NCIB NEWS NCIB NEWS
NCIB NEWS NCIB NEWS
  • देश
    • राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • गुड न्यूज़
  • दुनिया
    • एशिया
    • संयुक्त राष्ट्र
    • यूरोप
    • अफ्रीका
    • अन्य देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • अन्य राज्य
  • वीडियो
    • देश
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनीति
    • एक्सक्लूसिव
    • जरूर देखें
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • फिल्म ट्रेलर
    • फिल्म समीक्षा
    • टेलीविज़न
    • चुटकुले
    • अन्य
  • गैलरी
    • हॉट
    • बॉलीवुड
    • सेलेब्रिटी
    • जरूर देखें
    • टेलीविज़न
    • इनक्रेडिबल इंडिया
    • बिजनेस
    • वॉलपेपर्स
    • खेल
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रिलेशनशिप
  • खेल
    • क्रिकेट
    • अन्य खेल
  • कार्यक्रम
    • मंदिर दर्शन
    • केदारनाथ आरती
    • गंगोत्री आरती
    • जनता दरबार
    • क्राइम शो
    • होम शॉपिंग
    • फटाफट न्यूज़
  • क्राइम
  • लाइफ
    • हेल्थ
    • सेक्स और रिश्ते
    • डेटिंग
    • फैशन और सौंदर्य
    • ज़ायक़ा
    • सैर-सपाटा
  • पत्रकार बने

राज्य

About NCIB NEWS

Recent Posts

  • सफलता की कहानी

    नवाचार से समृद्धि: तरबूज की उन्नत खेती से किसान को मिला बेहतर लाभ

    किसान कल्याण वर्ष 2026: पांढुर्णा के किसान ने एक हेक्टेयर से लगभग 5 लाख रुपये का शुद्ध मुनाफा कमाया

    पांढुर्णा
    किसान कल्याण वर्ष 2026 के अंतर्गत जिले में नवाचार आधारित खेती के सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं। इसी क्रम में आज कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ के मार्गदर्शन में उपसंचालक कृषि श्री जितेंद्र कुमार सिंह ने ग्राम बोथिया के किसान श्री रूपेश कलसलीकर द्वारा की जा रही तरबूज की खेती का अवलोकन किया।

    किसान श्री रूपेश कलसलीकर ने तरबूज की SW-2210 IMP किस्म की रोपाई 18 फरवरी को 2.5 एकड़ क्षेत्र में की। उन्होंने 15 अप्रैल को तरबूज का विक्रय 9 रुपये प्रति किलोग्राम की दर से किया। इस फसल में कुल लगभग 2 लाख 20 हजार रुपये की लागत आई। किसान के अनुसार तरबूज की फसल की अवधि 2 से 2.5 माह रही, जिसमें उन्हें लगभग 80 मैट्रिक टन उत्पादन प्राप्त होने का अनुमान है। इस उत्पादन के आधार पर कुल लगभग 7 लाख 20 हजार रुपये की आय प्राप्त होगी, जिससे लगभग 5 लाख रुपये का शुद्ध लाभ होने की संभावना है।

    फसल की प्रमुख विशेषताएं
    इस नवाचार खेती में 2.5 एकड़ क्षेत्र से लगभग 80 मैट्रिक टन उत्पादन प्राप्त हुआ। तरबूज के फलों का आकार 3 से 10 किलोग्राम के बीच रहा। कम अवधि (2 से 2.5 माह) में अधिक उत्पादन प्राप्त कर किसान ने बेहतर लाभ अर्जित किया। कीट नियंत्रण के लिए ट्रैप क्रॉप के रूप में गेंदा फसल की बॉर्डर लगाई गई, जिससे फसल की सुरक्षा सुनिश्चित हुई। इस प्रकार प्रति एकड़ लगभग 2 लाख रुपये की शुद्ध आय प्राप्त हो रही है।

    उपसंचालक कृषि श्री जितेंद्र कुमार सिंह ने फसल की स्थिति का निरीक्षण कर किसान के प्रयासों की सराहना की तथा अन्य किसानों को भी इस प्रकार की नवाचार तकनीकों को अपनाने की सलाह दी। इस अवसर पर वरिष्ठ कृषि विकास अधिकारी पांढुर्णा श्री विनोद लोखंडे सहित ग्राम के अन्य किसान उपस्थित रहे।
  • कलेक्टर कार्यालय पांढुर्णा में समय-सीमा बैठक संपन्न, विभिन्न योजनाओं की प्रगति पर हुई विस्तृत समीक्षा


    योजनाओं के क्रियान्वयन, अवैध खनन पर कार्रवाई और जनसेवाओं की निगरानी तेज

    शिकायतों के त्वरित निराकरण, पेयजल व्यवस्था, बाल संरक्षण और श्रम पंजीयन पर विशेष फोकस

    पांढुर्णा
    कलेक्टर श्री नीरज कुमार वशिष्ठ की अध्यक्षता में आज कलेक्टर कार्यालय के सभाकक्ष में समय-सीमा बैठक आयोजित की गई। बैठक में अतिरिक्त कलेक्टर श्री नीलमणि अग्निहोत्री, संयुक्त कलेक्टर सुश्री मेघा शर्मा एवं सुश्री नेहा सोनी, एसडीएम पांढुर्णा श्रीमती अलका एक्का, डिप्टी कलेक्टर सुश्री प्रेक्षा पाठक, जनपद पंचायत सीईओ पांढुर्णा श्रीमती बंदू सूर्यवंशी सहित जिला एवं विकासखंड स्तर के अधिकारी उपस्थित रहे।

    जिले में विभिन्न विभागीय योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन, जनसमस्याओं के त्वरित समाधान एवं अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण को लेकर कलेक्टर श्री वशिष्ठ द्वारा विस्तृत समीक्षा करते हुए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। बैठक में श्रम, खनिज, महिला एवं बाल विकास, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, लघु सिंचाई, शिक्षा सहित विभिन्न विभागों के कार्यों की समीक्षा कर समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

    बैठक में कलेक्टर श्री वशिष्ठ द्वारा अवगत कराया गया कि 30 मार्च से श्रम विभाग द्वारा ई-श्रम पंजीयन अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसका उद्देश्य संगठित एवं असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों का व्यापक पंजीयन कर उन्हें विभिन्न सामाजिक सुरक्षा योजनाओं से जोड़ना है। अभियान की समीक्षा के दौरान श्री वशिष्ठ ने श्रमिक पंजीयन कार्य में तेजी लाने पर विशेष जोर देते हुए सीएससी सेंटर के माध्यम से मानदेय के अंतर्गत पंजीयन को गति प्रदान करने तथा 10,000 पंजीयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही अधिक से अधिक श्रमिकों को लाभान्वित करने के लिए लक्ष्य आधारित कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा गया।

    खनिज विभाग की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने बिच्छू बग्गू क्षेत्र में अवैध खनन के मामलों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए डंपर पकड़ने के निर्देश दिए। साथ ही लोधीखेड़ा समिति क्षेत्र में अभियत खनन की विस्तृत जांच करने को कहा।

    महिला एवं बाल विकास विभाग के अंतर्गत कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने बाल आशीर्वाद योजना की समीक्षा करते हुए पात्र बच्चों को प्रतिमाह राशि आवंटन की जांच करने के निर्देश दिए। साथ ही आंगनवाड़ी केंद्रों के माध्यम से तलाकशुदा एवं अनाथ बच्चों की जानकारी एकत्रित करने के लिए कहा।

    लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी (PHE) विभाग को निर्देशित किया गया कि पेयजल संरक्षण के अंतर्गत बोथिया क्षेत्र में पेयजल की समुचित व्यवस्था सुनिश्चित करते हुए आवश्यक जांच की जाए। इसके अलावा रिक्त शिकायतों के आधार पर पेयजल संबंधी समस्याओं का निराकरण भी प्राथमिकता से किया जाए। लघु सिंचाई योजना के अंतर्गत पंजीयन एवं कार्यों की जांच के निर्देश दिए गए। वहीं नीलकंठ श्मशान की सड़क की अस्त-व्यस्त स्थिति को गंभीरता से लेते हुए इसकी जांच कर सुधारात्मक कार्रवाई करने को कहा गया।

    कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने स्पष्ट निर्देश दिए कि जन-उपार्जन कार्यों में बिना सत्यापन के खरीदी नहीं की जाएगी और सभी संबंधितों को अनिवार्य रूप से रजिस्ट्रेशन कराने के निर्देश दिए। बढ़ते तापमान को देखते हुए जनहित में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए आंगनवाड़ी केंद्रों एवं स्कूलों का समय प्रातः 7 बजे से दोपहर 1 बजे तक करने के निर्देश दिए गए।

    श्रम विभाग को हाईवे पर संचालित ढाबों एवं होटलों में ड्राइवेशन (निरीक्षण) कर श्रमिकों की स्थिति एवं नियमों के पालन की जांच करने के निर्देश दिए गए। सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा के दौरान कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने सभी विभागों को लंबित शिकायतों के शीघ्र निराकरण के सख्त निर्देश दिए। विशेष रूप से ट्राइबल बालक छात्रावास से संबंधित शिकायतों की स्वतंत्र अधिकारी द्वारा जांच कराने को कहा गया।

    इसके अतिरिक्त किसान कल्याण, लोक स्वास्थ्य टीकाकरण, खनिज विभाग, महिला एवं बाल विकास तथा सामाजिक न्याय विभाग से संबंधित शिकायतों का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निराकरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। कलेक्टर श्री वशिष्ठ ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे, इसके लिए मैदानी स्तर पर सतत निगरानी एवं जवाबदेही सुनिश्चित की जाए।

Menu

  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वित्त
  • पर्यटन

NCIB NEWS

Menu
  • देश
    • राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • गुड न्यूज़
  • दुनिया
    • एशिया
    • संयुक्त राष्ट्र
    • यूरोप
    • अफ्रीका
    • अन्य देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • अन्य राज्य
  • वीडियो
    • देश
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनीति
    • एक्सक्लूसिव
    • जरूर देखें
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • फिल्म ट्रेलर
    • फिल्म समीक्षा
    • टेलीविज़न
    • चुटकुले
    • अन्य
  • गैलरी
    • हॉट
    • बॉलीवुड
    • सेलेब्रिटी
    • जरूर देखें
    • टेलीविज़न
    • इनक्रेडिबल इंडिया
    • बिजनेस
    • वॉलपेपर्स
    • खेल
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रिलेशनशिप
  • खेल
    • क्रिकेट
    • अन्य खेल
  • कार्यक्रम
    • मंदिर दर्शन
    • केदारनाथ आरती
    • गंगोत्री आरती
    • जनता दरबार
    • क्राइम शो
    • होम शॉपिंग
    • फटाफट न्यूज़
  • क्राइम
  • लाइफ
    • हेल्थ
    • सेक्स और रिश्ते
    • डेटिंग
    • फैशन और सौंदर्य
    • ज़ायक़ा
    • सैर-सपाटा
  • पत्रकार बने