Uncategorized

पशुपालन विभाग की समीक्षा बैठक संपन्न, योजनाओं को समय-सीमा में पूर्ण करने के सख्त निर्देश

क्षीरधारा योजना, टीकाकरण एवं गौशाला निरीक्षण पर विशेष फोकस, अधिकारियों को दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

पांढुर्णा
डॉ. एच. जी. एस. पक्षवार, उपसंचालक पशुपालन एवं डेयरी विभाग पांढुर्णा द्वारा दिनांक 11अप्रैल 2026 को जिला पांढुर्णा में पदस्थ सभी पशु चिकित्सा अधिकारियों की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में क्षीरधारा ग्राम योजना के बेसलाइन सर्वे एवं निर्धारित कार्यक्रम को समय-सीमा में पूर्ण करने के सख्त निर्देश दिए गए।

इसके साथ ही राष्ट्रीय टीकाकरण कार्यक्रम अंतर्गत एफएमडी टीकाकरण, राष्ट्रीय कृत्रिम गर्भाधान कार्यक्रम के अंतर्गत लंबित गर्भाधान एवं वत्स उत्पादन की एंट्री, सेक्स सॉर्टेड सीमेन से कृत्रिम गर्भाधान तथा पशुपालन केसीसी के लक्ष्य समय पर पूर्ण करने के निर्देश भी दिए गए।

सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों को सार्थक ऐप के माध्यम से समय पर उपस्थिति दर्ज करने एवं संस्था से चेकआउट सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए, साथ ही अन्य आवश्यक दिशा-निर्देश भी प्रदान किए गए।

बैठक में डॉ. छत्रपाल टांडेकर (छिंदवाड़ा), पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी डॉ. सोनिया परते, पशु चिकित्सा विस्तार अधिकारी सौंसर डॉ. श्वेता डोंगरे धुर, डॉ. योगेश सेमिल, डॉ. गोविंदा धुर्वे सहित सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी एवं गौसेवक/मैत्री उपस्थित रहे।

क्षीरधारा ग्राम योजना अंतर्गत चयनित ग्राम बैरडी, विकासखंड सौंसर का निरीक्षण भी किया गया। निरीक्षण के दौरान सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारी एवं नोडल अधिकारी को ग्राम कृषि अधिकारी, वन अधिकारी एवं स्व-सहायता समूह के साथ समन्वय बनाकर योजना को सफल बनाने के निर्देश दिए गए।

इसके अतिरिक्त गौशाला परतापुर, सौंसर का निरीक्षण किया गया, जहां 76 गौवंश पाए गए। गौशाला संचालन समिति द्वारा 3.5 एकड़ क्षेत्र में बरसीम की फसल लगाई गई है। निरीक्षण के दौरान गौवंश के लिए 75 ट्रॉली भूसा, 15 ट्रॉली मक्के का भूसा एवं 2 ट्रॉली चने का भूसा उपलब्ध पाया गया।
हालांकि गौशाला में पानी के टांके में गंदगी एवं गेट टूटा हुआ पाया गया, जिस पर नारी शक्ति स्व-सहायता समूह संचालन समिति को सुधार के लिए आवश्यक निर्देश दिए गए।

Previous Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *