Uncategorized

पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाठई में समर कैंप का शुभारंभ

खेल, सांस्कृतिक एवं संगीत गतिविधियों से विद्यार्थियों में उत्साह

पांढुर्णा / 04 मई 2026/
शासन के आदेशानुसार समर कैंप 1 मई 2026 से 1 जून 2026 तक आयोजित किया जाना है, जिसके अंतर्गत आज दिनांक 04.05.2026 को पीएम श्री शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाठई, जिला पांढुर्णा में विविध गतिविधियों का आयोजन किया गया।

समर कैंप के अंतर्गत विद्यार्थियों की सहभागिता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से खेल गतिविधियों में कैरम का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके साथ ही सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं संगीत शिक्षा कार्यक्रम भी आयोजित किए गए, जिनके माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिला।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में उत्साह और उमंग का वातावरण देखने को मिला। समर कैंप के माध्यम से विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास, रचनात्मकता एवं कौशल विकास को प्रोत्साहित किया जा रहा है।उल्लेखनीय है कि शासन द्वारा आयोजित यह समर कैंप विद्यार्थियों को अवकाश के दौरान सीखने, मनोरंजन एवं व्यक्तित्व विकास का एक सशक्त मंच प्रदान कर रहा है।

Previous ArticleNext Article