• Join our social media
    [easy-fans show_total="0" hide_title="1" columns="3" template="color"]

How to Start Investing in Stocks with Only $100 in Your Pocket

Proin eu purus eget purus venenatis placerat volutpat vitae nulla. Duis vel tempus orci. Proin commodo aliquet diam, at tempor … 0 1547

10 Easy Rules That Will Make You Better With Money

Proin eu purus eget purus venenatis placerat volutpat vitae nulla. Duis vel tempus orci. Proin commodo aliquet diam, at tempor … 0 1795

John Doe Exclusively Shares His Best Financial Advice

Proin eu purus eget purus venenatis placerat volutpat vitae nulla. Duis vel tempus orci. Proin commodo aliquet diam, at tempor … 0 2338

[easy-fans show_total=”0″ hide_title=”1″ columns=”3″ template=”metro” effects=”essbfc-no-effect”]

Whoa, you love reading! Take a moment to join us on social media.
Uncategorized

NCIB NEWS | पांढुर्णा के विकास में कोई कसर नहीं रहेगी: मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव नवीन जिले के विकास को मिलेगी और गति, युवाओं को उद्योग, रोजगार और स्वरोजगार से जोड़ने पर जोर पांढुर्णा, 4 अक्टूबर 2026। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा कि पांढुर्णा सहित प्रदेश के नवीन जिलों के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। नागरिकों की सुविधाओं और नवीन जिलों के द्रुत गति से विकास को शासन की प्राथमिकता बताते हुए उन्होंने कहा कि पांढुर्णा के विकास को और गति दी जाएगी तथा जिले की आवश्यकताओं को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। मुख्यमंत्री डॉ. यादव रविवार को पांढुर्णा में आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की बैठक की अध्यक्षता कर रहे थे। बैठक का आयोजन सांदीपनि विद्यालय पांढुर्णा में किया गया। युवाओं को उद्योग और रोजगार से जोड़ने पर जोर मुख्यमंत्री ने कहा कि जिले के युवाओं को उद्योगों एवं रोजगार से जोड़ने के लिए औद्योगिक गतिविधियों को बढ़ावा दिया जाएगा। इसके साथ ही एग्रीकल्चर, स्किल डेवलपमेंट, पशुपालन और दुग्ध उत्पादन की संभावनाओं को भी आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने युवाओं और विद्यार्थियों को शिक्षा के क्षेत्र में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित करते हुए कहा कि जिले के बच्चों और युवाओं को बेहतर अवसर उपलब्ध कराना शासन की प्राथमिकता है। हनुमान लोक के कार्यों में तेजी के निर्देश मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पांढुर्णा जिले में जारी नवीन निर्माण कार्यों की स्वीकृतियों की जानकारी लेते हुए कहा कि जिले के विकास के लिए आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराने में कोई कमी नहीं रखी जाएगी। उन्होंने जामसांवली हनुमान लोक के अगले चरण के निर्माण कार्यों की प्रगति की भी जानकारी ली तथा निर्माण कार्यों को तेज गति से पूरा कराने के निर्देश दिए। बैठक की शुरुआत में जिला विकास सलाहकार समिति के सदस्य छिंदवाड़ा-पांढुर्णा सांसद श्री विवेक बंटी साहू, पूर्व मंत्री श्री नाना भाऊ मोहोड़, पांढुर्णा विधायक श्री निलेश ऊईके एवं सौंसर विधायक श्री विजय रेवनाथ चौरे ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव का पौधा भेंट कर स्वागत किया। बैठक में जबलपुर संभाग आयुक्त श्री धनंजय सिंह, आईजी जबलपुर श्री प्रमोद वर्मा, कलेक्टर श्री नीरज वशिष्ठ, डीआईजी श्री राकेश सिंह, पुलिस अधीक्षक श्री प्रकाश चंद्र परिहार, जिला पंचायत सीईओ श्री अग्रिम कुमार सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं समिति के अशासकीय सदस्य उपस्थित रहे। कलेक्टर ने विकास कार्यों का दिया ब्यौरा बैठक में कलेक्टर श्री नीरज वशिष्ठ ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से जिले के विकास एवं उपलब्धियों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 112 करोड़ रुपये के विकास कार्य पूर्ण किए जा चुके हैं। पूर्ण किए गए प्रमुख कार्यों में सांदीपनि विद्यालय पांढुर्णा, सांदीपनि विद्यालय सौंसर, पुलिस कंट्रोल रूम पांढुर्णा तथा श्री हनुमान लोक जामसांवली के प्रथम चरण का निर्माण शामिल है। कलेक्टर ने बताया कि राज्य शिक्षा केंद्र द्वारा सांदीपनि प्राथमिक शाला पांढुर्णा को स्कूल सर्टिफिकेशन योजना के अंतर्गत गोल्ड अवॉर्ड प्रदान किया गया है। वहीं सांदीपनि विद्यालय सौंसर में 1654 विद्यार्थी अध्ययनरत हैं। जिले में वर्तमान में लगभग 248 करोड़ रुपये की लागत के विकास कार्य प्रचलित हैं। इनमें विभिन्न शासकीय कार्यालयों, सड़क, पुल एवं नल-जल योजनाओं से संबंधित कार्य शामिल हैं। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री को लोकहित परिसर में प्रस्तावित नवीन कलेक्टर कार्यालय भवन के एलिवेशन का अवलोकन कराया तथा जिले के नवाचार “अपने बच्चे अपनी शाला” अभियान की जानकारी भी दी। हनुमान लोक से बढ़ी आय, 25 से 60 लाख रुपये हुई मासिक आय बैठक में बताया गया कि मुख्यमंत्री डॉ. यादव द्वारा हनुमान लोक के लोकार्पण के बाद क्षेत्र की औसत मासिक आय में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है। यह आय 25 लाख रुपये से बढ़कर लगभग 60 लाख रुपये प्रतिमाह हो गई है। हनुमान लोक के प्रथम चरण में 57 दुकानों की नीलामी से लगभग 11 करोड़ रुपये की प्राप्ति हुई है। इस राशि का उपयोग मंदिर एवं श्रद्धालुओं की सुविधाओं के विकास तथा रख-रखाव में किया जा रहा है। NCIB NEWS | खबर से हकीकत तक

89
Uncategorized

NCIB NEWS पांढुर्णा

564
Uncategorized

📰 NCIB NEWS | पांढुर्णा

93
Uncategorized

📰 NCIB NEWS | सेवा संकल्प अभियान सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मनाई गई पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती जन अभियान परिषद ने एकात्म मानववाद एवं अंत्योदय के विचारों पर किया विचार-विमर्श पांढुर्णा, 28 सितंबर 2026। सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद पांढुर्णा द्वारा एकात्म मानववाद के प्रणेता पं. दीनदयाल उपाध्याय की जयंती श्रद्धापूर्वक मनाई गई। कार्यक्रम का आयोजन जिला समन्वयक श्री अखिलेश जैन एवं विकासखंड समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता एवं वरिष्ठ समाजसेवी श्री देवीदास राऊत ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, विचार एवं दर्शन पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि अंत्योदय का विचार समाज के अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति के सर्वांगीण विकास और उसे मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में प्रेरणादायी है। उन्होंने एकात्म मानववाद के सिद्धांत पर भी विचार व्यक्त करते हुए व्यक्ति, समाज एवं प्रकृति के बीच संतुलन और समन्वय की आवश्यकता पर जोर दिया। समाज सेवा का संकल्प इस अवसर पर विकासखंड समन्वयक श्री दिलीप आठनेरे ने पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों को आत्मसात करते हुए समाज सेवा के कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाने का संकल्प दिलाया। कार्यक्रम में जन अभियान परिषद के परामर्शदाता एवं सीएमसीएलडीपी के विद्यार्थी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पं. दीनदयाल उपाध्याय के विचारों एवं समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचाने के विषय पर विचार-विमर्श किया गया। NCIB NEWS | खबर से हकीकत तक पांढुर्णा | मध्यप्रदेश

83
Uncategorized

ब्रेकिंग न्यूज़ सेवा और राष्ट्रनिर्माण का संदेश लेकर पहुंची युवा यात्रा, बोरगांव में हुआ ‘युवा संवाद’ बोरगांव जामसांवली 26 सितंबर 2026 युवा यात्रा का बोरगांव पहुंचने पर ताजने मंगल भवन में ‘युवा संवाद’ कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में युवाओं से समाजहित, जल एवं पर्यावरण संरक्षण, स्वच्छता और राष्ट्रनिर्माण के कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाने का आह्वान किया गया। इसके बाद यात्रा जामसांवली पहुंची, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं, युवाओं और श्रद्धालुओं ने यात्रियों का जोरदार स्वागत किया। मंदिर परिसर में सामूहिक हनुमान चालीसा का पाठ हुआ और साधु-संतों का सम्मान कर आशीर्वाद लिया गया। कार्यक्रम में पूर्व मंत्री नानाभाऊ मोहोड़, प्रदेश प्रवक्ता अजय धवले, युवा नेता राहुल मोहोड़, भाजपा जिला अध्यक्ष विवेक गायकवाड़, जिला महामंत्री देवेंद्र गायकवाड़ सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, कार्यकर्ता और नागरिक मौजूद रहे। इस दौरान स्वच्छता कर्मियों का सम्मान किया गया और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए पौधारोपण भी किया गया। 🟠 NCIB NEWS | खबर से हकीकत तक

77
Uncategorized

🚨 अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई घोघरी, टेमनी और जूनेवानी में दबिश — 800 किलो महुआ लाहन नष्ट, 20 बल्क लीटर हाथ भट्टी शराब जब्त पांढुर्णा, 26 सितंबर 2026। जिले में अवैध शराब के निर्माण और बिक्री के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई लगातार जारी है। कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के निर्देशन एवं सहायक आबकारी आयुक्त श्री बी.आर. वैद्य के मार्गदर्शन में आबकारी वृत्त पांढुर्णा की टीम ने घोघरी, टेमनी एवं जूनेवानी क्षेत्र में दबिश देकर अवैध शराब निर्माण के खिलाफ कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान आबकारी दल को नालों एवं जंगल में झाड़ियों के पास हाथ भट्टी महुआ शराब निर्माण के लिए तैयार किया गया लगभग 800 किलोग्राम महुआ लाहन मिला। टीम ने लाहन का सैंपल लेकर नियमानुसार उसे मौके पर ही नष्ट किया। वहीं कार्रवाई के दौरान 20 बल्क लीटर हाथ भट्टी मदिरा भी जब्त की गई, जिसे आबकारी विभाग ने अपने कब्जे में लिया है। मामले में मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम, 1915 (संशोधन 2000) की धारा 34(1)(क) एवं 34(1)(च) के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। कार्रवाई में ये अधिकारी-कर्मचारी रहे मौजूद कार्रवाई में आबकारी वृत्त प्रभारी श्री अनिकेत पटेल, आबकारी आरक्षक श्री मुकेश राहांगडाले एवं श्री अंकुश मरावी उपस्थित रहे। आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के निर्माण एवं विक्रय के विरुद्ध कार्रवाई आगे भी लगातार जारी रहेगी। NCIB NEWS | ब्रेकिंग न्यूज़ खबर से हकीकत तक

117

Read more