Uncategorized

नशीले पदार्थों के खिलाफ सौंसर पुलिस का बड़ा अभियान, 74 पान ठेलों की जांच

सौंसर। जिले में नशीले पदार्थों की बिक्री और सेवन पर रोक लगाने के उद्देश्य से सौंसर पुलिस ने विशेष अभियान चलाया। डीएसपी प्रियंका पांडे के नेतृत्व में पुलिस टीम ने नगर एवं आसपास के क्षेत्रों में संचालित 74 पान ठेलों और दुकानों की सघन जांच की। अभियान के दौरान दुकानदारों को तंबाकू, गुटखा एवं अन्य नशीले पदार्थों की बिक्री को लेकर सख्त दिशा-निर्देश दिए गए। नशा मुक्ति और बच्चों की सुरक्षा के लिए ऐसे अभियान पुलिस द्वारा समय-समय पर चलाए जाते हैं।

पुलिस अधिकारियों ने विशेष रूप से स्कूलों और शिक्षण संस्थानों के आसपास संचालित दुकानदारों को चेतावनी देते हुए कहा कि नाबालिगों को किसी भी प्रकार का नशीला पदार्थ बेचना कानूनन अपराध है। यदि कोई दुकानदार नियमों का उल्लंघन करता पाया गया तो उसके खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

अभियान के दौरान पुलिस ने दुकानदारों को जागरूक करते हुए कहा कि बच्चों और युवाओं को नशे की लत से बचाना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। पुलिस ने अभिभावकों से भी अपील की कि वे अपने बच्चों की गतिविधियों पर नजर रखें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

डीएसपी प्रियंका पांडे ने कहा कि नशे के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा तथा स्कूल-कॉलेजों के आसपास विशेष निगरानी रखी जाएगी। पुलिस का उद्देश्य युवाओं को नशे की गिरफ्त से बचाकर सुरक्षित एवं स्वस्थ वातावरण उपलब्ध कराना है।

रिपोर्ट : मुकेश बागड़े, रमेश पाटस्कर | सौंसर

Previous Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *