Uncategorized

आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई: 1500 किलो महुआ लाहन नष्ट, अवैध शराब जब्त

पांढुर्णा, 05 अगस्त 2026।
जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए लगभग 1500 किलोग्राम महुआ लाहन नष्ट कर दिया। इसके साथ ही 20 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब एवं 13 पाव देशी मदिरा मसाला जब्त कर 5 प्रकरण दर्ज किए गए।

यह कार्रवाई कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।

आबकारी विभाग की टीम ने ग्राम नन्दुढाना, कुण्डम, सिल्लोरा एवं मुनगापार में अवैध शराब के अड्डों पर छापेमारी की। जांच के दौरान नालों, जंगल की झाड़ियों और डैम किनारे पन्नियों एवं ड्रमों में छिपाकर रखा गया महुआ लाहन मौके पर ही नष्ट कर दिया गया।

कार्रवाई के दौरान बरामद अवैध शराब और मदिरा मसाला के संबंध में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 की धारा 34(1)(क) एवं 34(1)(च) के तहत कुल 5 प्रकरण दर्ज किए गए।

इस अभियान में वृत्त प्रभारी कु. भारती गौंड के नेतृत्व में आबकारी आरक्षक श्री जितेंद्र धुर्वे, सुश्री भावना हेड़ाऊ एवं श्री उत्कर्ष ठाकरे की सक्रिय भूमिका रही।

रिपोर्ट: राजेश चौधरी
NCIB NEWS

Previous ArticleNext Article