Uncategorized

नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा अंतर्गत भव्य सम्मेलन का आयोजन

महिलाओं को योजनाओं की दी गई जानकारी, पोषण पखवाड़ा के तहत ली गई शपथ

पांढुर्णा
नारी शक्ति वंदन पखवाड़ा (दिनांक 10 अप्रैल से 25 अप्रैल 2026) के अंतर्गत दिनांक 13 अप्रैल 2026 को नगरपालिका सभाकक्ष में नारी शक्ति वंदन सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में श्री संदीपघाटोडे(अध्यक्ष, नगरपालिका परिषद पांढुर्णा), श्री महेंद्र घोडे (सभापति, न.पा.), श्री उमेश  उरकड़े (सभापति, न.पा.), श्री दुर्गेशजी उईके (पार्षद), श्री प्रदीप कामदार (पार्षद), श्रीमती रामरती बाई इवनाती (पार्षद, न.पा.) एवं श्री आर. के. इवनाती (मुख्य नगरपालिका अधिकारी) सहित आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिकाएं, स्व-सहायता समूह के सदस्य एवं मातृशक्ति उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में उपस्थित सभी लोगों को विज्ञान भवन, नई दिल्ली से आयोजित नारी शक्ति वंदन कार्यक्रम के अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र जी मोदी द्वारा संबोधित किया गया। स्थानीय स्तर पर आयोजित इस कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा संचालित योजनाओं तथा नगरपालिका द्वारा महिलाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओं की विस्तृत जानकारी प्रभारी अधिकारियों द्वारा दी गई।

साथ ही, दिनांक 8 अप्रैल से 23 अप्रैल तक आयोजित पोषण पखवाड़ा के तहत सभी उपस्थितजनों द्वारा शपथ ली गई। कार्यक्रम के अंत में नगरपालिका अध्यक्ष श्री संदीप घाटोडे ने सभी को संबोधित करते हुए मातृशक्तियों के लिए संचालित योजनाओं की विस्तार से जानकारी दी और केंद्र सरकार एवं राज्य सरकार की सभी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ प्राप्त करने के लिए अपील की।

Previous ArticleNext Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *