Previous Article अपर कलेक्टर नीलमणि अग्निहोत्री की अध्यक्षता में आयोजित हुई जनसुनवाई सड़क, अतिक्रमण, सीमांकन, आवास एवं संबल योजना सहित 15 आवेदनों पर हुई सुनवाई राज्य शासन द्वारा संचालित साप्ताहिक जनसुनवाई कार्यक्रम के अंतर्गत प्रत्येक मंगलवार को आम नागरिकों की समस्याओं के निराकरण के लिए सुनवाई की जाती है। इसी क्रम में मंगलवार को कलेक्टर कार्यालय पांढुर्णा के सभाकक्ष में जनसुनवाई का आयोजन किया गया। जनसुनवाई में अपर कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री ने 15 आवेदकों की समस्याओं को गंभीरतापूर्वक सुना तथा संबंधित विभागों के अधिकारियों को उनके त्वरित एवं प्रभावी निराकरण के लिए आवश्यक निर्देश दिए। विभिन्न राजस्व, आवास एवं मार्ग संबंधी प्रकरणों पर की गई सुनवाई जनसुनवाई में माया उम्रकर, निवासी खारीवार्ड पांढुर्णा द्वारा आवासीय आबादी पट्टा प्रदान किए जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया। जगदीश बुवाडे, निवासी नरसला, तहसील एवं जिला पांढुर्णा द्वारा पैतृक भूखंड पर नाम दर्ज किए जाने के संबंध में आवेदन दिया गया। सहसराम चौधरी, संत जलाराम वार्ड पांढुर्णा द्वारा सीमांकन संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया। श्रीमती सीताबाई पाटील, निवासी बड़चिचोली-15, तहसील पांढुर्णा द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत मकान निर्माण कार्य के लिए पानी तराई की किस्त दिलाए जाने के संबंध में आवेदन प्रस्तुत किया गया। देवीलाल उईके एवं नंदुलाल उईके, दोनों निवासी ग्राम चिचोली ढाना, पांढुर्णा द्वारा अनावेदिका द्वारा आवासीय मकान में अवैध रूप से आधे हिस्से की मांग कर आवागमन मार्ग में विवाद उत्पन्न किए जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया। राजेन्द्र परिहार, निवासी ग्राम ढोलनखापा, रा.प.ह.नं. 27, पोस्ट लेंढोरी, तहसील एवं जिला पांढुर्णा द्वारा पटवारी द्वारा गलत सीमांकन किए जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया। कैलाश पराडकर एवं अनिल पराडकर, दोनों निवासी ग्राम मोरडोंगरी, तहसील एवं जिला पांढुर्णा द्वारा अनावेदकगणों द्वारा ग्राम मौजा मोरडोंगरी, प.ह.नं. 62, खसरा नंबर 550/2 एवं 550/2/1 से लगी आवेदक की आवागमन भूमि का अवैध उत्खनन कर मार्ग विलुप्त किए जाने संबंधी आवेदन प्रस्तुत किया गया। जनसुनवाई में संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा एवं सुश्री नेहा सोनी, एसडीएम श्रीमती अलका एक्का, प्रभारी तहसीलदार पांढुर्णा सुश्री प्रेक्षा पाठक, प्रभारी जनपद पंचायत सीईओ पांढुर्णा श्री विनय प्रकाश ठाकुर सहित विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे। सभी अधिकारियों ने प्राप्त आवेदनों पर सुनवाई कर नियमानुसार आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने का आश्वासन दिया। Next Article प्राकृतिक खेती अपनाने किसानों को किया प्रेरित, प्रदर्शनी एवं कार्यशाला का हुआ आयोजन जीवामृत, घन जीवामृत एवं प्राकृतिक कीटनाशकों के निर्माण की दी गई विस्तृत जानकारी. विश्व पर्यावरण दिवस एवं अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मध्य प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने के उद्देश्य से ग्राम पंचायत रमाकोना, विकासखंड सौसर, जिला पांढुर्णा में शनिवार को प्राकृतिक खेती कार्यशाला एवं प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में वैज्ञानिकों, मास्टर ट्रेनरों एवं प्रगतिशील किसानों द्वारा प्राकृतिक खेती के विभिन्न आयामों पर विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा किसानों को प्राकृतिक कृषि पद्धतियां अपनाने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यशाला के प्रारंभ में जेडएआरएस (ZARS) छिंदवाड़ा के वैज्ञानिक डॉ. गौरव महाजन ने किसानों को प्राकृतिक खेती के महत्व, मिट्टी परीक्षण तथा संतुलित उर्वरकों के उपयोग के संबंध में जानकारी दी। उन्होंने कृषि उत्पादन बढ़ाने के लिए वैज्ञानिक पद्धतियों को अपनाने पर जोर दिया। मुख्य अतिथि जिला भाजपा अध्यक्ष श्री संदीप भाऊ मोहोड़ ने किसानों को प्राकृतिक एवं जैविक खेती से संबंधित शासन की योजनाओं की जानकारी देते हुए प्राकृतिक खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने किसानों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन कर उनके प्रयासों की सराहना की। कार्यक्रम में जिला प्राकृतिक खेती संयोजक श्री राजेंद्र भक्ते ने प्राकृतिक एवं परंपरागत खेती के महत्व तथा देशी गाय आधारित कृषि प्रणाली पर प्रकाश डाला। वहीं श्री मोरेश्वर मर्सकोले ने जीवामृत, घन जीवामृत, निर्मास्त्र एवं ब्रह्मास्त्र जैसे प्राकृतिक खाद एवं कीटनाशकों के निर्माण और उपयोग की संपूर्ण विधि विस्तार से बताई तथा प्राकृतिक खेती के उद्देश्यों पर चर्चा की। अनुविभागीय अधिकारी कृषि सुश्री अर्चना डोंगरे ने आभार व्यक्त करते हुए किसानों से प्राकृतिक खेती को अपनाकर पर्यावरण संरक्षण एवं कृषि लागत में कमी लाने का आह्वान किया। इस अवसर पर प्राकृतिक खेती को बढ़ावा देने वाले किसानों को मुख्य अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में जिला किसान मोर्चा अध्यक्ष श्री विलास खिड़ेकर, जनपद सदस्य श्री गुलाबराव पांडे, मंडल अध्यक्ष भाजपा रमाकोना श्री नामदेव पाल, उपसरपंच श्री संतोष चौधरी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा श्री प्रीतम, अनुसूचित जाति मोर्चा जिला अध्यक्ष श्री खेमराज सोनकर, पंच श्री अब्दुल कलाम, वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी श्री योगेश भलावी, कृषि विस्तार अधिकारी श्री दिलीप परतेती, श्री सागर डेहरिया, श्री कैलाश धुर्वे, श्री पंकज पराड़कर, श्रीमती दीपिका गायकवाड सहित विभिन्न ग्रामों के प्रगतिशील किसान बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।