RAJESH CHOUDHREE

सौसर भाजपा कार्यालय

आज विकसित भारत और आजीविका के लिए गारंटी मिशन (ग्रामीण)  विकसित भारत जी राम जी जनजागरण अभियान के तहत आयोजित सौसर नगर मंडल,रामाकोना मंडल,पीपला नारायणवार मंडल,लोधीखेडा मंडल के सम्मेलन को संबोधित किया।

VB-G RAM G (G RAM G) योजना ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिकों और किसानों के लिए सुनिश्चित एवं बढ़ा हुआ रोजगार, समय पर और साप्ताहिक मजदूरी भुगतान,आजीविका में स्थायित्व और सम्मान तथा गांवों की आर्थिक मजबूती और आत्मनिर्भरता सुनिश्चित करने की दिशा में एक क्रांतिकारी पहल है।

इस अवसर पर – वरिष्ठ नेता श्री मोरेश्वर मर्सकोले जी,श्री राजेन्द्र भक्ते जी,जनपद पंचायत सौसर अध्यक्ष श्री संजय भुते जी,जिला महामंत्री श्री देवेन्द्र गायकवाड़ जी, जिला उपाध्यक्ष श्री दीपक कामडे जी, जिला मंत्री श्री अशोक मानापुरे जी,सौसर नगर मंडल अध्यक्ष श्री दर्शन झाड़े जी,रामाकोना मंडल अध्यक्ष श्री नामदेव पाल जी,पीपला नारायणवार मंडल अध्यक्ष श्री सदानंद डोंगरे जी,लोधीखेडा मंडल अध्यक्ष श्री प्रभाकर बोबडे जी,श्री बाबाभाऊ बोबडे जी,श्री कृष्णकुमार डोबले जी, श्री आनंद ठाकरे जी,श्री रवि फरकासे जी उपस्थित थे

छिंदवाड़ा: CMHO कार्यालय में लोकायुक्त का छापा, ₹50 हजार रिश्वत लेते कंप्यूटर ऑपरेटर गिरफ्तार
छिंदवाड़ा। लोकायुक्त पुलिस ने गुरुवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए जिले के CMHO (मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी) कार्यालय में छापा मारकर एक कंप्यूटर ऑपरेटर को ₹50 हजार की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है।
जानकारी के अनुसार आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर ने किडनी पीड़ित एवं दिव्यांग नर्सिंग ऑफिसर से उनके पदस्थापन (अटैचमेंट) के बदले रिश्वत की मांग की थी। पीड़िता द्वारा लोकायुक्त में शिकायत दर्ज कराए जाने के बाद ट्रैप कार्रवाई की गई

सड़क सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन गंभीर
गूगल मैप से असुरक्षित सड़कों की पहचान, दुर्घटनाओं की गहन समीक्षा
दुर्घटना रोकने व्यवहारिक एवं तकनीकी उपायों पर लिए गए अहम निर्णय
छिंदवाड़ा जिले में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिला प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। इसी क्रम में गुरुवार को कलेक्टर कार्यालय के मिनी सभाकक्ष में कलेक्टर हरेंद्र नारायन की अध्यक्षता एवं पुलिस अधीक्षक  अजय पाण्डेय की उपस्थिति में जिला सड़क सुरक्षा समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई।
बैठक में गूगल मैप के माध्यम से जिले की असुरक्षित सड़कों एवं दुर्घटना संभावित स्थलों की पहचान कर उनकी स्थिति की गहन समीक्षा की गई। सड़क दुर्घटनाओं के प्रमुख कारणों पर विस्तार से चर्चा करते हुए व्यवहारिक एवं तकनीकी सुधारात्मक उपायों पर महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
पिछली बैठकों के निर्देशों की समीक्षा
बैठक में 29 दिसंबर 2025 की बैठक एवं 16 जनवरी 2026 को कलेक्टर द्वारा किए गए निरीक्षण के दौरान दिए गए निर्देशों के पालन की समीक्षा की गई।
इसके अंतर्गत—
खजरी मार्ग पर दोनों ओर रंबल स्ट्रिप निर्माण
साइड रोड पर स्पीड ब्रेकर
जामुनझिरी क्षेत्र में नए बस स्टैंड हेतु भूमि अधिग्रहण
छिंदवाड़ा–सिवनी मार्ग पर प्रिंस ढाबा के पास चौराहे की मरम्मत एवं चालानी कार्रवाई
पर आवश्यक निर्देश दिए गए।
रॉन्ग साइड वाहन चलाने वालों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश देते हुए कलेक्टर ने यातायात पुलिस को विशेष अभियान चलाने के आदेश दिए।
छिंदवाड़ा शहर एवं परासिया क्षेत्र के लिए प्रमुख निर्णय
कन्या महाविद्यालय एवं प्रेस कॉम्प्लेक्स के पास दुर्घटनाएं रोकने हेतु डिवाइडर को अस्थायी रूप से बढ़ाने का प्रयोग
जेल तिराहा सहित शहर में विद्युत तारों को सुरक्षित करने, अवैध होर्डिंग हटाने एवं अतिक्रमण हटाने की सतत कार्रवाई
जेब्रा क्रॉसिंग, स्टॉप लाइन एवं रोड मार्किंग स्पष्ट रखने के निर्देश
टी.बी. सेनिटोरियम ब्रिज पर रोड स्टड एवं 11 मुखी हनुमान मंदिर रोड पर स्पीड ब्रेकर निर्माण
सिग्नल बंद होने पर अनुबंधित एजेंसी पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश
परासिया क्षेत्र में—
हनुमान मंदिर से स्टेशन रोड तक ओवरब्रिज प्रस्ताव पर चर्चा
अतिक्रमण हटाने, भारी वाहनों पर नो एंट्री, दमुआ बायपास की संभावनाओं पर संयुक्त निरीक्षण
अनावश्यक रोड मीडियन गैप बंद करने के निर्देश दिए गए।
राजमार्गों से जुड़ने वाली सड़कों पर ब्रेकर अनिवार्य
कलेक्टर ने सभी निर्माण एजेंसियों विशेषकर पीएमजीएसवाय को निर्देशित किया कि राष्ट्रीय एवं राज्य मार्गों से जुड़ने वाली सभी ग्रामीण सड़कों पर स्पीड ब्रेकर अनिवार्य रूप से बनाए जाएं।
साथ ही—
अनधिकृत मीडियन कट बंद करने
दुर्घटना संभावित स्थलों पर तकनीकी सुधार
रोड मार्किंग, साइन बोर्ड, स्टड एवं ब्रेकर सुनिश्चित करने
एनएचएआई को रोटरी के सौंदर्यीकरण एवं पौधारोपण के निर्देश
दुर्घटना संभावित स्थलों की निगरानी हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त करने के निर्देश दिए गए।
यातायात अनुशासन एवं बच्चों की सुरक्षा
नो एंट्री, नो पार्किंग एवं चेतावनी बोर्ड की स्पष्ट दृश्यता
स्कूल बस, ऑटो एवं ई-रिक्शा चालकों के नेत्र परीक्षण
स्कूली बच्चों का परिवहन करने वाले वाहनों की फिटनेस जांच हेतु विशेष अभियान
कलेक्टर ने स्पष्ट किया कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
बैठक में उपस्थित अधिकारी
बैठक में लोक निर्माण विभाग, यातायात पुलिस, एनएचएआई, नगर निगम, विद्युत विभाग, सीएमएचओ, जनसंपर्क विभाग सहित सड़क सुरक्षा समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।
अंत में कलेक्टर  हरेंद्र नारायन ने सभी विभागों को आपसी समन्वय से तय समय-सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश देते हुए कहा कि जिले में सड़क दुर्घटनाओं में प्रभावी कमी लाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के प्लेन क्रैश में निधन, सहकारिता आंदोलन से लेकर डिप्टी सीएम रहा सफर

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार और तीन अन्य लोगों की पुणे के बारामती इलाके में विमान दुर्घटना में मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि यह हादसा बुधवार सुबह विमान के उतरते समय हुआ।

Video: आग की लपटें और काले धुएं का गुबार, क्रैश के बाद दो हिस्सों में बंटा अजित पवार का विमान

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार का विमान बारामती में लैंडिंग के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में अजित पवार समेत कुल पांच लोगों की मौत हो गई। वे यहां जिला परिषद चुनाव के लिए प्रचार करने पहुंच रहे थे।

डॉक्टर्स असोसिएशन ने किया प्रल्हाद आप्पा जी का सम्मान

चिकित्सा औषधी व्यवसाय मे सेवा देने वाले वरिष्ठ नागरिक श्री प्रल्हाद आप्पा मानेकर उर्फ बापू को लाईफ टाइम अचिव्हमेंट सम्मान से सम्मानित किया गया

डॉक्टर्स असोसिएशन सौसर के तत्वाधान मे आयोजित इस कार्यक्रम मे सौसर क्षेत्र के सभी डॉक्टर्स उपस्थित थे, डॉ दिवाण सर के निवास पर यह आयोजन किया गया था जिसमे श्री बापू जी मानेकर के साथ डॉ सोनारे जी का भी सम्मान किया गया कार्यक्रम का संचालन डॉ क्षीरसागर ने किया असोसिएशन के अध्यक्षा डॉ प्रिया मोहोड मॅडम ने गणतंत्र दिवस की बधाई दि एवं सेवानिवृत्त मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ शास्त्री सर ने इस अवसर पर बताया की सभी डॉक्टर्स देश की सेवा मे सच्चे सिपाही है सभी को पुरी कर्तव्य निष्ठा से अपना कार्य करना चाहिये

नगर पिपला नारायण वार के मुख्य बस स्टेंड पर विगत कुछ वर्षों से शराब दुकान संचालित की जा रही है,पिपला नारायण वार आस-पास के समीपस्थ ग्रामों का प्रमुख नगर हैं,यह बस स्टैंड क्षेत्रवासियों के आवागमन हेतु प्रमुख सार्वजनिक स्थान हैं।

जहां प्रतिदिन विद्यालय जाने वाले छात्र–छात्राओं,कंपनी में काम करने जाने वाली महिलाओं सहित समस्त नगरवासियों का आवागमन यहां बना रहता हैं।

इसी बस स्टैंड से भवानी माता मंदिर (मठ) में नगर की स्त्रियां पूजन–अर्चन करने हेतु जाती है परंतु बस स्टैंड पर ही शराब दुकान के संचालित होने के कारणवंश रोजाना शराबियो का आतंक मचा रहता हैं शराबियों की अश्लील बोल भाषा और अभद्र टिप्पणियों से महिलाओं और लड़कियों को बस स्टैंड पर खड़े रहने से भी असुरक्षा महसूस होती हैं।

इस शराब भट्टी से नगर का शांतिपूर्ण माहौल निरंतर खराब होते जा रहा हैं जिससे नगरवासियों और व्यापारियों को चोरी का भी भय बना रहता हैं।

आज इस शराब दुकान को हटाने हेतु नगर कांग्रेस कमेटी पिपला नारायण वार एवं समस्त कांग्रेस कार्यकर्ता पदाधिकारियों के द्वारा अनुविभागीय अधिकारी राजस्व सौसर को  ज्ञापन सौंपा।

शासन-प्रशासन इस शराब दुकान को 1अप्रैल से शुरू होने वाले नए ठेके में नगर से 1 किलो मीटर दूर स्थानांतरित करने के लिए हमे आश्वस्त करे अन्यथा नगर पिपला नारायण वार में उग्र आंदोलन कर चक्का जाम किया जायेगा जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी शासन–प्रशासन की होगी।

केंद्रीय विद्यालय सौसर की स्थापना हेतु प्रयास तेज, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के आश्वासन के बाद जिला प्रशासन से की गई भेंट
सौसर क्षेत्र में केंद्रीय विद्यालय की स्थापना को लेकर भारतीय जनता पार्टी द्वारा निरंतर और गंभीर प्रयास किए जा रहे हैं।
पूर्व में छिंदवाड़ा–पांढुरना संसदीय क्षेत्र के सांसद आदरणीय श्री विवेक बंटी साहू जी एवं पूर्व राज्य शिक्षा मंत्री एवं विधायक आदरणीय श्री नाना भाऊ मोहोड जी द्वारा केंद्रीय शिक्षा मंत्री आदरणीय श्री धर्मेंद्र प्रधान जी से भेंट कर सौसर में केंद्रीय विद्यालय खोलने के संबंध में विस्तृत चर्चा की गई थी।
केंद्रीय शिक्षा मंत्री श्री धर्मेंद्र प्रधान जी द्वारा सकारात्मक आश्वासन दिए जाने के उपरांत, इसी विषय को आगे बढ़ाते हुए आज भारतीय जनता पार्टी के प्रतिनिधि मंडल ने जिला कलेक्टर महोदय से भेंट कर आगामी नए शैक्षणिक सत्र से केंद्रीय विद्यालय प्रारंभ किए जाने का आग्रह किया तथा आवश्यक प्रक्रिया शीघ्र पूर्ण करने की मांग रखी।
इस अवसर पर भाजपा प्रतिनिधि मंडल में
पूर्व जिला महामंत्री श्री राहुल मोहोड जी, मंडल अध्यक्ष श्री दर्शन झाड़े जी, श्री प्रभाकर बोबडे जी, श्री सदानंद डोंगरे जी, नगर पालिका सौसर के उपाध्यक्ष श्री विनोद जूनघरे जी, पार्षद श्री भारत तरारे जी, श्री बापू ठाकरे जी, वरिष्ठ भाजपा नेता श्री निलेश जूननकर जी एवं श्री जगदीश त्रिवेदी जी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

विश्व बौद्ध धम्म ध्वज दिवस मनाया

धम्म ध्वज का किया ध्वजारोहण

(सौंसर) भारतीय बौद्ध महासभा, समता सैनिक दल सौंसर द्वारा बौद्ध विहार सौंसर में विश्व बौद्ध धम्म ध्वज दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सर्वप्रथम तथागत बुद्ध डॉ बाबासाहेब अंबेडकर जी के प्रतिमा समक्ष मोमबत्ती प्रज्वलन, पुष्प अर्पण करते हुए सामूहिक रूप से बुद्ध वंदना ली गई। भारतीय बौद्ध महासभा के जिला कार्यकारी अध्यक्ष नरेंद्र सोमकुंवर द्वारा धम्म ध्वज का ध्वजारोहण किया गया। धम्म के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुंचाने की बात रखी गई।

धम्म मार्ग का पालन करने किया आव्हान—-

समता, स्वतंत्रता, बंधुत्व,न्याय, शांति,अहिंसा, मानवता, वैज्ञानिक विचार के साथ त्रिशरण, पंचशील, आर्य अष्टांगिक मार्ग का पालन करते हुए तथागत बुद्ध डॉ बाबासाहेब अंबेडकर के विचारो पर चलने के लिए संदेश किया गया। इस अवसर पर भारतीय बौद्ध महासभा एवं समता सैनिक दल के पदाधिकारी के रूप में वरिष्ठ एम आर शेंडे, भारतीय बौद्ध महासभा तहसील अध्यक्ष प्रवीण ठवरे, तहसील उपाध्यक्ष कल्पना गजभिये, रेणुका ठवरे, कुसुम सहारे, चंदा सहारे, अनिरुद्ध दुफारे, उत्तम बागडे, दशरथ डोंगरे,भीमराव शेंडे, रेखाताई शेंडे,ज्योति दुफारे, राजेन्द्र गजभिये, आदि मौजूद थे।

आज वल्लभ भवन, भोपाल में प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री आदरणीय डॉ मोहन यादव जी से ऊर्जा मंत्री एवं प्रभारी मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर जी के साथ,भारतीय जनता पार्टी पांढुर्णा के यशस्वी शुभंकर जिलाध्यक्ष श्री संदीप मोहोड जी ने शिष्टाचार भेंट कि।

इस दौरान संगठनात्मक विषयों एवं जिले के विकास कार्यों पर सार्थक चर्चा हुई।

इस अवसर पर प्रदेश प्रवक्ता श्री अजय धवले जी व चमत्कारिक श्री हनुमान मंदिर संस्थान (हनुमान लोक) जाम सांवली के अध्यक्ष श्री गोपाल शर्मा जी भी उपस्थित रहे।

आज नगर सौसर के बस स्टैंड पर युवक कांग्रेस सौसर एवं कांग्रेस के समस्त कार्यकर्ता पदाधिकारियों द्वारा नगरीय प्रशासन मंत्री कैलाश विजयवर्गीय का पुतला फूंक कर उनके इस्तीफे की मांग कर विरोध प्रदर्शन किया गया।

इंदौर के भागीरथपूरा में शासन–प्रशासन की विफलता के कारणवंश दूषित पानी से 17 लोगो की मौत हो चुकी हैं और कई लोग बीमार है पूरे मध्यप्रदेश की जनता में इस घटना को लेकर भारी रोष व्याप्त हैं। हमारी मांग है कि शासन दोषियों पर तत्काल कठोर कार्यवाई करे।

कांग्रेस पार्टी का पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा।