RAJESH CHOUDHREE

नव वर्ष के पर्व पर 20 वॉ रक्तदान शिविर का हुआ आयोजन पर लगभग 31 रक्त वीरों ने किया रक्तदान मप्र जन अभियान परिषद नावांकुर संस्था युथ ऑफ़ सौसर एसोसिएशन तत्वाधान में हुआ आयोजन शहीद दिवस की उपलक्ष में 2021मे रक्तदान शिविर लगवाने के लिए नीफा संस्था के माध्यम से सामाजिक नवांकुर संस्था युथ ऑफ सौसर एसोसिएशन का नाम वर्ल्ड बुक ऑफ रिकॉर्ड लन्दन में दर्ज भी हुआ है
युथ ऑफ सौसर ने 15 अगस्त 2020 में की थी रक्तदान करने की शुरुआत
जब पिछले वर्ष मार्च 2020 के बाद कोरोना के विपरीत परिस्थिति में रक्त दाताओं की कमी होने के कारण सरकारी अस्पताल सौसर व छिंदवाड़ा में रक्त की कमी महसूस की इस बात को संज्ञान में लेते हुए कोरोना के इस परिस्थिति में कोई भी युवा रक्त डोनेट नहीं करना चाहता था ऐसे समय में युथ ऑफ सौसर एसोसिएशन ने जिले में रक्त समूह की कमी ना हो इस को ध्यान में रखते हुए अगस्त 2020 में रक्तदान शिविर की शुरुआत की
युथ ऑफ सौसर एसोसिएशन के सदस्य द्वारा रक्तदान शिविर की पहल की जा रही है ताकि जनजागृती और सामाजिक धार्मिक आयोजनों में ऐसे शिविर आयोजित करने का संदेश दिया
मध्य प्रदेश जन अभियान परिषद के विकासखंड अधिकारी श्री अनिल बोबडे कर के मार्गदर्शन मे घोगरा वॉटरफॉल ग्राम पंचायत रिधोरा मे संपन्न हुआ शिविर
मुख्य अतिथि विधायक श्री विजय जी चौरे पूर्व विधायक अजय जी चौरे जीनियस इंग्लिश एकेडमी के संचालक चंद्रशेखर अंबाडकर शिक्षक चंद्रशेखर जैवार शिक्षक मिलिंद हुड़कर के हस्ते रक्तदान शिविर का शुभारंभ किया गया
*जिला अस्पताल व सौसर के सरकारी अस्पताल में किसी भी मरीज को रक्त की कमी ना जाए अभी तक सामाजिक संस्था युथ ऑफ सौसर ने लगभग 1000 से अधिक मरीज़ों तक रक्त पहुंचने का काम किया
*जहां एक और गर्भवती महिलाएं और एक्सीडेंटल केस में रक्त की कमी होती है वहां रक्त समूह उपलब्ध नहीं हो पाते ऐसे में सरकारी अस्पताल सौसर की टीम और जिला अस्पताल की टीम युथ ऑफ सौसर के इस रक्तदान शिविर में हमेशा साथ देते हैं*
वर्ष के प्रथम दिन नववर्ष की अवसर पर रक्तदान के इस शिविर में लगभग 31 रक्तवीरों जिसमें दो नारीशक्ति अज्ञात तथा संस्था के सदस्य दिनेश पाटील के द्वारा रक्तदान की शुरुआत की इसी क्रम मे होमेश्वर मोहड अनूप आर्विकर योगेश पांडव गगन धुर्वे शुभम चौरे ऋषभ घटोडे अनुकूल पराड़कर योगेश हिवरकर प्रमोद सहारे अजय लानडे सहदेव सिरतें अंकित भक्ते सुखदेव पाटिल सुभाष ठाकरे दिनेश सोमकुवर अखिलेश परिहार नितेश देशमुख अन्य 12 अज्ञात लोगों रक्तवीरों के द्वारा किया रक्तदान
संस्था के द्वारा रक्तदान महादान जीवन को सार्थक करने के लिए प्रयास किया जा रहे हैं
रक्तदान शिविर रक्त वीरों को श्री अजय जी चौरे बीएमओं डॉक्टर योगेंद्र शुक्ला सर के द्वारा किया गया प्रमाण पत्र देकर रक्त वीरों का सम्मान किया गया
युथ ऑफ सौसर असोसिएशन के अध्यक्ष योगेश सोमकुवर सचिव गोपाल कोठे के द्वारा रक्तवीरो को आभार व्यक्त कर शुभकामनाएं दी इस कार्य को पूर्ण करने के लिए दिनेश पाटिल हेमंत हिवरकर पंकज रंगारे किशोर भानगे बाबुजी नीलम झरबड़े एमएसडब्ल्यू बीएसडब्लू के विद्यार्थी उपस्थित थे

एच.डी.बी. फाईनेंसियल सर्विसेज गोल्ड लोन ब्रान्च नागपुर रोड छिन्दवाडा में हुई 2163000 रूपये की चोरी का खुलाशा कर्मचारी ही निकला आरोपी पुलिस ने किया माल सहित गिरफ्तार

घटना का संक्षिप्त विवरण- दिनांक 24/12/2024 को प्रार्थी एच बी डी फाईनेसियल सर्विसेज गोल्ड लोन ब्रान्च नागपुर रोड छिन्दवाडा के ब्रान्च मैनेजर विशाल पिता रमेश भारद्वाज उम्र 43 साल निवासी छितिया बाई का बाडा छिन्दवाडा के द्वारा एक लिखित आवेदन पत्र इस आशय का दिया की दिनांक 20/12/2024 को जबलपुर से आये गोल्ड इन्सपेक्टर अजीत सिंग के द्वारा गोल्ड लोन आडिट करते समय दो गोल्ड पैकेटो में कुल लगभग 309.43 ग्राम सोना किमती 2163000 रूपये का कम होना बताया जिसकी सूचना ब्रान्च मैनेजर के द्वारा कम्पनी के वरिष्ठ अधिकारीयो को दी गई जो कम्पनी के द्ववारा बाहार से अधिकारीयो को भेजकर जांच कराई गई जो दिनांक 05/12/2024 मध्य लोन के पैकेटो से लगभग 309.43 ग्राम सोना कीमती लगभग 2163000 रूपये के चोरी हो गये है

थाना अमरवाडा पुलिस द्वारा 02 मोटर सायकल चोरो को किया गया

गिरफ्तार 11 मोटर सायकल बरामद

घटना का विवरण:- छिंदवाड़ा जिले में श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय श्री अजय पाण्डे, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय श्री ए.पी. सिंह द्वारा लगातार अपराधों की पतासाजी एवं अवैध कामों की रोकथाम हेतु लगातार निर्देश दिये जाते हैं जो प्राप्त निर्देशों के पालन में थाना अमरवाड़ा पुलिस द्वारा मुखबिर तंत्र सक्रिय करते हुये 02 आरोपीगणों के कब्जे से कुल 11 मोटर सायकल बरामद करने में सफलता हासिल की है।

थाना अमरवाड़ा पुलिस टीम को मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि

अमरवाड़ा से नरसिंहपुर रोड जेल तिराहा पर 02 व्यक्ति बिना नंबर की ग्रे रंग की होंडा साईन मोटरसायकल से घूम रहे हैं एवं लोगों को कम दाम में मोटरसायकल बेचने की बात कर रहे हैं जो प्राप्त सूचना पर संदेह होने से सूचना की तस्दीक हेतु थाना प्रभारी अमरवाड़ा के नेतृत्व में टीम गठित की गई तथा पुलिस टीम द्वारा गवाहों की उपस्थिति में उक्त संदिग्ध दोनों व्यक्तियों को हिकमत अमली से पकड़ा गया। उक्त दोनों व्यक्तियों से नाम पता पूछने पर अपना नाम 01. नीरज नागवंशी पिता शिवकुमार नागवंशी उम्र 21 साल निवासी उमरिया (पढ्यार ढाना) थाना अमरवाड़ा जिला छिन्दवाड़ा (म0प्र0) 02. रोहित उर्फ रमेश चन्द्रपुरी पिता गुनाराम चन्द्रपुरी उम्र 34 साल निवासी ग्राम मोठार (दुर्गा चौक) थाना देहात जिला छिन्दवाड़ा (म०प्र०) के होना बताये तथा मोटरसायकल के दस्तावेज के संबंध में पूछताछ पर कोई दस्तावेज नहीं होना बताये। जो दोनों संदेहियों से पुलिस द्वारा बारीकी से पूछताछ पर मोटर सायकल नागपुर एवं भोपाल तरफ से चोरी करना बताये जो आरोपीगणों के कब्जे में और भी मोटरसायकल होने का संदेह होने पर आरोपीगणों से पूछताछ कर आरोपीगणों के कब्जे से कुल 11 मोटरसायकल अलग अलग कंपनियों की बिना नंबर जप्त की गई है। आरोपीगणों के विरूद्ध धारा 35(ड) भा0ना0सु0स0 / 303(2) भा0न्याय०सं० का कायम कर विवेचना में लिया गया है तथा आरोपीगणों से और भी पूछताछ की जा रही है।

आज सौसर निवास पर महाराष्ट्र के आर्वी विधानसभा के विधायक श्री Sumit Wankhede जी के आगमन पर शाल पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया ।

आपका सौसर विधानसभा में हार्दिक स्वागत भाई साहब
💐💐💐💐

आज आदरणीय सांसद श्री विवेक बंटी साहू के नेतृत्व में बी एम एस के पदाधिकारियों के साथ केन्द्रीय कोयला मंत्री जी से भेंट हुई जिसमें परासिया विधानसभा के कोल कामगारों एवं क्षैत्र के विकास के हित में अपनी बात रखी जिसमें प्रमुख रूप से नई खदानें खोलने,बीजी साइडिंग से शिवपुरी तक सड़क निर्माण,झुर्रे में डी ए बी /सेन्ट्रल स्कूल खोलने,एवं ओपन कास्ट से निकलने वाली मिट्टी,पत्थर से क्षैत्र में नये रोजगार सृजन करने और डब्ल्यू सी एल के होने वाले टेन्डरो में एडिशनल पी एच डी पूर्व की भांति लागू करने ,महिला बी आर एस में आ रही विसंगतियों को दूर करने पर चर्चा हुई सांसद जी के प्रयास से माननीय केन्द्रीय कोयला मंत्री ने कामगारों और क्षैत्र की उन्नति का पूरा आश्वासन दिया।

भोपाल में लोकायुक्त के छापे के दौरान परिवहन विभाग के एक पूर्व कांस्टेबल के घर से बरामद 40 किलो चांदी और नोटों का बंडल 👇🏻

छिंदवाड़ा/पांढुर्णा सांसद श्री साहू 22 दिसंबर को जिले में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में होंगे सम्मिलित

छिंदवाड़ा/पांढुर्णा सांसद श्री विवेक बंटी साहू 22 दिसंबर 2024 को जिले के ग्राम बिछुआ में प्रात: 11 बजे नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे एवं दोपहर 12 बजे प्रोफेसर कॉलोनी खजरी रोड छिंदवाड़ा में सामाजिक कार्यक्रम, दोपहर 12:30 बजे तिरोले कुन्बी समाज भवन चन्दनगांव में समाज द्वारा पत्रिका विमोचन कार्यक्रम, दोपहर 2 बजे माचागोरा में जल महोत्सव कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। इसके बाद सांसद श्री साहू शाम 4 बजे शुक्ला ग्राउंड छिंदवाड़ा में टूर्नामेंट खेल ओलंपिक, शाम 4:30 बजे ओलंपिक स्टेडियम छिंदवाड़ा में जिला स्तरीय युवा उत्सव एवं शाम 5 बजे विद्या भूमि स्कूल छिंदवाड़ा के वार्षिक उत्सव समारोह में शामिल होंगे।

माचागोरा जल महोत्सव 2024 की तैयारियों का कलेक्टर श्री सिंह ने लिया जायजा

20 दिसंबर से 25 दिसंबर तक आयोजित होगा छिंदवाड़ा जल महोत्सव

वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज और अन्य एडवेंचर स्पोर्ट्स का लुत्फ उठा पाएंगे आम नागरिक

जिले के विकासखंड चौरई के माचागोरा जलक्षेत्र में 20 दिसंबर से 25 दिसंबर तक आयोजित होने वाले छिंदवाड़ा जल महोत्सव 2024 की तैयारियों का कलेक्टर श्री शीलेन्द्र सिंह ने जायजा लिया। उन्होंने मौके पर पहुंचकर महोत्सव में होने वाली विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की जिनमें वॉटर स्पोर्ट्स एक्टिविटीज और अन्य एडवेंचर स्पोर्ट्स शामिल हैं। इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्री अग्रिम कुमार, एसडीएम चौरई श्री प्रभात मिश्रा, सीईओ जनपद पंचायत चौरई श्री तरूण राहंगडाले, तहसीलदार श्रीमती प्रीति पटेल एवं अन्य अधिकारी उपस्थित थे।
जल महोत्सव में मोटर बोट, वाटर जारविंग, बनाना राईड, कमांडो नेट, वॉल क्लाइंबिंग, पेडल बोट, जिपलाइन, पैरासेलिंग, ट्रेंपोलिन, आर्चरी, जेटस्की जैसी रोमांचक गतिविधियों का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर श्री सिंह ने तैयारियों का जायजा लेते हुए पर्यटकों को प्रोत्साहित करने के लिए स्वयं अधिकारियों के साथ बनाना राइड का लुत्फ भी उठाया।
उन्होंने अधिकारियों को सभी व्यवस्थाएं सुचारू रूप से सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि पर्यटकों और स्थानीय लोगों को बेहतर अनुभव मिल सके। उन्होंने जिले और जिले के बाहर के सभी नागरिकों और पर्यटन प्रेमियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में छिंदवाड़ा जल महोत्सव में शामिल होकर आयोजन को सफल बनाएं और इसका भरपूर आनंद उठाएं। जल महोत्सव का उद्देश्य जिले के पर्यटन को बढ़ावा देना और स्थानीय अर्थव्यवस्था को सशक्त बनाना है।

ब्रेकिंग न्यूज़

➡️ ग्राम रामाकोना मे झोलाछाप की जानकारी ली गयी

➡️ विकास खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ शुक्ला ने किया निरिक्षण

➡️ रामाकोना मे केवल 2 से 3 क्लिनिक का पंजीयन वैध पाया गया ऐसी जानकारी दी गयी

➡️ डॉ शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया की बाकि अन्य अवैध क्लिनिक बताये गए

➡️ जल्द ही अवैध क्लिनिक संचालको पर कार्यवाही की जायेगी

छिंदवाड़ा कलेक्टरशीतऋतु में शीतलहर एवं गिरते हुये तापमान को दृष्टिगत रखते हुये विद्यार्थियों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल प्रभाव न पड़े इस हेतु निर्देशित किया जाता है कि जिला छिन्दवाड़ा की समस्त शासकीय/अशासकीय/सी.बी.एस.ई/आई.सी.एस.ई./अनुदान प्राप्त/माध्यमिक शिक्षा मण्डल एवं समस्त बोर्ड से संबद्ध कक्षा नर्सरी से कक्षा 12वीं तक के विद्यालयों के प्राचार्यों को निर्देशित किया जाता है कि विद्यालयों का संचालन प्रातः 09:00 बजे के पूर्व नहीं करेंगे। पूर्व निर्धारित परीक्षाओं का संचालन निर्धारित समय-सारणी अनुसार होगा।

(उक्त आदेश तत्काल प्रभाव से प्रभावशील होगा)