RAJESH CHOUDHREE

रामाकोना क्षेत्र में बाघ की दस्तक, सूर्या बुरिया में किया बछड़े का शिकार

भोपाल एवं मध्य
रामाकोना क्षेत्र में बाघ की दस्तक, सूर्या बुरिया में किया बछड़े का शिकार
सौसर: क्षेत्र में हिंसक वन्य जीवों की सक्रियता थमने का नाम नहीं ले रही है, जिससे ग्रामीणों और किसानों में भारी दहशत का माहौल है। ताजी घटना सीतापार के कन्हान पिपला मार्ग पर सूर्या बुरिया क्षेत्र की है, जहाँ बीती रात एक हिंसक वन्य जीव ने एक बछड़े को अपना शिकार बनाया।

खेत में बंधे बछड़े पर हमला

जानकारी के अनुसार, रामाकोना निवासी किसान गोपाल हिवरकर का बछड़ा सूर्या बुरिया बुरिया स्थित उनके खेत में बंधा हुआ था। बीती रात अज्ञात हिंसक वन्य जीव ने खेत में घुसकर बछड़े पर हमला किया और उसे मार डाला। सुबह जब घटना का पता चला, तो क्षेत्र में सनसनी फैल गई।

वन विभाग की जांच शुरू

घटना की सूचना मिलते ही वनरक्षक बंडू बागड़े मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। उन्होंने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि मौके पर मिले पगमार्कों का परीक्षण किया जा रहा है। वन अमले ने पंचनामा तैयार कर लिया है और किसान को पशु हानि के लिए उचित मुआवजा दिलाने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।

बाघ या तेंदुआ सस्पेंस बरकरार

वन विभाग फिलहाल इस बात को लेकर पूरी तरह स्पष्ट नहीं है कि हमलावर शिकारी बाघ था या तेंदुआ। कन्हान वन परिक्षेत्र अधिकारी दीपक कुमार तिरपुड़े ने बताया कि पगमार्क का बारीकी से परीक्षण किया जा रहा है। यह अभी स्पष्ट नहीं है कि शिकार बाघ ने किया है या तेंदुए ने। अधीनस्थ अमले को घटनास्थल और आसपास के क्षेत्रों की कड़ी निगरानी के निर्देश दिए गए हैं।”

वहीं दूसरी ओर, सामाजिक कार्यकर्ता दिनकर पातुरकर ने घटनास्थल पर मौजूद पगमार्कों का अवलोकन करने के बाद दावा किया है कि बछड़े का शिकार बाघ द्वारा ही किया गया है।
किसानों से सतर्क रहने की अपील:
वन विभाग ने क्षेत्र के किसानों और ग्रामीणों से अपील की है कि वे शाम के बाद खेतों की ओर अकेले न जाएं और अपने पशुओं की सुरक्षा के प्रति विशेष सावधानी बरते

रामाकोना क्षेत्र में बाघ की दस्तक, सूर्या बुरिया में किया बछड़े का शिकार

आज भारतीय जनता पार्टी पांढुर्णा के यशस्वी शुभंकर जिलाध्यक्ष श्री संदीप मोहोड़ जी ने सौसर नगर के वार्ड नं 13 टोला पर नगरवासियों से आत्मीय मुलाकात कर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना।

इस दौरान नागरिकों ने पेयजल,सड़क,नाली,स्वच्छता,बिजली तथा अन्य बुनियादी सुविधाओं से जुड़ी अपनी परेशानियाँ रखीं। सभी समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र निराकरण हेतु संबंधित विभागों के अधिकारियों से चर्चा की.

जनसेवा ही हमारा संकल्प है और नगर के समग्र विकास के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेंगे।

रमाई” त्याग समर्पण की प्रेरणास्त्रोत

आदर्शों को अपनाने की आवश्यकता

समता सैनिक दल,भारतीय बौद्ध महासभा साथ बौद्ध अनुयायियों ने किया वंदन

*(सौंसर)* समर्पण,त्याग, संघर्ष और प्रेरणा की मूर्ति रमाबाई आंबेडकर ने अपने स्वास्थ्य कि परवाह न करते हुए आर्थिक तंगी वहीं सामाजिक विषम परिस्थितियों में गरीबी के पारिवारिक वातावरण में डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर जैसे महामानव के निर्माण में योगदान देकर अपना त्याग, बलिदान, समर्पण किया। डॉ  बाबासाहेब आंबेडकर की जीवनसंगिनी माता रमाई अंबेडकर का स्थान बहुजन समाज में अत्यंत महत्वपूर्ण है। वह केवल डॉ.बाबा साहब अंबेडकर की जीवनसंगिनी नहीं थीं,बल्कि उनके संघर्षमय जीवन की सशक्त सहयात्री, त्याग और धैर्य की प्रतिमूर्ति तथा दलित-वंचित समाज की प्रेरणास्रोत तथा करोड़ो दलितो तो वंचितों बहुजन समाज की मां थी। उक्त विचार समता सैनिक दल,भारतीय बौद्ध महासभा सौंसर द्वारा बुद्ध विहार सौंसर में आयोजित रमाबाई आंबेडकर के जयंती पर वक्ताओं द्वारा विचार रखे गए। रमाई आंबेडकर के छायाचित्र समक्ष मोमबत्ती प्रज्वलन व पुष्प अर्पण कर नमन वंदन किया गया। सामुहिक बुद्ध वंदना हुईं, बच्चों द्वारा केक काटा गया। रमाई आंबेडकर का जयघोष किया।

कार्यक्रम कि अध्यक्षता रेणुकाताई ठवरे द्वारा की गई। समता सैनिक दल से कुसुम सहारे, गिरिजा डोंगरे, कल्पना गजभिए, ज्योति दुफारे,रेखा शेंडे, ज्योति बंसोड, सुषमा दुफारे, एम आर शेंडे, समता सैनिक दल फिल्ड अधिकारी व भारतीय बौद्ध महासभा जिला महासचिव अशोक डोंगरे, भारतीय बौद्ध महासभा कार्यकारी जिलाध्यक्ष नरेंद्र सोमकुंवर गुरुजी, समता सैनिक दल जिला सचिव व भारतीय बौद्ध महासभा तहसील अध्यक्ष प्रवीण ठवरे, शाखा अधिकारी शेषराव बागडे, निशा बंसोड आदि मौजूद थे। जीवनी पर विचार में कहा कि 27 मई 1935 को मात्र 37 वर्ष की आयु में माता माई अंबेडकर का निधन हुआ। डॉ. बाबासाहब अंबेडकर आधुनिक भारत के निर्माता हैं, तो माता रमाई अंबेडकर उनके जीवन की वह मजबूत नींव थीं, जिस पर यह महान व्यक्तित्व बन पाये। कहा कि माता रमाई के आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने की आवश्यकता है।

कांग्रेस की राजनीति कथनी और करनी के बीच खाई

एक ओर कांग्रेस नेता राहुल गांधी मंचों से बड़े उद्योगपतियों पर तीखी आलोचना करते दिखाई देते हैं। अडानी समूह और रिलायंस इंडस्ट्रीज़ जैसे नाम भाषणों में सत्ता–पूंजी गठजोड़ के प्रतीक बताकर बदनाम करते हैं।  राहुल गांधी के अनुसार कांग्रेस कॉरपोरेट प्रभाव के विरुद्ध खड़ी है, पर व्यवहार की तस्वीर अलग है।
वहीं पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ जी का उदाहरण अक्सर चर्चा में रहता है। पूर्व में कई बार सहित हाल ही में उनका छिंदवाड़ा आगमन भी उसी अडानी समूह के विमान से आना राहुल गांधी को चैलेंज की तरह दिखाता है, वे उसी अडानी के प्लेन से छिंदवाड़ा आते है जिसकी आलोचना राहुल गाँधी अपने भाषणों में करते है।
प्रश्न उद्योगपतियों से संपर्क का नहीं, राजनीतिक ईमानदारी का है। क्या पार्टी के भीतर ही राहुल गाँधी की बातों को गंभीरता से नहीं लिया जाता? या वास्तविकता समझकर भी सार्वजनिक रूप से स्वीकारने का साहस नहीं है

कांग्रेस की राजनीति कथनी और करनी के बीच खाई

केंद्रीय बजट 2026-27 पर नारी शक्ति के साथ संवाद !

भाजपा जिला कार्यालय पांढुर्णा

आज केंद्रीय बजट 2026-27 पर आयोजित महिला संवाद कार्यक्रम को संबोधित करने का अवसर प्राप्त हुआ।

माननीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modiजी के नेतृत्व में प्रस्तुत केंद्रीय बजट नारी शक्ति को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक सशक्त और दूरदर्शी पहल है। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं के लिए She-Marts की स्थापना हो या हमारी बेटियों की शिक्षा, सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए प्रत्येक जिले में छात्रावासों के निर्माण का प्रावधान – यह बजट महिलाओं के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के प्रति सरकार की स्पष्ट प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

कार्यक्रम के दौरान पूर्व जिला अध्यक्ष श्री राजू परमार जी,पूर्व जिला अध्यक्ष श्रीमती वैशाली महाले जी,वरिष्ठ नेता श्री संतोष जैन जी,श्री मोरेश्वर मर्सकोले जी,जिला पंचायत सदस्य श्रीमती सुनंदाताई डोंगरे जी,पांढुर्णा नगर पालिका अध्यक्ष श्री संदीप घाटोडे जी,जिला उपाध्यक्ष श्री उज्जवल सिंह चौहान जी,जिला मंत्री श्रीमती उषा भमोरे जी,श्री परसराम राणे जी सहित बड़ी संख्या में माताएं एवं बहनें उपस्थित रहीं।

केंद्रीय बजट 2026-27 पर नारी शक्ति के साथ संवाद !

आज छिंदवाड़ा में ताम्रकार समाज के बीच पहुँचकर क्षत्रिय ताम्रकार समाज के वरिष्ठजनों से आत्मीय भेंट एवं संवाद किया ।

रामेश्वरम धाम, सिहोरामाल में चैत्र नवरात्रि के पावन अवसर पर 19 से 26 मार्च तक आयोजित होने जा रहे भव्य 1008 कुण्डीय सहस्त्र चंडी महायज्ञ को लेकर आयोजित बैठक में समाजजनों से सार्थक चर्चा हुई तथा सभी को इस दिव्य एवं आध्यात्मिक महायज्ञ में सहभागी बनने हेतु सप्रेम निमंत्रण दिया गया।

इस अवसर पर समाज के नवनियुक्त अध्यक्ष श्री मोहन ताम्रकार जी का स्वागत कर शुभकामनाएँ प्रेषित की गईं।

बैठक में समाज के वरिष्ठ एवं गणमान्य सदस्य श्री महेंद्र वर्मा, श्री लेखराम ताम्रकार, श्री दिनेश ताम्रकार, श्री सुरेश वर्मा, श्री आनंद ताम्रकार, श्री सुनील ताम्रकार, श्री सोहन ताम्रकार, श्री विनय ताम्रकार, श्री सचिन ताम्रकार, श्री प्रशांत ताम्रकार, श्री दिनेश कसेरा, श्री जितेन्द्र वर्मा, श्री संजय वर्मा, श्री आशु वर्मा, श्री ऋषभ ताम्रकार, श्री धनराज ताम्रकार, श्री कमल ताम्रकार, श्री अतुल ताम्रकार, श्री अविनाश ताम्रकार सहित अनेक वरिष्ठजन उपस्थित रहे।

साथ ही ताम्रकार समाज महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती सुजाता प्रशांत ताम्रकार जी एवं महिला मंडल की कार्यकारिणी बहन वंदना अनिल पैगवार, निशा राजेंद्र ताम्रकार, माला ताम्रकार, रेखा विनय ताम्रकार, सुनयना पंकज ताम्रकार, रजनी महेंद्र वर्मा, आरती दिनेश ताम्रकार, राखी ताम्रकार, नीलम ताम्रकार, वर्षा सौरभ ताम्रकार, स्वाति अविनाश ताम्रकार, मोना विनय ताम्रकार, लक्ष्मी मोहन ताम्रकार सहित अनेक बहनें उपस्थित रहीं।

सर्व समाजजनों के सहयोग से यह महायज्ञ आध्यात्मिक चेतना एवं सांस्कृतिक एकता का भव्य प्रतीक बने, यही कामना है।

आज छिंदवाड़ा में ताम्रकार समाज के बीच पहुँचकर क्षत्रिय ताम्रकार समाज के वरिष्ठजनों से आत्मीय भेंट एवं संवाद किया ।

आज भाजपा कार्यालय छिंदवाड़ा में आयोजित “विकसित भारत बजट – महिला संवाद कार्यक्रम” में सहभागिता कर स्थानीय जनों एवं मातृशक्ति से सार्थक संवाद किया।

विकसित भारत बजट देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक दूरदर्शी और जनकल्याणकारी कदम है। इस बजट में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, स्वरोज़गार, स्टार्टअप, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी गई है, जिससे मातृशक्ति आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा सके।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की सोच बिल्कुल स्पष्ट है— महिला सशक्त होगी, तभी देश सशक्त होगा।

आज महिलाएँ केवल योजनाओं की लाभार्थी नहीं, बल्कि विकास की सहभागी, निर्णयकर्ता और नेतृत्वकर्ता बन रही हैं। निश्चित रूप से यह बजट विकसित भारत के संकल्प को नई गति देगा और महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखेगा।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शेषराव यादव जी, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा सुश्री शशी पटेल जी, पूर्व सांसद सिवनी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती नीता पटेरिया जी ने भी कार्यक्रम को संबोधित कर बजट को लेकर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम में जिला मंत्री श्रीमती गरिमा प्रतीक दामोदर जी सहित महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही।

आज भाजपा कार्यालय छिंदवाड़ा में आयोजित “विकसित भारत बजट – महिला संवाद कार्यक्रम” में सहभागिता कर स्थानीय जनों एवं मातृशक्ति से सार्थक संवाद किया।

आज भाजपा कार्यालय छिंदवाड़ा में आयोजित “विकसित भारत बजट – महिला संवाद कार्यक्रम” में सहभागिता कर स्थानीय जनों एवं मातृशक्ति से सार्थक संवाद किया।

विकसित भारत बजट देश को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक दूरदर्शी और जनकल्याणकारी कदम है। इस बजट में महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण, स्वरोज़गार, स्टार्टअप, स्वास्थ्य, शिक्षा एवं सुरक्षा को विशेष प्राथमिकता दी गई है, जिससे मातृशक्ति आत्मनिर्भर बनकर राष्ट्र निर्माण में अग्रणी भूमिका निभा सके।

माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार की सोच बिल्कुल स्पष्ट है— महिला सशक्त होगी, तभी देश सशक्त होगा।

आज महिलाएँ केवल योजनाओं की लाभार्थी नहीं, बल्कि विकास की सहभागी, निर्णयकर्ता और नेतृत्वकर्ता बन रही हैं। निश्चित रूप से यह बजट विकसित भारत के संकल्प को नई गति देगा और महिलाओं के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव रखेगा।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री शेषराव यादव जी, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा सुश्री शशी पटेल जी, पूर्व सांसद सिवनी एवं पूर्व प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती नीता पटेरिया जी ने भी कार्यक्रम को संबोधित कर बजट को लेकर अपने विचार साझा किए।

कार्यक्रम में जिला मंत्री श्रीमती गरिमा प्रतीक दामोदर जी सहित महिला मोर्चा की सभी पदाधिकारीगण एवं बड़ी संख्या में मातृशक्ति की गरिमामयी उपस्थिति रही।

आज भाजपा कार्यालय छिंदवाड़ा में आयोजित “विकसित भारत बजट – महिला संवाद कार्यक्रम” में सहभागिता कर स्थानीय जनों एवं मातृशक्ति से सार्थक संवाद किया।

ग्राम रामुढाना के कांग्रेस कार्यकर्ता वों का कांग्रेस से मोह भंग होकर, भाजपा में शामिल हुये,, जिसमें मार्गदर्शक श्री नामदेव जी इवनाती, एवं श्री रामा जी सिलु के नेतृत्व में तथा आदरणीय श्री संदीप भाऊ मोहोड जी  जिला अध्यक्ष समक्ष भारतीय जनता पार्टी का दुपट्टा पहनाकर, सभी कार्यकर्ता बंधु वों का स्वागत किया गया , कांग्रेस छोड़कर भारतीय जनता पार्टी में शामिल श्री विनोद जी धुर्वे, श्री लतिफ जी सिलु, श्री पियुष जी धुर्वे, श्री अंकुश जी धुर्वे, श्री आकाश जी धुर्वे, श्री कृष्णा जी धुर्वे, श्री अंकेश धुर्वे, श्री पवन जी धुर्वे, श्री सुधाकर जी उइके, श्री दिलीप जी उइके, श्री रामसिंह जी कायदा, श्री विक्की जी उइके, श्री अरून जी इवनाती शामिल हुये

ग्राम रामुढाना के कांग्रेस कार्यकर्ता वों का कांग्रेस से मोह भंग होकर, भाजपा में शामिल हुये

📍 पांढुर्णा

जिला भाजपा कार्यलय में आज पत्रकार वार्ता के माध्यम से संवाद करते हुए आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के दूरदर्शी नेतृत्व में संसद में प्रस्तुत केंद्रीय बजट 2026 पर विस्तार से चर्चा की।

यह बजट केवल आय–व्यय का लेखा-जोखा नहीं, बल्कि
👉 गरीब, किसान, युवा, महिला और मध्यम वर्ग के सशक्तिकरण का रोडमैप है।
👉 आत्मनिर्भर भारत से विकसित भारत की दिशा में ठोस कदम है।
👉 इन्फ्रास्ट्रक्चर, रोजगार सृजन, शिक्षा, स्वास्थ्य और डिजिटल भारत को नई गति देने वाला बजट है।

केंद्रीय बजट 2026, प्रधानमंत्री मोदी जी के “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास, सबका प्रयास” के संकल्प को साकार करता हुआ विकसित भारत के लक्ष्य को मजबूती प्रदान करेगा।

इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री संदीप भाऊ मोहोड जी, पूर्व मंत्री श्री नानाभाऊ मोहोड जी, प्रदेश प्रवक्ता श्री अजय धवले जी, जिला महामंत्री श्री देवेन्द्र गायकवाड़ जी, जिला उपाध्यक्ष श्री उज्जवल सिंह चौहान जी, श्री सदन साहू जी, श्री यादोराव डोबले जी, जिला मंत्री श्री कैलाश जैसवाल जी, पांढुर्णा नगर मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश बंटी छागानी जी सहित समस्त पत्रकार बंधु एवं वरिष्ठ–श्रेष्ठ कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

निश्चित ही यह बजट भारत को आर्थिक रूप से सशक्त, सामाजिक रूप से समावेशी और वैश्विक स्तर पर अग्रणी राष्ट्र बनाने की दिशा में मील का पत्थर सिद्ध होगा।