Uncategorized

पांढुर्णा जिले में अवैध शराब के विरुद्ध आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई

नीलकंठ, कारापाठा, मरकावाड़ा एवं लहराढाना में दबिश, 800 किलो महुआ लाहन नष्ट कर 4 प्रकरण दर्ज  
आज दिनांक 06 जून 2026 को प्रभारी कलेक्टर  पांढुर्णा श्री अग्रिम कुमार के निर्देशन में तथा सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में पांढुर्णा जिले में अवैध शराब विनिर्माण, परिवहन, संग्रहण एवं विक्रय पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा विशेष कार्रवाई की गई।

आबकारी वृत्त पांढुर्णा के ग्राम नीलकंठ, कारापाठा, मरकावाड़ा एवं लहराढाना में अवैध शराब के अड्डों पर दबिश दी गई। कार्रवाई के दौरान नालों एवं झाड़ियों के पास छुपाकर रखी गई लगभग 800 किलो महुआ लाहन बरामद की गई, जिसे विधिवत नष्ट किया गया।

उक्त कार्रवाई के दौरान म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के अंतर्गत कुल 04 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। विभाग द्वारा अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय पर नियंत्रण के लिए निरंतर अभियान चलाया जा रहा है।

इस कार्रवाई में वृत्त प्रभारी अनिकेत पटेल, आरक्षक मुकेश रहांगडाले एवं अनुराग गोनेकर उपस्थित रहे। आबकारी विभाग ने जिले में अवैध मदिरा गतिविधियों के विरुद्ध आगे भी इसी प्रकार की सख्त कार्रवाई जारी रखने की बात कही है।

Previous Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *