NCIB NEWS, Uncategorized पीएमश्री विद्यालय पाठई में समर कैंप के पांचवें दिन विविध गतिविधियों का आयोजनकैरम प्रतियोगिता और योग गतिविधियों से विद्यार्थियों में उत्साह का संचारशासन के आदेशानुसार एवं जिला कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार, प्रभारी जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी एल मेश्राम एवं विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री हारीभाऊ हांडे के मार्गदर्शन में समर कैंप 1 मई 2026 से 1 जून 2026 तक आयोजित किया जाना है।जिसके अंतर्गत आज दिनांक 05 मई 2026 को 5वें दिन पीएमश्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाठई, जिला पांढुर्णा में संस्था प्रमुख द्वारा नियुक्त शिक्षक श्री राहुल नायक उमाशि, श्रीमती सविता वट्टी उमाशि, श्री सहनलाल धुर्वे माशि एवं श्री कमलेश नागवंशी (सहयोगी कर्मचारी) द्वारा खेल के अंतर्गत कैरम प्रतियोगिता तथा योग से संबंधित गतिविधियां कराई गई।इसके साथ ही विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखते हुए अन्य कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। समर कैंप के माध्यम से बच्चों को खेल, योग एवं रचनात्मक गतिविधियों से जोड़ते हुए उनके शारीरिक एवं मानसिक विकास पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। RAJESH CHOUDHREE3 hours agoMay 5, 2026 0 25