Uncategorized

प्रधानमंत्री नेशनल डायलिसिस प्रोग्राम: सिविल अस्पताल पांढुर्णा में नई डायलिसिस इकाई को स्वीकृति

प्रधानमंत्री नेशनल डायलिसिस प्रोग्राम: सिविल अस्पताल पांढुर्णा में नई डायलिसिस इकाई को स्वीकृति

*पांढुर्णा।* जिले के मरीजों के लिए राहत भरी खबर है। प्रधानमंत्री नेशनल डायलिसिस प्रोग्राम के अंतर्गत सिविल अस्पताल पांढुर्णा में नई डायलिसिस इकाई को स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके तहत केंद्रीकृत क्रय प्रणाली से 2 डायलिसिस मशीनों की खरीद के आदेश जारी किए गए हैं।

इस इकाई के संचालन हेतु एपेक्स किडनी केयर प्रा. लि., मुंबई को कार्यादेश दिया गया है। सेवा प्रदाता द्वारा प्रशिक्षित स्टाफ और आवश्यक कंज्यूमेबल्स की व्यवस्था की जाएगी।

नई सुविधा शुरू होने से किडनी रोग से पीड़ित मरीजों को अब स्थानीय स्तर पर ही डायलिसिस उपचार मिल सकेगा। इससे उन्हें बाहर के शहरों में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी तथा समय और खर्च दोनों की बचत होगी।

*जिला बनने के बाद से पांढुर्णा को स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में लगातार नई सौगातें मिल रही हैं।*
“`जिला अस्पताल स्तर की सुविधाओं के विस्तार से स्थानीय नागरिकों को बेहतर और सुलभ उपचार मिलना संभव हो रहा है।
नई डायलिसिस इकाई की स्वीकृति पांढुर्णा जिले के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है, जो क्षेत्र की स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करेगी।“`

Previous Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *