NCIB NEWS NCIB NEWS
NCIB NEWS NCIB NEWS
  • देश
    • राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • गुड न्यूज़
  • दुनिया
    • एशिया
    • संयुक्त राष्ट्र
    • यूरोप
    • अफ्रीका
    • अन्य देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • अन्य राज्य
  • वीडियो
    • देश
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनीति
    • एक्सक्लूसिव
    • जरूर देखें
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • फिल्म ट्रेलर
    • फिल्म समीक्षा
    • टेलीविज़न
    • चुटकुले
    • अन्य
  • गैलरी
    • हॉट
    • बॉलीवुड
    • सेलेब्रिटी
    • जरूर देखें
    • टेलीविज़न
    • इनक्रेडिबल इंडिया
    • बिजनेस
    • वॉलपेपर्स
    • खेल
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रिलेशनशिप
  • खेल
    • क्रिकेट
    • अन्य खेल
  • कार्यक्रम
    • मंदिर दर्शन
    • केदारनाथ आरती
    • गंगोत्री आरती
    • जनता दरबार
    • क्राइम शो
    • होम शॉपिंग
    • फटाफट न्यूज़
  • क्राइम
  • लाइफ
    • हेल्थ
    • सेक्स और रिश्ते
    • डेटिंग
    • फैशन और सौंदर्य
    • ज़ायक़ा
    • सैर-सपाटा
  • पत्रकार बने

About NCIB NEWS

Recent Posts

  • स्वदेशी जागरण मंच पांढुर्णा के तत्वाधान में स्वदेशी मेले का गरिमामय समापन

    आत्मनिर्भर भारत के संकल्प के साथ स्वदेशी उत्पादों को बढ़ावा देने का संदेश

    स्थानीय स्तर पर स्वदेशी
    वस्तुओं को प्रोत्साहित करने और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से आयोजित ‘स्वदेशी मेले’ का आज भव्य एवं गरिमामय समापन हुआ। समापन समारोह का शुभारंभ अतिथियों द्वारा दीप प्रज्वलन एवं माँ भारती, स्वदेशी के प्रणेता दत्तोपंत ठेंगड़ी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्रों के पूजन के साथ किया गया।

    समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में कैट के प्रदेश महामंत्री श्री राजीव खंडेलवाल उपस्थित रहे। कार्यक्रम में स्वदेशी आंदोलन एवं सामाजिक सरोकार से जुड़ी अनेक प्रमुख हस्तियों की गरिमामयी उपस्थिति रही, जिनमें मेला मार्गदर्शक श्री हेमंत कस्तूरे, मेला सह संयोजक एवं कैट सौसर तहसील अध्यक्ष श्री संजय राठी, जबलपुर एवं छिंदवाड़ा विभाग संगठन मंत्री श्री आकाश , पांढुर्णा नगर संयोजक गणेश कोल्हे, सौसर तहसील संयोजक श्री भूषण सरोदे, वरिष्ठ समाजसेवी श्री कृष्ण कुमार डोबले, नगर संपर्क प्रमुख श्री हेमंत भंडारकर, जिला युवा आयाम प्रमुख श्री अमोल धारपुरे, श्री सूरज मल्होत्रा सहित स्वदेशी जागरण मंच के समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

    कार्यक्रम के दौरान राम शांति विद्या मंदिर के छात्र-छात्राओं द्वारा प्रस्तुत प्रभावशाली नुक्कड़ नाटक ने सभी का मन मोह लिया। इस प्रस्तुति के माध्यम से विद्यार्थियों ने विदेशी वस्तुओं के बहिष्कार और स्वदेशी उत्पादों को अपनाने का सशक्त संदेश दिया, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा और तालियों से सम्मानित किया।

    पूरे कार्यक्रम का कुशल एवं प्रभावी मंच संचालन स्वदेशी जागरण मंच पांढुर्णा की जिला महिला कार्य प्रमुख श्रीमती वर्षा हेमंत भंडारकर द्वारा किया गया।
    समापन अवसर पर अतिथियों ने अपने संबोधन में स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने, स्वदेशी अपनाने तथा देश की आर्थिक सशक्तता में योगदान देने का आह्वान किया। साथ ही भविष्य में भी इस प्रकार के स्वदेशी मेलों के आयोजन को जारी रखने का आश्वासन दिया।

    कार्यक्रम के अंत में आयोजन समिति द्वारा मेले को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी कार्यकर्ताओं, व्यापारियों, नगरवासियों, नगर एवं जिला पुलिस प्रशासन तथा विशेष रूप से स्वच्छताकर्मियों के प्रति हृदय से आभार व्यक्त किया गया।
  • सौसर में अधिवक्ता संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण/ पदभार ग्रहण संपन्न, अधिवक्ता संघ के विकास कार्य एवं निर्माण हेतु 10 लाख की घोषणा

    सौसर। नगर सौसर स्थित अपर जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में अधिवक्ता संघ के नवनियुक्त पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण/ पदभार ग्रहण समारोह गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। इस अवसर पर जिले के सांसद विवेक बंटी साहू एवं क्षेत्रीय विधायक विजय चौरे सौसर नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सुरेखा ताई डागा विशेष रूप से उपस्थित रहे। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में अधिवक्तागण, गणमान्य नागरिक एवं क्षेत्रीय प्रतिनिधि शामिल हुए।

    कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों के स्वागत एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। नवनियुक्त अध्यक्ष अधिवक्ता दिनेश भकने, उपाध्यक्ष अधिवक्ता नरेंद्र गजभिए, सचिव अधिवक्ता अजय शेंडे, कोषाध्यक्ष अधिवक्ता कविता फरकारे, ग्रंथपाल अधिवक्ता अशोक गावंडे तथा सहसचिव अधिवक्ता दीपाली सीते सहित अन्य पदाधिकारियों ने अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करने की शपथ ली।

    इस अवसर पर सांसद विवेक बंटी साहू ने अपने संबोधन में अधिवक्ता संघ की भूमिका को न्याय व्यवस्था की रीढ़ बताते हुए कहा कि अधिवक्ताओं का समाज में विशेष महत्व है। उन्होंने कहा कि न्यायालय परिसर में बेहतर सुविधाओं का होना आवश्यक है, जिससे आमजन को न्याय प्राप्ति में किसी प्रकार की असुविधा न हो। इसी उद्देश्य से उन्होंने सांसद निधि से 7 लाख रुपये की सहायता विकास कार्य एवं भवन निर्माण के लिए प्रदान करने की घोषणा की।

    वहीं विधायक विजय चौरे ने भी अपने उद्बोधन में अधिवक्ताओं के योगदान की सराहना करते हुए कहा कि न्याय व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने में अधिवक्ताओं की अहम भूमिका होती है। उन्होंने न्यायालय परिसर के विकास के लिए विधायक निधि से 3 लाख रुपये की सहायता देने की घोषणा की। इस प्रकार कुल 10 लाख रुपये की राशि विकास कार्य एवं भवन निर्माण के लिए स्वीकृत की गई, जिससे अधिवक्ताओं एवं पक्षकरो एवं आम जनता  को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी। वरिष्ठ अधिवक्ताओं का सम्मान  सांसद महोदय बंटी साहू जी विधायक महोदय विजय चौरे एवं नगर पालिका अध्यक्ष सुरेखा ताई डागा के  द्वारा किया गया

    समारोह में उपस्थित अतिथियों ने अधिवक्ता संघ के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बधाई प्रेषित की। सभी वक्ताओं ने आशा व्यक्त की कि नई टीम संगठन को नई ऊंचाइयों तक ले जाएगी तथा अधिवक्ताओं के हितों की रक्षा करते हुए न्याय व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाएगी।

    कार्यक्रम का सफल संचालन एडवोकेट रवि शंकर धुर्वे द्वारा किया गया।  अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष दिनेश भकने द्वारा न्यायालय परिसर में पार्किंग हेतु, पक्षकरो के एवं आम जनता के बैठने उठने हेतु,  अधिवक्ताओं की बैठक व्यवस्था हेतु तथा भविष्य में निर्माण हेतु भूमि की कमी का उल्लेख करते हुए कहां की भूमि अधिग्रहण का कार्य चल रहा है जिसमें राशि भी आवंटित हो गई है, किंतु भूमि अधिग्रहण का कार्य काफी धीमी गति से चल राह है उसे तीव्र गति से कर भूमि अधिग्रहण कर न्यायालय को सौपने का निवेदन किया ताकि भूमि की समस्या का समाधान हो सके तथा भविष्य में भी न्यायालय परिसर में विकास को गति मिल सके अंत में आभार प्रदर्शन के साथ समारोह का समापन हुआ। पूरे कार्यक्रम के दौरान उत्साह एवं गरिमा का वातावरण बना रहा, जिससे अधिवक्ता संघ के सदस्यों में नई ऊर्जा और विश्वास का संचार हुआ।

Menu

  • बिजनेस
  • टेक्नोलॉजी
  • लाइफस्टाइल
  • वित्त
  • पर्यटन

NCIB NEWS

Menu
  • देश
    • राष्ट्रीय
    • राजनीति
    • गुड न्यूज़
  • दुनिया
    • एशिया
    • संयुक्त राष्ट्र
    • यूरोप
    • अफ्रीका
    • अन्य देश
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • बिहार
    • पंजाब
    • महाराष्ट्र
    • मध्य प्रदेश
    • राजस्थान
    • दिल्ली
    • हरियाणा
    • हिमाचल प्रदेश
    • जम्मू कश्मीर
    • अन्य राज्य
  • वीडियो
    • देश
    • खेल
    • टेक्नोलॉजी
    • राजनीति
    • एक्सक्लूसिव
    • जरूर देखें
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • हॉलीवुड
    • फिल्म ट्रेलर
    • फिल्म समीक्षा
    • टेलीविज़न
    • चुटकुले
    • अन्य
  • गैलरी
    • हॉट
    • बॉलीवुड
    • सेलेब्रिटी
    • जरूर देखें
    • टेलीविज़न
    • इनक्रेडिबल इंडिया
    • बिजनेस
    • वॉलपेपर्स
    • खेल
    • पर्यटन
    • मनोरंजन
    • रिलेशनशिप
  • खेल
    • क्रिकेट
    • अन्य खेल
  • कार्यक्रम
    • मंदिर दर्शन
    • केदारनाथ आरती
    • गंगोत्री आरती
    • जनता दरबार
    • क्राइम शो
    • होम शॉपिंग
    • फटाफट न्यूज़
  • क्राइम
  • लाइफ
    • हेल्थ
    • सेक्स और रिश्ते
    • डेटिंग
    • फैशन और सौंदर्य
    • ज़ायक़ा
    • सैर-सपाटा
  • पत्रकार बने