और अधिक से अधिक किसानों को प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना से जोड़ने के उद्देश्य से मंगलवार को पांढुर्णा कलेक्ट्रेट परिसर से कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ ने फसल बीमा प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अभियान के तहत प्रचार वाहन पांढुर्णा और सौसर विकासखंड के गांव-गांव पहुंचकर किसानों को योजना की जानकारी देगा तथा अधिसूचित फसलों का समय पर बीमा कराने के लिए जागरूक करेगा। कार्यक्रम में वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री विनोद लोखंडे, एग्रीकल्चर इंश्योरेंस कंपनी के जिला प्रतिनिधि श्री सोनू वड़ोले सहित कृषि विभाग और बीमा कंपनी के अधिकारी मौजूद रहे।

17 अगस्त है अंतिम तिथि

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे 17 अगस्त 2026 तक अपनी खरीफ फसलों का बीमा अवश्य करा लें। अंतिम समय का इंतजार न करें, ताकि प्राकृतिक आपदा की स्थिति में आर्थिक सहायता का लाभ मिल सके।

इन फसलों का होगा बीमा

प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के तहत मक्का, सोयाबीन, अरहर, मूंगफली और कपास जैसी अधिसूचित खरीफ फसलों का बीमा कराया जा सकता है। योजना के अंतर्गत अल नीनो, सूखा, अतिवृष्टि, ओलावृष्टि, बाढ़, कीट प्रकोप जैसी प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान पर किसानों को आर्थिक सुरक्षा और मुआवजा उपलब्ध कराया जाएगा।

बीमा कराने के लिए क्या चाहिए?

ऋणी किसान अपने संबंधित बैंक या PACS के माध्यम से बीमा करा सकते हैं।

अऋणी किसानों को आधार कार्ड, बैंक पासबुक, भूमि संबंधी दस्तावेज (खसरा, बी-1 या पटवारी प्रतिवेदन) तथा आवश्यकता अनुसार स्व-घोषणा पत्र प्रस्तुत करना होगा।

‘छोटा सा प्रीमियम, बड़ी सुरक्षा’

कृषि विभाग ने किसानों से अपील की है कि वे प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। अधिक जानकारी के लिए किसान अपने निकटतम कृषि विभाग, कृषि विस्तार अधिकारी, बैंक, PACS या CSC केंद्र से संपर्क कर सकते हैं।

🎤 राजेश चौधरी
NCIB NEWS
“किसानों की आवाज़, हर खबर पर हमारी नज़र”

जनसुनवाई में गूंजीं आमजन की समस्याएं, अपर कलेक्टर ने दिए त्वरित कार्रवाई के निर्देश

पांढुर्णा | राजेश चौधरी | NCIB NEWS

पांढुर्णा कलेक्ट्रेट में मंगलवार को आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई में आम नागरिकों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया। अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर ने जनसुनवाई के दौरान प्राप्त 25 आवेदनों पर सुनवाई करते हुए संबंधित विभागों के अधिकारियों को नियमानुसार जांच कर समय-सीमा में प्रभावी कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

प्रदूषण, खदान, अतिक्रमण और पंचायत अनियमितताओं के मामले उठे

जनसुनवाई में ग्राम चिचोलीबुजुर्ग के कुछ होटलों द्वारा कोयला, गीली लकड़ी और प्लास्टिक जलाने से फैल रहे प्रदूषण पर शिकायत दर्ज कराई गई। शिकायतकर्ताओं ने बताया कि इससे स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है और स्थानीय व्यापार भी प्रभावित हो रहा है।

वहीं मालेगांव की डोलोमाइट खदानों से जुड़े पुराने आवेदन पर कार्रवाई नहीं होने की शिकायत भी सामने आई। अपर कलेक्टर ने मामले की वर्तमान स्थिति की जांच कर आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए।

ग्राम सावंगा पंचायत में विकास कार्यों की गुणवत्ता, कथित वित्तीय अनियमितताओं, जलकर राशि के उपयोग और पंचायत कार्यों में गड़बड़ियों की शिकायतों पर निष्पक्ष जांच कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए।

भूमि, मुआवजा और रास्तों से जुड़े मामलों पर भी सुनवाई

जनसुनवाई में महाराष्ट्र की कोच्ची बांध परियोजना के तहत वर्ष 2012 में हुए भूमि अधिग्रहण के मुआवजे की समीक्षा, परसोड़ी में शासकीय मार्ग से अतिक्रमण हटाने और दधीमेटा में रेलवे लाइन निर्माण से प्रभावित किसानों के लिए वैकल्पिक मार्ग उपलब्ध कराने की मांग भी उठाई गई।

इसके अलावा बानाबकोड़ा में पैतृक संपत्ति में नाम दर्ज कराने, सौसर की स्वामी समर्थ सिटी कॉलोनी में आरक्षित उद्यान भूमि पर कथित अतिक्रमण रोकने, बिरोली में झूठी शिकायतों से परेशान किसान और पारडसिंगा में बंद रास्ता खुलवाने के मामलों पर भी सुनवाई की गई।

दिव्यांग की मदद के लिए तत्काल निर्देश

जनसुनवाई के दौरान गैंगरीन के कारण पैर गंवा चुके एक दिव्यांग नागरिक ने आजीविका और आवागमन के लिए बैटरी चालित मोटर साइकिल उपलब्ध कराने की मांग की। अपर कलेक्टर ने संबंधित विभाग को पात्रता के आधार पर शीघ्र परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

समय-सीमा में समाधान के निर्देश

अपर कलेक्टर श्रीमती ज्योति ठाकुर ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनसुनवाई में प्राप्त सभी आवेदनों का गुणवत्तापूर्ण, पारदर्शी और समयबद्ध निराकरण किया जाए तथा आवेदकों को कार्रवाई की जानकारी भी समय पर उपलब्ध कराई जाए।

बैठक में संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा, सुश्री नेहा सोनी, एसडीएम श्रीमती अलका एक्का, प्रभारी तहसीलदार सुश्री पेक्षा पाठक, प्रभारी सीईओ जनपद पंचायत श्री विनय प्रकाश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

🎤 राजेश चौधरी
NCIB NEWS
“जनता की आवाज़, सच के साथ”

जामसांवली हनुमान लोक में दुकानों की नीलामी पर बवाल, गरीब दुकानदारों ने उठाई रोजी-रोटी बचाने की मांग

पांढुर्णा | 4 अगस्त 2026

जामसांवली हनुमान लोक परिसर में प्रस्तावित दुकानों की नीलामी को लेकर वर्षों से व्यापार कर रहे स्थानीय दुकानदारों का आक्रोश खुलकर सामने आया। दुकानदारों ने अपनी आजीविका पर संकट बताते हुए प्रशासन से नीलामी प्रक्रिया पर पुनर्विचार करने की मांग की।

सोमवार को बड़ी संख्या में दुकानदारों ने एकत्र होकर अपनी समस्याएं विधायक विजय चौरे के समक्ष रखीं। उनका कहना है कि वे पिछले कई वर्षों से मंदिर परिसर में छोटे-छोटे व्यवसाय कर अपने परिवार का पालन-पोषण कर रहे हैं। यदि दुकानों की खुली नीलामी होती है, तो आर्थिक रूप से कमजोर स्थानीय दुकानदार प्रतिस्पर्धा में पीछे रह जाएंगे और उनकी रोजी-रोटी छिन सकती है।

विधायक ने दुकानदारों की बात सुनने के बाद प्रशासन से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराने और स्थानीय व्यापारियों के हितों की रक्षा करने की मांग की। उन्होंने कहा कि विकास कार्यों के साथ-साथ उन लोगों के अधिकारों और आजीविका का भी ध्यान रखा जाना चाहिए, जो वर्षों से मंदिर परिसर से जुड़े हुए हैं।

दुकानदारों ने कलेक्टर के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि नीलामी प्रक्रिया में स्थानीय दुकानदारों को प्राथमिकता दी जाए तथा पारदर्शी और न्यायसंगत व्यवस्था सुनिश्चित की जाए।

गौरतलब है कि जामसांवली धाम में हनुमान लोक परियोजना के तहत बड़े स्तर पर विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिससे श्रद्धालुओं के लिए आधुनिक सुविधाएं विकसित हो रही हैं। इसी क्रम में दुकानों के पुनर्व्यवस्थापन और नीलामी को लेकर विवाद की स्थिति बनी हुई है।

पद के रौब में पंचायत सचिव पर गरीब मजदूर परिवार से मारपीट का आरोप, लोहे की रॉड से हमला; FIR दर्ज

रिपोर्टर : राजेश चौधरी

सौसर। थाना सौसर अंतर्गत ग्राम निमनी में पंचायत सचिव रविन्द्र ढोबले के खिलाफ एक गरीब मजदूर परिवार के साथ मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देने के आरोप में पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। शिकायत के अनुसार प्लास्टर के काम को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हिंसक झड़प में बदल गया, जिसमें एक व्यक्ति के सिर पर लोहे की रॉड से हमला किए जाने का आरोप है।

पीड़ित परिवार के अनुसार, वे मजदूरी कर अपना जीवनयापन करते हैं। प्लास्टर कार्य को लेकर हुए विवाद के बाद पंचायत सचिव ने कथित रूप से महिला के साथ अभद्र भाषा का प्रयोग किया। विरोध करने पर उसके साथ धक्का-मुक्की की गई और लाठी से हमला कर घायल कर दिया गया।

महिला की चीख-पुकार सुनकर जब उसका पति और अन्य परिजन बीच-बचाव के लिए पहुंचे, तो शिकायत के अनुसार आरोपी ने लोहे की रॉड से उसके पति के सिर पर वार कर दिया। इस हमले में उसके सिर पर गंभीर चोट आई और वह लहूलुहान होकर गिर पड़ा। परिजनों का आरोप है कि इसके बाद भी आरोपी ने गाली-गलौज और धमकी देना जारी रखा।

पीड़ित परिवार का यह भी आरोप है कि घटना के बाद आरोपी ने कहा, “जो करना है कर लो, मैं सचिव हूं… मेरा कोई कुछ नहीं बिगाड़ सकता।” इस कथित बयान के बाद ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है और मामले में निष्पक्ष एवं सख्त कार्रवाई की मांग उठ रही है।

थाना सौसर पुलिस ने पीड़िता की लिखित शिकायत और मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर एफआईआर क्रमांक 0334/2026 दर्ज कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की संबंधित धाराओं के तहत मामला कायम किया है। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच जारी है और जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं, तो किसी भी सरकारी पद पर बैठे व्यक्ति के खिलाफ कानून के अनुसार सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। कानून सभी के लिए समान है और किसी को भी अपने पद का दुरुपयोग करने का अधिकार नहीं है।

लातूर पॅटर्न पुन्हा एकदा ठरला बावन्नकशी सोनं

लातूर पॅटर्न पुन्हा एकदा ठरला बावन्नकशी सोनं

श्री विद्या आराधना अकॅडमीचा गुणवंत गौरव सोहळा उत्साहात संपन्न

लातूर: ‘लातूर पॅटर्न’बद्दल अनेक उलटसुलट चर्चा आणि बदनामीचे प्रयत्न झाले, मात्र लातूरकरांनी आपल्या अभेद्य गुणवत्तेच्या जोरावर या टीकेला चोख प्रत्युत्तर दिले आहे. लातूर पॅटर्न हे आजही बावन्नकशी सोनं असल्याचे सिद्ध करत, येथील नामांकित ‘श्री विद्या आराधना अकॅडमी’ने रि-नीट २०२६ आणि जेईई परीक्षेत उल्लेखनीय यश मिळवणाऱ्या गुणवंतांचा भव्य सत्कार सोहळा आयोजित केला होता.

शहरातील थोरेमोटे लान्स येथे रविवार, दि. २६ जुलै रोजी आयोजित या कार्यक्रमात जवळपास ३००० विद्यार्थी आणि पालकांची उपस्थिती होती. उत्साहाच्या वातावरणात पार पडलेल्या या सोहळ्यात अकॅडमीच्या यशाचा आलेख उंचावल्याचे दिसून आले. कार्यक्रमाची सुरुवात गुणवंतांच्या जंगी स्वागताने झाली. या सोहळ्यात गुणवंत विद्यार्थ्यांचा रोपटे, रोख बक्षीस आणि सन्मानचिन्ह देऊन पालकांसह गौरव करण्यात आला. यावेळी सत्कारमूर्ती विद्यार्थ्यांनी आपल्या यशाचे श्रेय श्री विद्या आराधना अकॅडमीचे व्यवस्थापन आणि येथील तज्ज्ञ शिक्षकांना दिले. पालकांनीही आपल्या भावना व्यक्त करत, अकॅडमीच्या शिस्तबद्ध व दर्जेदार शिक्षण पद्धतीबद्दल समाधान व्यक्त केले. समाजातील पत्रकार बंधूंचाही यावेळी विशेष सन्मान करण्यात आला. शिस्त, गुणवत्ता आणि विद्यार्थ्यांच्या सर्वांगीण विकासाचा ध्यास घेतलेल्या श्री विद्या आराधना अकॅडमीचा हा सोहळा उपस्थितांसाठी प्रेरणादायी ठरला.

—-चौकट—–

अकॅडमीचे संचालक प्रा. सतीश पवार यांनी संस्थेच्या प्रवासावर प्रकाश टाकला. ते म्हणाले की, पाच वर्षांपूर्वी स्थापन झालेली ही अकॅडमी केवळ व्यवसायासाठी नसून, गुणवत्तापूर्ण शिक्षणासाठी कटिबद्ध आहे. यंदाच्या कठीण परिस्थितीतही अकॅडमीचे ३२५ विद्यार्थी एमबीबीएससाठी, तर २५० ते ३०० विद्यार्थी नामांकित अभियांत्रिकी महाविद्यालयांत प्रवेश मिळवणार आहेत, ही बाब अत्यंत अभिमानास्पद आहे. ‘अकॅडमीत येणाऱ्या प्रत्येक विद्यार्थ्याला उत्तम निकालाची हमी,’ असे आश्वासनही त्यांनी यावेळी दिले.

——-चौकट——

संचालक संजय लड्डा यांनी विद्यार्थ्यांच्या मेहनतीचे कौतुक करतानाच त्यांना भावी आयुष्यासाठी मौलिक मार्गदर्शन केले. लड्डा म्हणाले, “विद्यार्थ्यांनी दिवस-रात्र मेहनत करून यश मिळवले आहे. यश मिळवताना ध्येयासोबतच एक निश्चित उद्दिष्ट (Purpose) ठेवा. गुणवत्तेसोबतच नीतिमत्ता जोपासल्यास समाजातून आदराची भावना मिळते. आम्ही विद्यार्थ्यांच्या विश्वासाला कधीही तडा जाऊ देणार नाही.” त्यांनी लातूर पॅटर्नची बदनामी करणाऱ्यांना खडेबोल सुनावताना, गुणवत्तेच्या जोरावर लातूरचे नाव पुन्हा एकदा देशपातळीवर नेण्याचा निर्धार व्यक्त केला.

लिटिल फ्लॉवर स्कूल में जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता संपन्न, संभागीय मुकाबले के लिए खिलाड़ियों का चयन

पांढुर्णा, अमरवाड़ा और सौंसर के प्रतिभागियों ने दिखाया योग कौशल, अब बालाघाट में करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व

पांढुर्णा, 27 जुलाई 2026।
लिटिल फ्लॉवर स्कूल, महावीर वार्ड पांढुर्णा में सोमवार को जिला स्तरीय योग प्रतियोगिता का सफल आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में पांढुर्णा, अमरवाड़ा एवं सौंसर विकासखंडों के 14, 17 एवं 19 वर्ष आयु वर्ग के बालक-बालिकाओं ने उत्साह और अनुशासन के साथ भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया।

प्रतियोगिता का शुभारंभ मुख्य अतिथि पूर्व बी.ई.ओ. श्री योगीराज वानोडे तथा विशेष अतिथि बी.ई.ओ. पांढुर्णा श्री एच.बी. हाडे, सांदीपनि विद्यालय के प्राचार्य श्री सी.एस. बरेठ एवं लिटिल फ्लॉवर स्कूल की प्राचार्य सिस्टर सेरोफिना सोरेंग ने दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए योग को स्वस्थ जीवन और अनुशासित व्यक्तित्व का आधार बताया।

प्रतियोगिता के सफल संचालन में योग प्रभारी रंजना कुमरे, ब्लॉक क्रीड़ा प्रभारी श्री खेलसिंह मरकाम, वरिष्ठ खेल प्रभारी वामन घाटोड़े, खेल शिक्षक संजय डाबरे, श्याम कुमार गर्गे, प्रशांत पाटील सहित समस्त शिक्षकों का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम का प्रभावी संचालन श्री उत्तम सांबरे ने किया।

प्रतियोगिता में विभिन्न आयु वर्गों और श्रेणियों में प्रतिभागियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। विजेता खिलाड़ियों में 14 वर्ष ट्रेडिशनल वर्ग में केतन साबले एवं ओम वर्मा, 17 वर्ष में मोहित बारमासे एवं आर्यन गुणारे, 19 वर्ष में आकाश मोहबे, आर्टिस्ट वर्ग में ओम वर्मा, सोहम ठोंबरे, तन्वी धारपुरे, मानवी, यथार्थ नरे, यश साठोने, प्रगति दुबे, योगीता मोहबे, आकाश मोहबे एवं प्रेम तायवाडे ने शानदार प्रदर्शन करते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया।

प्रतियोगिता के समापन पर स्कूल प्रबंधन एवं अतिथियों ने सभी विजेता प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। चयनित खिलाड़ी अब आगामी संभाग स्तरीय योग प्रतियोगिता में बालाघाट में पांढुर्णा जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे, जिससे जिले को उनसे उत्कृष्ट प्रदर्शन की उम्मीद है।