Uncategorized

ग्राम पंचायत बडचिचोली में पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ, सरस्वती पूजन के साथ कार्यक्रम की शुरुआत

जागरूकता बढ़ाने हेतु प्रदर्शनी एवं सामुदायिक चर्चा का आयोजन, ग्रामीणों की रही सक्रिय भागीदारी

पांढुर्णा
पांढुर्णा जिले के ग्राम पंचायत बडचिचोली में दिनांक 9 अप्रैल 2026 को पोषण पखवाड़ा का शुभारंभ ग्राम पंचायत सरपंच श्रीमती भारतीय शेंडे द्वारा किया गया। इस अवसर पर सरपंच महोदया ने सरस्वती पूजन कर कार्यक्रम की शुरुआत की।

पोषण पखवाड़ा 9 अप्रैल 2026 से 23 अप्रैल 2026 तक आयोजित किया जाएगा, जिसके अंतर्गत प्रत्येक ग्राम के आंगनवाड़ी केंद्रों में विभिन्न गतिविधियाँ संचालित की जाएंगी। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समुदाय में पोषण के प्रति जागरूकता बढ़ाना और स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।

कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत बडचिचोली में पोषण प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें संतुलित आहार और पोषण संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदर्शित की गई। साथ ही, समुदाय के लोगों को आमंत्रित कर पोषण विषय पर चर्चा की गई और उन्हें स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया गया।

इस अवसर पर आंगनवाड़ी कार्यकर्ता, सहायिका एवं सेक्टर पर्यवेक्षक सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित रहे। कार्यक्रम में ग्रामीणों की सक्रिय भागीदारी देखने को मिली।

Previous ArticleNext Article

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *