आज नगर सौसर स्थित ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कार्यालय में महात्मा ज्योतिबा फूले जी की 199 वीं जयंती मनाई गई इस अवसर पर सभी कार्यकर्ता पदाधिकारियों ने महात्मा फुले जी के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर नमन किया।
वरिष्ठ पदाधिकारियों ने महात्मा ज्योतिबा फूले जी के जीवन संघर्षों पर अपने अपने विचार व्यक्त किए।
इस अवसर पर भागवत महाजन ठाकरे जी, डॉ.राजेंद्र येमदे जी, वासुदेव बुले, सुनील भांगे जी,अतुल जुननकर जी,राजीव चौधरी जी,संजय ठाकरे जी,अमरीश जैसवाल जी,श्याम ठाकुर जी,विलास बुले जी,राजा बोढ़े जी,शाहिद सिद्दीकी जी आदि उपस्थित रहे।
RAJESH CHOUDHREEComments Off on सौसर: कांग्रेस ने मनाई ज्योतिबा फूले की जयंती। 217
RAJESH CHOUDHREEComments Off on विधिक साक्षरता एवं जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन सांदीपनि विद्यालय सौसर में तहसील विधिक सेवा समिति की ओर से किया गया । कार्यक्रम के मुख्य प्रवक्ता व्यवहार न्यायाधीश श्री सचिन जैन ने कक्षा 10वीं एवं 12वीं के विद्यार्थियों को अपने वक्तव्य में संबोधित करते हुए कहां कि न्याय पाना सबके लिए आसान हो एवं आपराधिक श्रेणी में आने वाले कार्यों की जानकारी सभी को ज्ञात होनी चाहिए। न्यायाधीश श्री जैन सर ने बताया कि घरेलू हिंसा को सहन नहीं करना चाहिए एवं घरेलू हिंसा के अंतर्गत आने वाले मामलों की जानकारी की सभी को होनी चाहिए, वृद्ध माता पिता की देखभाल करना एवं उनकी जिम्मेदारियां को वहन करना आवश्यक है अन्यथा यह भी गैरकानूनी अपराध के अंतर्गत आता है। वाहन चलाते समय लाइसेंस, दुपहिया वाहन में हेलमेट ,चौपहिया वाहन में सीट बेल्ट ,आदि के नियमों का पालन करना अनिवार्य है ,बाल विवाह गैरकानूनी है , विद्यार्थियों को संवैधानिक अधिकार एवं कर्तव्य की भी जानकारी दी गई ।आर्थिक रूप से कमजोर एवं गरीब लोगों के लिए सरकारी वकील की सुविधा सरकार द्वारा मुहैया करवाई जाती है,समाज का कोई भी वर्ग कानून से वंचित एवं अपरिचित नहीं रहना चाहिए । विद्यार्थियों ने भी अपनी ओर से कानून से संबंधित जानकारी प्रश्नों के माध्यम से पूछी ।जिनका समाधान न्यायाधीश महोदय के द्वारा किया गया ।इस अवसर पर प्राचार्य शैलजा बत्रा ने भी अपने विचार रखे एवं न्यायाधीश महोदय का आभार व्यक्त किया । 203
RAJESH CHOUDHREEComments Off on आज सांदीपनि विद्यालय सौसर जिला पांढुर्ना के परिसर में मल्टीस्पेशलीटी चिकित्सालय मास्को केअर आयुर्वेदिक रिसर्च फाऊंडेशन नागपुर के द्वारा निशुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया। शाला के समस्त शिक्षकों की निशुल्क जांच की गयी | जिसमें रक्तदाब (बी.पी.),नाड़ी परिक्षण,मधुमेह ,बी.एम.आय,हृदय स्वास्थ्य,त्वचा विकार आदि जांचे की गई| इस जांच शिविर में डॉक्टर रुचिका घवले (BHMS),वृक्षवल्ली जीवाने (DMLT), साहिल धूतराज, अनुजा तुले (हेल्प एडवाइजर )इन विशेषज्ञो द्वारा स्वास्थ्य परीक्षण एवं सलाह दी गई। इस शिविर में संस्था की प्राचार्य श्रीमती शैलजा बत्रा ,उपप्राचार्य संजय गवनेकर एवं समस्त शिक्षकों के द्वारा स्वास्थ्य जांच की गई | 161
RAJESH CHOUDHREEComments Off on अवैध रेत उत्खनन पर प्रशासन की सख्त कार्रवाई
पोकलेन मशीन व दो ट्रैक्टर-ट्रॉली जप्त, प्रकरण कलेक्टर न्यायालय भेजे जाएंगे
पांढुर्णा कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशानुसार एवं अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अनुभाग सौंसर के मार्गदर्शन में दिनांक 08 एवं 09 अप्रैल 2026 की दरमियान जिला पांढुर्णा अंतर्गत खनिजों के अवैध उत्खनन, परिवहन तथा भंडारण की रोकथाम के लिए राजस्व, पुलिस एवं खनिज विभाग सौंसर के संयुक्त दल द्वारा कार्रवाई की गई।
दल को तहसील सौंसर अंतर्गत खनिज रेत के अवैध उत्खनन/परिवहन की जानकारी प्राप्त होने पर संबंधित क्षेत्रों का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान ग्राम बिछुआबग्गू स्थित शोभना नदी में खनिज रेत के अवैध उत्खनन/परिवहन का मामला सामने आया, जिस पर त्वरित कार्रवाई करते हुए एक टाटा हिताची पोकलेन मशीन को जप्त किया गया। जांच में पाया गया कि शासकीय भूमि से बिना किसी वैधानिक अनुमति के पोकलेन मशीन के माध्यम से अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा था।
दल द्वारा नदी क्षेत्र में अवैध खनन स्थल का आकलन एवं प्रतिवेदन तैयार किया गया है। खनि नियमाधीन प्रावधानों के अंतर्गत अवैध उत्खनन का प्रकरण पंजीबद्ध कर जुर्माना अधिरोपित किए जाने हेतु प्रकरण कलेक्टर न्यायालय पांढुर्णा के समक्ष प्रस्तुत किया जाएगा। इसी दौरान दल ने ग्राम
बिछुआबग्गू-खैरीबडोसा मार्ग पर अवैध रूप से खनिज रेत का परिवहन करते हुए दो ट्रैक्टर-ट्रॉली क्रमांक MP28ZC3126 एवं MP28AC5196 को पकड़ा। कार्रवाई करते हुए दोनों वाहनों को मय रेत के शासकीय रूप से जप्त किया गया तथा पुलिस थाना सौंसर परिसर में अभिरक्षा में खड़ा कराया गया। दोनों मामलों में खनि नियमाधीन प्रावधानों के तहत प्रकरण दर्ज कर जुर्माना अधिरोपण के लिए कलेक्टर न्यायालय पांढुर्णा को प्रेषित किए जाने की कार्यवाही की जाएगी।
कार्रवाई के दौरान अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सौंसर श्री सिद्धार्थ पटेल, नायब तहसीलदार सौंसर श्री अशोक अडमे, सहायक खनि अधिकारी श्री महेश नगपुरे, हल्का पटवारी श्री युवराज राहांगडाले, पुलिस थाना सौंसर का अमला तथा राजस्व एवं खनिज विभाग का संयुक्त दल उपस्थित रहा। 267
RAJESH CHOUDHREEComments Off on ग्राम पंचायत बडचिचोली में पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ, सरस्वती पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत
जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रदर्शनी एवं सामुदायिक चर्चा का आयोजन, ग्रामीणों की रही सक्रिय भागीदारी
पांढुर्णा पांढुर्णा जिले के ग्राम पंचायत बडचिचोली में दिनांक 9 अप्रैल 2026 को पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती भारतीय शेंडे द्वारा किया गया। इस अवसर पर सरपंच महोदया ने सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।
पोषण पखवाड़ा 9 अप्रैल 2026 से 23 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत प्रत्येक ग्राम के आंगनवाड़ी केंद्रों में विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समुदाय में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत बडचिचोली में पोषण प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें संतुलित आहार और पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदर्शित की गई। साथ ही, समुदाय के लोगों को आमंत्रित कर पोषण विषय पर चर्चा की गई और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।
इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं सेक्टर पर्यवेक्षक सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली। 267
फायदा :- 👉🏼यह टीका पूर्णतः सुरक्षित है 👉🏼इसे लगाने पर गर्भाशय ग्रीवा का कॅन्सर 90% बचाव किया जा सकता है 👉🏼पिछले 16 वर्ष से (सण 2010से ) यह टीका अमेरिका सहित विश्व के 160 देशो मे लगाया जा रहा है 👉🏼इस टीके को पिछले 16 वर्ष से 500 मिलियन से ज्यादा लडकीया पुरे विश्व मे लगा चुकी है जिनकी विस्तृत रिपोर्ट गुगल पर उपलब्ध है 👉🏼 इस पुरे अध्ययन मे किसी प्रकार के नुकसान या बांझ पण का कोई भी मामला नही है 👉🏼 किसी भी तरह की गलत जाणकारी अथवा अफवाह से दूर रहे 👉🏼देश को कॅन्सर मुक्त करने की दिशा मे यह बडा कदम है 👉🏼सरकार के इस कदम का हमे साथ देना चाहिये और देश को कॅन्सर मुक्त करने हेतू इसका भरपूर उपयोग करना चाहिये
RAJESH CHOUDHREEComments Off on डॉक्टर श्याम क्षीरसागर का कहना है कीहमारे देश मे ह्यूमन पॅपीलोमा वायरस की वजह से महिलाओ मे गर्भाशय ग्रीवा का कॅन्सर जिसे अंग्रेजी मे cervical कॅन्सर कहा जाता हैयह वायरस प्रति वर्ष 80000 नये केसेस कॅन्सर के बनाता है जिसमे लगभग 40000 मौते हो जाती है, जिनके 80% मामलो मे यही HPV वायरस जिम्मेदार होता हैइस वायरस की रोकथाम के लिए भारत सरकार एक टिकाकरण अभियान लेकर आयी हैइसमे 14 वर्ष की बालिकाओ को यह टीका मुफ्त मे लगाया जाने वाला है 232
कोल्हापूर : जगद्गुरू रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी, दक्षिणपीठ नाणीजधाम (महाराष्ट्र) यांचा पादुका दर्शन सोहळा रामकृष्ण लॉन आणि हॉल, मार्केट यार्ड, मेनन अँड मेनन कंपनी जवळ,कोल्हापूर ता.करवीर,जि.कोल्हापूर येथे रविवार दि.१२एप्रिल रोजी सकाळी ९ वाजेपासून संपन्न होणार आहे.
या कार्यक्रमाची सुरुवात सकाळी ९ पासून जगद्गुरू रामानंदाचार्य नरेंद्राचार्यजी यांच्या सिद्ध पादुका व प्रतिमा पूजनाने रिव्हरसाईड होंडा शोरूम, मार्केट यार्ड पासून मिरवणुकीस सुरवात होणार आहे.सकाळी १० वा सिद्ध पादुकांचे आगमन कार्यक्रम स्थळी होणार आहे. त्यानंतर प.पू.कानिफनाथ महाराज यांचे आगमन कार्यक्रम स्थळी होणार आहे. त्यानंतर ज.न.म.संस्थानाच्या शैक्षणिक उपक्रमांतर्गत गरीब,गरजू व होतकरू शालेय विध्यार्थ्यांना मोफत १०१ सायकलींचे विविध मान्यवारांच्या हस्ते वाटप करण्यात येणार आहे. त्यानंतर गुरुपूजन संपन्न होणार आहे. त्यानंतर आरती सोहळा, ज.न.म.प्रवचनकार यांचे प्रवचन होणार आहे तसेच प.पू.कानिफनाथ महाराज यांचे अमृतमय प्रवचन होणार आहे. त्यानंतर रामानंद संप्रदायामध्ये नवीन समाविष्ट होणाऱ्या भाविकांना उपासक दीक्षा दिली जाणार आहे. त्यानंतर सर्व भाविकांना सिद्ध पादुकांचे दर्शनाचा लाभ मिळणार आहे. तसेच भाविक भक्तांसाठी महाप्रसादाची व्यवस्था कार्यक्रम स्थळी केली आहे. त्यानंतर पुष्पवृष्टी होऊन सदर कार्यक्रमाची सांगता होणार असलेची माहिती जिल्हा निरीक्षक दिपक खरुडे व जिल्हाध्यक्ष कृष्णात माळी, जिल्हा प्रसिद्धी प्रमुख रमेश मगदूम यांनी दिली. यावेळी मुख्य पीठ महिला निरीक्षका सौ राधिका पाटील, उत्सव कमिटी अध्यक्ष एम आर पाटील, मधुकर बाबर, दिलीप कोळी,तुकाराम पाटील,सौ.सीमा पाटील,सौ.नीता सुतार,सौ.प्रणाली पाटील, अंजली तळवणेकर,अमित लाड, अमोल पाटील,विजय पाटील, महेश पाटील, तुषार कदम, श्री.दशरथ मोहिते, आकाश साळोखे, उत्तम माळवी, पूजा चव्हाण विजय धनवडे सुभाष सुतार, विवेक सुतार ,आप्पासो कोणे मंगल चव्हाण, तिलोत्तमा नाईक, उपस्थित होते. हा सोहळा यशस्वी करणेसाठी आजी माजी पदाधिकारी सर्व तालुका कमिटी सेवा केंद्र कमिटी प्रयत्न करीत आहेत.
Krishnat MaliComments Off on रामानंद संप्रदाय कोल्हापूर जिल्हा सेवा समिती, कोल्हापूर यांच्या वतीने रविवार दि. १२ एप्रिल रोजी पादुका दर्शन सोहळा प.पू. कानिफनाथ महाराज यांचे अमृतमय प्रवचन 472
RAJESH CHOUDHREEComments Off on पांढुर्णा में कांग्रेस का धरना, शिक्षा सुविधाओं को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन नगर कांग्रेस कमेटी पांढुर्णा द्वारा शहर के तीनशेर चौक पर शिक्षा संबंधी विभिन्न मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन किया गया। इसके बाद कार्यकर्ताओं ने जिला कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए क्षेत्र में शिक्षा सुविधाओं के विस्तार की मांग की। ज्ञापन में प्रमुख रूप से पुराने शासकीय विद्यालयों के ऐतिहासिक भवनों को पुनः प्रारंभ करने, लाल बहादुर शास्त्री माध्यमिक शाला को सुचारू रूप से चालू करने और गरीब विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा उपलब्ध कराने की मांग उठाई गई। साथ ही नांदनवाड़ी, तिगांव, सिवनी, बड़चिचोली और बनगांव जैसे ग्रामीण क्षेत्रों में उच्च गुणवत्ता वाली शिक्षा के लिए ‘सांदीपनि विद्यालय’ स्थापित करने का प्रस्ताव रखा गया। कांग्रेस नेताओं ने आदिवासी बहुल क्षेत्रों की छात्राओं के लिए पांढुर्णा मुख्यालय पर बालिका छात्रावास खोलने, जिले में जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना हेतु केंद्र सरकार को प्रस्ताव भेजने और आदिवासी क्षेत्र में एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय (EMRS) खोलने की भी मांग की। इस संबंध में कलेक्टर ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किया कि शासकीय उत्कृष्ट विद्यालय (पुराना भवन) और लाल बहादुर शास्त्री माध्यमिक शाला के रिक्त भवनों को शीघ्र प्रारंभ कर कक्षा 9वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को प्रवेश दिया जाएगा। कांग्रेस कमेटी ने कलेक्टर के इस आश्वासन पर आभार व्यक्त किया है। धरना प्रदर्शन के दौरान नगर कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष जयंत घोड़े, नगर पालिका उपाध्यक्ष ताहिर पटेल, जिला कांग्रेस सचिव सिराज भाई, विलास डाबरे, नेहिल सांबारे, डॉ. नितिन देवड़ा, उज्जवल देशमुख, मुकेश बारमासे, बिट्टू धर्माधिकारी, इमरान खान सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 164
RAJESH CHOUDHREEComments Off on 14 वर्ष की बालिकाओं के लिए नि:शुल्क HPV टीकाकरण अभियान
14 वर्ष की बालिकाओं के लिए नि:शुल्क HPV टीकाकरण अभियान पर जोर एसडीएम सिद्धार्थ पटेल ने ली समन्वय बैठक बीएमओ डॉ. योगेश आर. शुक्ला ने दी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी
सौसर। 14 वर्ष की बालिकाओं को HPV Vaccine लगाए जाने के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन एसडीएम सिद्धार्थ पटेल की अध्यक्षता में किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक बालिकाओं को इस नि:शुल्क टीकाकरण अभियान से जोड़ना रहा। बैठक में एसडीएम ने निर्देश दिए कि शिक्षा, महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग मिलकर कार्य करें, ताकि लक्षित आयु वर्ग की बालिकाओं को जागरूक कर उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह अभियान बालिकाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है। इस अवसर पर बीएमओ डॉ. योगेश आर. शुक्ला ने HPV वैक्सीन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह टीका बालिकाओं को भविष्य में गंभीर बीमारियों से बचाने में कारगर है। उन्होंने अभिभावकों एवं समाज से भी सहयोग की अपील की। एसडीएम सिद्धार्थ पटेल ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे क्षेत्र में सक्रिय रूप से प्रचार-प्रसार करें एवं नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक बालिकाओं को इस योजना का लाभ मिल सके। बैठक में जनपद पंचायत सीईओ प्रियंक मिश्रा, बी ई ओ भास्कर गावंडे, बी आर सी चैनसा यादव, बी ई ई रविप्रसाद तुमराम बी पी एम नवनीत बोरकर बी सी एम श्रीराम अहिरवार एवं नगरपालिका,नगरपरिषद के प्रतिनिधि उपस्थित थे 266
रेडक्रॉस को 50 लाख स्वीकृत, गंभीर बीमारियों के उपचार में नहीं आएगी बाधा
पांढुर्णा सांसद विवेक बंटी साहू की मंशानुसार क्षेत्र के जरूरतमंद एवं गंभीर बीमारियों से पीड़ित मरीजों को बेहतर उपचार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से कलेक्टर कार्यालय पांढुर्णा द्वारा स्वेच्छानुदान मद अंतर्गत आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है।
कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ द्वारा जारी आदेशों के अनुसार विभिन्न मरीजों को उपचार के लिए राशि प्रदान की गई है। सांसद की अनुशंसा के साथ-साथ उनकी पहल का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि आर्थिक अभाव के कारण किसी भी जरूरतमंद मरीज का उपचार प्रभावित न हो। जारी आदेश के अनुसार श्री अनिल वाघमारे को ₹35,000 तथा कुमारी ऐश्वर्या देशरथार के उपचार के लिए ₹30,000 की राशि श्योरटेक हॉस्पिटल एंड रिसर्च सेंटर लिमिटेड, नागपुर को प्रदान की गई है। इसी प्रकार शीतल सुगुने के इलाज के लिए ₹30,000 की सहायता श्रेयस पाटिल मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, नागपुर को दी गई है।इसके अलावा कविता पाटेकर के उपचार हेतु ₹35,000 की राशि न्यूरॉन ब्रेन स्पाइन सेंटर, नागपुर को तथा स्नेह दुबे के इलाज के लिए ₹50,000 की सहायता गायत्री मल्टीस्पेशलिटी हॉस्पिटल, भोपाल को स्वीकृत की गई है।
प्रशासन द्वारा यह राशि सीधे संबंधित अस्पतालों के खातों में जमा कराई जा रही है, जिससे मरीजों के उपचार में किसी प्रकार की बाधा न आए।वहीं सांसद विवेक बंटी साहू की मंशा अनुसार सामाजिक एवं जनहित कार्यों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, पांढुर्णा को ₹50 लाख की बड़ी राशि स्वीकृत की गई है। कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया है कि स्वीकृत राशि का पारदर्शी एवं समयबद्ध वितरण सुनिश्चित किया जाए।
RAJESH CHOUDHREEComments Off on सांसद विवेक बंटी साहू की मंशा से जरूरतमंद मरीजों को मिली आर्थिक सहायता 158