जनजातीय गौरव दिवस के तहत महाविद्यालय में पौधारोपण, स्वच्छता अभियान चलाकर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश पांढुर्णा, 24 अक्टूबर। जनजातीय गौरव दिवस एवं रिफॉर्म्स उत्सव के अंतर्गत प्रधानमंत्री कॉलेज ऑफ एक्सीलेंस, शासकीय विज्ञान महाविद्यालय पांढुर्णा में पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान आयोजित किया गया। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. शहनाज खान के मार्गदर्शन में राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस) इकाई द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में विद्यार्थियों और स्वयंसेवकों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। पर्यावरण संरक्षण के लिए किया पौधारोपण मध्यप्रदेश शासन के उच्च शिक्षा विभाग के निर्देशानुसार 22 अक्टूबर से 15 नवंबर 2026 तक जनजातीय गौरव दिवस एवं रिफॉर्म्स उत्सव के तहत विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इसी क्रम में महाविद्यालय परिसर में पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। इसके साथ ही एनएसएस स्वयंसेवकों एवं छात्र-छात्राओं ने स्वच्छता अभियान चलाकर परिसर की साफ-सफाई की। शिक्षकों और विद्यार्थियों ने लिया भाग कार्यक्रम में राष्ट्रीय सेवा योजना के कार्यक्रम अधिकारी डॉ. गणेश तुमडाम, महिला इकाई की कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती कीर्ति सलामे, डॉ. एल.एल. राऊत, श्री पवन कुमार कोडापे, श्री भोजराज कराले, श्री मनोज खुरसंगे, श्री नयन साहारे एवं श्री संजय उईके सहित महाविद्यालयीन स्टाफ, एनएसएस स्वयंसेवक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे। स्वच्छता और सामाजिक जिम्मेदारी का दिया संदेश इस गतिविधि के माध्यम से विद्यार्थियों को पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता एवं सामाजिक उत्तरदायित्व के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता विकसित करना तथा स्वच्छ और हरित परिसर के निर्माण के लिए प्रेरित करना रहा।