Uncategorized

कलेक्टर के मार्गदर्शन में जल संरक्षण को मिल रहा बढ़ावा

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बढ़चिचोली में जल गंगा संवर्धन प्रतियोगिता आयोजित
कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन में आज दिनांक 23 अप्रैल 2026 दिन गुरुवार को शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय बढ़चिचोली में जल गंगा संवर्धन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता प्रदान की। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में जल संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाना एवं उन्हें इसके महत्व से अवगत कराना रहा।

यह प्रतियोगिता श्री वानखेड़े , श्रीमती सुनीता घोगरकर,सुश्री रजनी, श्रीमती महाले की उपस्थिति में संपन्न कराई गई। विद्यार्थियों ने निबंध एवं पोस्टर प्रतियोगिता के माध्यम से जल संरक्षण पर अपने विचार एवं रचनात्मकता का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।

निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान निधि देशमुख, द्वितीय स्थान हर्षल नारनवरे तथा तृतीय स्थान ओम वघाडे ने प्राप्त किया। वहीं पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सायना देशमुख, द्वितीय स्थान स्मृति डवरे एवं तृतीय स्थान चेतन आगाकर ने प्राप्त किया।

इस आयोजन के माध्यम से विद्यार्थियों को जल संरक्षण के महत्व के प्रति प्रेरित किया गया तथा समाज में जल बचाने का संदेश प्रभावी रूप से प्रसारित किया गया।

Previous Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *