Uncategorized

जल गंगा संवर्धन अभियान: जल संरक्षण का दिया संदेश, जल चौपाल का आयोजन

जल चौपाल में महिलाओं, किसानों और युवाओं की सहभागिता, जल संरक्षण पर हुई चर्चा

पांढुर्णा
विकास खंड सौंसर के हिवरा खंडेराय के आश्रित ग्राम खेडी जसोदी में दिनांक 13 अप्रैल 2026 को जल गंगा संवर्धन अभियान के अंतर्गत जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं ब्लॉक समन्वयक अनिल बोबडे के नेतृत्व में जल चौपाल का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जल मंदिर प्याऊ एवं जल पर्यावरण संरक्षण के प्रति ग्रामीणों को जागरूक करना रहा।

इस अवसर पर जल बचाने और संसाधनों के संरक्षण का संदेश देते हुए जल मंदिर प्याऊ के शुभारंभ की भी जानकारी दी गई, जिससे ग्रामीणों में जल संरक्षण के प्रति सकारात्मक जागरूकता बढ़े।

आयोजित जल चौपाल में महिलाएँ, किसान, युवा एवं बच्चे बड़ी संख्या में शामिल हुए। चौपाल के दौरान गाँव के तालाब, कुओं एवं हैंडपंप की स्थिति पर विस्तार से चर्चा की गई।

परामर्शदाता श्री सुनील डोंगरे ने वर्षा जल संचयन, सोखता गड्ढा निर्माण तथा ड्रिप सिंचाई के लाभों की जानकारी दी। कार्यक्रम में परामर्शदाता श्री सुभाष ठाकरे, अखिलेश परिहार, शारदा निकम, नवांकुर संस्था के सचिव श्री गोपाल कोठे, ग्राम की सरपंच श्रीमती सुवर्णा धुर्वे, सविता काकड़े एवं किरण काकड़े सहित ग्राम के नागरिक और महिलाएँ उपस्थित रहीं।

Previous ArticleNext Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *