Uncategorized

सौंसर में निकली भव्य तिरंगा रैली, देशभक्ति के नारों से गूंजा क्षेत्र

सौंसर। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर आज 13 अगस्त 2026 को सौंसर क्षेत्र में भव्य तिरंगा रैली निकाली गई। रैली की शुरुआत रेमंड चौक से हुई, जो पीपला नारायणवार होते हुए रामाकोना तक पहुंची। पूरे मार्ग में देशभक्ति का माहौल देखने को मिला और तिरंगे के साथ लोगों ने उत्साहपूर्वक रैली में सहभागिता की।

रैली में पूर्व मंत्री नाना मोहोड़, जिला अध्यक्ष संदीप मोहोड़, राहुल मोहोड़, नगर पालिका सीएमओ, नगर पालिका भाजपा अध्यक्ष, सभी पार्षदगण सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं क्षेत्रवासी शामिल हुए। महिला मंडल की सदस्यों ने भी रैली में उत्साहपूर्वक सहभागिता की।

तिरंगा रैली के दौरान भारत माता की जय और देशभक्ति के नारों से वातावरण गूंज उठा। रैली में शामिल लोगों ने हाथों में तिरंगा लेकर देश की एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया।

रेमंड चौक से पीपला नारायणवार और फिर रामाकोना तक निकली इस तिरंगा यात्रा ने पूरे क्षेत्र में देशभक्ति का रंग भर दिया।

Previous ArticleNext Article