RAJESH CHOUDHREE

नाग पंचमी के दिन मध्य प्रदेश की अमरनाथ (नागद्वारी) यात्रा का हुआ समापन ✳️6 लाख से अधिक भक्तों के जयकारों से पचमढ़ी बनी शिवधाम ✳️श्रावण मास में आयोजित होने वाली इस यात्रा में प्रशासन के 1400 से अधिक अधिकारी एवं कर्मचारियों ने दिन रात की श्रद्धालुओ की सहायता ✳️सतपुड़ा टाइगर रिजर्व में स्थित पद्मशेष नागद्वार मंदिर में वर्ष 2026 तक प्रवेश रहेगा प्रतिबंधित ➡️10 दिवसीय तक चलने वाली नागद्वारी तीर्थ यात्रा का हुआ समापन। अब अगले वर्ष नाग पंचमी के पूर्व 10 दिवसों के लिए खुलेगा सतपुड़ा टाइगर रिजर्व के कोर क्षेत्र में स्थित अद्भुत एवं दिव्य पद्माशेष नागद्वारी मंदिर। लगभग 6 लाख से अधिक श्रद्धालु 10 दिवसीय चलने वाली इस अलौकिक यात्रा के साक्षी बने। दुर्गम रास्तों को पार करने के बाद सभी श्रद्धालुओं ने नागद्वारी दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया। पूर्व वर्ष की अपेक्षा इस वर्ष अधिक संख्या में श्रद्धालु पचमढ़ी पहुंचे एवं अपने आराध्य नाग देवता के दर्शन करने के लिए 20 किलोमीटर लंबी कठिन यात्रा पुरी की। ढोल नगाड़ों की ताप पर नाचते एवं भगवान भोलेनाथ के जयकारे लगाते हुए बड़े-बड़े एवं भारी त्रिशूल लिए भक्ति भाव में तल्लीन श्रद्धालुओं की अपने आराध्य के प्रति आस्था देखते ही बनती है। नागद्वारी मेले में इस वर्ष मानसून भी अधिक मेहरबान रहा। पूरी मेला अवधि के दौरान बारिश ने पचमढ़ी की वादियों को और अधिक खुशनुमा एवं दर्शनीय बना दिया जैसे श्रद्धालुओं ने अपने कैमरे में मध्य प्रदेश के इस एकमात्र हिल स्टेशन की यादों को हमेशा के लिए कैद कर लिया। साल में एक बार दर्शन देने वाले भगवान पदम शेष की आराधना करने से श्रद्धालुओं को किसी भी प्रकार की विपत्तियां रोक नहीं सकी। नागद्वारी मेला पचमढ़ी 2025 इस वर्ष ठोस अपशिष्ट प्रबंधन पर केंद्रित रहा जिसमें प्रत्येक सेक्टर पॉइंट पर सफाई मित्रों ने पूरी तत्परता से काम करने के दौरान कचरे के निष्पादन के लिए गीले एवं सूखे कचरे का एकत्रीकरण कर मेले को स्वच्छ बनाए रखने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। संपूर्ण नागद्वारी मेले के दौरान इस वर्ष लगभग 3 टन कचरे का निष्पादन किया गया। मेले को स्वच्छ रखने के इस महत्वपूर्ण कार्य के लिए जिले की विभिन्न नगर पालिकाओं से आए स्वच्छता मित्र एवं एसटीआर ने मिश्रा ट्रेडर्स प्राइवेट लिमिटेड के साथ मिलकर प्रत्येक दुकानों से कचरा को एकत्रित कर उसे पुनः रीसायकल करने एवं इसका निष्पादन करने के लिए गार्बेज कलेक्शन प्वाइंट तक निरंतर पहुंचाया। नागद्वारी मेले के सफल संचालन के लिए प्रशासनिक अमले के अधिकारी कर्मचारी भी दिन-रात श्रद्धालुओं की सहायता के लिए मेले में बनाए गए 16 सेक्टर पॉइंट में निरंतर अपनी सेवा देते रहे। इस वर्ष नागद्वारी मेले में राजस्व विभाग से 50, होमगार्ड एवं एसडीआरएफ के 87 जवानों की टीम, स्वास्थ्य विभाग के लगभग 50 चिकित्सीय स्टाफ, विभिन्न नगर पाली गांव से मिले को साफ सुथरा रखने के लिए पहुंचे लगभग 86 सफाई मित्र, पुलिस विभाग के लगभग 1 हजार जवान एवं अन्य विभागों के अधिकारी कर्मचारी सहित कुल मिलाकर 1400 से अधिक अधिकारियों एवं कर्मचारी ने विषम परिस्थिति में भी नागद्वारी मेल 2025 के सफल संचालन में अपनी महती भूमिका निभाई। पूरा प्रशासनिक अमला श्रद्धालुओं की सहायता के लिए 24×7 तैनात रहा। मेले में स्वास्थ्य विभाग की टीम की भी अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका रहती है जिसमें उनके द्वारा श्रद्धालुओं को आवश्यकता पड़ने पर किसी भी प्रकार की चिकित्सीय सहायता प्रदान की गई। इस वर्ष नागद्वारी मेले में लगभग 600 से अधिक मरीजों को उपचार दिया गया। जिसमें कुछ मरीजों को तत्काल मेडिकल पॉइंट्स पर एवं आवश्यकता पड़ने पर मेले में तैनात एंबुलेंस के माध्यम से नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर उन्हे चिकित्सा सहायता उपलब्ध कराई गई। पुलिस विभाग द्वारा भी मेले में वाहनों की व्यवस्थित पार्किंग, बड़े एवं मल्टी एक्सल वाहनों की आवाजाही को रोकना, वाहनों की सघन चेकिंग तथा अन्य सुरक्षात्मक बिंदुओं पर पूरी तत्परता से श्रद्धालुओं की सहायता की। पुलिस विभाग के अमले द्वारा पचमढ़ी नागद्वारी मेले में 10 दिनों तक निर्धारित किए गए रूट प्लान के अनुसार ही वाहनों की आवाजाही करवाई गई। पुलिस विभाग के जवानों द्वारा स्मार्ट मैनेजमेंट के द्वारा जलगली एवं महादेव पॉइंट तक आवश्यकता अनुसार वाहनों का संचालन करवाया गया। इस दौरान परिवहन विभाग ने भी पूरी सक्रियता के साथ नियमों का उल्लंघन करने वाले तथा ओवरलोड वाहनों की सघन जांच कर उन पर कार्यवाही की। इसी के साथ वाहनों के परमिट की भी लगातार जांच की गई एवं पूरे मेला अवधि के दौरान 800 से अधिक वाहनों की जांच की गई। जांच के दौरान यातायात नियमों का पालन न करने पर ओवरलोड तथा बिना परमिट के वाहन चलाने पर लगभग 31 हजार रुपए से अधिक की चालानी कार्यवाही भी की गई। परिवहन विभाग द्वारा पचमढ़ी तक किराया निर्धारित कर श्रद्धालुओं को निर्धारित किराए से अधिक राशि न देने के लिए भी जागरूक किया गया। वाहनों के अधिक दबाव को दृष्टिगत रखते हुए बड़े एवं मल्टी एक्सल वाहनों को मटकुली एवं पगारा में अस्थाई बस स्टैंड तक ही अनुमति प्रदान की गई जिससे कि पचमढ़ी क्षेत्र में किसी भी प्रकार यातायात प्रभावित न हो। मेले में परिवहन विभाग द्वारा उचित यातायात प्रबंधन तैयार कर मेले में सुचारू यातायात रखा गया। आबकारी विभाग द्वारा भी दालों का गठन कर निरंतर रूप से मेले में अवैध शराब के विरुद्ध कार्यवाही। इस दौरान विभाग द्वारा लगभग 350 लीटर हाथ भट्टी कच्ची शराब को जप्त किया गया। मेले में छावनी परिषद पचमढ़ी द्वारा भी साफ-सफाई, पेयजल आदि की व्यवस्था को सुनिश्चित किया गया। परिषद द्वारा इस वर्ष नवाचार करते हुए विभिन्न सेक्टर पॉइंट के पास मोबाइल चार्जिंग स्टेशन तैयार किए गए। जिससे कि मेले में आए भक्तों को अपने मोबाइल फोन को चार्ज करने के लिए असुविधा का सामना न करना पड़े। पूरे मेला क्षेत्र में महाराष्ट्र से आए 40 से अधिक सेवा मंडल द्वारा भंडारों का आयोजन निरंतर किया गया एवं लगभग 800 छोटी बड़ी दुकान भी संचालित हुई जिसमें दुकानदारों द्वारा विभिन्न सामग्री का विक्रय किया गया। मेले में प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा निरंतर भ्रमण कर मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया। मेले में संभाग आयुक्त श्री कृष्ण गोपाल तिवारी, कलेक्टर सुश्री सोनिया मीना, पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री सोजन सिंह रावत एवं एसडीएम पिपरिया श्रीमती अनीशा श्रीवास्तव ने निरंतर मेले की गतिविधियों की मॉनिटरिंग की साथ ही समय समय पर भ्रमण कर मेले की व्यवस्थाओं का जायजा भी लिया। गत दिवस से कलेक्टर सोनिया मीना द्वारा भी पचमढ़ी पहुंचकर मेले की व्यवस्थाओं की निरंतर समीक्षा की जा रही है। कलेक्टर द्वारा मेले का पैदल मार्ग से निरीक्षण कर श्रद्धालुओं से संवाद भी किया गया। इस दौरान कलेक्टर ने भारी बारिश के बीच विषम परिस्थितियों में मेले का सफल संचालन करने के लिए मेला ड्यूटी कर रहे समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों का उत्साहवर्धन भी किया। नागद्वारी यात्रा ऐतिहासिक दृष्टिकोण एवं अपने धार्मिक महत्व के लिए पूरे देश में प्रसिद्ध है। मध्य प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पर की जाने वाली इस धार्मिक यात्रा को प्रदेश की अमरनाथ यात्रा भी कहा जाता है जो कि वर्ष में केवल एक बार ही की जाती है। सभी श्रद्धालु एवं सेवा मंडल अब आगामी नागद्वारी यात्रा 2026 का पूरे श्रद्धा भाव से इंतजार करेंगे एवं प्रशासन के सहयोग से इसी प्रकार आगामी वर्ष भी यात्रा का आयोजन में इसी उल्लास एवं आस्था के साथ सम्मिलित होंगे।

नागद्वारी से लौटते श्रद्धालुओं की बस दुर्घटनाग्रस्त, बाल-बाल बचे यात्री दोपहर 12 बजे के आस पास विशाला के पास, जुन्नारदेव बस पेड़ से टकराई नागद्वारी यात्रा से लौटते श्रद्धालुओं की एक बस रविवार देर शाम जुन्नारदेव के निकट विशाला गांव के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गई। बस अनियंत्रित होकर सड़क से फिसल गई, लेकिन किसी यात्री को गंभीर चोट नहीं आई प्राप्त जानकारी के अनुसार, दुर्घटनाग्रस्त बस सिंदूरजना, मुलताई के साईखेड़ा क्षेत्र से नागद्वारी यात्रा पर गई थी। लौटते समय विशाला के पास अनियंत्रित हो गई, जिससे बस हादसे का शिकार हो गई घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन और ग्रामीण मौके पर पहुंचे। यहां जुन्नारदेव पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंची थी

पिपला नारायनवार में स्टेट बैंक की शाखा की स्वीकृति देने के लिए यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी,यशस्वी मुख्यमंत्री श्री मोहन यादव जी केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमति निर्मला सीतारमण जी, पूर्व वित्त राज्यमंत्री ,सांसद डॉ भागवत कराड जी एवं सांसद श्री बंटी विवेक जी का आभार।

17/05/2023 को मैंने तत्कालीन केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ भागवत कराड जी से वित्त मंत्रालय, नई दिल्ली में भेंट कर पिपला नारायणवार में स्टेट बैंक ऑफ़ इण्डिया या यूनियन बैंक की शाखा खोलने हेतु मांग करते हुए मान. मंत्री जी को बताया था कि पिपला नारायणवार आसपास के ग्रामो का केंद्र हैं और वहां केवल एक ही बैंक की शाखा होने के कारण क्षेत्रवासियों को सौंसर की बैंको पर निर्भर रहकर असुरक्षा के साथ लंबा सफर एवं समय व्यय करना पड़ता है।

पिपला नारायणवार में एक ही राष्ट्रीयकृत बैंक शाखा होने के कारण सरकार की योजनाओं में लाभार्थी का कोटा निर्धारित होने से कई क्षेत्रवासी लाभ से वंचित रह जाते है।

तत्कालीन केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री डॉ भागवत कराड जी ने तत्काल मांग को गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों से चर्चा कर रिपोर्ट तैयार करने के तत्काल निर्देश दिए थे।

इस अभूतपूर्व सौगात के लिए समस्त क्षेत्रवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं।

मध्यप्रदेश की भाजपा सरकार OBC आरक्षण के मुद्दे पर गिरगिट की तरह रंग बदल रही है न नीति स्पष्ट है,न नीयत साफ़।

प्रदेश की जनता को गुमराह करने की इसी दोहरी नीति के खिलाफ़ आज कांग्रेस विधायक दल के साथ विधानसभा के मानसून सत्र के पहले दिन विधानसभा परिसर में स्थित गांधी प्रतिमा के सामने OBC को 27% आरक्षण देने और जातिगत जनगणना में पारदर्शिता की माँग को लेकर प्रतीकात्मक गिरगिट लेकर सरकार की चालाकी और अवसरवादिता का विरोध दर्ज कर शांतिपूर्ण प्रदर्शन किया।

जब सुप्रीम कोर्ट जवाब माँगता है तब सरकार चुप्पी साध लेती है। OBC समाज वर्षों से 27% आरक्षण की माँग कर रहा है परंतु सरकार न अदालत में जवाब देती है ओर न ज़रूरी डेटा प्रस्तुत करती है। हर मोर्चे पर केवल टालमटोल और बहानेबाज़ी करती है।

OBC वर्ग को न्याय प्राप्त होने तक यह लड़ाई निरंतर सड़क से सदन तक चलती रहेंगी

03 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने किये पद्मशेष नामदेवता के दर्शन मण्‍डलों के सेवाभाव से नागद्वारी मेले में देखने मिल रहा सेवा और भक्ति का अनूठा संगम मूसलाधार बारिश में भी शासकीय अधिकारी एवं कर्मचारी संभाले हुए हैं व्‍यवस्‍थाओं की कमान

मानसून, पचमढ़ी की नैसर्गिक सुंदरता, और नागद्वारी मेले में भक्तों का हुजूम। सतपुड़ा की रानी इन दिनों इन तीनों के संगम से अलौकिक आस्था का केंद्र बनी हुई है। नागद्वारी यात्रा ट्रैक जिसमें पचमढ़ी से लेकर पद्मशेष नाग द्वारा गुफा तक के रास्ते में पहाड़ों, पगडंडियों, चट्टानों, पहाड़ी नदियों, झरनों, गुफाओं सभी स्थानों पर हर हर महादेव के जयकारे सुनाई दे रहे हैं। भक्तों के उत्साह एवं आस्था के कारण यह दुर्गम रास्ते भी उन्हें सीधी सपाट सड़क की तरह लग रहे हैं। पचमढ़ी में चल रहे नागद्वारी मिले में अब तक तीन लाख से अधिक श्रद्धालु पद्मश शेष नागद्वार गुफा के दर्शन कर चुके हैं। मध्य प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन पचमढ़ी में इतनी संख्या में श्रद्धालुओं का पहुंचना एवं कठिन तथा निर्जन रास्तों को पार करने के उपरांत अपने आराध्य देवता के दर्शन करना नैसर्गिक सौंदर्य की खान पचमढ़ी को एक देवभूमि भी प्रतिबिंबित कर रहा है।

जिला पंचायत सीईओ एवं महादेव मेला समिति अध्यक्ष श्री सोजान सिंह रावत, अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी नर्मदापुरम श्री डीके सिंह, एसडीएम पिपरिया एवं सचिव महादेव मेला समिति अनीशा श्रीवास्तव द्वारा अस्थाई बस स्टेण्ड, झंडा चौक, जलगली, कालाझाड निरीक्षण कर निरंतर व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया जा रहा है एवं भक्तों को हर संभव मदद मिल सके इस हेतु मौके पर उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निदेर्शित किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त मुख्य कंट्रोल रूम से पूरे मेले की व्यवस्थाओं पर नजर रखा जा रहा है।

नागद्वारी मेले में प्रशासन द्वारा हर संभव व्यवस्था को सुनिश्चित किया जा रहा है। कदम कदम पर पुलिस एवं होमगार्ड के जवान तैनात है। किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के लिए होमगार्ड जवानों के साथ-साथ स्वास्थ्य विभाग का अमला भी 24 x7 मेले में उपलब्ध है। मूसलाधार बारिश के चलते कई स्थानों पर रास्ते खराब हो जाने के कारण लोक निर्माण विभाग द्वारा जेसीबी मशीनों की सहायता से सड़कों एवं अन्य स्थान की मरम्मत कर उन्हें आवा का मन के लिए सुगम बनाया जा रहा है। भारी बारिश में होमगार्ड जवान पूरे नागद्वारी ट्रैक में तैनात होकर भक्तों को कठिन रास्तों को पार करने में सहायता प्रदान कर रहे हैं।

✨ मंडलों द्वारा की गई व्यवस्थाओं एवं श्रद्धालुओं की सहायता से नागद्वारी मेला भक्ति एवं सेवा भाव की अनूठी मिसाल बन जाता है ✨

नागपंचमी मेले में महाराष्ट्र के अलग अलग जिलों से सेवा मंडल पचमढी पधारते हैं। इस वर्ष 44 मंडल अपनी सेवाऐ देने हेतु पचमढी पधारें हैं। नागपंचमी मेला श्रवण मास में लगता है, वन अभ्यारण के अंतर्गत होने के कारण पूरे साल उक्त स्थल बंद रहता है। नागपंचमी मेले के 10 दिवस पूर्व से ही इसे खोला जाता है।

महाराष्ट्र से आने वाले भण्डारें मेला अवधि से 5 दिन पूर्व ही दुर्गम स्थल जलगली, कालाझाड, चिंतामन, चित्रशाला, पश्चिम द्वार, स्वर्गद्वार, पंचमुखी द्वार, नागद्वार एवं काजरी में पहुँच कर पूर्व से ही श्रद्वालूओं के लिये निशुल्क भोजन एवं रात्रि विश्राम की व्यवस्था करते हैं। यह सेवा मंडल पूरे वर्ष भर नागपंचमी मेले के लिये सामग्री एकत्रित करते हैं, जिसमें सूखी सामग्री, राशन, सब्जीयां, बनाने हेतु बर्तन एकत्रित कर पचमढी पहुँचते हैं। पचमढी आने के बाद जिप्सी वाहन में सामग्री को लोड कर काजरी स्थल तक जाते हैं, उसके उपरांत प्रत्येक मंडल मजदूरों की सहायता से सामग्री लेकर अपने अपने स्थान पर भंण्डारे लगाने चले जाते हैं। सेवा मंडलों द्वारा निशुल्क सुबह का नाश्ता दिया जाता है

चिंतामण में लगने वाले भंण्डारों में से वर्ष 1968 से निरंतर लगने वाला सेवामंडल जो कि अत्याधिक पुराना है जिस मंडल का नाम श्री चिंतामणी गिरी देव स्थान दशनामी ज्योत सेवा मंडल, नागपुर है मंडल के प्रमुख श्री प्रशांत जी द्वारा बताया गया कि यह सेवा मंडल लगभग 57 वर्षों से अपनी सेवाएं भक्तों को दे रहा है जिसमें निःशुल्क एवं गर्म भोजन एवं रात्रि विश्राम की व्यवस्था दी जाती है।

इसके अतिरिक्त एक मंडल जो भोजन के साथ बिमार भक्तों हेतु दवाईयां भी रखता है। नागद्वार स्वामी सेवा ट्रस्ट के प्रमुख श्री उमाकांत झाडे द्वारा बताया गया कि उनका सेवामंडल भी विगत 35 वर्षों से अपनी सेवा प्रदान कर रहे है, साथ ही उनके द्वारा बताया गया कि नागद्वारी यात्रा आदिकाल से निरंतर जारी है। श्री झाड़े ने बताए की इस यात्रा में अपनी सेवाएँ जिसमें भोजन यात्रियों को रात्रि विश्राम, एवं आवश्यक दवाईयां नागपुर एवं आस पास के क्षेत्र के दानकर्ताओं से दान एकत्र किया जाता है, एवं मेला अवधि में पचमढ़ी पहुंच कर राशन एवं आवास व्यवस्था संबंधित सामग्री को जिप्सियों द्वारा यथा स्थान पहुंचाया जाता है। ये सेवाऐं लगभग 15 दिन तक निरंतर दी जाती है। नागपंचमी के दिन मुख्य आरती के पश्चात् सभी सेवा मण्डल पचमढ़ी प्रस्थान करते है उसके पश्चात ये सभी सेवा मण्डल नागपुर वापिस हो जाते है।

जिला पांढुर्णा पुलिस के द्वारा नशे_से_दूरी_है_ज़रूरी हस्ताक्षर अभियान के तहत रामाकोना सप्ताहित बाजार में गणमान्य नागरिक सहित पांढुर्णा पुलिस ने नशे के विरुद्ध एकजुट होकर हस्ताक्षर,जनसंवाद, पोस्टर एवं सेल्फी प्वाइंट के माध्यम से लगभग 500 लोगो को जागरूक किया गया।

यूरिया खाद वितरण में लापरवाह लोगों पर होगी सख्त कार्यवाही : बंटी विवेक साहू

सांसद ने कहा जिले के किसानों को मिलेगी पर्याप्त यूरिया खाद

सांसद ने यूरिया खाद वितरण को लेकर ली कृषि, जिला सहकारी एवं जिला वितरण विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक

छिन्दवाड़ा। जिले में मिल रही पर्याप्त यूरिया खाद के बाद भी वितरण में हो रही लापरवाही को लेकर सांसद बंटी विवेक साहू ने नाराजगी जताते हुए अधिकारियों को लापरवाह लोगों पर सख्त कार्यवाही करने के लिए कहा हैं। सांसद कार्यालय छिन्दवाड़ा में शनिवार को सांसद बंटी विवेक साहू ने कृषि, जिला सहकारी एवं जिला वितरण विभाग के अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेते हुए उन्हें आगामी दिनों में जिले में मिलने वाली नौ हजार मिट्रिक टन पांच रेक यूरिया खाद के वितरण को लेकर कार्ययोजना बनाने के लिए कहा है।
          सांसद श्री साहू ने अधिकारियों को कहा कि जिले में बोनी के रकबे के हिसाब से यूरिया खाद वितरण की व्यवस्था बनाई जाये। जिन ब्लॉकों में अधिक बोनी हुई है वहा पर्याप्त मात्रा में यूरिया खाद भेजने की व्यवस्था की जाये। उन्होंने कहा कि खाद वितरण की कार्ययोजना से उन्हें प्रतिदिन अवगत कराया जाये। उन्होंने अधिकारियों को कहा कि खाद वितरण के दौरान ट्रांसपोर्ट और समितियों में निगरानी की व्यवस्था सख्त रूप से की जाये। जिससे की किसानों को समय पर खाद उपलब्ध कराई जा सके। खाद वितरण में लापरवाही करने वाले अधिकारियों, कर्मचारियों और ट्रांसपोर्टर के खिलाफ एफ.आई.आर. की जाये।
           सांसद श्री साहू ने बैठक में अधिकारियों से जिले में अबतक मिली यूरिया खाद की जानकारी लेते हुए आगामी दिनों में मिलने वाली यूरिया खाद को लेकर विस्तृत चर्चा की। इस दौरान अधिकारियों ने बताया कि आगामी एक सप्ताह में छिन्दवाड़ा में पांच यूरिया खाद की रेक मिल जायेगी। यह रेक मिल जाने से जिले में यूरिया खाद की कमी को पूरा कर लिया जायेगा। जिले में स्थापित 146 समितियों और प्राइवेट विक्रेताओं के माध्यम से किसानों को प्रर्याप्त खाद वितरण की व्यवस्था बनायी जा रही है।
          उन्होंने बताया कि वे लगातार उच्च अधिकारियों से संपर्क कर जिले में पर्याप्त यूरिया खाद की व्यवस्था बनाने में लगे हुए है। बैठक के दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता टीकाराम चंद्रवंशी, संतोष पटेल, नरेश साहू, शेलेन्द्र रघुवंशी, रमाकांत पटेल, जिला कृषि विस्तार अधिकारी जितेन्द्र सिंह, जिला सहकारी बैंक के महाप्रबंधक अभय जैन, जिला वितरण अधिकारी शिखा सरेयाम सहित अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

सांसद बंटी विवेक साहू ने दोनों जिलों में शिक्षा, सड़क, उद्योग स्थापना, दिव्यांगों के लिये विशेष योजना तैयार करने के अधिकारियों को दिये निर्देश

सांसद ने जिले के प्रमुख विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर बनाई विकास की कार्ययोजना

सांसद मानसून सत्र के दौरान दिल्ली में केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात करते हुए करेंगे दोनों जिलों के विकास को लेकर चर्चा

छिन्दवाड़ा। लोकसभा क्षेत्र छिन्दवाड़ा और पाण्ढुर्णां के विकास को लेकर हमेंशा ही संवेदनशील रहने वाले सांसद बंटी विवेक साहू ने लोकसभा के मानसुन सत्र के बीच में समय निकालकर छिन्दवाड़ा लौटने के तुरंत बाद परासिया रोड़ स्थित सांसद कार्यालय में शनिवार एवं रविवार को जिले के प्रमुख विभागों के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर छिन्दवाड़ा और पाण्ढुर्णा जिलें के विकास को लेकर चर्चा करते हुये अधिकारियों को दिल्ली एवं भोपाल के स्तर पर स्वीकृत की जाने वाली विकास की योजनाएं बनाने के निर्देंश दिये है।
सांसद बंटी विवेक साहू ने सांसद कार्यालय में प्रमुख रूप से राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय, अग्रणी कॉलेज के प्राचार्य, वन विभाग, लोक निर्माण विभाग, सेतु निर्माण, सड़क विकास प्राधिकरण,जिला उद्योग केन्द, नेशनल हाईवे विभाग, मध्यप्रदेश इंडस्ट्रीयल कॉर्पोरेशन एवं पंचायत व समाज कल्याण विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ क्रमवार बैठक ली। प्रमुख विभागों की बैठकों के दौरान सभी वरिष्ठ अधिकारी अपने-अपने विभागों की प्रगति की रिपोर्ट लेकर बैठक में आये हुये थे। सांसद श्री साहू ने सभी वरिष्ठ अधिकारियों को निर्देंश दिये है कि छिन्दवाड़ा एवं पाण्ढुर्णा जिले के विकास की योजनाएं जो कि सेंट्रल गवरमेंट और स्टेट गवरमेंट के स्तर पर स्वीकृत हो सकती है, उसकी कार्ययोजना और स्टीमेट जल्द से जल्द तैयार कर उन्हें दिया जाये। जिससे की वे दिल्ली एवं भोपाल स्तर पर केन्द्रीय मंत्रियों और केबिनेट मंत्रियों और अधिकारियों से मुलाकात कर उन्हें स्वीकृत कराने की कार्यवाही शुरू कर सके। सांसद श्री साहू मानसून सत्र के दौरान दिल्ली में केन्द्रीय मंत्रियों से मुलाकात करते हुए दोनों जिलों के विकास को लेकर चर्चा करेंगे।

मिलिट्री सांईस का कोर्स शुरू करने की पहल

सांसद बंटी विवेक साहू ने राजा शंकर शाह विश्वविद्यालय के कुलगुरू इंद्रप्रसाद त्रिपाठी के साथ बैठक करते हुये उन्हें विश्वविद्यालय स्तर पर मिलिट्री सांईस का कोर्स शुरू करने की दिशा में कार्य करने के लिए कहा। विदित हो कि पिछले दिनों मानसून सत्र के दौरान सांसद श्री साहू ने केन्द्रीय रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से मुलाकात करते हुये उनसे छिन्दवाड़ा एवं पाण्ढुर्णा में मिलिट्री स्कूल खोले जाने की मांग की थी। इस दौरान उनकी रक्षामंत्री राजनाथ सिंह से छिन्दवाड़ा एवं पाण्ढुर्णा के विकास को लेकर कई मुद्दो पर चर्चा भी हुई थी। जिसे लेकर सांसद श्री साहू ने विश्वविद्यालय के कुलगुरू से बात की। सांसद ने विश्वविद्यालय के कुलगुरू से विश्वविद्यालय की नई बिल्डिंग के निर्माण को लेकर चर्चा करते हुये नई बिल्डिंग का निर्माण शीघ्र शुरू करने के लिए कहा। सांसद श्री साहू ने अग्रणी कॉलेज के प्राचार्य के साथ बैठक में कॉलेजों में संचालित कोर्सों और नये सत्र में विद्यार्थियों के प्रवेश को लेकर बात की। इस दौरान प्राचार्य ने सांसद श्री साहू के समक्ष कुछ समस्याएं भी रखीं जिसका शीघ्र समाधान करने का आश्वासन सांसद श्री साहू ने दिया।

सांसद ने की पौधारोपण की समीक्षा

सांसद बंटी विवेक साहू ने वन विभाग के सी.एफ. मधु वी राज एवं डी.एफ.ओ. लक्ष्मीकांत वासनिक व साहिल गर्ग के साथ बैठक करते हुये छिन्दवाड़ा एवं पाण्ढुर्णा जिले में हो रहे पौधारोपण की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को दोनों जिलों से निकलने वाली नदियों के उद्गम स्थलों में पौधारोपण की कार्ययोजना बनाने के लिए कहा। इसके साथ ही उन्होंने वन विभाग में चल रहे विकास कार्यो की जानकारी लेते हुये वन विभाग के क्षेत्र में विकास की नई योजनाएं बनाने के लिए कहा।

सांसद ने की छिन्दवाड़ा शहर में फ्लाई ओवर और नेशनल हाईवे को लेकर चर्चा

सांसद बंटी विवेक साहू ने लोक निर्माण विभाग, सेतु निर्माण, सड़क विकास प्राधिकरण और नेशनल हाईवे के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ क्रमवार बैठके लेते हुये उनसे छिन्दवाड़ा एवं पाण्ढुर्णा जिले में होने वाले विकास कार्यों सहित अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की। इस दौरान उन्हांने वरिष्ठ अधिकारियों को छिन्दवाड़ा शहर में बढ़ते हुये यातायात के दबाव को देखते हुये शहर में फ्लाई ओवर की कार्ययोजना थ्रीडी और स्टीमेट के साथ तैयार करने के लिए कहा। साथ ही छिन्दवाड़ा एवं पाण्ढुर्णा जिले में स्थित नेशनल और स्टेट हाईवे में चिन्हित ब्लैक स्पार्ट और रेलवे क्रासिंग में फ्लाई ओवर व अंडर ब्रिज बनाने की कार्ययोजना स्टीमेट सहित बनाने के लिए कहा। इस दौरान सांसद श्री साहू ने अधिकारियों को सारणी के पास बरेठा से होते हुये परासिया तक,राजना से सौंसर, सावनेर से नरसिंहपुर और मुलताई से सिवनीं तक नेशनल हाईवें बनाये जाने की कार्ययोजना स्टीमेट सहित बनाने के लिए कहा। साथ ही दोनों जिलों में छुटी हुई सड़कों को बजट में शामिल करने का प्रस्ताव तैयार करने के लिए कहा। सांसद श्री साहू ने नेशनल हाईवे के अधिकारी को बारिश के दौरान सड़कों में हुये गड्ढो की शीघ्र मरम्मत करने के साथ ही पिछले दिनों राष्ट्रीय राजमार्गों के निर्माण में हुई लापरवाही व अनियमित्ता की जांच करते हुये कार्यवाही करने के लिए कहा।

छिन्दवाड़ा एवं पाण्ढुर्णा जिले में नये उद्योंगो की स्थापना पर बनाई कार्ययोजना

सांसद बंटी विवेक साहू ने जिला उद्योग केन्द्र एवं मध्यप्रदेश इंडस्ट्रीयल कॉर्पोरेशन के वरिष्ठ अधिकारियों की बैठक लेते हुये छिन्दवाड़ा एवं पाण्ढुर्णा जिलें में संचालित उद्योगों की जानकारी ली और नये उद्योगों की स्थापना के लिए नयें जगहों को चिन्हित करते हुये कार्ययोजना तैयार करने के लिए कहा। इस दौरान सांसद श्री साहू ने बोरगांव इंडस्ट्रीयल क्षेत्र में बंद पडे उद्योगो और जिन उद्योगपतियों ने अभी तक उद्योग शुरू नही किये है उनकी जमीनों के आदेश निरस्त करते हुये नये उद्योगों को जगह देने के लिए कहा। सांसद श्री साहू ने अमरवाड़ा क्षेत्र में रिक्त पड़ी शासकीय जमीन पर फुड उद्योग लगाने की कार्ययोजना बनाने के लिए अधिकारियों से बात की।

सांसद ने दिव्यांगों के विकास की कार्ययोजना बनाने के लिए कहा

सांसद बंटी विवेक साहू ने पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग के अधिकारियों से बैठक में चर्चा करते हुये दिव्यांगों के विकास के लिए कार्ययोजना बनाने के लिए कहा। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को दिव्यांगों के लिए पंचायत स्तर पर शिविर लगाने और क्षेत्रीय दिव्यांग पुनर्वास केन्द्र की स्थापना करने की कार्ययोजना तैयार करने के लिए कहा। उन्होंने पंचायत एवं समाज कल्याण विभाग को केन्द्र से मिलने वाली केन्द्रीय सहायता 45 लाख का प्रस्ताव तैयार करने के साथ ही दिव्यांगों के लिए स्किल डेवलपमेंट के क्षेत्र में कार्य करते हुये इसका भी प्रस्ताव बनाकर भेजने के लिए कहा।

मन की बात, जन-जन की बात

आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के “मन की बात” कार्यक्रम के 124वे एपिसोड को आज पांढुर्णा जिले के मोहखेड़ मंडल के ग्राम भगतखापा बूथ क्र.04 पर पार्टी कार्यकर्ताओ के साथ सुना।

यह कार्यक्रम न केवल देशवासियों को जोड़ता है, बल्कि हमें नई ऊर्जा और दिशा भी प्रदान करता है। प्रधानमंत्री जी द्वारा साझा किए गए विचार, समाज सेवा, नवाचार, स्वच्छता, आत्मनिर्भरता और राष्ट्र के विकास से जुड़े हर व्यक्ति को प्रेरित करते हैं।

[contact-form-7 404 "Not Found"]

सौसर में गौ-सेवा की ओर एक सराहनीय पहल

आज सौसर में गौ-ग्रास वाहन का शुभारंभ किया गया।

इस अवसर पर:-सौसर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुरेखा इंद्रचांद डागाजी,गौ रक्षक श्री भूपेंद्र यादवजी, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री विनोद जूनघरेजी, अन्य गौ रक्षक समिति के सदस्य, पार्टी पदाधिकारीगण तथा नगरवासी बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

यह पहल नगर में पशु कल्याण एवं गौ-सेवा को सशक्त बनाएगी