Uncategorized

गुलशन केयर फाउंडेशन ने सिविल अस्पताल को भेंट किए उपयोगी संसाधन, मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा
सौसर। सामाजिक दायित्वों के निर्वहन की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए गुलशन पॉलीओल्स कंपनी द्वारा संचालित गुलशन केयर फाउंडेशन ने सिविल अस्पताल सौसर को दानस्वरूप 5 कुलर, एक वाशिंग मशीन एवं एक फ्रिज प्रदान किए। इन संसाधनों का लोकार्पण सोमवार को विधिवत फीता काटकर किया गया।
कार्यक्रम में पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड, एसडीएम सिद्धार्थ पटेल, पार्षद प्रशांत बापू ठाकरे, कंपनी के एचआर अनिल दीक्षित, पूर्व मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. एन.के. शास्त्री तथा खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रूपेश बोकडे सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड ने कहा कि समाज और उद्योगों के सहयोग से ही शासकीय संस्थाओं की सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाया जा सकता है। उन्होंने गुलशन केयर फाउंडेशन की इस जनहितैषी पहल की सराहना करते हुए कहा कि अस्पताल में उपलब्ध कराए गए ये संसाधन मरीजों एवं उनके परिजनों को राहत प्रदान करेंगे तथा स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता में भी सकारात्मक सुधार होगा। उन्होंने अन्य संस्थाओं और उद्योग समूहों से भी सामाजिक सरोकारों से जुड़कर जनसेवा में योगदान देने का आह्वान किया।
खंड चिकित्सा अधिकारी डॉ. रूपेश बोकडे ने फाउंडेशन एवं सहयोगकर्ताओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि अस्पताल में प्राप्त हुए उपकरणों से मरीजों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने में सहायता मिलेगी।
कार्यक्रम का संचालन श्याम शर्मा ने किया, जबकि डॉ. रूपेश बोकडे ने आभार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम के दौरान अस्पताल स्टाफ एवं नागरिकों की उपस्थिति रही।

Previous Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *