जनगणना प्रशिक्षण में गुणवत्ता पर विशेष जोर, वरिष्ठ मास्टर ट्रेनर ने किया निरीक्षण
सुपरवाइजर एवं प्रगणकों को सुझावों के साथ दिए मार्गदर्शन, जिज्ञासाओं का किया समाधान आज दिनांक 20.04.2026 को नगर पालिका परिषद् सौसर में संचालित 3 दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण में वरिष्ट्रेठ मास्टर ट्रेनर श्री नरेन्द्र बाम्बल द्वारा निरीक्षण किया गया जिसमें, सर द्वारा सुपरवाइजर और प्रगणक को अपने सुझावों से निर्देशित किया। श्री बाम्बल द्वारा प्रगनको एवं सुपरवाइजर के प्रश्नों के उत्तर भी दिए गए।
उक्त निरीक्षण के दौरान प्रशिक्षण की गुणवत्ता, प्रतिभागियों की सहभागिता एवं जनगणना कार्य की बारीकियों पर विशेष ध्यान दिया गया। वरिष्ठ मास्टर ट्रेनर द्वारा प्रशिक्षण सत्र के दौरान उपस्थित सुपरवाइजर एवं प्रगणकों को जनगणना कार्य की महत्ता, डेटा की शुद्धता एवं समयबद्ध कार्य निष्पादन के संबंध में महत्वपूर्ण सुझाव प्रदान किए गए।
उन्होंने प्रशिक्षणार्थियों को निर्देशित किया कि जनगणना एक अत्यंत महत्वपूर्ण राष्ट्रीय कार्य है, जिसमें प्रत्येक जानकारी की सटीकता और पारदर्शिता आवश्यक है। इस दौरान उन्होंने प्रगणकों एवं सुपरवाइजरों से संवाद स्थापित कर उनकी जिज्ञासाओं को गंभीरता से सुना तथा उनके प्रश्नों के समाधान भी विस्तारपूर्वक दिए।
प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्देश्य जनगणना कार्य में लगे अमले को दक्ष, सजग एवं उत्तरदायी बनाना है, ताकि आगामी जनगणना प्रक्रिया को सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके। वरिष्ठ मास्टर ट्रेनर के निरीक्षण से प्रशिक्षण में और अधिक गंभीरता एवं प्रभावशीलता आई है।