Uncategorized


गांव की बेटियों को मिली नई उड़ान, साइकिल मिलने से स्कूल जाना होगा आसान

सौसर। स्थानीय शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, सौसर में शासन की साइकिल वितरण योजना के अंतर्गत कक्षा 9वीं की छात्राओं को निःशुल्क साइकिलों का वितरण किया गया। साइकिल मिलने से छात्राओं में खुशी का माहौल देखने को मिला। अब दूरस्थ ग्रामीण क्षेत्रों से आने वाली छात्राएं प्रतिदिन आसानी से विद्यालय पहुंच सकेंगी।

कार्यक्रम में नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुरेखा डागा की अध्यक्षता में मुख्य अतिथि संदीप मोहोड़ सहित जनप्रतिनिधि, शिक्षक एवं अभिभावक उपस्थित रहे। अतिथियों ने छात्राओं को शिक्षा के प्रति समर्पित रहने तथा अपने परिवार और समाज का नाम रोशन करने के लिए प्रेरित किया।

छात्राओं ने बताया कि पहले उन्हें कई किलोमीटर पैदल चलकर विद्यालय आना पड़ता था, लेकिन अब साइकिल मिलने से उनका समय बचेगा और वे नियमित रूप से विद्यालय पहुंच सकेंगी।

विद्यालय प्रबंधन ने बताया कि इस योजना का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों की बालिकाओं को शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना और उनकी स्कूल में नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करना है।

✍️ रिपोर्ट: राजेश चौधरी
📺 NCIB NEWS
“सच्ची खबर, सबसे पहले”

Previous ArticleNext Article