





अनियमितताओं पर दिए निर्देश, सिलेंडर वजन व आपूर्ति पाई गई संतोषजनक
पांढुर्णा
कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ द्वारा दिए गए आदेश के परिपालन में पांढुर्णा नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र की विभिन्न गैस एजेंसियों का निरीक्षण किया गया। श्रीमती अलका एक्का, अनुविभागीय अधिकारी पांढुर्णा एवं श्री जितेन्द्र शिल्पी, कनिष्ठ खाद्य आपूर्ति अधिकारी पांढुर्णा द्वारा संयुक्त रूप से जांच की गई।




निरीक्षण के दौरान नाहर (एचपी) गैस एजेंसी पांढुर्णा, मोहन ज्योति इंडेन गैस एजेंसी, शुभ शुभ्रा गैस एजेंसी सिराठा, जायसवाल (एचपी) गैस एजेंसी राजना तथा आस्था (एचपी) गैस एजेंसी बड़चिचोली का निरीक्षण किया गया।
नाहर (एचपी) गैस एजेंसी पांढुर्णा कार्यालय पर उपभोक्ताओं की भीड़ पाई गई, जहां उपभोक्ताओं से चर्चा में बताया गया कि वे पिपला नारायणवार तहसील सौसर निवासी हैं और गैस कनेक्शन ट्रांसफर एवं केवाईसी प्रक्रिया के लिए आए हैं। संचालक को उपभोक्ताओं के लिए पानी एवं छाया की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।
शुभ शुभ्रा गैस एजेंसी सिराठा के परिवहन वाहन से गैस सिलेंडर के वजन की रेंडम जांच की गई, जो निर्धारित मानकों के अनुरूप पाया गया। मोहन ज्योति इंडेन गैस एजेंसी पांढुर्णा के आजनगांव स्थित गैस गोदाम के निरीक्षण में स्टॉक बोर्ड पर जानकारी अंकित नहीं पाई गई, जिस पर उसे प्रतिदिन अपडेट करने के निर्देश दिए गए।
जायसवाल (एचपी) गैस एजेंसी राजना में मूल स्टॉक बोर्ड नहीं पाया गया तथा अग्निशमन यंत्र एक्सपायरी डेट के पाए जाने पर तत्काल बदलने के निर्देश दिए गए। वहीं आस्था (एचपी) गैस एजेंसी बड़चिचोली में भी गैस सिलेंडर के वजन की रेंडम जांच में वजन मानक अनुसार पाया गया, किंतु अग्निशमन यंत्र एक्सपायरी होने पर उसे तत्काल बदलने के निर्देश दिए गए।
समग्र निरीक्षण के दौरान सभी गैस एजेंसियों में गैस सिलेंडर की उपलब्धता एवं आपूर्ति निरंतर पाई गई।













मध्य प्रदेश की यशस्वी मुख्यमंत्री श्री डॉ मोहन जी यादव प्रेरणादायक एवं सराहनीय पहल पर पांढुर्ना जिला कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ जी के निर्देशानुसार भोपाल मॉडल तर्ज पर वैज्ञानिक डॉक्टर योगेंद्र सक्सेना जी के मार्गदर्शन में सौसर नगर के कडू कॉलोनी वार्ड नंबर 10/11 मे मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद विकासखंड सौसर मे नवांकुर संस्था युथ ऑफ़ सौसर असोसिएशन सदस्यों के माध्यम से जिला समन्वय श्री अखिलेश जैन तथा विकासखंड समन्वयक अनिल बोबडे सौसर नगर की कडु कॉलोनी वार्ड नंबर 10/11 वार्ड वासियों के द्वारा पिछले 6 वर्ष (2021) से सामूहिक रूप से होलिका दहन गोकाष्ठ (गौ माता के गोबर की बनी हुई लकड़ियां) का उपयोग कर होली दहन किया गया हमारे सनातन धर्म में गौ माता के गोबर का हमारे जीवन में बहुत ही उपयोगी है तथा हम गौ को माता के रूप में पूजते हैं और नगर वासियों से निवेदन किया गया कि आने वाले वर्ष में हमारे सौसर नगर में गोकाष्ठ का उपयोग करेंगे अभी संपूर्ण सौसर नगर मे होली दहन करने के लिए पेड़ों की लकड़ियों का उपयोग किया जाता है लकड़ी के जलने से होने वाले प्रदूषण भी अधिक बढ़ते जा रहा है गोकाष्ठ के माध्यम से प्रदूषण कम किया जा सकता है क्योंकि गोकाष्ठ से लकड़ी की तुलना में अन्य प्रदूषण का उत्सर्जन 40% कम होता है वही इसके कारण बड़े पैमाने पर प्रदूषण भी रुकता है गाय का गोबर पंचगव्य में से एक होने के कारण लोगों द्वारा इसकी मांग बढ़ रही है वार्ड वासियों द्वारा संकल्प लिया गया कि हर वर्ष हम पूरे वार्ड के लोग गोबर के ही लकड़ी गोकाष्ठ का उपयोग करके होलिका दहन करेंगे
इस वर्ष सौसर नगर में लगभग 15 स्थान पर अलग-अलग वार्ड में चौराहा पर भी गौकास्ट का उपयोग करके होली का दहन किया गया
वार्ड के वरिष्ठ नागरिक नानाजी चौधरी विवेक वाडेकर रमेश ठाकरे रवि कोठे लक्ष्मी नारायण डिगा संतोष दुबे यशवंत वानखेडे लिखारे सर प्रमोद चकोले उपस्थित होकर पूर्ण सहयोग किया गया सामाजिक नवांकुर संस्था युथ ऑफ़ सौसर असोसिएशन के पदाधिकारी योगेश सोमकुंवर गोपाल कोठे नगर विकास प्रस्पफुटन समिति के दिनेश पाटील हेमंत हिवरकर भूषण कोठे राहुल कोठे वार्ड की मातृ शक्तियों के द्वारा होली का पूजन कर सुख शांति समृद्धि की प्रार्थना कर को संरक्षण के लिए सहयोग करने का संकल्प लिया स्व सहायता समूह की महिलाएं भी प्रमुख रूप से उपस्थित थी

NH-547 पर दर्दनाक हादसा: महिला की मौत के बाद उग्र प्रदर्शन, तीन घंटे से चक्का जाम
पांढुर्णा-सौंसर मार्ग पर स्थित National Highway 547 (NH-547) पर एक बार फिर सड़क हादसे में एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद स्थानीय ग्रामीणों में भारी आक्रोश फैल गया और लोगों ने हाईवे पर चक्का जाम कर दिया। पिछले तीन घंटे से मार्ग पूरी तरह अवरुद्ध है, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में कथित रूप से आरटीओ की सख्ती और अव्यवस्थित कार्रवाई के कारण लगातार हादसे हो रहे हैं। घटना के तुरंत बाद आक्रोशित नागरिकों ने सड़क पर उतरकर विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। मौके पर केवल चार पुलिसकर्मी मौजूद बताए जा रहे हैं, जो उग्र भीड़ को नियंत्रित करने में असमर्थ नजर आए।
प्रदर्शनकारियों का कहना है कि घटना के बाद संबंधित अधिकारी और कथित दलाल मौके से नदारद हो गए, जिससे जनता का गुस्सा और बढ़ गया। लोगों की मांग है कि जिम्मेदार अधिकारियों पर सख्त कार्रवाई हो तथा भविष्य में ऐसे हादसों की पुनरावृत्ति रोकने के लिए ठोस व्यवस्था की जाए।
समाचार लिखे जाने तक जाम जारी है और स्थिति तनावपूर्ण बनी हुई है। प्रशासनिक अधिकारियों के मौके पर पहुंचने का इंतजार किया जा रहा है।
आगे की विस्तृत जानकारी के लिए जुड़े रहें।
महिलाओं के स्वास्थ्य संरक्षण की दिशा में महत्वपूर्ण पहल

पांढुर्णा-सौंसर।
महिलाओं में होने वाले सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए HPV टीकाकरण अभियान का शुभारंभ आज सिविल अस्पताल सौंसर में गरिमामय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन स्वास्थ्य विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में संपन्न हुआ।
इस अवसर पर वक्ताओं ने बताया कि HPV (ह्यूमन पैपिलोमा वायरस) वैक्सीन सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम में अत्यंत प्रभावी है। यह टीकाकरण मुख्यतः 9 से 14 वर्ष की बालिकाओं को लक्षित कर किया जा रहा है, जिससे भविष्य में गंभीर बीमारी से बचाव संभव हो सके।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित चिकित्सकों ने टीकाकरण के लाभों की विस्तार से जानकारी देते हुए अभिभावकों से अपनी बेटियों का समय पर टीकाकरण कराने की अपील की। साथ ही उन्होंने बताया कि यह टीका पूर्णतः सुरक्षित है तथा इसके कोई गंभीर दुष्प्रभाव नहीं हैं।
अस्पताल प्रबंधन द्वारा टीकाकरण के लिए पृथक काउंटर, प्रतीक्षालय एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाओं की समुचित व्यवस्था की गई थी। पहले दिन बड़ी संख्या में बालिकाओं का सफलतापूर्वक टीकाकरण किया गया।
HPV टीकाकरण — स्वस्थ भविष्य की ओर एक सशक्त कदम।