Uncategorized

14 वर्ष की बालिकाओं के लिए नि:शुल्क HPV टीकाकरण अभियान


14 वर्ष की बालिकाओं के लिए नि:शुल्क HPV टीकाकरण अभियान पर जोर
एसडीएम सिद्धार्थ पटेल ने ली समन्वय बैठक
बीएमओ डॉ. योगेश आर. शुक्ला ने दी स्वास्थ्य संबंधी जानकारी


सौसर।
14 वर्ष की बालिकाओं को HPV Vaccine लगाए जाने के संबंध में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन एसडीएम सिद्धार्थ पटेल की अध्यक्षता में किया गया। बैठक का मुख्य उद्देश्य सभी विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित कर अधिक से अधिक बालिकाओं को इस नि:शुल्क टीकाकरण अभियान से जोड़ना रहा।
बैठक में एसडीएम ने निर्देश दिए कि शिक्षा, महिला एवं बाल विकास तथा स्वास्थ्य विभाग मिलकर कार्य करें, ताकि लक्षित आयु वर्ग की बालिकाओं को जागरूक कर उन्हें टीकाकरण के लिए प्रेरित किया जा सके। उन्होंने कहा कि यह अभियान बालिकाओं के स्वास्थ्य सुरक्षा से जुड़ा अत्यंत महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर बीएमओ डॉ. योगेश आर. शुक्ला ने HPV वैक्सीन के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह टीका बालिकाओं को भविष्य में गंभीर बीमारियों से बचाने में कारगर है। उन्होंने अभिभावकों एवं समाज से भी सहयोग की अपील की।
एसडीएम सिद्धार्थ पटेल ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि वे क्षेत्र में सक्रिय रूप से प्रचार-प्रसार करें एवं नियमित रूप से प्रगति की समीक्षा सुनिश्चित करें, ताकि अधिक से अधिक बालिकाओं को इस योजना का लाभ मिल सके।
बैठक में जनपद पंचायत सीईओ प्रियंक मिश्रा, बी ई ओ भास्कर गावंडे, बी आर सी चैनसा यादव, बी ई ई रविप्रसाद तुमराम बी पी एम नवनीत बोरकर बी सी एम श्रीराम अहिरवार एवं  नगरपालिका,नगरपरिषद के प्रतिनिधि उपस्थित थे

Previous ArticleNext Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *