सौसर, 16 फरवरी: सौसर थाना क्षेत्र के गणेश वाशिंग सेंटर के पास सोमवार को बाइक दुर्घटना में तीन युवक घायल हो गए। जानकारी के अनुसार घायल युवकों के नाम सुरेन्द्र, गणेश और गोलू हैं, तीनो घर जा रहे थे।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक तेज रफ्तार में मोड़ से गुजर रही थी, तभी अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। दुर्घटना के समय आसपास मौजूद लोग तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे और घायलों को संभाल कर सुरक्षित स्थान पर बैठाया।
स्थानीय लोगों ने तुरंत टायगर ग्रुप एम्बुलेंस को कॉल किया, जिसने घटनास्थल पर पहुंचकर तीनों घायलों को सिविल अस्पताल सौसर ले जाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने तीनों का स्वास्थ्य परीक्षण किया।
चिकित्सकों के अनुसार, गणेश और गोलू को मामूली चोटें आई थीं, जिन्हें प्राथमिक उपचार के बाद छुट्टी दे दी गई। वहीं सुरेन्द्र को आंख के पास चोट लगी थी, और उसे रेफर किया गया।