जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत नगर में जल संगोष्ठी का आयोजन
जन-जागरूकता और जिम्मेदारी पर दिया गया जोर, छात्रों से सक्रिय सहभागिता की अपील
पांढुर्णा मध्यप्रदेश शासन के निर्देशानुसार जिला कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ एवं जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन के निर्देशन में तथा विकासखण्ड समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे की उपस्थिति में नगर में जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत एक महत्वपूर्ण जल संगोष्ठी का आयोजन किया गया।
संगोष्ठी में विकासखण्ड समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे ने अपने उद्बोधन में कहा कि आने वाली चुनौतियों और हमारे दायित्व को ध्यान में रखते हुए हमें अपने-अपने परिसर में कार्य करना होगा, तभी वास्तविक परिवर्तन संभव हो सकेगा। उन्होंने सभी सीएमसीएलडीपी छात्रों से आह्वान किया कि वे जल गंगा संवर्धन अभियान में सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अपने चयनित ग्रामों में विभिन्न गतिविधियों का संचालन करें और लोगों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करें।
इस अवसर पर आयोजित संगोष्ठी में परामर्शदाता श्री राजू वरूड़कर, श्री श्याम दलवी, श्रीमती वर्षा खुरसंगे एवं नगर विकास प्रस्फुटन समिति के सदस्य श्री पंकज खिरेकर सहित सीएमसीएलडीपी में अध्ययनरत छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान जल संरक्षण, जन-जागरूकता और सामूहिक सहभागिता के महत्व पर विस्तार से चर्चा की गई, जिससे उपस्थित प्रतिभागियों को भविष्य में इस दिशा में कार्य करने के लिए प्रेरणा मिली।