आज भारतीय जनता पार्टी पांढुर्णा के यशस्वी शुभंकर जिलाध्यक्ष श्री संदीप मोहोड जी ने नागपुर में माननीय केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री श्री नितिन गडकरी जी से उनके निवास स्थान पर सौजन्य भेंट की। इस अवसर पर उन्हें पांढुर्णा में आयोजित होने वाले ‘स्वदेशी मेला’ का आत्मीय निमंत्रण दिया और मेले के उद्देश्यों पर चर्चा की।*
इस गरिमामयी उपस्थिति में श्री हेमंत कस्तूरे जी, स्वदेशी जागरण मंच के तहसील संयोजक श्री गणेश कोल्हे जी, श्री भूषण सरोदे जी और पांढुर्णा नगर मंडल अध्यक्ष श्री प्रकाश (बंटी) छागानी जी उपस्थित रहे।
स्वदेशी की भावना को जन-जन तक पहुँचाने के हमारे इस संकल्प में गडकरी जी का मार्गदर्शन सदैव प्रेरणादायी रहता है।