Uncategorized


भारतरत्न बाबा साहब की जयंती मनाई।                                          
                                          भारतीय संविधान निर्माता, भारतरत्न डॉ. भीमराव  रामजी अम्बेडकर की 135 वी जयंती शासकीय कन्या उमा विद्यालय सौसर में प्राचार्य भास्कर गावंडे एवं मुख्य अतिथि कुंदनकुमार दुपारे वरिष्ठ शिक्षक की उपस्थिति में  उत्साह से मनाई गई। विश्वरत्न डॉ. बाबासाहब के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर संस्था के शिक्षक शिक्षिकाओं एवं छात्राओ ने बाबा साहब को श्रद्धासुमन  अर्पित किए। वरिष्ठ शिक्षक सूर्यकीर्ति काले ने डॉ.बाबासाहब को मानवता , करुणा, निस्पृहता, संवेदनाओ का और समस्त पीड़ित शोषित  मानवता के उद्वार का अमूल्य प्रसाद बताया। राजरत्न बागडे ने बाबासाहब की गोलमेज सम्मेलन तथा कानूनमंत्री रहते हुए उनके किये पिछड़ों दलितों और आदिवासियों के अधिकार के लिए संघर्ष को बताया। शाला मे बाबासाहब की जयंती पर  उनके व्यक्तित्व एवं कृतित्व पर रंगोली, निबंध तथा भाषण प्रतियोगिता के कार्यक्रम आयोजित किये गए । उसी प्रकार जयंती को यादगार बनाने के लिए  शाला मे गमलो मे विभिन्न प्रकार के पौधों का रोपण  छात्राओ तथा शिक्षको ने किया।राजेंद्र डोंगरे उमाशि ने छात्राओ को कलम रूपी शक्ति पेन तथा मिठाईया वितरित की। कीर्तिसागर बागडे ने बाबासाहब को शिक्षा. न्याय व समानता का महर्षि बताया उनके द्वारा लिखी विभिन्न विषयों की बुक्स विश्व की अनेक यूनिवर्सिटी मे पढ़ाई जाती है। संगीता ढोके  एवं अनिता उइके ने बाबासाहब पर कविताये प्रस्तुत की, इस अवसर पर सरोज  वाल्के, बाजेराव धुर्वे, आशीष वैद्य,  शकुंतला कमाले, शशिकला नागले, अतुल बनायित, अनिल सिंगणापूरे, निकेश लोहे आदि उपस्थित रहे।

Previous ArticleNext Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *