Uncategorized



शासकीय सांदीपनि विद्यालय सौसर के विद्यार्थियों का हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2026 में उत्कृष्ट प्रदर्शन

सौसर। हाईस्कूल बोर्ड परीक्षा 2026 के घोषित परिणामों में शासकीय सांदीपनि विद्यालय सौसर के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय, क्षेत्र एवं जिले का नाम गौरवान्वित किया है।

विद्यालय की छात्रा निकिता लक्ष्मण फरकासे ने मध्यप्रदेश राज्य स्तरीय मेरिट सूची (Top 10) में 99.4% अंक के साथ तृतीय स्थान (3rd Position) प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की है। वहीं विद्यालय के छात्र मोहित वासुदेव मूलमुले ने राज्य स्तरीय मेरिट सूची में 98.8% अंकों के साथ छठवां स्थान (6th Position) प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। साथ ही सांदीपनि विद्यालय सौसर में इस वर्ष कक्षा दसवीं का परीक्षा परिणाम 98.83 प्रतिशत तथा कक्षा 12वीं का परीक्षा परिणाम 92.4 प्रतिशत रहा। कक्षा 10वीं के 172 विद्यार्थियों में से 156 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण तथा कक्षा 12वीं के 159 विद्यार्थियों में से 141 विद्यार्थी प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण हुए।

इन दोनों विद्यार्थियों की इस शानदार उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष एवं गर्व का वातावरण है। यह सफलता विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, लगन एवं अनुशासन के साथ-साथ शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग का परिणाम है।

संस्था प्राचार्य श्रीमती शैलजा बत्रा, उप प्राचार्य संजय गवनेकर, सुभाष कलम्बे, अनुराधा परिहार, हितेश गनोरकर, नलिनी खंडाईत, अंजू खरपुसे, संजय पड़ोले, दिनेश्वर गैतम एवं समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने विद्यार्थियों को इस उपलब्धि पर हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। साथ ही, यह विश्वास व्यक्त किया है कि आने वाले समय में भी विद्यालय के विद्यार्थी इसी प्रकार उत्कृष्ट परिणाम देते रहेंगे।

Previous ArticleNext Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *