सौसर। राष्ट्रीय डॉक्टर्स डे के अवसर पर धनवंतरी क्लिनिक, सौसर में सावनेर स्थित आदित्य हॉस्पिटल (Aditya Hospital, Saoner) के डॉ. अमित बाहेती की वैवाहिक वर्षगांठ भी उत्साहपूर्वक मनाई गई। इस विशेष अवसर पर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई दी गई।

उपस्थित सभी अतिथियों ने डॉ. अमित बाहेती के उत्कृष्ट चिकित्सा सेवा कार्यों की सराहना करते हुए उनके स्वस्थ, सुखी एवं सफल जीवन की मंगलकामनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने कहा कि डॉ. बाहेती वर्षों से क्षेत्रवासियों को समर्पित भाव से स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान कर रहे हैं, जो समाज के लिए प्रेरणादायक है।

इस अवसर पर डॉ. आशीष भट्टड़, प्रशांत मानेकर (पिंटू), सुनील जी भांगे एवं संजय राठी विशेष रूप से उपस्थित रहे। सभी ने डॉक्टर्स डे एवं वैवाहिक वर्षगांठ की शुभकामनाएं देते हुए डॉ. अमित बाहेती के उज्ज्वल भविष्य, उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु तथा निरंतर जनसेवा की कामना की।
कार्यक्रम सौहार्दपूर्ण एवं आत्मीय वातावरण में संपन्न हुआ, जहां सभी ने इस अवसर को यादगार बनाते हुए डॉ. अमित बाहेती के साथ खुशियां साझा कीं।